प्रतापपुर : मोटर ग्रेडर मशीन में फंसे शव को 10 घंटे बाद निकाला गया, परिजनों ने 20 लाख मुआवजे की मांग की लोकतंत्र की आवाज़ निशांत तिवारी प्रभारी झारखंड चतरा: जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चट्टी अनंतपुर स्थित टोंगरी पहाड़ी के पास हुए दर्दनाक हादसे में मोटर ग्रेडर मशीन में फंसे शव को करीब 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। निर्माण कार्य मे लगे कंपनी के अन्य कर्मी की मदद से शव को बाहर निकाला गया। हालांकि कंपनी ने तत्काल 20 हजार मृतक के परिजनों को दिया है। इस दौरान प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक चौधरी के नेतृत्व में पुलिस लगातार मौके पर मौजूद रही। बाद में शव और वाहन को प्रतापपुर थाना लाया गया। बताया जाता है कि बिहार में बन रहे एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के लिए झारखंड से हाइवा के माध्यम से मिट्टी ले जायी जा रही थी। इसी दौरान सड़क समतलीकरण के काम में लगी मोटर ग्रेडर मशीन की चपेट में आने से बिहार के भटबीघा गांव निवासी शंकर यादव(50) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही झारखंड और बिहार दोनों राज्यों की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि दुर्घटना झारखंड क्षेत्र में होने के कारण शव और मोटर ग्रेडर मशीन को प्रतापपुर थाना लाया गया। मृतक के परिजनों ने प्रशासन से 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। *समाजसेवी के सूझबूझ के मोटर ग्रेडर मशीन के चालक को बचाया गया* घटना के बाद घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मोटर ग्रेडर मशीन के चालक के साथ मारपीट कर रहे थे। इस बीच समाजसेवी भीभ सिंह ने उन्हें आक्रोशित ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि अगर कुछ देर में वहां वे नहीं पहुँचते तो उसकी भी मौत हो सकती थी। आक्रोशित लोगों ने उन्हें जमकर पिटाई कर दी।
प्रतापपुर : मोटर ग्रेडर मशीन में फंसे शव को 10 घंटे बाद निकाला गया, परिजनों ने 20 लाख मुआवजे की मांग की लोकतंत्र की आवाज़ निशांत तिवारी प्रभारी झारखंड चतरा: जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चट्टी अनंतपुर स्थित टोंगरी पहाड़ी के पास हुए दर्दनाक हादसे में मोटर ग्रेडर मशीन में फंसे शव को करीब 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। निर्माण कार्य मे लगे कंपनी के अन्य कर्मी की मदद से शव को बाहर निकाला गया। हालांकि कंपनी ने तत्काल 20 हजार मृतक के परिजनों को दिया है। इस दौरान प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक चौधरी के नेतृत्व में पुलिस लगातार मौके पर मौजूद रही। बाद में शव और वाहन को प्रतापपुर थाना लाया गया। बताया जाता है कि बिहार में बन रहे एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के लिए झारखंड से हाइवा के माध्यम से मिट्टी ले जायी जा रही थी। इसी दौरान सड़क समतलीकरण के काम में लगी मोटर ग्रेडर मशीन की चपेट में आने से
बिहार के भटबीघा गांव निवासी शंकर यादव(50) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही झारखंड और बिहार दोनों राज्यों की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि दुर्घटना झारखंड क्षेत्र में होने के कारण शव और मोटर ग्रेडर मशीन को प्रतापपुर थाना लाया गया। मृतक के परिजनों ने प्रशासन से 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। *समाजसेवी के सूझबूझ के मोटर ग्रेडर मशीन के चालक को बचाया गया* घटना के बाद घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मोटर ग्रेडर मशीन के चालक के साथ मारपीट कर रहे थे। इस बीच समाजसेवी भीभ सिंह ने उन्हें आक्रोशित ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि अगर कुछ देर में वहां वे नहीं पहुँचते तो उसकी भी मौत हो सकती थी। आक्रोशित लोगों ने उन्हें जमकर पिटाई कर दी।
- प्रतापपुर–कौरा मुख्य मार्ग पर सिद्की के आगे महदनीय मोड़ के पास गुरुवार देर रात एक फ्रिज लदा कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में कंटेनर चालक गंभीर चोट आई है।, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार कंटेनर महाराष्ट्र के पुणे से असम के गुवाहाटी की ओर जा रहा था। रात करीब डेढ़ बजे महदनीय मोड़ के पास तीखा मोड़ होने के कारण कंटेनर चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे कंटेनर सड़क किनारे पलट गया। घायल चालक की पहचान गजानंद के रूप में हुई है, जो कंटेनर का मालिक भी बताया जा रहा है। चालक गजानंद ने बताया कि वह मैप के सहारे गुवाहाटी जा रहे थे, इसी दौरान रास्ता बदलकर इस मार्ग पर आ गए। महदनीय मोड़ पर तीखा घुमाव होने के कारण कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इस बीच रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ अज्ञात लोगों ने कंटेनर में लदे कुछ फ्रिज चोरी कर लिए। बाद में पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए चोरी गए सामान की तलाश भी की।1
- Post by Vikram Dewang1
- रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र स्थित कासमा बाजार निवासी प्रवेश मिश्र के इकलौते पुत्र 28 वर्षीय सतीश मिश्र की झारखंड में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सतीश मिश्र चतरा में एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। कंपनी के काम से बाइक पर जा रहे थे तभी चतरा से लगभग 15 किमी दूर गुमला पथ पर एक स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सतीश मिश्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो वर्ष पहले ही उनकी शादी हुई थी। बुधवार शाम शव कासमा पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मुखिया नरेंद्र मिश्र सहित कई लोगों ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)1
- प्रेस विज्ञप्ति गया। माहुरी वैश्य मंडल, गया के तत्वावधान में आयोजित 42वाँ माँ मथुरासनी महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 11 मार्च 2026, दिन बुधवार को प्रातः 09:00 बजे गुरुद्वारा रोड से निकाली गई भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। शोभायात्रा गुरुद्वारा रोड से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए जनकपुर, मानपुर स्थित माँ मथुरासिनी मंदिर महोत्सव स्थल पहुँची। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिला-पुरुष एवं युवाओं ने भाग लिया और पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस आयोजन में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भी शिरकत की और माँ मथुरासिनी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मथुरासानी महोत्सव में आरा से आई झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। आरा से आए सांस्कृतिक झांकी रथ पर कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम एवं झांकी की प्रस्तुति दी गई, जिसने श्रद्धालुओं और दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं मानपुर उप-मंडल में माता की चौकी का भी आयोजन किया गया। महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों के अंतर्गत 13 मार्च 2026, दिन शुक्रवार को संध्या 6:00 बजे से माहुरी वैश्य मंडल भवन, गोसाई बाग गुरुद्वारा, गया में माँ का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन एवं जागरण का कार्यक्रम होगा। इसके पश्चात 15 मार्च 2026, दिन रविवार को दोपहर 2:00 बजे से माहुरी वैश्य मंडल भवन, गोसाई बाग गुरुद्वारा, गया में माँ का भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। माहुरी वैश्य मंडल के सचिव अमित कुमार ‘पिंटू’ ने समाज के सभी लोगों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन महोत्सव को सफल बनाएं तथा माँ का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस आयोजन में माहुरी वैश्य मंडल नवयुवक समिति, माहुरी वैश्य मंडल महिला समिति एवं उप-मंडल माहुरी वैश्य मंडल मानपुर का भी सराहनीय सहयोग रहा।1
- गया जिले के इमामगंज में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई है। इमामगंज स्थित RPS किड्स गैलेक्सी स्कूल का भव्य उद्घाटन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गया के SSP सुशील कुमार ने दीप प्रज्वलित कर स्कूल का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में आसपास के क्षेत्र के कई समाजसेवी, अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस नए स्कूल की पहल की सराहना की और बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना की। इस मौके पर SSP सुशील कुमार ने कहा कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य अच्छी शिक्षा और सही मार्गदर्शन से ही संभव है। उन्होंने कहा कि ऐसे आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्कूल बच्चों को बेहतर माहौल प्रदान करते हैं, जिससे उनका अच्छा विकास हो सके। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि RPS किड्स गैलेक्सी स्कूल में बच्चों को आधुनिक शिक्षा, बेहतर अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ पढ़ाई कराई जाएगी, ताकि वे भविष्य में एक अच्छे नागरिक बन सकें। उद्घाटन समारोह के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। इमामगंज क्षेत्र में खुले इस नए स्कूल से अब स्थानीय बच्चों को बेहतर शिक्षा का एक शानदार अवसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। आप देख रहे थे SHURU APPS के लिए शेरघाटी इमामगंज से कौसर अलम की रिपोर्ट1
- प्रतापपुर प्रखंड के हुमाजांग पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं की जांच के लिए बुधवार को लगभाग 2 बजे जिला स्तरीय टीम पहुंची। टीम ने पंचायत के भौराज, विलासपुर, नवरत्नपुर तथा हुमाजांग गांव में बने डोभा और तालाब योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। जांच टीम का नेतृत्व जिला उपविकास आयुक्त अमरेंद्र सिन्हा कर रहे थे। जांच के दौरान टीम ने डोभा व तालाब की लंबाई, चौड़ाई और गहराई का मापन किया तथा वहां कार्यरत मजदूरों से भी कार्य से संबंधित जानकारी ली। हालांकि कई स्थानों पर मजदूर और मेठ मौके पर मौजूद नहीं मिले, जिससे टीम ने मामले को गंभीरता से लिया। इस संबंध में जिला उपविकास आयुक्त अमरेंद्र सिन्हा ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर हुमाजांग पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित डोभा व तालाब योजनाओं की जांच की गई है। प्रारंभिक जांच में कई योजनाओं में अनियमितता के संकेत मिले हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश योजनाओं में जेसीबी मशीन से कार्य कराए जाने की बात सामने आई है, जबकि मनरेगा में मशीनों के उपयोग की अनुमति नहीं है। साथ ही मजदूरों की पहचान और उनकी उपस्थिति को लेकर भी संदेह की स्थिति पाई गई। उन्होंने कहा कि जांच से संबंधित पूरी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जाएगी और अनियमितता पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं कांग्रेस नेता द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पर पैसे लेने के लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक जांच में पैसे के लेन-देन का कोई प्रमाण नहीं मिला है। बिना साक्ष्य के कोई भी आरोप लगा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि उपायुक्त के निर्देश पर अन्य पंचायतों में भी मनरेगा योजनाओं की जांच की जाएगी। जांच टीम में अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम और कार्यपालक अभियंता यूएन मेहता सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। मौके पर बीडीओ, पंचायत सेवक, जेई और रोजगार सेवक भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कांग्रेस युवा नेता मोतीलाल पासवान ने मनरेगा योजनाओं और पेंशन में कथित घूसखोरी का आरोप लगाते हुए प्रतापपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी का पुतला दहन किया था। इसी मामले को लेकर हुमाजांग पंचायत की योजनाओं की जांच कराई जा रही है।1
- मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित शशिकांत कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 24 फरवरी 2026 को वह अपने घर पर था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसे लात-घूंसों और डंडे से पीटा गया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद परिजनों की मदद से उसका इलाज कराया गया। पीड़ित ने रफीगंज थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1