logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झारखंड में बाइक दुर्घटना में रफीगंज के कासमा के युवक की मौत, शव पहुंचते ही पसरा मातम रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र स्थित कासमा बाजार निवासी प्रवेश मिश्र के इकलौते पुत्र 28 वर्षीय सतीश मिश्र की झारखंड में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सतीश मिश्र चतरा में एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। कंपनी के काम से बाइक पर जा रहे थे तभी चतरा से लगभग 15 किमी दूर गुमला पथ पर एक स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सतीश मिश्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो वर्ष पहले ही उनकी शादी हुई थी। बुधवार शाम शव कासमा पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मुखिया नरेंद्र मिश्र सहित कई लोगों ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

2 hrs ago
user_Pappu Kumar
Pappu Kumar
पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
2 hrs ago

झारखंड में बाइक दुर्घटना में रफीगंज के कासमा के युवक की मौत, शव पहुंचते ही पसरा मातम रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र स्थित कासमा बाजार निवासी प्रवेश मिश्र के इकलौते पुत्र 28 वर्षीय सतीश मिश्र की झारखंड में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सतीश मिश्र चतरा में एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। कंपनी के काम से बाइक पर जा रहे थे तभी चतरा से लगभग 15 किमी दूर गुमला पथ पर एक स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सतीश मिश्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो वर्ष पहले ही उनकी शादी हुई थी। बुधवार शाम शव कासमा पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मुखिया नरेंद्र मिश्र सहित कई लोगों ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

More news from बिहार and nearby areas
  • रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र स्थित कासमा बाजार निवासी प्रवेश मिश्र के इकलौते पुत्र 28 वर्षीय सतीश मिश्र की झारखंड में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सतीश मिश्र चतरा में एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। कंपनी के काम से बाइक पर जा रहे थे तभी चतरा से लगभग 15 किमी दूर गुमला पथ पर एक स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सतीश मिश्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो वर्ष पहले ही उनकी शादी हुई थी। बुधवार शाम शव कासमा पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मुखिया नरेंद्र मिश्र सहित कई लोगों ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
    1
    रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र स्थित कासमा बाजार निवासी प्रवेश मिश्र के इकलौते पुत्र 28 वर्षीय सतीश मिश्र की झारखंड में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सतीश मिश्र चतरा में एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। कंपनी के काम से बाइक पर जा रहे थे तभी चतरा से लगभग 15 किमी दूर गुमला पथ पर एक स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सतीश मिश्र की इलाज के दौरान मौत हो गई।
दो वर्ष पहले ही उनकी शादी हुई थी। बुधवार शाम शव कासमा पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मुखिया नरेंद्र मिश्र सहित कई लोगों ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • गोह(औरंगाबाद) गोह थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में अतिक्रमण हटाने की विवाद में हुए झगड़े में घायल व्यक्ति की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान गोपालपुर गांव निवासी धर्मेंद्र चंद्रवंशी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गांव के ही लक्ष्मण चंद्रवंशी का अतिक्रमण के चलते मकान पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर की कार्रवाई की गई थी। इसी कार्रवाई से नाखुश लक्ष्मण चंद्रवंशी, पवन चंद्रवंशी, अरुण चंद्रवंशी, किशोरी चंद्रवंशी सहित दर्जनों लोगों ने बीते शनिवार को धर्मेंद्र चंद्रवंशी व उसकी पत्नी चंद्रवती देवी को जिम्मेवार बताते हुए लाठी डंडे व रड से पीट-पीट कर था अधमरा कर दिया था। जिसे गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी रेफर किया गया था। लेकिन वहां से भी धर्मेन्द्र की स्थिति गंभीर देखते हुए पटना पीएमसीएच में रेफर किया गया था जहां उसकी देर रात मौत हो गई। बुधवार की दोपहर करीब 2:00 बजे जैसे ही शव गोपालपुर गांव पहुँचा की पूरे गांव में मातम पसर गया। वहीं मृतक के पांच छोटे छोटे बच्चे हैं, जिसमें पुत्री रौशनी 13 वर्ष, रेशमी 10 वर्ष व शिवानी 8 वर्ष जबकि पुत्र सन्नी कुमार 6 वर्ष व मनीष कुमार 4 वर्ष शामिल हैं। मामले में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि मामले में 24 लोगों नामजद आरोपी बनाया गया है। जिनमें पवन चंद्रवंशी, किशोर चंद्रवंशी व अरुण चंद्रवंशी को मारपीट के दिन ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शेष बच्चे हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
    1
    गोह(औरंगाबाद) गोह थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में अतिक्रमण हटाने की विवाद में हुए झगड़े में घायल व्यक्ति की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान गोपालपुर गांव निवासी धर्मेंद्र चंद्रवंशी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गांव के ही लक्ष्मण चंद्रवंशी का अतिक्रमण के चलते मकान पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर की कार्रवाई की गई थी। इसी कार्रवाई से नाखुश लक्ष्मण चंद्रवंशी, पवन चंद्रवंशी, अरुण चंद्रवंशी, किशोरी चंद्रवंशी सहित दर्जनों लोगों ने बीते शनिवार को धर्मेंद्र चंद्रवंशी व उसकी पत्नी चंद्रवती देवी को जिम्मेवार बताते हुए लाठी डंडे व रड से पीट-पीट कर था अधमरा कर दिया था। जिसे गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी रेफर किया गया था। लेकिन वहां से भी धर्मेन्द्र की स्थिति गंभीर देखते हुए पटना पीएमसीएच में रेफर किया गया था जहां उसकी देर रात मौत हो गई। बुधवार की दोपहर करीब 2:00 बजे जैसे ही शव गोपालपुर गांव पहुँचा की पूरे गांव में मातम पसर गया। वहीं मृतक के पांच छोटे छोटे बच्चे हैं, जिसमें पुत्री रौशनी 13 वर्ष, रेशमी 10 वर्ष व शिवानी 8 वर्ष जबकि पुत्र सन्नी कुमार 6 वर्ष व मनीष कुमार 4 वर्ष शामिल हैं। मामले में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि मामले में 24 लोगों नामजद आरोपी बनाया गया है। जिनमें पवन चंद्रवंशी, किशोर चंद्रवंशी व अरुण चंद्रवंशी को मारपीट के दिन ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शेष बच्चे हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
    user_Sukhendra kumar
    Sukhendra kumar
    पत्रकारिता गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    17 hrs ago
  • औरंगाबाद में LPG गैस को लेकर मची अफरा-तफरी, लोगों ने सरकार से पूछे सवाल औरंगाबाद (बिहार): जिले में इन दिनों LPG गैस की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिलने से आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। कई इलाकों में लोगों को कई-कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिसके कारण घरों में खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस एजेंसियों पर सिलेंडर की आपूर्ति कम हो रही है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। कुछ जगहों पर तो लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। गैस की इस समस्या को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि सरकार और प्रशासन को इस समस्या पर तुरंत ध्यान देना चाहिए ताकि आम जनता को राहत मिल सके। कई लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर गैस की आपूर्ति में इतनी देरी क्यों हो रही है और इसका जिम्मेदार कौन है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी कहना है कि यदि जल्द ही गैस की आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो लोगों का आक्रोश बढ़ सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि गैस एजेंसियों की जांच कर आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। अब देखना यह है कि प्रशासन और सरकार इस गंभीर समस्या पर कब तक ठोस कदम उठाती है और लोगों को इस संकट से कब राहत मिलती है।
    1
    औरंगाबाद में LPG गैस को लेकर मची अफरा-तफरी, लोगों ने सरकार से पूछे सवाल
औरंगाबाद (बिहार):
जिले में इन दिनों LPG गैस की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिलने से आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। कई इलाकों में लोगों को कई-कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिसके कारण घरों में खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस एजेंसियों पर सिलेंडर की आपूर्ति कम हो रही है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। कुछ जगहों पर तो लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है।
गैस की इस समस्या को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि सरकार और प्रशासन को इस समस्या पर तुरंत ध्यान देना चाहिए ताकि आम जनता को राहत मिल सके। कई लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर गैस की आपूर्ति में इतनी देरी क्यों हो रही है और इसका जिम्मेदार कौन है।
स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी कहना है कि यदि जल्द ही गैस की आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो लोगों का आक्रोश बढ़ सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि गैस एजेंसियों की जांच कर आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।
अब देखना यह है कि प्रशासन और सरकार इस गंभीर समस्या पर कब तक ठोस कदम उठाती है और लोगों को इस संकट से कब राहत मिलती है।
    user_भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    Press advisory औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by गौतम चंद्रवंशी जी
    1
    Post by गौतम चंद्रवंशी जी
    user_गौतम चंद्रवंशी जी
    गौतम चंद्रवंशी जी
    Video Player Repair Service औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    6 hrs ago
  • औरंगाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्रीमती तान्या पटेल के द्वारा 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर यातायात एवं परिवहन पदाधिकारी विभाग के साथ अपने प्रकोष्ठ में एक बैठक किया गया। सचिव श्रीमती तान्या पटेल द्वारा परिवहन विभाग से बैठक करने के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभा सदन में जिला के सभी संवाददाताओं के साथ प्रेस वार्ता की गयी। प्रेस वार्ता में सचिव द्वारा संवाददाताओं को जानकारी उपलब्ध कराया गया कि चालान से सम्बन्धित लम्बित वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण हेतु अलग से बेंच बनेगा और जो सुलहनीय यातायात से सम्बन्धित मामलें का आफ लाईन या आॅन लाईन चालान जमा करना चाहतें हैं उन्हें इसके लिए परिवहन व्हिकिल से सम्बन्धित निबन्धित मोबाईल नम्बर लाना होगा। सचिव द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में चालान माफी का कोई प्रावधान नहीं है। जिला परिवहन द्वारा लगाये गये जुर्माना में अगर कोई त्रुटियाॅं हो या गलत तरीके से चालान काटा गया हो तो उसे ठीक कराने का एक अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा और त्रुटियों से सम्बन्धित आवेदन लिखने में पारा विधिक स्वयं सेवक द्वारा सहयोग किया जायेगा जिसमें परिवहन विभाग से सम्बन्धित पदाधिकारी को अधिकृत एवं प्रतिनियुक्त करते हुए मामलें से सम्बन्धित बेंच पर उपस्थित रहकर राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन उक्त से सम्बन्धित मामलें के निस्तारण त्रुटि सुधार, आॅफ लाईन, आॅन लाई जुर्माना जमा करने हेतु आये वादकारियों को अपेक्षित सहयोग एवं उनके दावों पर औचित्यपूर्ण दावों पर विचार किया जायेगा। बाईट सचिव श्रीमती तान्या पटेल
    1
    औरंगाबाद  जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्रीमती तान्या पटेल के द्वारा 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर यातायात एवं परिवहन पदाधिकारी विभाग के साथ अपने प्रकोष्ठ में एक बैठक किया गया। सचिव श्रीमती तान्या पटेल द्वारा परिवहन विभाग से बैठक करने के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभा सदन में जिला के सभी संवाददाताओं के साथ प्रेस वार्ता की गयी। प्रेस वार्ता में सचिव द्वारा संवाददाताओं को जानकारी उपलब्ध कराया गया कि चालान से सम्बन्धित लम्बित वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण हेतु अलग से बेंच बनेगा  और जो सुलहनीय यातायात से सम्बन्धित मामलें का आफ लाईन या आॅन लाईन चालान जमा करना चाहतें हैं उन्हें इसके लिए परिवहन व्हिकिल से सम्बन्धित निबन्धित मोबाईल नम्बर लाना होगा। सचिव द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में चालान माफी का कोई प्रावधान नहीं है। जिला परिवहन द्वारा लगाये गये जुर्माना में अगर कोई त्रुटियाॅं हो या गलत तरीके से चालान काटा गया हो तो उसे ठीक कराने का एक अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा और त्रुटियों से सम्बन्धित आवेदन लिखने में पारा विधिक स्वयं सेवक द्वारा सहयोग किया जायेगा जिसमें परिवहन विभाग से सम्बन्धित पदाधिकारी को अधिकृत एवं प्रतिनियुक्त करते हुए मामलें से सम्बन्धित बेंच पर उपस्थित रहकर राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन उक्त से सम्बन्धित मामलें के निस्तारण त्रुटि सुधार, आॅफ लाईन, आॅन लाई जुर्माना जमा करने हेतु आये वादकारियों को अपेक्षित सहयोग एवं उनके दावों पर औचित्यपूर्ण दावों पर विचार किया जायेगा।
बाईट सचिव श्रीमती तान्या पटेल
    user_Md safe Alam Guddu
    Md safe Alam Guddu
    पत्रकार औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    22 hrs ago
  • देश के कई हिस्सों में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। गैस की सप्लाई कम होने और कीमत बढ़ने की खबरों के बीच कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह हजारों की तादाद में लोग अपने गैस सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े हैं। सुबह से लेकर देर रात तक लोग एजेंसियों के बाहर इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन कई लोगों को घंटों लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों और मध्य-पूर्व में चल रहे तनाव की वजह से गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है। इसका असर अब देश के अलग-अलग शहरों में दिखाई देने लगा है। हालांकि सरकार और तेल कंपनियों का कहना है कि सप्लाई को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है। लेकिन इन हालातों के बीच एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो रहा है। 2016 में लोग एटीएम की लाइनों में लगे थे… 2020 में कोरोना महामारी के दौरान लोग ऑक्सीजन के लिए लाइन में खड़े नजर आए… और अब 2026 में लोग गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर आम जनता को बार-बार जरूरी चीजों के लिए लाइन में क्यों लगना पड़ रहा है। देश मे गैस सिलेंडर के लिए मची अफरा-तफरी ! एजेंसियों के बाहर हजारों की लाइन ! गैस के लिए महिला गिर कर हुई बेहोश ! 👇🏻
    1
    देश के कई हिस्सों में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। गैस की सप्लाई कम होने और कीमत बढ़ने की खबरों के बीच कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह हजारों की तादाद में लोग अपने गैस सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े हैं। सुबह से लेकर देर रात तक लोग एजेंसियों के बाहर इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन कई लोगों को घंटों लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों और मध्य-पूर्व में चल रहे तनाव की वजह से गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है। इसका असर अब देश के अलग-अलग शहरों में दिखाई देने लगा है। हालांकि सरकार और तेल कंपनियों का कहना है कि सप्लाई को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है।
लेकिन इन हालातों के बीच एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो रहा है।
2016 में लोग एटीएम की लाइनों में लगे थे…
2020 में कोरोना महामारी के दौरान लोग ऑक्सीजन के लिए लाइन में खड़े नजर आए…
और अब 2026 में लोग गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं।
इन तस्वीरों को देखकर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर आम जनता को बार-बार जरूरी चीजों के लिए लाइन में क्यों लगना पड़ रहा है।
देश मे गैस सिलेंडर के लिए मची अफरा-तफरी ! एजेंसियों के बाहर हजारों की लाइन ! गैस के लिए महिला गिर कर हुई बेहोश ! 👇🏻
    user_Kausar Alam Sinior Journalist
    Kausar Alam Sinior Journalist
    Local News Reporter शेरघाटी, गया, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)
    1
    Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    11 hrs ago
  • मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित शशिकांत कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 24 फरवरी 2026 को वह अपने घर पर था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसे लात-घूंसों और डंडे से पीटा गया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद परिजनों की मदद से उसका इलाज कराया गया। पीड़ित ने रफीगंज थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित शशिकांत कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 24 फरवरी 2026 को वह अपने घर पर था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसे लात-घूंसों और डंडे से पीटा गया, जिससे वह घायल हो गया।
पीड़ित ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद परिजनों की मदद से उसका इलाज कराया गया।
पीड़ित ने रफीगंज थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.