Shuru
Apke Nagar Ki App…
Babu.tomar
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- बागपत: 92 वर्षीय इंद्र सिंह हत्याकांड का खुलासा, 30 साल पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप; दो गिरफ्तार BAGHPAT DESK : बागपत के बड़ौत में 92 वर्षीय बुजुर्ग इंद्र सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। छछरपुर गांव में 4 अक्टूबर की रात बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में भगत और अंकुर नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल फावड़ा भी बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे दोनों परिवारों के बीच करीब 30 साल पुरानी रंजिश बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।1
- Post by Babu.tomar1
- त्योहारों से पहले सड़क पर उतरे एसपी, पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था हापुड़। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और जनपद में अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में भ्रमण कर पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, अपराधों पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना है।1
- रालोद खेल प्रकोष्ठ में हापुड के राजेंद्र त्यागी को बड़ी जिम्मेदारी ,प्रदेश सचिव मनोनीत हापुड़। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयंत सिंह जी के आदेशानुसार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (खेल प्रकोष्ठ) श्रीमती कविता देवी जी की सहमति से जनपद हापुड़ के ग्राम भमेड़ा निवासी श्री राजेन्द्र त्यागी जी पुत्र श्री ईश्वर त्यागी जी को राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव (उत्तर प्रदेश) मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति पत्र खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष (उ.प्र.) एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. दीपक तोमर (एडवोकेट) द्वारा दिनांक 10-10-2026 को जारी किया गया। पत्र में कहा गया है कि आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करते हुए स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा, रालोद की नीति-रीति व खेल और खिलाड़ियों के हित एवं माननीय चौधरी जयंत सिंह जी के कुशल नेतृत्व में आस्था रखते हुए संगठन को गति प्रदान करेंगे। नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।1
- अब जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन: इसकी जगह अब कौन से नए तीन स्थल किए गए तय? दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश1
- आवाहयामी मां भगवती 🙏 सुस्वागतम् पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक पूर्व सलाहकार पुरामहादेव परशुरामेश्वर शिव मंदिर मीडिया कार्यक्रम प्रभारी,अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) एनसीआर भारत*वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।* *वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥* *शारदीय नवरात्रि के पावन प्रथम दिवस पर माँ शैलपुत्री आपके और आपके परिवार के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, अटूट शक्ति, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति का संचार करें।* *माँ भगवती की कृपा से आपके सभी संकल्प सिद्ध हों और हर कार्य में सफलता प्राप्त हो।* *आपको नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ!*जय माता दी!*1
- छात्रों के बहिष्कार की अपील, ‘कॉक्रोच जनता पार्टी’ पर लगाए गंभीर आरोप छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर ‘कॉक्रोच जनता पार्टी’ के बहिष्कार की अपील की गई है। जारी संदेश में पार्टी पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने, वादे पूरे नहीं करने, भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी को बढ़ावा देने जैसे आरोप लगाए गए हैं। संदेश में कहा गया है कि पार्टी के पास छात्रों की वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए स्पष्ट विजन नहीं है और छात्रों का इस्तेमाल केवल अपने हितों के लिए किया जाता है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। बहिष्कार की अपील में “छोटे लोग, बड़े वादे” का नारा देते हुए छात्रों से सही नेतृत्व चुनने की अपील की गई है।1
- यूपी: 'किसी संत का अपमान न कर सकता, मैंने सिर्फ...', कोहली पर रुपये लेने के आरोप लगाने वाले बाबा का नया बयान1