बसेड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का महापर्व; ढोल-नगाड़ों की थाप पर गूंजा 'जय श्री राम बसेड़ी (धौलपुर)। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत और राष्ट्रवाद के उदय का जश्न आज बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक रूप से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बाजार और मुख्य चौराहों पर ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। मंडल अध्यक्ष भैरो सिंह परमार ने बताया कि जीत की खबर आते ही बसेड़ी के भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान पूरा माहौल 'वंदे मातरम', 'जय श्री राम' और 'भारत माता की जय' के नारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया और भाजपा युवा नेता नितिन कुशवाह एवं कावेंद्र परमार ने कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक जीत नहीं है, बल्कि बंगाल में वर्षों से जारी घुटन, तुष्टीकरण और बांग्लादेशी घुसपैठ की राजनीति के अंत की शुरुआत है। धीरेन्द्र परमार एवं कहा कि जिस बंगाल की धरती पर 'वंदे मातरम' बोलना कठिन कर दिया गया था, आज वहां की जनता ने राष्ट्रवाद को चुनकर करारा जवाब दिया है। मंडल महामंत्री महेंद्र कोली एवं लोकेंद्र सिंह ने कहा कि असम में भाजपा की दोबारा शानदार वापसी और पुडुचेरी में मिली सफलता यह दर्शाती है कि देश के कोने- कोने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों और सुशासन पर जनता की अटूट मुहर लग चुकी है। इस अवसर पर छीतरिया जाटव बनवारी जाटव लोकेंद्र परमार पप्पू तिमसिया सीताराम कुशवाह मुकेश कौशिक विजय गोयल वीरेंद्र कुशवाह नीरज कुशवाह भीकम कोली सुरेश और कार्यकर्ता मौजूद थे
बसेड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का महापर्व; ढोल-नगाड़ों की थाप पर गूंजा 'जय श्री राम बसेड़ी (धौलपुर)। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत और राष्ट्रवाद के उदय का जश्न आज बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक रूप से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बाजार और मुख्य चौराहों पर ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला और एक-दूसरे को मिठाई
खिलाकर बधाई दी। मंडल अध्यक्ष भैरो सिंह परमार ने बताया कि जीत की खबर आते ही बसेड़ी के भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान पूरा माहौल 'वंदे मातरम', 'जय श्री राम' और 'भारत माता की जय' के नारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया और भाजपा युवा नेता नितिन कुशवाह एवं कावेंद्र
परमार ने कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक जीत नहीं है, बल्कि बंगाल में वर्षों से जारी घुटन, तुष्टीकरण और बांग्लादेशी घुसपैठ की राजनीति के अंत की शुरुआत है। धीरेन्द्र परमार एवं कहा कि जिस बंगाल की धरती पर 'वंदे मातरम' बोलना कठिन कर दिया गया था, आज वहां की जनता ने राष्ट्रवाद को चुनकर करारा जवाब दिया है। मंडल महामंत्री महेंद्र कोली एवं लोकेंद्र सिंह ने कहा
कि असम में भाजपा की दोबारा शानदार वापसी और पुडुचेरी में मिली सफलता यह दर्शाती है कि देश के कोने- कोने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों और सुशासन पर जनता की अटूट मुहर लग चुकी है। इस अवसर पर छीतरिया जाटव बनवारी जाटव लोकेंद्र परमार पप्पू तिमसिया सीताराम कुशवाह मुकेश कौशिक विजय गोयल वीरेंद्र कुशवाह नीरज कुशवाह भीकम कोली सुरेश और कार्यकर्ता मौजूद थे
- धौलपुर। शहर कि निहाल गंज थाना पुलिस ने करीब 10 वर्षों से लूट, डकैती प्रकरणों में फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। थानाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि वर्ष 2013 में कचहरी गली धौलपुर से 535000 रूपये व वर्ष 2015 में निहालगंज थाने के पास व्यापारी से 2037900 रूपये की लूट की वारदात हुई थी. जाँच मे आरोपी सर्वेश अग्निहोत्री पुत्र प्रेमनारायण अग्निहोत्री ब्राह्मण निवासी देवनप्रखा थाना कुठोद जिला जालौन यूपी हाल नगर पालिका के पीछे बामौर मुरैना एमपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय में पेश किया गया।1
- Post by Rinku upadhyay Dhaulpur1
- पश्चिम बंगाल में मिली बड़ी जीत के बाद राजस्थान में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। राजधानी जयपुर से लेकर धौलपुर, करौली और भरतपुर तक जश्न का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। प्रदेश कार्यालय में भी खास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुटे। ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान नेताओं ने इसे जनता के विश्वास की जीत बताते हुए कहा कि यह परिणाम देशभर में पार्टी की मजबूत स्थिति को दर्शाता है। धौलपुर समेत आसपास के इलाकों में युवाओं ने बाइक रैली निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया। कई जगहों पर रंग-गुलाल उड़ाकर उत्सव जैसा माहौल बना दिया गया। आम लोगों में भी इस जीत को लेकर चर्चा का विषय बना रहा।1
- Post by JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya1
- डॉ संतोष कुमार एक दृष्टि बंधु है जो पूर्व में इंग्लिश से एचडी एवं बहुत योग्य व्यक्ति हैं उनका वीडियो वायरल होती एनडीए विभाग की टीम सर्च ऑपरेशन चला कर उनके पास तक पहुंच गई और उनको अपने साथ ले जाने का फैसला किया1
- Post by Aman Saxena1
- बाड़ी। पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में भाजपा की सरकार बनने पर बाड़ी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी नेतृत्व के समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा ने कहा कि देशभर में भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में मिली जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनसमर्थन का परिणाम है। इस अवसर पर बाड़ी विधानसभा क्षेत्र के कई भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।2
- Post by जोगेंद्र सागर1
- जयपुर। पश्चिम बंगाल में पार्टी की जीत की खुशी प्रदेश कार्यालय में भी साफ नजर आई। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बंगाल की प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड झालमुरी का स्वाद लेकर कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया। प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। बंगाल की सांस्कृतिक झलक दिखाने के लिए खास तौर पर झालमुरी परोसी गई, जिसे सभी ने बड़े उत्साह के साथ चखा। सीएम शर्मा ने इस दौरान कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। साथ ही उन्होंने भारत की विविध संस्कृति को एकता की ताकत बताते हुए इस तरह के आयोजनों को आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाला बताया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और जीत का जश्न पारंपरिक अंदाज में मनाया।2