रालोद खेल प्रकोष्ठ में हापुड के राजेंद्र त्यागी को बड़ी जिम्मेदारी ,प्रदेश सचिव मनोनीत हापुड़। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयंत सिंह जी के आदेशानुसार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (खेल प्रकोष्ठ) श्रीमती कविता देवी जी की सहमति से जनपद हापुड़ के ग्राम भमेड़ा निवासी श्री राजेन्द्र त्यागी जी पुत्र श्री ईश्वर त्यागी जी को राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव (उत्तर प्रदेश) मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति पत्र खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष (उ.प्र.) एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. दीपक तोमर (एडवोकेट) द्वारा दिनांक 10-10-2026 को जारी किया गया। पत्र में कहा गया है कि आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करते हुए स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा, रालोद की नीति-रीति व खेल और खिलाड़ियों के हित एवं माननीय चौधरी जयंत सिंह जी के कुशल नेतृत्व में आस्था रखते हुए संगठन को गति प्रदान करेंगे। नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।
रालोद खेल प्रकोष्ठ में हापुड के राजेंद्र त्यागी को बड़ी जिम्मेदारी ,प्रदेश सचिव मनोनीत हापुड़। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयंत सिंह जी के आदेशानुसार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (खेल प्रकोष्ठ) श्रीमती कविता देवी जी की सहमति से जनपद हापुड़ के ग्राम भमेड़ा निवासी श्री राजेन्द्र त्यागी जी पुत्र श्री ईश्वर त्यागी जी को राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव (उत्तर प्रदेश) मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति पत्र खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष (उ.प्र.) एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. दीपक तोमर (एडवोकेट) द्वारा दिनांक 10-10-2026 को जारी किया गया। पत्र में कहा गया है कि आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करते हुए स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा, रालोद की नीति-रीति व खेल और खिलाड़ियों के हित एवं माननीय चौधरी जयंत सिंह जी के कुशल नेतृत्व में आस्था रखते हुए संगठन को गति प्रदान करेंगे। नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।
- Post by Babu.tomar1
- त्योहारों से पहले सड़क पर उतरे एसपी, पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था हापुड़। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और जनपद में अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में भ्रमण कर पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, अपराधों पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना है।1
- रालोद खेल प्रकोष्ठ में हापुड के राजेंद्र त्यागी को बड़ी जिम्मेदारी ,प्रदेश सचिव मनोनीत हापुड़। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयंत सिंह जी के आदेशानुसार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (खेल प्रकोष्ठ) श्रीमती कविता देवी जी की सहमति से जनपद हापुड़ के ग्राम भमेड़ा निवासी श्री राजेन्द्र त्यागी जी पुत्र श्री ईश्वर त्यागी जी को राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव (उत्तर प्रदेश) मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति पत्र खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष (उ.प्र.) एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. दीपक तोमर (एडवोकेट) द्वारा दिनांक 10-10-2026 को जारी किया गया। पत्र में कहा गया है कि आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करते हुए स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा, रालोद की नीति-रीति व खेल और खिलाड़ियों के हित एवं माननीय चौधरी जयंत सिंह जी के कुशल नेतृत्व में आस्था रखते हुए संगठन को गति प्रदान करेंगे। नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।1
- रामपुर ब्रेकिंग न्यूज आजम खान की मुश्किलें बढ़ीं, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आज रामपुर जेल में पूछताछ करेगी ईडी रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। जौहर यूनिवर्सिटी और जौहर ट्रस्ट से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार सदस्यीय टीम आज रामपुर जिला जेल में उनसे पूछताछ कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम आजम खान से जौहर यूनिवर्सिटी में सरकारी विभागों के बजट से कराए गए कथित निर्माण कार्यों, डमी ट्रस्टी और फर्जी दानदाताओं के संबंध में सवाल कर सकती है। बताया जा रहा है कि ईडी इससे पहले आजम खान के करीबी ठेकेदारों, फर्म संचालकों और रामपुर की चमरोआ विधानसभा सीट से सपा विधायक नसीर अहमद खान से भी पूछताछ कर चुकी है। अब उनके बयानों का सत्यापन आजम खान से कराया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ का दायरा बुधवार तक बढ़ सकता है। आजम खान के बाद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से भी पूछताछ की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम 17 नवंबर 2025 से दो पैन कार्ड से जुड़े मामले में रामपुर जिला जेल में बंद बताए जा रहे हैं। फिलहाल ईडी की पूछताछ और उससे जुड़े संभावित सवालों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।3
- अब जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन: इसकी जगह अब कौन से नए तीन स्थल किए गए तय? दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश1
- आवाहयामी मां भगवती 🙏 सुस्वागतम् पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक पूर्व सलाहकार पुरामहादेव परशुरामेश्वर शिव मंदिर मीडिया कार्यक्रम प्रभारी,अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) एनसीआर भारत*वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।* *वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥* *शारदीय नवरात्रि के पावन प्रथम दिवस पर माँ शैलपुत्री आपके और आपके परिवार के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, अटूट शक्ति, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति का संचार करें।* *माँ भगवती की कृपा से आपके सभी संकल्प सिद्ध हों और हर कार्य में सफलता प्राप्त हो।* *आपको नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ!*जय माता दी!*1
- बागपत: 92 वर्षीय इंद्र सिंह हत्याकांड का खुलासा, 30 साल पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप; दो गिरफ्तार BAGHPAT DESK : बागपत के बड़ौत में 92 वर्षीय बुजुर्ग इंद्र सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। छछरपुर गांव में 4 अक्टूबर की रात बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में भगत और अंकुर नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल फावड़ा भी बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे दोनों परिवारों के बीच करीब 30 साल पुरानी रंजिश बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।1
- वाहनों टकराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 3 पर कार्रवाई BAGHPAT DESK : बागपत के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दो वाहनों की टक्कर के बाद जमकर मारपीट हुई। घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते रहे। मौके पर भीड़ जुटने से यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी के मुताबिक, तीनों का शांति भंग की धारा में चालान किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।1