logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तीन दिन से एक ही टाइम खाना खा रहे थे, इसलिए गांव लौट रहे हैं' - ये एलपीजी की किल्लत से जूझ रहे गरीबों का दर्द है। लोग बहुत परेशान हैं। गैस न मिलने से काम-धंधा छोड़कर, भूखे-प्यासे गुजरात से अपने घर लौटने को मजबूर हैं।

2 hrs ago
user_Asheesh Kumar
Asheesh Kumar
Classified ads newspaper publisher फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

तीन दिन से एक ही टाइम खाना खा रहे थे, इसलिए गांव लौट रहे हैं' - ये एलपीजी की किल्लत से जूझ रहे गरीबों का दर्द है। लोग बहुत परेशान हैं। गैस न मिलने से काम-धंधा छोड़कर, भूखे-प्यासे गुजरात से अपने घर लौटने को मजबूर हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गैस सिलेंडर न मिलने की किल्लत ने एक हंसते खेलते दंपत्ति जीवन के बीच दूरियों खाई पैदा कर दिया इन दूरियों में कितनी गहराई आ गई कि पति को बिना बताए सोते समय पत्नी अपना घर छोड़ पांच माह दुधमुंहे बच्चे संग लापता हो गई। जिसके बाद पीड़ित पति अनिल कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज़ कराई हैं। पूरा मामला बाराबंकी के घूंघटेर थाना क्षेत्र बौधनी मजरे खटौली गांव निवासी अनिल कुमार ड्यूटी कर घर वापस लौटे तो पत्नी से चूल्हे पर खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था इस विवाद ने यह खौफनाक कदम उठाया।
    2
    गैस सिलेंडर न मिलने की किल्लत ने एक हंसते खेलते दंपत्ति जीवन के बीच दूरियों खाई पैदा कर दिया  इन दूरियों में कितनी गहराई आ गई कि पति को बिना बताए सोते समय पत्नी अपना घर छोड़ पांच माह दुधमुंहे बच्चे संग लापता हो गई। जिसके बाद पीड़ित पति अनिल कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज़ कराई हैं। पूरा मामला बाराबंकी के घूंघटेर थाना क्षेत्र बौधनी मजरे खटौली गांव निवासी अनिल कुमार ड्यूटी कर घर वापस लौटे तो पत्नी से चूल्हे पर खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था इस विवाद ने यह खौफनाक कदम उठाया।
    user_Anoop singh
    Anoop singh
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • तीन दिन से एक ही टाइम खाना खा रहे थे, इसलिए गांव लौट रहे हैं' - ये एलपीजी की किल्लत से जूझ रहे गरीबों का दर्द है। लोग बहुत परेशान हैं। गैस न मिलने से काम-धंधा छोड़कर, भूखे-प्यासे गुजरात से अपने घर लौटने को मजबूर हैं।
    1
    तीन दिन से एक ही टाइम खाना खा रहे थे, इसलिए गांव लौट रहे हैं'
- ये एलपीजी की किल्लत से जूझ रहे गरीबों का दर्द है।
लोग बहुत परेशान हैं। गैस न मिलने से काम-धंधा छोड़कर, भूखे-प्यासे गुजरात से अपने घर लौटने को मजबूर हैं।
    user_Asheesh Kumar
    Asheesh Kumar
    Classified ads newspaper publisher फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर फतेहपुर के शक्ति धाम महादेव तालाब मंदिर में नवरात्रि के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तजन मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंच रहे थे। मंदिर परिसर को फूल-मालाओं और आकर्षक सजावट से भव्य रूप दिया गया था। मंदिर के पुजारी आदेश पाठक ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना संपन्न कराई। उन्होंने श्रद्धालुओं को नवरात्रि के महत्व के बारे में जानकारी दी। पुजारी पाठक ने बताया कि इन नौ दिनों में सच्चे मन से की गई उपासना से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर शांतिपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते हुए दर्शन कर रहे थे। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों में मां दुर्गा के प्रति विशेष उत्साह देखा गया। इस अवसर पर अंकुर निगम, राकेश गुप्ता और वीरू पाटिल सहित कई गणमान्य लोग भी मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई और सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था की गई थी। भक्तों ने बताया कि मंदिर में आकर उन्हें मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर 'जय माता दी' के जयकारों से गूंजता रहा। पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
फतेहपुर के शक्ति धाम महादेव तालाब मंदिर में नवरात्रि के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तजन मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंच रहे थे। मंदिर परिसर को फूल-मालाओं और आकर्षक सजावट से भव्य रूप दिया गया था।
मंदिर के पुजारी आदेश पाठक ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना संपन्न कराई। उन्होंने श्रद्धालुओं को नवरात्रि के महत्व के बारे में जानकारी दी। पुजारी पाठक ने बताया कि इन नौ दिनों में सच्चे मन से की गई उपासना से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
श्रद्धालु कतारबद्ध होकर शांतिपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते हुए दर्शन कर रहे थे। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों में मां दुर्गा के प्रति विशेष उत्साह देखा गया। इस अवसर पर अंकुर निगम, राकेश गुप्ता और वीरू पाटिल सहित कई गणमान्य लोग भी मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई और सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था की गई थी। भक्तों ने बताया कि मंदिर में आकर उन्हें मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है।
नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर 'जय माता दी' के जयकारों से गूंजता रहा। पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कमिश्नरेट लखनऊ में स्टंटबाजी करने वाले व हाइस्पीडिंग बाइकर्स के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के सम्बन्ध में संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था द्वारा दी गई बाइट!!
    1
    कमिश्नरेट लखनऊ में स्टंटबाजी करने वाले व हाइस्पीडिंग बाइकर्स के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के सम्बन्ध में संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था द्वारा दी गई बाइट!!
    user_Raghvendra singh
    Raghvendra singh
    Voice of people Fatehpur, Barabanki•
    16 hrs ago
  • दिनांक 20.03.2026 – उत्तर प्रदेश पुलिस के महत्वपूर्ण अभियान मिशन शक्ति' फेज 5 द्वितीय चरण* के तहत, बाराबंकी जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को अपर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यह स्कूटी रैली रिजर्व पुलिस लाइन बाराबंकी से प्रारम्भ होकर कम्पनी बाग (आईटीएसएस)- बस अड्डा- पटेल तिराहा- नाका - पल्हरी पहुंची, जहां से वापस होकर उसी मार्ग से होते हुए पुलिस लाइन में समाप्त हुई। रैली का उद्देश्य समाज में महिलाओं को उनके कानूनी और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। MissionShakti5अभियान का उद्देश्य महिलाओं को निडर होकर आगे बढ़ने का वातावरण उपलब्ध कराना है। किसी भी प्रकार की घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 अथवा नजदीकी थाना/चौकी को दें। महिला स्वावलंबन से ही वास्तविक सशक्तिकरण संभव है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुश्री गरिमा पन्त, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार, यातायात प्रभारी रामयतन व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    1
    दिनांक 20.03.2026 – उत्तर प्रदेश पुलिस के महत्वपूर्ण अभियान मिशन शक्ति' फेज 5 द्वितीय चरण* के तहत, बाराबंकी जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को अपर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
यह स्कूटी रैली रिजर्व पुलिस लाइन बाराबंकी से प्रारम्भ होकर कम्पनी बाग (आईटीएसएस)- बस अड्डा- पटेल तिराहा- नाका - पल्हरी पहुंची, जहां से वापस होकर उसी मार्ग से होते हुए पुलिस लाइन में समाप्त हुई। रैली का उद्देश्य समाज में महिलाओं को उनके कानूनी और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है।
MissionShakti5अभियान का उद्देश्य महिलाओं को निडर होकर आगे बढ़ने का वातावरण उपलब्ध कराना है। किसी भी प्रकार की घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 अथवा नजदीकी थाना/चौकी को दें। महिला स्वावलंबन से ही वास्तविक सशक्तिकरण संभव है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुश्री गरिमा पन्त, प्रतिसार निरीक्षक  राजेश कुमार, यातायात प्रभारी  रामयतन व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    user_Sandeep Kumar Patrakaar
    Sandeep Kumar Patrakaar
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • रिश्वतखोर के आंसू! 2 लाख लेते पकड़े गए प्रोजेक्ट मैनेजर, अब फूट-फूट कर रोए महोबा से भ्रष्टाचार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां CMO ऑफिस में तैनात परिवार कल्याण विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर जीतेश सोनी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोप है कि जीतेश सोनी ने ट्रांसफर कराने के नाम पर एक व्यक्ति से 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। लंबे समय से चल रही इस सेटिंग के बाद आखिरकार तय हुआ कि रकम एक होटल में दी जाएगी। जैसे ही होटल में रिश्वत का लेन-देन शुरू हुआ, एंटी करप्शन टीम ने मौके पर छापा मार दिया और जीतेश सोनी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। लेकिन सबसे चौंकाने वाला दृश्य तब देखने को मिला जब— रिश्वत लेते पकड़े गए जीतेश सोनी फूट-फूट कर रोने लगे! उनके आंसू अब चर्चा का विषय बने हुए हैं, क्योंकि जिस अधिकारी पर लोगों की सेवा की जिम्मेदारी थी, वही भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया। एंटी करप्शन टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    1
    रिश्वतखोर के आंसू! 2 लाख लेते पकड़े गए प्रोजेक्ट मैनेजर, अब फूट-फूट कर रोए
महोबा से भ्रष्टाचार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां CMO ऑफिस में तैनात परिवार कल्याण विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर जीतेश सोनी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।
आरोप है कि जीतेश सोनी ने ट्रांसफर कराने के नाम पर एक व्यक्ति से 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। लंबे समय से चल रही इस सेटिंग के बाद आखिरकार तय हुआ कि रकम एक होटल में दी जाएगी।
जैसे ही होटल में रिश्वत का लेन-देन शुरू हुआ,
एंटी करप्शन टीम ने मौके पर छापा मार दिया
और जीतेश सोनी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया।
लेकिन सबसे चौंकाने वाला दृश्य तब देखने को मिला जब—
रिश्वत लेते पकड़े गए जीतेश सोनी फूट-फूट कर रोने लगे! 
उनके आंसू अब चर्चा का विषय बने हुए हैं,
क्योंकि जिस अधिकारी पर लोगों की सेवा की जिम्मेदारी थी,
वही भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया।
एंटी करप्शन टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जनपद-बाराबंकी, शासन द्वारा जनपद में विभिन्न कम्पनियों के उर्वरक गोदामों एवं फुटकर उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर आई0एफ0एम0एस0 पोर्टल/पी0ओ0एस0 मशीन में उपलब्ध उर्वरकों का भौतिक रूप से सत्यापन हेतु प्राप्त निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद स्तर, ब्लाक स्तर एवं न्याय पंचायत स्तर पर जांच हेतु कमेटी का गठन करते हुए शत प्रतिशत गोदामों/बिक्री केन्द्रों पर भौतिक रूप से दिनांक 25 मार्च 2026 तक सत्यापन किये जाने के सम्बन्ध में आदेश निर्गत किया गया है। उपरोक्त निर्देश के क्रम में आज दिनांक 19.02.2026 को जिला कृषि अधिकारी, बाराबंकी द्वारा जिला प्रबन्धक, पी0सी0एफ0, क्षेत्राधिकारी, इफको एवं भण्डार प्रभारी, पी0सी0एफ0 के साथ पी0सी0एफ0 के चन्दौली स्थित एवं फर्टि प्लान्ट स्थित गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फर्टि प्लान्ट गोदाम में 999.90 मी0टन यूरिया भण्डारित पायी गयी तथा चन्दौली स्थित गोदाम में यूरिया 576 मी0टन, डी0ए0पी0 318 मी0टन, एन0पी0के0 1317 मी0टन सामान्य एवं प्रीपोजिशनिंग स्टाक भण्डारित पाया गया, जिसका अभिलेखों से मिलान किया गया। इसके अतिरिक्त चन्दौली स्थित गोदाम में इफको का गैर अनुदानित स्टाक सागारिका 591 बैग, जिंक सल्फेट 33 प्रतिशत 984 बैग, मोनो पोटैशियम फॉस्केम 100 बैग, नैनो डी0ए0पी0/नैनो यूरिया भण्डारित पाया। शासन द्वारा अनुदानित उर्वरकों के साथ गैर अनुदानित उर्वरक की आपूर्ति/बिक्री पर लगाये गये प्रतिबन्ध के क्रम में क्षेत्राधिकारी, इफको से भण्डारित गैर अनुदानित स्टाक की इन्वाइस/बिल स्पष्टीकरण के साथ उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया। जिला प्रबन्धक, पी0सी0एफ0, बाराबंकी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद के पी0सी0एफ0 गोदामों में 4600 मी0टन यूरिया 5000 मी0टन डी0ए0पी0 एवं 4000 मी0टन एन0पी0के0 सामान्य /प्रीपोजिशनिंग स्टाक भण्डारित है। जिला कृषि अधिकारी, बाराबंकी द्वारा अवगत कराया गया कि उर्वरक सत्यापन/जांच के दौरान किसी प्रकार के उर्वरक में भिन्नता पाये जाने पर सम्बन्धित विक्रेता के विरूद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
    5
    जनपद-बाराबंकी, 
शासन द्वारा जनपद में विभिन्न कम्पनियों के उर्वरक गोदामों एवं फुटकर उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर आई0एफ0एम0एस0 पोर्टल/पी0ओ0एस0 मशीन में उपलब्ध उर्वरकों का भौतिक रूप से सत्यापन हेतु प्राप्त निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद स्तर, ब्लाक स्तर एवं न्याय पंचायत स्तर पर जांच हेतु कमेटी का गठन करते हुए शत प्रतिशत गोदामों/बिक्री केन्द्रों पर भौतिक रूप से दिनांक 25 मार्च 2026 तक सत्यापन किये जाने के सम्बन्ध में आदेश निर्गत किया गया है। 
उपरोक्त निर्देश के क्रम में आज दिनांक 19.02.2026 को जिला कृषि अधिकारी, बाराबंकी द्वारा जिला प्रबन्धक, पी0सी0एफ0, क्षेत्राधिकारी, इफको एवं भण्डार प्रभारी, पी0सी0एफ0 के साथ पी0सी0एफ0 के चन्दौली स्थित एवं फर्टि प्लान्ट स्थित गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फर्टि प्लान्ट गोदाम में 999.90 मी0टन यूरिया भण्डारित पायी गयी तथा चन्दौली स्थित गोदाम में यूरिया 576 मी0टन, डी0ए0पी0 318 मी0टन, एन0पी0के0 1317 मी0टन सामान्य एवं प्रीपोजिशनिंग स्टाक भण्डारित पाया गया, जिसका अभिलेखों से मिलान किया गया। इसके अतिरिक्त चन्दौली स्थित गोदाम में इफको का गैर अनुदानित स्टाक सागारिका 591 बैग, जिंक सल्फेट 33 प्रतिशत 984 बैग, मोनो पोटैशियम फॉस्केम 100 बैग, नैनो डी0ए0पी0/नैनो यूरिया भण्डारित पाया। शासन द्वारा अनुदानित उर्वरकों के साथ गैर अनुदानित उर्वरक की आपूर्ति/बिक्री पर लगाये गये प्रतिबन्ध के क्रम में क्षेत्राधिकारी, इफको से भण्डारित गैर अनुदानित स्टाक की इन्वाइस/बिल स्पष्टीकरण के साथ उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया।
जिला प्रबन्धक, पी0सी0एफ0, बाराबंकी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद के पी0सी0एफ0 गोदामों में 4600 मी0टन यूरिया 5000 मी0टन डी0ए0पी0 एवं 4000 मी0टन एन0पी0के0 सामान्य /प्रीपोजिशनिंग स्टाक भण्डारित है।   
जिला कृषि अधिकारी, बाराबंकी द्वारा अवगत कराया गया कि उर्वरक सत्यापन/जांच के दौरान किसी प्रकार के उर्वरक में भिन्नता पाये जाने पर सम्बन्धित विक्रेता के विरूद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
    user_संजीव कुमार  ( संजय शरण दास )
    संजीव कुमार ( संजय शरण दास )
    पत्रकार Nawabganj, Barabanki•
    17 hrs ago
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *फतेहपुर में भारी बारिश फसलों को नुकसान मौसम विभाग के अलर्ट के बाद अचानक बदला मौसम* बाराबंकी के फतेहपुर में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद अचानक मौसम ने करवट ली। दोपहर बाद आसमान में घने काले बादल छा गए, जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने कुछ ही मिनटों में सड़कों और गलियों को जलमग्न कर दिया। इस दौरान क्षेत्र के कई स्थानों पर थोडी ओलावृष्टि भी हुई। अचानक बदले मौसम का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की तैयार फसलें तथा आलू की खुदाई के लिए तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं और ओलों के कारण कई जगह फसलें जमीन पर गिर गईं, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। किसान राजेश, शंकर, इलियास, बेदराम का कहना है कि फसल कटाई से ठीक पहले हुई इस बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। उन्हें अब बड़े आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है। लगभग एक घंटे तक रुक-रुक कर हुई तेज बारिश के बाद भी आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे दोबारा बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम के इस बदले मिजाज को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है।
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
*फतेहपुर में भारी बारिश फसलों को नुकसान मौसम विभाग के अलर्ट के बाद अचानक बदला मौसम*
बाराबंकी के फतेहपुर में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद अचानक मौसम ने करवट ली। दोपहर बाद आसमान में घने काले बादल छा गए, जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने कुछ ही मिनटों में सड़कों और गलियों को जलमग्न कर दिया। इस दौरान क्षेत्र के कई स्थानों पर थोडी ओलावृष्टि भी हुई।
अचानक बदले मौसम का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की तैयार फसलें तथा आलू की खुदाई के लिए तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं और ओलों के कारण कई जगह फसलें जमीन पर गिर गईं, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।
किसान राजेश, शंकर, इलियास, बेदराम का कहना है कि फसल कटाई से ठीक पहले हुई इस बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। उन्हें अब बड़े आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है।
लगभग एक घंटे तक रुक-रुक कर हुई तेज बारिश के बाद भी आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे दोबारा बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम के इस बदले मिजाज को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.