Shuru
Apke Nagar Ki App…
हवा महल विधानसभा में गूंजा भाजपा के खिलाफ 'शंखनाद', वार्ड 25 के निवासियों ने सौंपा ज्ञापन जयपुर। जयपुर की हवा महल विधानसभा के वार्ड नंबर 25 (शिव शक्ति कॉलोनी) में आज भाजपा शासित नगर निगम के खिलाफ जनता का भारी रोष देखने को मिला। क्षेत्र के जागरूक निवासियों ने एक स्वर में एकजुट होकर स्थानीय प्रशासन और 'कुशासन' के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
Neha Chaturvedi
हवा महल विधानसभा में गूंजा भाजपा के खिलाफ 'शंखनाद', वार्ड 25 के निवासियों ने सौंपा ज्ञापन जयपुर। जयपुर की हवा महल विधानसभा के वार्ड नंबर 25 (शिव शक्ति कॉलोनी) में आज भाजपा शासित नगर निगम के खिलाफ जनता का भारी रोष देखने को मिला। क्षेत्र के जागरूक निवासियों ने एक स्वर में एकजुट होकर स्थानीय प्रशासन और 'कुशासन' के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- यह वीडियो आपको विचलित कर देगा , महाराष्ट्र के नागपुर में एक बुजुर्ग महिला ने अपने 4 वर्षीय पोते ओम हरीश वांगे पर उबलता पानी डाल दिया, क्योंकि छोटा बच्चा जिसने उस पर रंग छिड़का था।1
- शाहपुरा चिमनपुरा कॉलेज में अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर तेहरवें दिन जारी,कृषि संकाय को राजसैस से हटाने और कला संकाय के स्थानांतरण को रोकने की मांग #मांगों को छोड़कर कांग्रेस-बीजेपी पर चर्चा1
- फाल्गुन माह के उपलक्ष में भेरू जी महाराज के मंदिर में शिव अराधना परिवार मंडल द्वारा होली पर्व पर रंगारंग भजनों का कार्यक्रम बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित वार्ड नंबर 1 सरपंच मोहल्ले में भेरू जी महाराज मंदिर में फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई इस मौके पर पुजारी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके कलाकारों द्वारा रंगारंग भजनों का कार्यक्रम शुरू किया इस दौरान फाल्गुन माह के उपलक्ष में शिव अराधना परिवार के कलाकार प्रेमचन्द शर्मा, महेश शर्मा, मदन जांगिड, विजय पारीक, रिंकू, शंकर अन्य कलाकारों द्वारा होली पर्व पर रंगारंग भजनों का कार्यक्रम किया गया इस मौके पर कलाकारों द्वारा रंगारंग भजन होली आई रे फागुन रे मस्ती छाई बाई री होली खेलगा नंदलाल नैना नीचा कर ले,अन्य कई तरह के रंगारंग भजनों का कार्यक्रम किया गया इस मौके पर महिलाएं रंगारंग भजनों का आनंद लेते हुए नाचते गाते हुए नजर आए इस दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दिया इस मौके पर दिनेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, योगेश कुमार गुप्ता, अनुज, वासू,, नीलकमल शर्मा, हजारीलाल बंदूक्या, हरिमोहन सांभरिया रमेश गुप्ता,अन्य महिलाए पूनम गुप्ता, सुमन गुप्ता, रीना गुप्ता, प्रेम, सुनीता, मीना, विनीता, अंकिता, शिमला, शांति, मुन्नी जांगिड़, मीनू, सरोज, ऊषा, सुनीता , सुमन जायसवाल अन्य काफी संख्या में भक्त गण मौजूद थे कार्यक्रम के समापन के बाद महाआरती करके सभी को प्रसाद व शरबत पिलाई गई4
- करौली से इंसानियत को झकझोर देने वाली खबर राजस्थान के करौली जिले के टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव में सरसों के खेत में एक नवजात शिशु मिला। किसी ने मासूम को कागज के सिरिंज कार्टन में कपड़े में लपेटकर खेत में फेंक दिया था। खेत में काम कर रहे किसान कृष्णगोपाल मीना को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने जाकर देखा तो कागज के डिब्बे में नवजात शिशु पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार बच्चे का जन्म करीब 12 घंटे पहले हुआ था। उसके सिर पर चोट और हाथ पर खरोंच के निशान भी पाए गए हैं। मासूम को तुरंत टोडाभीम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। बेहतर इलाज के लिए अब उसे करौली जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। फिलहाल पुलिस बच्चे के माता-पिता की तलाश में जुटी हुई है। 🙏 इंसानियत अभी जिंदा है, किसान ने रोने की आवाज सुनकर मासूम की जान बचा ली।1
- कुण्डल तहसील मुख्यालय से जुड़ा प्रमुख मार्ग जर्जर, सड़क निर्माण की मांग पर ग्रामीणों में फूटा गुस्सा। – तीन किलोमीटर मार्ग पर डामर गायब, हादसों का बढ़ा खतरा; विरोध प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। तहसील मुख्यालय कुण्डल को ढाणी सौरतलाई से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल स्थिति में होने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़े इस मार्ग की मरम्मत नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया और शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन किलोमीटर लंबे इस मार्ग की हालत अत्यंत खराब हो चुकी है। सड़क के अधिकांश हिस्से से डामर पूरी तरह उखड़ चुका है और जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। ऐसे में वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद स्थिति और भी बदतर हो जाती है। यह मार्ग केवल कुण्डल और ढाणी सौरतलाई तक सीमित नहीं है, बल्कि दुडकी, भांवता, भांवती, चौबडीवाला, कौलेश्वर, रेहड़ियां, चादेरा, उरवाड़ी, बांदीकुई और गुढाकटला सहित कई गांवों और ढाणियों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसके बावजूद लंबे समय से इसकी अनदेखी होने पर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर गड्ढों और उबड़-खाबड़ सतह के कारण आए दिन मोटरसाइकिल सवार फिसलकर गिर रहे हैं और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। खराब सड़क के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और किसानों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क का पुनर्निर्माण नहीं कराया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से जनहित को देखते हुए तत्काल सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।1
- सांभरलेक- पर्यटन नगरी सांभर लेक में पांच दिवसीय होली महोत्सव का धूलंडी पर रात्रि को समापन हुआ। दोपहर को भगवान नंदकेश्वर की पूजा अर्चना के साथ सवारी निकाली गई जहां जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर पूजा अर्चना की। वही ढोल चंग के थाप पर जगह-जगह शिव भक्तों की टोलियां झूमती गाती नजर आई। सांभर लेक में 1700 सालों से भगवान नंदकेश्वर की सवारी निकालने की परंपरा आज भी चली आ रही है जहां हजारों लोग शिव जी की सवारी के साथ नाचते गाते चलते हैं और पुरानी धान मंडी में भगवान शिव और नदी का नृत्य देखने हजारों की संख्या में लोग डटे रहे हैं और रात्रि में पूजा अर्चना के साथ मेले का समापन हुआ। इस दौरान 300 से ज्यादा पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौजूद रहे।1
- जयपुर। जयपुर की हवा महल विधानसभा के वार्ड नंबर 25 (शिव शक्ति कॉलोनी) में आज भाजपा शासित नगर निगम के खिलाफ जनता का भारी रोष देखने को मिला। क्षेत्र के जागरूक निवासियों ने एक स्वर में एकजुट होकर स्थानीय प्रशासन और 'कुशासन' के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।1
- सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में धोनी और उनकी पत्नी भी पहुंची हैं. आमतौर पर धोनी ऐसे प्रोग्राम में कम जाते हैं.1
- होली के त्यौहार के बाद भाई दूज पर महिलाओं व बालिकाओं द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करती हुई अपने भाई की लंबी उम्र की मनोकामना मांगी बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित वार्ड नंबर 1 सरपंच मोहल्ले में महिलाओं व बालिकाओं द्वारा होली पर्व के बाद भाई दूज पर्व पर विधि विधान से पूजा अर्चना करके भाई दूज की कहानी सुनी और अपने भाई की सुख शांति व भाई की लंबी उम्र की मनोकामना मांगी इस मौके पर महिलाओं का कहना है कि यह पर्व होली के दो दिन बाद भाई दूज का पर्व जो कि घर के बाहर गेट पर गाय के गोबर से विधि विधान से पूजी जाती है जिसमें दही पतासा रोली मोली चावल, फूल्या अन्य सामग्री से विधि विधान से पूजा अर्चना करके पूजी जाती हैं और महिलाए अपने से बड़ों के चरण छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करती हैं इस दौरान होली के बाद (आमतौर पर चैत्र माह में भाई दूज कृष्ण द्वितीया को) मनाई जाने वाली भाई दूज, जिसे होली भाई दूज भी कहते हैं, भाई-बहन के अटूट प्रेम, सुरक्षा और पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। यह त्योहार बहनों द्वारा भाइयों को टीका लगाकर उनकी लंबी आयु, सुख-समृद्धि की कामना करने और भाइयों द्वारा सुरक्षा के वचन के रूप में मनाया जाता हैं यह पर्व दीपावली की तरह होली के बाद भी भाई दूज इसी तरह मनाया जाता है इस मौके पर महिलाएं शांति, प्रेम , संतरा, ऊषा, शिमला, इंद्रा, पूनम,सुमन, रीना, मीनू,सरोज, सुनीता, प्रेम ,विमला,अंकिता,विनीता,सावित्री, मीना, अर्चना बालिकाएं, कनिष्का, कृतिका, मिशु अन्य मौजूद थी4