Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार में कानून का राज कायम! अशोक चौधरी का बड़ा बयान | अपराध पर जीरो टॉलरेंस | Patna News पटना में जदयू मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार के दौरान ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने बिहार की कानून-व्यवस्था और बढ़ते अपराध को लेकर सरकार का पक्ष रखा। अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार में कानून का राज कायम है और अपराध के मामले में सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। उन्होंने कहा कि अपराधी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। जनता दरबार में मंत्री ने आम लोगों की समस्याएं भी सुनीं और प्रशासनिक कमियों को दूर करने तथा पारदर्शी शासन पर जोर दिया। देखिए पूरी खबर और मंत्री अशोक चौधरी का बयान।
RUBY JOURNALIST
बिहार में कानून का राज कायम! अशोक चौधरी का बड़ा बयान | अपराध पर जीरो टॉलरेंस | Patna News पटना में जदयू मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार के दौरान ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने बिहार की कानून-व्यवस्था और बढ़ते अपराध को लेकर सरकार का पक्ष रखा। अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार में कानून का राज कायम है और अपराध के मामले में सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। उन्होंने कहा कि अपराधी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। जनता दरबार में मंत्री ने आम लोगों की समस्याएं भी सुनीं और प्रशासनिक कमियों को दूर करने तथा पारदर्शी शासन पर जोर दिया। देखिए पूरी खबर और मंत्री अशोक चौधरी का बयान।
More news from बिहार and nearby areas
- समस्तीपुर में युवती से सरेराह कथित अभद्रता का वीडियो वायरल, चार युवक हिरासत में1
- राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर ,राष्ट्रहित में छात्राओं ने नशा मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर राष्ट्रहित में छात्राओं ने नशा मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प। जी हां मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर—प्रखंड स्थित आरबीएस कॉलेज, अंदौर में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अशरफ अली ने एनएसएस की स्थापना दिवस उद्देश्य एवं महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि हमें समाज एवं अन्य लोगों के प्रति विचारशील होना चाहिए. और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग एवं सेवा भाव से ओतप्रोत होकर सदैव राष्ट्रहित के लिए कार्य करना चाहिए. इसी दौरान कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.राजेश कुमार ने कहा कि नशा आज गांव-गांव में युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है. जो भविष्य के लिए बेहतर संकेत नहीं है. हर प्रकार के नशे से दूर रहकर बेहतर समाज बनाने में छात्र छात्राएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. इसके लिए स्वस्थ युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत का निर्माण कर सकता है. कॉलेज केवल डिग्री देने वाला संस्थान नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का केंद्र है. वहीं प्रो.वसंत कुमार व प्रधान सहायक अमरेंद्र कुमार ने भी कहा कि राज्य में लागू शराबबंदी कानून का समाज पर व्यापक असर पड़ा है. इसे प्रभावी बनाने के लिए युवाओं को आगे बढ़ चढ़ कर कार्य करने की आवश्यकता है. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को भी नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई. मौके पर मुन्ना सिंह, जितेंद्र, पवन, अजीत,आराधना, स्नेहा,खुशी,काजल,रितेश, सहित स्वयंसेवक मौजूद थे.1
- ज्ञानेश कुमार पर अभिजीत दीपके का बड़ा हमला, बताया “देश का सबसे बड़ा देशद्रोही” 48 घंटे में इस्तीफा दो, वरना “जंतर-मंतर 2.0” की चेतावनी कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने के इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया ज्ञानेश कुमार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि वह सबसे बड़े देशद्रोही है और भारतीय पॉलिटिक्स को उन्होंने पंगु बना दिया है चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार पर बड़ा आरोप: “सबसे बड़े देशद्रोही हैं! 48 घंटे में इस्तीफ़ा दें”1
- राहत राशि, ड्राई फूड और पॉलीथिन वितरण पर बख्तियारपुर में मंथन, दियारा के जनप्रतिनिधियों ने उठाए सवाल; आपदा सूची में नाम जोड़ने के फॉर्मेट पर भी आपत्ति। 23 सितंबर को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में विधायक अरुण कुमार, BDO, CO और बाढ़ प्रभावित पंचायतों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कुछ लोगों के खाते में राहत राशि पहुंचने और कुछ के खाते में नहीं पहुंचने का मुद्दा उठा। ड्राई फूड और पॉलीथिन पर भी चर्चा हुई। विधायक ने एडीएम आपदा से फोन पर तत्काल 10 हजार पॉलीथिन की मांग की। वहीं आपदा फॉर्म में जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षर का कॉलम नहीं होने पर भी सवाल उठा।1
- मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन कन्हाईपुर के पास दिखा जहरीला सांप , रात करीब 11 बजे सड़क किनारे मचा हड़कंप पंचमहला पानी टंकी चौक पर देर शाम एक विशाल पेड़ अचानक टूटकर मुख्य सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से बाजार की मेन रोड पूरी तरह बाधित हो गई और सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों द्वारा सड़क से पेड़ हटाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल सड़क बाधित होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- बिहार में कानून का राज कायम! अशोक चौधरी का बड़ा बयान | अपराध पर जीरो टॉलरेंस | Patna News पटना में जदयू मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार के दौरान ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने बिहार की कानून-व्यवस्था और बढ़ते अपराध को लेकर सरकार का पक्ष रखा। अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार में कानून का राज कायम है और अपराध के मामले में सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। उन्होंने कहा कि अपराधी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। जनता दरबार में मंत्री ने आम लोगों की समस्याएं भी सुनीं और प्रशासनिक कमियों को दूर करने तथा पारदर्शी शासन पर जोर दिया। देखिए पूरी खबर और मंत्री अशोक चौधरी का बयान।1
- Patna Crime: पार्षद पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 गोलियां लगीं | CCTV में कैद वारदात | Bihar News पटना में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चक्रम इलाके में बाइक सवार तीन अपराधियों ने पार्षद पति अनिल कुमार यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि फायरिंग में अनिल यादव को पांच गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों ने उनके शरीर से दो गोलियां निकाली हैं। वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए हैं। वहीं, अपार्टमेंट और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। CCTV में हमलावरों की गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है। इस पूरी घटना की ताजा जानकारी और पुलिस जांच से जुड़े अपडेट के लिए वीडियो को अंत तक देखें।1
- समस्तीपुर में वायरल वीडियो मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में लड़की के साथ अभद्र व्यवहार से जुड़े वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर की शाम सोशल मीडिया निगरानी के दौरान वीडियो सामने आया, जिसमें 3-4 लोग एक लड़की के साथ अभद्र व्यवहार करते दिखाई दे रहे थे। तकनीकी सत्यापन के बाद घटनास्थल की पहचान जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध के पास सड़क के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक घटना करीब एक सप्ताह पुरानी है और वीडियो में दिख रही पीड़िता प्रथमदृष्ट्या नाबालिग प्रतीत हो रही है। पीड़िता की पहचान तत्काल स्थापित नहीं होने और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस पदाधिकारी के बयान पर कर्पूरीग्राम थाना कांड संख्या 117/26, दिनांक 24 सितंबर 2026 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की सुसंगत धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने सूचना मिलने के करीब 6 घंटे के भीतर सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार, राहुल कुमार, रामबाबू सहनी और अवधेश पासवान के रूप में हुई है। समस्तीपुर पुलिस ने मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की है कि पीड़िता की पहचान उजागर करने वाले किसी भी फोटो, वीडियो या अन्य कंटेंट को शेयर न करें।1