logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राज्य स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए रवाना हुई जामताड़ा की जूनियर टीम, जिले के 16 खिलाड़ी दिखाएंगे दम जामताड़ा: नवल टाटा झारखंड जूनियर राज्य स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप 2026 में जामताड़ा के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के लिए हॉकी जामताड़ा की 16 सदस्यीय जूनियर बालक टीम मंगलवार को टाटा-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन से जमशेदपुर के लिए रवाना हुई। पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में 12 से 14 अगस्त तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। हॉकी जामताड़ा की टीम में सुरेश मरांडी, सोहेल मुर्मू, विकास मरांडी, बाबूश्वर हेम्ब्रम, देव हेम्ब्रम, संजीत सोरेन, अभिनाश हेम्ब्रम, मुन्ना मरांडी, मनोज मुर्मू, अरुण मुर्मू, राजकुमार हांसदा, रोहित सोरेन, राहुल हेम्ब्रम, सचिनदेव हेम्ब्रम, देवप्रकाश मरांडी और बिट्टू मुर्मू शामिल हैं। टीम के मैनेजर सोनू मल्लिक खिलाड़ियों के साथ रवाना हुए हैं। हॉकी जामताड़ा के महासचिव डॉ. भास्कर चांद ने बताया कि टीम के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता को लेकर पूरी तैयारी की है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी पूरे जोश, अनुशासन और टीम भावना के साथ मैदान पर उतरेंगे और राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। टीम की रवानगी के मौके पर हॉकी जामताड़ा के अध्यक्ष हरिओम, उपाध्यक्ष संजय परशुरामका, अनुप राय, ऋषिकेश सिंह और किरण मिश्रा समेत संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ने भी टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक दुबे ने खिलाड़ियों से कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और टीम भावना के साथ खेलने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण मंच है। इस अवसर पर हॉकी जामताड़ा के कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, टीम मैनेजर सोनू मल्लिक और सोमनाथ दत्ता मौजूद रहे। संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों की सफलता की कामना करते हुए उन्हें पूरे समर्पण और अनुशासन के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।

2 hrs ago
user_Suman Bhattacharjee
Suman Bhattacharjee
Court reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
2 hrs ago

राज्य स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए रवाना हुई जामताड़ा की जूनियर टीम, जिले के 16 खिलाड़ी दिखाएंगे दम जामताड़ा: नवल टाटा झारखंड जूनियर राज्य स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप 2026 में जामताड़ा के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के लिए हॉकी जामताड़ा की 16 सदस्यीय जूनियर बालक टीम मंगलवार को टाटा-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन से जमशेदपुर के लिए रवाना हुई। पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में 12 से 14 अगस्त तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। हॉकी जामताड़ा की टीम में सुरेश मरांडी, सोहेल मुर्मू, विकास मरांडी, बाबूश्वर हेम्ब्रम, देव हेम्ब्रम, संजीत सोरेन, अभिनाश हेम्ब्रम, मुन्ना मरांडी, मनोज मुर्मू, अरुण मुर्मू, राजकुमार हांसदा, रोहित सोरेन, राहुल हेम्ब्रम, सचिनदेव हेम्ब्रम, देवप्रकाश मरांडी और बिट्टू मुर्मू शामिल हैं। टीम के मैनेजर सोनू मल्लिक खिलाड़ियों के साथ रवाना हुए हैं। हॉकी जामताड़ा के महासचिव डॉ. भास्कर चांद ने बताया कि टीम के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता को लेकर पूरी तैयारी की है। उन्होंने कहा कि

खिलाड़ी पूरे जोश, अनुशासन और टीम भावना के साथ मैदान पर उतरेंगे और राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। टीम की रवानगी के मौके पर हॉकी जामताड़ा के अध्यक्ष हरिओम, उपाध्यक्ष संजय परशुरामका, अनुप राय, ऋषिकेश सिंह और किरण मिश्रा समेत संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ने भी टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक दुबे ने खिलाड़ियों से कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और टीम भावना के साथ खेलने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण मंच है। इस अवसर पर हॉकी जामताड़ा के कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, टीम मैनेजर सोनू मल्लिक और सोमनाथ दत्ता मौजूद रहे। संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों की सफलता की कामना करते हुए उन्हें पूरे समर्पण और अनुशासन के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • जनता दरबार में 40 फरियादियों की सुनी समस्याएं, एक सप्ताह में समाधान का निर्देश बिजली बिल, जमीन विवाद, आवास, आंगनबाड़ी चयन से लेकर सोशल मीडिया पर युवती को परेशान करने के मामले पहुंचे जामताड़ा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से करीब 40 लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। उपायुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। वहीं अन्य आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए एक सप्ताह के अंदर प्रभावी कार्रवाई कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। जनता दरबार में बिजली बिल में गड़बड़ी, स्मार्ट मीटर, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, जमीन विवाद, बंटवारा, अवैध कब्जा, आवास, सरकारी जमीन पर बाउंड्री निर्माण, रास्ता बंद करने, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका चयन, मनरेगा मजदूरी भुगतान और मानदेय से जुड़े मामले सामने आए। विद्यालय में शिक्षण कार्य में लापरवाही और मध्याह्न भोजन योजना में अनियमितता की शिकायत पर भी संबंधित अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। बुजुर्ग की शिकायत पर एसडीओ को कार्रवाई का निर्देश एक बुजुर्ग ने बेटे द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की। उपायुक्त ने तत्काल अनुमंडल पदाधिकारी से फोन पर बात कर सीनियर सिटीजन एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई करने और बुजुर्ग को उनका अधिकार दिलाने का निर्देश दिया। सोशल मीडिया पर युवती को परेशान करने की शिकायत एक युवती ने बताया कि शादी तय होने के बाद दो युवक सोशल मीडिया पर उसके बारे में गलत जानकारी प्रसारित कर परेशान कर रहे हैं। उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच कर आरोपियों को चिह्नित करते हुए सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं जन्म से दिव्यांग बच्चे के प्रमाण पत्र के लिए पहुंचे दंपती को उपायुक्त ने बताया कि प्रत्येक माह 12 तारीख को सदर अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए कैंप आयोजित होता है। खिलाड़ियों ने करमाटांड़ के खेल मैदान में बिजली, पेयजल और ओपन जिम जैसी सुविधाओं की मांग रखी। उपायुक्त ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।
    1
    जनता दरबार में 40 फरियादियों की सुनी समस्याएं, एक सप्ताह में समाधान का निर्देश
बिजली बिल, जमीन विवाद, आवास, आंगनबाड़ी चयन से लेकर सोशल मीडिया पर युवती को परेशान करने के मामले पहुंचे
जामताड़ा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से करीब 40 लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। उपायुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। वहीं अन्य आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए एक सप्ताह के अंदर प्रभावी कार्रवाई कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में बिजली बिल में गड़बड़ी, स्मार्ट मीटर, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, जमीन विवाद, बंटवारा, अवैध कब्जा, आवास, सरकारी जमीन पर बाउंड्री निर्माण, रास्ता बंद करने, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका चयन, मनरेगा मजदूरी भुगतान और मानदेय से जुड़े मामले सामने आए। विद्यालय में शिक्षण कार्य में लापरवाही और मध्याह्न भोजन योजना में अनियमितता की शिकायत पर भी संबंधित अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
बुजुर्ग की शिकायत पर एसडीओ को कार्रवाई का निर्देश
एक बुजुर्ग ने बेटे द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की। उपायुक्त ने तत्काल अनुमंडल पदाधिकारी से फोन पर बात कर सीनियर सिटीजन एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई करने और बुजुर्ग को उनका अधिकार दिलाने का निर्देश दिया।
सोशल मीडिया पर युवती को परेशान करने की शिकायत
एक युवती ने बताया कि शादी तय होने के बाद दो युवक सोशल मीडिया पर उसके बारे में गलत जानकारी प्रसारित कर परेशान कर रहे हैं। उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच कर आरोपियों को चिह्नित करते हुए सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।
वहीं जन्म से दिव्यांग बच्चे के प्रमाण पत्र के लिए पहुंचे दंपती को उपायुक्त ने बताया कि प्रत्येक माह 12 तारीख को सदर अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए कैंप आयोजित होता है। खिलाड़ियों ने करमाटांड़ के खेल मैदान में बिजली, पेयजल और ओपन जिम जैसी सुविधाओं की मांग रखी। उपायुक्त ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।
    user_Bishnu nandal
    Bishnu nandal
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    1 hr ago
  • राज्य स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए रवाना हुई जामताड़ा की जूनियर टीम, जिले के 16 खिलाड़ी दिखाएंगे दम जामताड़ा: नवल टाटा झारखंड जूनियर राज्य स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप 2026 में जामताड़ा के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के लिए हॉकी जामताड़ा की 16 सदस्यीय जूनियर बालक टीम मंगलवार को टाटा-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन से जमशेदपुर के लिए रवाना हुई। पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में 12 से 14 अगस्त तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। हॉकी जामताड़ा की टीम में सुरेश मरांडी, सोहेल मुर्मू, विकास मरांडी, बाबूश्वर हेम्ब्रम, देव हेम्ब्रम, संजीत सोरेन, अभिनाश हेम्ब्रम, मुन्ना मरांडी, मनोज मुर्मू, अरुण मुर्मू, राजकुमार हांसदा, रोहित सोरेन, राहुल हेम्ब्रम, सचिनदेव हेम्ब्रम, देवप्रकाश मरांडी और बिट्टू मुर्मू शामिल हैं। टीम के मैनेजर सोनू मल्लिक खिलाड़ियों के साथ रवाना हुए हैं। हॉकी जामताड़ा के महासचिव डॉ. भास्कर चांद ने बताया कि टीम के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता को लेकर पूरी तैयारी की है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी पूरे जोश, अनुशासन और टीम भावना के साथ मैदान पर उतरेंगे और राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। टीम की रवानगी के मौके पर हॉकी जामताड़ा के अध्यक्ष हरिओम, उपाध्यक्ष संजय परशुरामका, अनुप राय, ऋषिकेश सिंह और किरण मिश्रा समेत संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ने भी टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक दुबे ने खिलाड़ियों से कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और टीम भावना के साथ खेलने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण मंच है। इस अवसर पर हॉकी जामताड़ा के कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, टीम मैनेजर सोनू मल्लिक और सोमनाथ दत्ता मौजूद रहे। संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों की सफलता की कामना करते हुए उन्हें पूरे समर्पण और अनुशासन के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।
    2
    राज्य स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए रवाना हुई जामताड़ा की जूनियर टीम, जिले के 16 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
जामताड़ा: नवल टाटा झारखंड जूनियर राज्य स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप 2026 में जामताड़ा के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के लिए हॉकी जामताड़ा की 16 सदस्यीय जूनियर बालक टीम मंगलवार को टाटा-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन से जमशेदपुर के लिए रवाना हुई। पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में 12 से 14 अगस्त तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी।
हॉकी जामताड़ा की टीम में सुरेश मरांडी, सोहेल मुर्मू, विकास मरांडी, बाबूश्वर हेम्ब्रम, देव हेम्ब्रम, संजीत सोरेन, अभिनाश हेम्ब्रम, मुन्ना मरांडी, मनोज मुर्मू, अरुण मुर्मू, राजकुमार हांसदा, रोहित सोरेन, राहुल हेम्ब्रम, सचिनदेव हेम्ब्रम, देवप्रकाश मरांडी और बिट्टू मुर्मू शामिल हैं। टीम के मैनेजर सोनू मल्लिक खिलाड़ियों के साथ रवाना हुए हैं।
हॉकी जामताड़ा के महासचिव डॉ. भास्कर चांद ने बताया कि टीम के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता को लेकर पूरी तैयारी की है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी पूरे जोश, अनुशासन और टीम भावना के साथ मैदान पर उतरेंगे और राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।
टीम की रवानगी के मौके पर हॉकी जामताड़ा के अध्यक्ष हरिओम, उपाध्यक्ष संजय परशुरामका, अनुप राय, ऋषिकेश सिंह और किरण मिश्रा समेत संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ने भी टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
वहीं, जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक दुबे ने खिलाड़ियों से कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और टीम भावना के साथ खेलने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण मंच है।
इस अवसर पर हॉकी जामताड़ा के कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, टीम मैनेजर सोनू मल्लिक और सोमनाथ दत्ता मौजूद रहे। संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों की सफलता की कामना करते हुए उन्हें पूरे समर्पण और अनुशासन के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।
    user_Suman Bhattacharjee
    Suman Bhattacharjee
    Court reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • *सेंट एंथोनी विद्यालय में शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि* नगर स्थित सेंट एंथोनी विद्यालय, जामताड़ा में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं अमर शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद खुदीराम बोस के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यालय के मुख्य संरक्षक डॉ. दुर्गा दास भंडारी, निदेशक डॉ. चंचल भंडारी, प्राचार्य लारेब खान, उप प्राचार्य उत्पल मंडल, विजन-ई सेक्रेटरी अपर्णा भंडारी, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों को खुदीराम बोस के जीवन, संघर्ष, त्याग एवं अदम्य साहस से परिचित कराया गया। उनके देशप्रेम, साहस एवं बलिदान से प्रेरणा लेने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के मुख्य संरक्षक डॉ. दुर्गा दास भंडारी ने खुदीराम बोस के जीवन एवं देशभक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। वहीं विद्यालय के निदेशक डॉ. चंचल भंडारी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अनेक वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया, जिनमें खुदीराम बोस का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित है। उन्होंने कहा कि मात्र 18 वर्ष की आयु में देश की स्वतंत्रता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य लारेब खान ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम तथा महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करते हैं। मौके पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
    2
    *सेंट एंथोनी विद्यालय में शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि*
नगर स्थित सेंट एंथोनी विद्यालय, जामताड़ा में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं अमर शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद खुदीराम बोस के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यालय के मुख्य संरक्षक डॉ. दुर्गा दास भंडारी, निदेशक डॉ. चंचल भंडारी, प्राचार्य लारेब खान, उप प्राचार्य उत्पल मंडल, विजन-ई सेक्रेटरी अपर्णा भंडारी, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को खुदीराम बोस के जीवन, संघर्ष, त्याग एवं अदम्य साहस से परिचित कराया गया। उनके देशप्रेम, साहस एवं बलिदान से प्रेरणा लेने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के मुख्य संरक्षक डॉ. दुर्गा दास भंडारी ने खुदीराम बोस के जीवन एवं देशभक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
वहीं विद्यालय के निदेशक डॉ. चंचल भंडारी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अनेक वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया, जिनमें खुदीराम बोस का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित है। उन्होंने कहा कि मात्र 18 वर्ष की आयु में देश की स्वतंत्रता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य लारेब खान ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम तथा महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
मौके पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
    user_Yogesh Kumar
    Yogesh Kumar
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में बाजार का भ्रमण कर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने कराया जामताड़ा बंद जामताड़ा। रांची में JSSC, JPSC और CGL परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के आह्वान पर मंगलवार को जामताड़ा में बंद का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न बाजारों का भ्रमण किया और दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने का आग्रह किया। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि दुकानदारों ने छात्रों के समर्थन में स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद किए। जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि झारखंड में बड़ी संख्या में युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सरकारी नौकरी हासिल करने का सपना देखते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा में कथित गड़बड़ी के कारण गरीब और मेहनतकश छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। इसी के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू के निर्देश पर पूरे राज्य में बंद का आह्वान किया गया है। पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते-करते छात्रों की उम्र निकल रही है। कथित पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं से उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार पर युवाओं के साथ छल करने का आरोप लगाया। भाजपा नेता माधव महतो ने रांची में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जामताड़ा में दुकानदारों ने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए बंद में सहयोग किया। मौके पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, जिला महामंत्री कमलेश मंडल, अभय सिंह, विनोद मंडल, महेंद्र मंडल, सुकुमार सरखेल, दिलीप हेम्ब्रम, सुजाता सिंह, संजू देवी, मितेश शाह, कुणाल सिंह, प्रदीप राउत, रंजीत तिवारी, जावेद अंसारी, अंजनी तिवारी, ब्रजेश राउत, प्रवीण मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
    2
    जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में बाजार का भ्रमण कर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने कराया जामताड़ा बंद
जामताड़ा। रांची में JSSC, JPSC और CGL परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के आह्वान पर मंगलवार को जामताड़ा में बंद का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न बाजारों का भ्रमण किया और दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने का आग्रह किया। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि दुकानदारों ने छात्रों के समर्थन में स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद किए।
जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि झारखंड में बड़ी संख्या में युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सरकारी नौकरी हासिल करने का सपना देखते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा में कथित गड़बड़ी के कारण गरीब और मेहनतकश छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। इसी के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू के निर्देश पर पूरे राज्य में बंद का आह्वान किया गया है।
पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते-करते छात्रों की उम्र निकल रही है। कथित पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं से उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार पर युवाओं के साथ छल करने का आरोप लगाया।
भाजपा नेता माधव महतो ने रांची में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जामताड़ा में दुकानदारों ने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए बंद में सहयोग किया।
मौके पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, जिला महामंत्री कमलेश मंडल, अभय सिंह, विनोद मंडल, महेंद्र मंडल, सुकुमार सरखेल, दिलीप हेम्ब्रम, सुजाता सिंह, संजू देवी, मितेश शाह, कुणाल सिंह, प्रदीप राउत, रंजीत तिवारी, जावेद अंसारी, अंजनी तिवारी, ब्रजेश राउत, प्रवीण मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
    user_Bishnu Mandal
    Bishnu Mandal
    Credit reporting agency Jamtara, Jharkhand•
    4 hrs ago
  • निरसा बीती देर रात सड़क दुर्घटना में मारे गए युवक के शव को लेकर खुदिया फाटक स्थित मोड पर रखकर एम पी एल में चलने वाले हाईवा का परिचालन पूरी तरह से ठप कर मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे l इस मामले में मंगलवार की सुबह परिजनों के साथ एम पी एल प्रबंधन की हुई वार्ता के बाद मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिया गया जिसके बाद धरना समाप्त हो गया और शव को पुलिस ने अपनी निगरानी में पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया और सड़क का आवागमन फिर से चालू किया l मृतक के परिजनों ने बताया कि एम पी एल प्रबंधन की तरफ से मुआवजे के रूप में उन्हें 10 लाख रुपए का चेक तथा दाह संस्कार के लिए ₹50000 वहीं दो घायल युवकों को 50-50 हजार रुपए भी दिया गया है जिसके बाद इस धरने को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया ll
    6
    निरसा बीती देर रात सड़क दुर्घटना में मारे गए युवक के शव को लेकर  खुदिया फाटक स्थित मोड पर रखकर एम पी एल में चलने वाले हाईवा का परिचालन पूरी तरह से ठप कर मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे l इस मामले में मंगलवार की सुबह परिजनों के साथ एम पी एल प्रबंधन की हुई वार्ता के बाद मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिया गया जिसके बाद धरना समाप्त हो गया और शव को पुलिस ने अपनी निगरानी में पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया और सड़क का आवागमन फिर से चालू किया  l मृतक के परिजनों ने बताया कि एम पी एल प्रबंधन की तरफ से मुआवजे के रूप में उन्हें 10 लाख रुपए का चेक तथा दाह संस्कार के लिए ₹50000 वहीं दो घायल युवकों को 50-50 हजार रुपए भी दिया गया है जिसके बाद इस धरने को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया ll
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
  • जनता दरबार में डीसी के सामने पहुंचीं 40 फरियादें, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान; एक सप्ताह में शिकायतों के निपटारे का निर्देश जामताड़ा: आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में जिलेभर से करीब 40 लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। वहीं अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए एक सप्ताह के भीतर प्रभावी कार्रवाई कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जनता दरबार में बिजली बिल और स्मार्ट मीटर, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, जमीन विवाद, अवैध कब्जा, रास्ता बंद करने, आवास, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका चयन, विद्यालय में पढ़ाई में लापरवाही, एमडीएम में अनियमितता, मानदेय भुगतान, मनरेगा मजदूरी समेत कई मामले सामने आए। बुजुर्ग पिता ने बेटे पर प्रताड़ना का लगाया आरोप जनता दरबार में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने बेटे पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए उपायुक्त से मदद की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने तत्काल एसडीओ से फोन पर बात की और सीनियर सिटीजन एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग को उनका हक दिलाने का निर्देश दिया। वहीं एक युवती ने शिकायत की कि उसकी शादी तय हो चुकी है, लेकिन दो युवक सोशल मीडिया के माध्यम से उसके बारे में गलत जानकारी प्रसारित कर उसे और उसके परिवार को परेशान कर रहे हैं। डीसी ने मामले में एसपी को जांच कर संबंधित युवकों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जन्म से दिव्यांग बच्चे के प्रमाण पत्र के लिए पहुंचा दंपती एक दंपती अपने जन्म से दिव्यांग बच्चे का प्रमाण पत्र बनवाने की मांग लेकर जनता दरबार पहुंचा। उन्होंने बताया कि बच्चे का हाथ जन्म से ही टेढ़ा है। डीसी ने संबंधित अधिकारी को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि हर माह 12 तारीख को सदर अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए कैंप आयोजित होता है। प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से स्वावलंबन पोर्टल पर आवेदन कर निर्धारित तिथि को कैंप में प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकता है। बिजली बिल और स्मार्ट मीटर की शिकायतें भी पहुंचीं जनता दरबार में अत्यधिक बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और कंज्यूमर नंबर जारी नहीं होने की शिकायतें भी आईं। डीसी ने विद्युत विभाग को मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मी ने ऑफलाइन बिल जमा करने के नाम पर राशि तो ली, लेकिन रसीद नहीं दी और बिल की राशि भी कम नहीं हुई। डीसी ने मामले की जांच कर प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया। खिलाड़ियों ने मांगी खेल मैदान में सुविधाएं करमाटांड़ के खिलाड़ियों ने भी डीसी से मुलाकात कर खेल मैदान में बिजली, पेयजल, ओपन जिम सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। उपायुक्त ने खिलाड़ियों को सकारात्मक पहल का आश्वासन देते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। स्कूल और आंगनबाड़ी से जुड़ी शिकायतों पर जांच के निर्देश जनता दरबार में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका चयन से जुड़े कई मामले सामने आए। पहाड़िया बहुल गांव में चयन को लेकर आई शिकायत पर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में आबादी की बहुलता को नियमानुसार प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं एक विद्यालय में शिक्षक द्वारा बच्चों की पढ़ाई में लापरवाही और एमडीएम संचालन में गंभीर अनियमितता की शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़े कई मामलों का भी मौके पर समाधान किया गया। नए आवेदन को लेकर डीसी ने बताया कि पोर्टल खुलने के बाद आवेदन लिए जाएंगे और इसकी सूचना लोगों को दी जाएगी। एसडीओ कोर्ट के लंबित मामले में दो दिन में आदेश का निर्देश पशुपालक ने एसडीओ कोर्ट में लंबित एनिमल क्रुएल्टी एक्ट से जुड़े मामले में भी उपायुक्त से गुहार लगाई। डीसी ने तत्काल एसडीओ से फोन पर मामले की जानकारी ली और नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करते हुए दो दिनों के भीतर आदेश पारित कर पशु को रिलीज करने का निर्देश दिया। इसके अलावा सहिया और स्वास्थ्य कर्मियों के लंबित मानदेय भुगतान के लिए सिविल सर्जन को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। आवास, अवैध कब्जा, मनरेगा मजदूरी, सरकारी जमीन पर बाउंड्री निर्माण, कलवर्ट जाम होने से रास्ते में जलजमाव और हटिया शिव मंदिर के पास दुकान पर कब्जे जैसी शिकायतों पर भी संबंधित अधिकारियों को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीसी ने कहा- लोगों को कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े जनता दरबार के दौरान उपायुक्त आलोक कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। नियमानुसार जिन मामलों का समाधान संभव है, उन्हें बिना अनावश्यक विलंब के पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को प्रशासन की संवेदनशीलता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि जामताड़ा में हर मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनता दरबार आयोजित किया जाता है। इस दौरान आमजन सीधे उपायुक्त के समक्ष अपनी शिकायतें रख सकते हैं।
    2
    जनता दरबार में डीसी के सामने पहुंचीं 40 फरियादें, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान; एक सप्ताह में शिकायतों के निपटारे का निर्देश
जामताड़ा: आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में जिलेभर से करीब 40 लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। वहीं अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए एक सप्ताह के भीतर प्रभावी कार्रवाई कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में बिजली बिल और स्मार्ट मीटर, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, जमीन विवाद, अवैध कब्जा, रास्ता बंद करने, आवास, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका चयन, विद्यालय में पढ़ाई में लापरवाही, एमडीएम में अनियमितता, मानदेय भुगतान, मनरेगा मजदूरी समेत कई मामले सामने आए।
बुजुर्ग पिता ने बेटे पर प्रताड़ना का लगाया आरोप
जनता दरबार में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने बेटे पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए उपायुक्त से मदद की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने तत्काल एसडीओ से फोन पर बात की और सीनियर सिटीजन एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग को उनका हक दिलाने का निर्देश दिया।
वहीं एक युवती ने शिकायत की कि उसकी शादी तय हो चुकी है, लेकिन दो युवक सोशल मीडिया के माध्यम से उसके बारे में गलत जानकारी प्रसारित कर उसे और उसके परिवार को परेशान कर रहे हैं। डीसी ने मामले में एसपी को जांच कर संबंधित युवकों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जन्म से दिव्यांग बच्चे के प्रमाण पत्र के लिए पहुंचा दंपती
एक दंपती अपने जन्म से दिव्यांग बच्चे का प्रमाण पत्र बनवाने की मांग लेकर जनता दरबार पहुंचा। उन्होंने बताया कि बच्चे का हाथ जन्म से ही टेढ़ा है। डीसी ने संबंधित अधिकारी को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि हर माह 12 तारीख को सदर अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए कैंप आयोजित होता है। प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से स्वावलंबन पोर्टल पर आवेदन कर निर्धारित तिथि को कैंप में प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकता है।
बिजली बिल और स्मार्ट मीटर की शिकायतें भी पहुंचीं
जनता दरबार में अत्यधिक बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और कंज्यूमर नंबर जारी नहीं होने की शिकायतें भी आईं। डीसी ने विद्युत विभाग को मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मी ने ऑफलाइन बिल जमा करने के नाम पर राशि तो ली, लेकिन रसीद नहीं दी और बिल की राशि भी कम नहीं हुई। डीसी ने मामले की जांच कर प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया।
खिलाड़ियों ने मांगी खेल मैदान में सुविधाएं
करमाटांड़ के खिलाड़ियों ने भी डीसी से मुलाकात कर खेल मैदान में बिजली, पेयजल, ओपन जिम सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। उपायुक्त ने खिलाड़ियों को सकारात्मक पहल का आश्वासन देते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
स्कूल और आंगनबाड़ी से जुड़ी शिकायतों पर जांच के निर्देश
जनता दरबार में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका चयन से जुड़े कई मामले सामने आए। पहाड़िया बहुल गांव में चयन को लेकर आई शिकायत पर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में आबादी की बहुलता को नियमानुसार प्राथमिकता दी जाएगी।
वहीं एक विद्यालय में शिक्षक द्वारा बच्चों की पढ़ाई में लापरवाही और एमडीएम संचालन में गंभीर अनियमितता की शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़े कई मामलों का भी मौके पर समाधान किया गया। नए आवेदन को लेकर डीसी ने बताया कि पोर्टल खुलने के बाद आवेदन लिए जाएंगे और इसकी सूचना लोगों को दी जाएगी।
एसडीओ कोर्ट के लंबित मामले में दो दिन में आदेश का निर्देश
पशुपालक ने एसडीओ कोर्ट में लंबित एनिमल क्रुएल्टी एक्ट से जुड़े मामले में भी उपायुक्त से गुहार लगाई। डीसी ने तत्काल एसडीओ से फोन पर मामले की जानकारी ली और नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करते हुए दो दिनों के भीतर आदेश पारित कर पशु को रिलीज करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा सहिया और स्वास्थ्य कर्मियों के लंबित मानदेय भुगतान के लिए सिविल सर्जन को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। आवास, अवैध कब्जा, मनरेगा मजदूरी, सरकारी जमीन पर बाउंड्री निर्माण, कलवर्ट जाम होने से रास्ते में जलजमाव और हटिया शिव मंदिर के पास दुकान पर कब्जे जैसी शिकायतों पर भी संबंधित अधिकारियों को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
डीसी ने कहा- लोगों को कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े
जनता दरबार के दौरान उपायुक्त आलोक कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। नियमानुसार जिन मामलों का समाधान संभव है, उन्हें बिना अनावश्यक विलंब के पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को प्रशासन की संवेदनशीलता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
गौरतलब है कि जामताड़ा में हर मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनता दरबार आयोजित किया जाता है। इस दौरान आमजन सीधे उपायुक्त के समक्ष अपनी शिकायतें रख सकते हैं।
    user_Suman Bhattacharjee
    Suman Bhattacharjee
    Court reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • जामताड़ा से बड़ी खबर:पेपर लीक से भड़का आक्रोश, भाजपा ने कराया जामताड़ा बंद। जामताड़ा में भाजपा का हल्लाबोल, पेपर लीक और लाठीचार्ज पर सरकार घिरी।
    1
    जामताड़ा से बड़ी खबर:पेपर लीक से भड़का आक्रोश, भाजपा ने कराया जामताड़ा बंद।
जामताड़ा में भाजपा का हल्लाबोल, पेपर लीक और लाठीचार्ज पर सरकार घिरी।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    48 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.