बाजपुर बरहैनी में भव्य “विराट हिन्दू सम्मेलन” का आयोजन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल बाजपुर।बरहैनी में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन श्रद्धा,उत्साह और एकता का प्रतीक बनकर उभरा। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-पाठ के साथ हुई,जिसके बाद भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं सनातन धर्म प्रेमियों ने भाग लिया,जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में रंग गया। इसके पश्चात गोपाल वाटिका में हजारों की संख्या में हिंदू धर्म प्रेमियों का एकत्रीकरण हुआ। सम्मेलन में उपस्थित हिंदूवादी धर्मगुरुओं ने हिन्दुत्व के मूल सिद्धांतों, सनातन संस्कृति की महत्ता एवं सामाजिक एकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने समाज को संगठित रहकर धर्म एवं संस्कृति की रक्षा हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी सनातनियों ने सामूहिक रूप से भोजन प्रसाद ग्रहण कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।कार्यक्रम में पूजा आदर्श इंटर कॉलेज में शिक्षार्थी वाले कलाकारों द्वारा सुंदर सुंदर प्रस्तुति दी गई। सभी नन्हे कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मेलन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसे लेकर क्षेत्र में उत्साह और संतोष का माहौल रहा।इस अवसर पर पुज्य धर्म गुरुयों संग ,ईश्वरी दत्त जोशी, मिरा विश्नोई, हरीश भट्ट, गोपाल कोछड़, प्रेम मुंगेली , केलाश तिवारी, राजेश कुमार, कन्नू जोशी, विरेंद्र विष्ट, राजेन्द्र सिंह सैनी राज, कोमल सैनी, मोहन पाल, डॉ मोहन पांडे, पूरन सिंह, सूरज, पप्पू रावत, हीरालाल सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं व मातृशक्ति ने प्रतीभाग किया।
बाजपुर बरहैनी में भव्य “विराट हिन्दू सम्मेलन” का आयोजन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल बाजपुर।बरहैनी में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन श्रद्धा,उत्साह और एकता का प्रतीक बनकर उभरा। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-पाठ के साथ हुई,जिसके बाद भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं सनातन धर्म प्रेमियों ने भाग लिया,जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में रंग गया। इसके पश्चात गोपाल वाटिका में हजारों की संख्या में हिंदू धर्म प्रेमियों का एकत्रीकरण हुआ। सम्मेलन में उपस्थित हिंदूवादी धर्मगुरुओं ने हिन्दुत्व के मूल सिद्धांतों, सनातन संस्कृति की महत्ता एवं सामाजिक एकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने समाज को संगठित रहकर धर्म एवं संस्कृति की रक्षा हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी सनातनियों ने सामूहिक रूप से भोजन प्रसाद ग्रहण कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।कार्यक्रम में पूजा आदर्श इंटर कॉलेज में शिक्षार्थी वाले कलाकारों द्वारा सुंदर सुंदर प्रस्तुति दी गई। सभी नन्हे कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मेलन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसे लेकर क्षेत्र में उत्साह और संतोष का माहौल रहा।इस अवसर पर पुज्य धर्म गुरुयों संग ,ईश्वरी दत्त जोशी, मिरा विश्नोई, हरीश भट्ट, गोपाल कोछड़, प्रेम मुंगेली , केलाश तिवारी, राजेश कुमार, कन्नू जोशी, विरेंद्र विष्ट, राजेन्द्र सिंह सैनी राज, कोमल सैनी, मोहन पाल, डॉ मोहन पांडे, पूरन सिंह, सूरज, पप्पू रावत, हीरालाल सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं व मातृशक्ति ने प्रतीभाग किया।
- हरिद्वार* नहर किनारे मौत का रहस्य: शराब, लालच और पत्थर से कुचला सच।मंगलौर की नहर पटरी पर सुबह की खामोशी उस वक्त सिहर उठी, जब पीर के पास एक युवक का लहूलुहान शव मिला। सिर पत्थर से कुचला हुआ… आसपास सन्नाटा… और सवालों का अंधेरा। यह कोई साधारण हत्या नहीं, बल्कि एक ऐसा ब्लाइंड मर्डर था जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने आज रुड़की सिविल लाइन कोतवाली मे प्रेस वार्ता के दौरान हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया की 17 फरवरी 2026 को पुराने पीर के पास मिले शव की पहचान घोसीपुरा मंगलौर निवासी प्रदीप के रूप में हुई थी । परिजन की तहरीर पर कोतवाली मंगलौर में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। मामला गंभीर था, लिहाज़ा एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कोतवाली मंगलौर और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम गठित की गई। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने घटनास्थल से अहम वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान पुलिस को एक अहम सुराग मिला—घटना वाले दिन सुबह मृतक एक अज्ञात युवक के साथ मोटरसाइकिल पर उसी दिशा में जाता दिखा था। संदिग्ध की तलाश में जुटी पुलिस टीम देवबंद तिराहे के पास पहुंची, जहां हुलिए से मिलता-जुलता युवक हिरासत में लिया गया। पूछताछ में जो कहानी सामने आई, उसने सबको चौंका दिया। आरोपी विनायक त्यागी, निवासी बरला थाना छपार, हाल पता सराय ज्वालापुर, ने कबूल किया कि शराब की तलाश में उसकी मृतक से ठेके पर मुलाकात हुई थी। ठेका बंद मिला तो दोनों रामपुर चुंगी से शराब लेकर नहर किनारे बाग में पहुंचे। नशे और बातचीत के बीच जब आरोपी को पता चला कि प्रदीप के पास 20 हजार रुपये हैं, तो उसने पहले मृतक प्रदीप का गला दबाया फिर पास पड़े पत्थर से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद जेब से 20 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून से सनी जैकेट, हत्या में प्रयुक्त पत्थर और लूटी गई रकम बरामद कर ली है। हैरानी की बात यह भी है कि आरोपी पूर्व में “मिस्टर उत्तराखंड” रह चुका है। इस सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश कर मंगलौर पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराध कितना भी रहस्यमयी क्यों न हो, कानून की पकड़ से बचना नामुमकिन है। नवनीत सिंह (एसएसपी हरिद्वार)1
- sath samunder paar gays viral share kro plz1
- मुरादाबाद, 22 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के थाना मुंढ़ापांडे क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत काकरघाटा में एक सड़क हादसे ने एक परिवार को गमगीन कर दिया। 50 वर्षीय मोहम्मद नसीम की अपनी ससुराल जा रहे थे, जब निर्माणाधीन हाईवे पर उनकी बाइक फिसल गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल नसीम को परिजन पास के अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। घटना सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, नसीम किसी जरूरी काम से घर से निकले थे। कुछ ही दूरी तय करने के बाद निर्माणाधीन हाईवे पर उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार में फिसली बाइक सड़क पर जोरदार तरीके से गिर पड़ी, जिससे नसीम को सिर और अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दे दी। परिजनों ने घायल नसीम को बाइक पर ही उठाकर नजदीकी अस्पताल की ओर रवाना किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। मोहम्मद नसीम एक साधारण किसान थे और अपने परिवार के सहारा थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटे और तीन बेटियां हैं। सात बच्चों का बड़ा परिवार अब इस आकस्मिक हादसे से स्तब्ध है। जब पत्रकारों ने परिवार से बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने कैमरे के सामने आने से साफ मना कर दिया। एक परिजन ने बताया, "हम किसी भी प्रकार की कोई कानूनी कार्यवाही नहीं करना चाहते। बस हमें अपने पिता को खोने का गम सहना है।"4
- Kedarnath Ke Raja new Haryanvi song 2026 Har har Mahadev yah song enjoy se related hai is song ko create karke Kisi ki bhavnaon Ko thes pahunchane ka nahin Hai yah song second Song hai iska first Song Uttrakhand Ke Raja a chuka hai aur Jo first song aaya Hai vah gulzaar chhaniwala Ji Ne gaya hai #2026challenge #follower #followme #speedrecordsramnageruttarakhandproduction #harharmahadev #KedarnathKeRaja #trending #trendingsong #activesubscriber #haryanvisong Music editor - Vivek Chandra Moulekhi Music creator - Vivek Chandra Moulekhi screen play on music - Speed Records Ramnagar Uttrakhand production Subscribe channel - Speed Records Ramnagar Uttrakhand #highlighteveryonefollowersviewers2025 #public #activefollowers #hilightseveryonefollowerseelsfypシ゚viralvideo #activefollowersシfypシ゚viralシalシ1
- *वार्ड नंबर 31 का हाल बेहाल टूटी सड़कों व गलियों से जानता है परेशान* हल्द्वानी बनभूलपुरा क्षेत्र के वार्ड नंबर 31, में महीनों पहले पड़ी सीवर लाइन ने सड़के खोद डाली जिसको अभी तक ठीक नहीं किया गया वार्ड नंबर 31 के सामाजिक कार्यकर्ता इकराम मिकरानी ने बताया कि रमजान का पवित्र महीना चल रहा है जिससे रोजेदारों को मस्जिद तक पहुंचने में काफी दिक्कत होगा सामना करना पड़ रहा है काफी बार इन गलियों में बने गढ़ों में बच्चों के गिरने से कई बच्चे छोटे हुए हैं रात के अंधेरों व दिन के उजालों तक में चलना लोगों का दुश्वार हो चुका है इकराम मिकरानी ने बताया कई बार अधिकारियों से वार्ता करने के बाद हर बार टालम टोल किया जा रहा है जबकि सीवर लाइन के बाद चेंबर भी नहीं बनाए गए हैं गलियों में हर समय कीचड़ और गंदगी रहती है वार्ड 31 में बने ट्यूबवेल की चार दिवारी भी काफी समय से गिरी हुई है उसे भी अभी तक ठीक नहीं किया गया है यदि समय से इस समस्या का निस्तारण न किया गया तो समस्त वार्ड वासी धरने के लिए बाध्य होंगे7
- अब आ रहा पश्चिमी विक्षोभ बरसेगा भी या मायूस कर जाएगा ? इधर रविवार का मौसम नैनीताल मिलजुला रहा। दोपहर में छाए कोहरे ने नगर को आगोश में ले लिया। सोमवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। वैज्ञानिकों की माने तो यह विक्षोभ भी कमजोर है , जो हल्की बारिश और बर्फबारी में सिमट कर रह जाएगा । नगर में धूप और बादलों की आंख मिचौली सुबह से शुरू हो गई थी, जो पूरे दिन जारी रही। दोहरा में कोहरे ने नगर को आगोश में ले लिया। इस दौरान तेज हवाएं भी कुछ देर चली। जिस कारण ठंड में बढ़ोतरी हो गई और लोगों को आग व हीटर का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ अधिक असरकारक नहीं है, जो सरोवर में बादलों और हल्की बारिश के रूप में नजर आ सकता है। प्रदेश के कुछ ही जिलों में इसका अधिक असर रहेगा। हिमालय की ऊंची चोटियों में हिमपात होगा। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम 10 रहा। आद्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 60 प्रतिशत रही।1
- बिलासपुर में भारतीय कुर्मी महासभा के जिलाध्यक्ष नागेन्द्र गंगवार ने कहा कि मराठा साम्राज्य के पहले छत्रपति और संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज को ऐसे योद्धा के तौर पर याद किया जाता है,जिसने मुगलों की नाक में दम कर दिया था।जिलाध्यक्ष रविवार को तहसील क्षेत्र के दलकी गांव में स्थित कैम्प कार्यालय पर शिवाजी महाराज की जयंती पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थें।उन्होंने कहा कि मुगल बादशाह औरंगजेब,शिवाजी के युद्ध कौशल और रणनीति की वजह से ही दिल्ली में नही रह पाया और अपने जीवन के आखिरी 25 सालों तक दक्षिण में रहने को मजबूर हो गया।मराठों से लड़ते-लड़ते औरंगजेब के बाल सफेद हो गए।लेकिन मराठों का जोश कम नही हुआ।इस दौरान गोष्ठी में छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के बाद संगठन के भविष्य की योजना के लिए रूपरेखा तैयार की गई,और न्याय स्तर पर कार्यकारणी एवं गांव-गांव तक कैसे संपर्क किया जाए इसको लेकर भी रणनीति बनाई गई।बैठक में जिला उपाध्यक्ष मुनीष गंगवार, ब्लाकाध्यक्ष राजेन्द्र गंगवार, भूपेंद्र गंगवार,राजेंद्र गंगवार, राजवीर गंगवार, सचिन गंगवार, सर्वेश गंगवार,धर्मेन्द्र गंगवार,अजय गंगवार, तेजपाल आदि मौजूद रहे।1
- देहरादून यादव महासभा उत्तराखंड द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी यादव महासभा उत्तराखंड द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथियों सहित यदुवंशी समाज से जुड़े लोगों ने शिरकत करी कार्यक्रम में जहां राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया तो वहीं , लोग राधा कृष्ण के भजनों पर थिरकते नजर आए । मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची डिंपल यादव ने कहा कि यादव समाज को अपने बच्चों को शिक्षित करना चाहिए खासकर बालिकाओं को शिक्षित कर स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाना चाहिए । वही " यादव जी की लव स्टोरी" पिक्चर पर उठे विवाद पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि समाज को इसका खुलकर विरोध करना चाहिए । महासभा के अध्यक्ष श्री चंद यादव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह किया जा रहा है जिसमें यादव समाज से जुड़े लोगो में आपसी वार्तालाप से भाईचारा बढ़ता है। डिम्पल यादव - लेखपाल देहरादून1