logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मौदहा कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी के जेवरात और एक गाड़ी के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 📍 चोरी के जेवरात संग दो आरोपी गिरफ्तार 📍 मौदहा पुलिस ने डिग्री कॉलेज रोड से बाबर और सोरन कुमार को पकड़ा। 📍 कब्जे से दो जोड़ी पायल और चोरी में प्रयुक्त कार बरामद। 📍 पुलिस ने दोनों को न्यायालय भेज दिया।

1 hr ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

मौदहा कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी के जेवरात और एक गाड़ी के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 📍 चोरी के जेवरात संग दो आरोपी गिरफ्तार 📍 मौदहा पुलिस ने डिग्री कॉलेज रोड से बाबर और सोरन कुमार को पकड़ा। 📍 कब्जे से दो जोड़ी पायल और चोरी में प्रयुक्त कार बरामद। 📍 पुलिस ने दोनों को न्यायालय भेज दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर :विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने किसानों को योजना की जानकारी देकर लाभ उठाने का किया आह्वान हमीरपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज 23 सितम्बर, 2026 को लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग से मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर योजना के ई-पोर्टल के साथ सहकारिता विभाग, उत्तर प्रदेश के ‘उर्वरक सेतु मोबाइल ऐप’ तथा उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव डेटाबेस सेंटर के मोबाइल ऐप UPCDC का भी शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का जनपद हमीरपुर में भी सजीव प्रसारण किया गया। ग्राम पंचायत छानी स्थित शुभ गेस्ट हाउस, राठ रोड में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने सहभागिता करते हुए लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। इस अवसर पर मा. विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना की प्रमुख विशेषताओं एवं किसानों के लिए इसके महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से लघु एवं सीमांत कृषकों को कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों के लिए आवश्यक वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक लिमिटेड की शाखाओं के माध्यम से पात्र किसानों को 06 प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे योजना की पात्रता एवं शर्तों की जानकारी प्राप्त कर इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत लघु एवं सीमांत कृषकों तथा नियमित रूप से ऋण का लेनदेन एवं अदायगी करने वाले पात्र किसानों को लाभान्वित किया जाना है। योजना के तहत कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों सहित पात्र गतिविधियों के लिए दीर्घकालीन ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। योजना की प्रक्रिया को ऑनलाइन एवं पारदर्शी बनाए जाने की व्यवस्था की गई है, जिससे पात्र किसानों को ऋण प्राप्त करने में सुविधा हो सके। कार्यक्रम में मा. विधायक द्वारा उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक से नियमित लेनदेन करने वाले पांच कृषकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर किसानों को योजना की ऋण सुविधा, पात्रता एवं लाभ के संबंध में जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में पी०सी०यू० के उप सभापति श्री बृजकिशोर गुप्ता, जिला सहकारी बैंक हमीरपुर के उप सभापति श्री संतोष गुप्ता, संचालक श्री किशन ब्यास एवं श्री राम सेवक, ब्लाक प्रमुख मुस्करा श्री वीर नारायण राजपूत, ब्लाक प्रमुख मौदहा श्री लाला राम निषाद, प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख राठ श्री अमर चन्द्र अनुरागी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता हमीरपुर श्री रमाकान्त द्विवेदी, जिला सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार, प्रबंधक पीसीएफ श्री शरद यादव, अध्यक्ष डी०सी०डी०एफ० श्री जितेन्द्र सिंह, अध्यक्ष उ०प्र० सहकारी ग्राम्य विकास बैंक शाखा हमीरपुर श्री राम विलास श्रीवास, उ०प्र० सहकारी ग्राम्य विकास बैंक शाखा मौदहा के श्री अतुल सिंह परिहार, शाखा राठ के श्री नीलेश अग्रवाल, सहकारिता विभाग के समस्त अपर जिला सहकारी अधिकारी, जनपद हमीरपुर, उ०प्र० ग्राम्य विकास बैंक की तीनों शाखाओं के शाखा प्रबन्धक, सहकारी समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव तथा सम्मानित कृषक बंधु उपस्थित रहे।
    2
    हमीरपुर :विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने किसानों को योजना की जानकारी देकर लाभ उठाने का किया आह्वान
हमीरपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज 23 सितम्बर, 2026 को लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग से मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर योजना के ई-पोर्टल के साथ सहकारिता विभाग, उत्तर प्रदेश के ‘उर्वरक सेतु मोबाइल ऐप’ तथा उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव डेटाबेस सेंटर के मोबाइल ऐप UPCDC का भी शुभारंभ किया गया।
मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का जनपद हमीरपुर में भी सजीव प्रसारण किया गया। ग्राम पंचायत छानी स्थित शुभ गेस्ट हाउस, राठ रोड में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने सहभागिता करते हुए लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा।
इस अवसर पर मा. विधायक सदर  डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना की प्रमुख विशेषताओं एवं किसानों के लिए इसके महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से लघु एवं सीमांत कृषकों को कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों के लिए आवश्यक वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक लिमिटेड की शाखाओं के माध्यम से पात्र किसानों को 06 प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे योजना की पात्रता एवं शर्तों की जानकारी प्राप्त कर इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत लघु एवं सीमांत कृषकों तथा नियमित रूप से ऋण का लेनदेन एवं अदायगी करने वाले पात्र किसानों को लाभान्वित किया जाना है। योजना के तहत कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों सहित पात्र गतिविधियों के लिए दीर्घकालीन ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। योजना की प्रक्रिया को ऑनलाइन एवं पारदर्शी बनाए जाने की व्यवस्था की गई है, जिससे पात्र किसानों को ऋण प्राप्त करने में सुविधा हो सके।
कार्यक्रम में मा. विधायक द्वारा उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक से नियमित लेनदेन करने वाले पांच कृषकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर किसानों को योजना की ऋण सुविधा, पात्रता एवं लाभ के संबंध में जानकारी भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में पी०सी०यू० के उप सभापति श्री बृजकिशोर गुप्ता, जिला सहकारी बैंक हमीरपुर के उप सभापति श्री संतोष गुप्ता, संचालक श्री किशन ब्यास एवं श्री राम सेवक, ब्लाक प्रमुख मुस्करा श्री वीर नारायण राजपूत, ब्लाक प्रमुख मौदहा श्री लाला राम निषाद, प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख राठ श्री अमर चन्द्र अनुरागी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता हमीरपुर श्री रमाकान्त द्विवेदी, जिला सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार, प्रबंधक पीसीएफ श्री शरद यादव, अध्यक्ष डी०सी०डी०एफ० श्री जितेन्द्र सिंह, अध्यक्ष उ०प्र० सहकारी ग्राम्य विकास बैंक शाखा हमीरपुर श्री राम विलास श्रीवास, उ०प्र० सहकारी ग्राम्य विकास बैंक शाखा मौदहा के श्री अतुल सिंह परिहार, शाखा राठ के श्री नीलेश अग्रवाल,  सहकारिता विभाग के समस्त अपर जिला सहकारी अधिकारी, जनपद हमीरपुर, उ०प्र० ग्राम्य विकास बैंक की तीनों शाखाओं के शाखा प्रबन्धक, सहकारी समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव तथा सम्मानित कृषक बंधु उपस्थित रहे।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ में विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने किसानों से योजना का लाभ उठाने का किया आह्वान हमीरपुर। सुमेरपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत छानी स्थित शुभ गेस्ट हाउस में बुधवार को मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा योजना के शुभारंभ का सजीव प्रसारण किसानों ने देखा। सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने किसानों को योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत लघु एवं सीमांत किसानों को कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों के लिए दीर्घकालीन ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक की शाखाओं के माध्यम से पात्र किसानों को 6 प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। उन्होंने किसानों से पात्रता और शर्तों की जानकारी लेकर योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान विधायक ने सहकारी ग्राम्य विकास बैंक से नियमित लेनदेन करने वाले पांच किसानों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पीसीयू उप सभापति बृजकिशोर गुप्ता, जिला सहकारी बैंक उप सभापति संतोष गुप्ता, ब्लाक प्रमुख मुस्करा वीर नारायण राजपूत, ब्लाक प्रमुख मौदहा लाला राम निषाद सहित सहकारिता विभाग के अधिकारी, बैंक शाखा प्रबंधक, समितियों के अध्यक्ष-सचिव एवं किसान मौजूद रहे।
    2
    मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ में
विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने किसानों से योजना का लाभ उठाने का किया आह्वान
हमीरपुर। सुमेरपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत छानी स्थित शुभ गेस्ट हाउस में बुधवार को मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा योजना के शुभारंभ का सजीव प्रसारण किसानों ने देखा।
सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने किसानों को योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत लघु एवं सीमांत किसानों को कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों के लिए दीर्घकालीन ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक की शाखाओं के माध्यम से पात्र किसानों को 6 प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। उन्होंने किसानों से पात्रता और शर्तों की जानकारी लेकर योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
इस दौरान विधायक ने सहकारी ग्राम्य विकास बैंक से नियमित लेनदेन करने वाले पांच किसानों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पीसीयू उप सभापति बृजकिशोर गुप्ता, जिला सहकारी बैंक उप सभापति संतोष गुप्ता, ब्लाक प्रमुख मुस्करा वीर नारायण राजपूत, ब्लाक प्रमुख मौदहा लाला राम निषाद सहित सहकारिता विभाग के अधिकारी, बैंक शाखा प्रबंधक, समितियों के अध्यक्ष-सचिव एवं किसान मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बांदा पुलिस को मिली सफलता, पुलिस ने हत्या के मामले में ददुआ को किया गिरफ्तार!! बांदा पुलिस को मिली सफलता , पुलिस ने हत्या के मामले में ददुआ को किया गिरफ्तार!!
    1
    बांदा पुलिस को मिली सफलता,
पुलिस ने हत्या के मामले में ददुआ को किया गिरफ्तार!!
बांदा पुलिस को मिली सफलता ,
पुलिस ने हत्या के मामले में ददुआ को किया गिरफ्तार!!
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • हमीरपुर। जिले के नवागत जिलाधिकारी अशोक कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली। डीएम ने आईजीआरएस और जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में डीएम ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जिले में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर सख्ती बरती जाएगी, नियमों का उल्लंघन मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई होगी। उन्होंने एनएच-34 पर बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और बाईपास निर्माण जैसे मुद्दों पर भी जल्द सुधार के निर्देश दिए।
    1
    हमीरपुर। जिले के नवागत जिलाधिकारी अशोक कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली।
डीएम ने आईजीआरएस और जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
पत्रकारों से बातचीत में डीएम ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जिले में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर सख्ती बरती जाएगी, नियमों का उल्लंघन मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई होगी।
उन्होंने एनएच-34 पर बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और बाईपास निर्माण जैसे मुद्दों पर भी जल्द सुधार के निर्देश दिए।
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गया धाम जाने वाले यात्रियों को चेयरमैन ने किया सम्मानित हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र से गया धाम की धार्मिक यात्रा पर रवाना होने वाले नगर के यात्रियों को मंगलवार रात नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने सम्मानित कर विदाई दी। उन्होंने यात्रियों के माथे पर हल्दी-चावल का तिलक लगाया और मिष्ठान भेंट कर सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। रात करीब 10 बजे आयोजित विदाई कार्यक्रम में चेयरमैन धीरेंद्र शिवहरे ने कहा कि सभी यात्री सकुशल यात्रा पूरी कर वापस लौटें। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राएं मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती हैं। विदाई के दौरान यात्रियों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल रहा। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह छोटू, अखिलेश, आशीष साहू, आनंद तिवारी, संजय गुप्ता, सौरभ शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    गया धाम जाने वाले यात्रियों को चेयरमैन ने किया सम्मानित
हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र से गया धाम की धार्मिक यात्रा पर रवाना होने वाले नगर के यात्रियों को मंगलवार रात नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने सम्मानित कर विदाई दी। उन्होंने यात्रियों के माथे पर हल्दी-चावल का तिलक लगाया और मिष्ठान भेंट कर सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।
रात करीब 10 बजे आयोजित विदाई कार्यक्रम में चेयरमैन धीरेंद्र शिवहरे ने कहा कि सभी यात्री सकुशल यात्रा पूरी कर वापस लौटें। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राएं मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती हैं। विदाई के दौरान यात्रियों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल रहा।
इस मौके पर शैलेंद्र सिंह छोटू, अखिलेश, आशीष साहू, आनंद तिवारी, संजय गुप्ता, सौरभ शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *जसपुरा थाना क्षेत्र में सास-बहू के विवाद में सास ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर - जिला अस्पताल रेफर* *जसपुरा थाना क्षेत्र में सास-बहू के विवाद में सास ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर - जिला अस्पताल रेफर* *बांदा।* जनपद के जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव में बुधवार को घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। सास-बहू के झगड़े के बाद सास ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार गड़रिया गांव निवासी रामादेवी का अपनी बहू से घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से और क्षोभ में आकर रामादेवी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन राम बहादुर ने बताया कि बुधवार को घर में आपसी कहासुनी हुई थी, जिसके बाद मेरी भाभी रामादेवी ने यह कदम उठा लिया। परिजन तुरंत उन्हें लेकर जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल बांदा रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में रामादेवी का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है और निगरानी में रखा गया है।
    1
    *जसपुरा थाना क्षेत्र में सास-बहू के विवाद में सास ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर - जिला अस्पताल रेफर*
*जसपुरा थाना क्षेत्र में सास-बहू के विवाद में सास ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर - जिला अस्पताल रेफर*
*बांदा।* जनपद के जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव में बुधवार को घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। सास-बहू के झगड़े के बाद सास ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार गड़रिया गांव निवासी रामादेवी का अपनी बहू से घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से और क्षोभ में आकर रामादेवी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। 
परिजन राम बहादुर ने बताया कि बुधवार को घर में आपसी कहासुनी हुई थी, जिसके बाद मेरी भाभी रामादेवी ने यह कदम उठा लिया।
परिजन तुरंत उन्हें लेकर जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल बांदा रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में रामादेवी का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है और निगरानी में रखा गया है।
    user_कुलदीप कुमार मिश्रा
    कुलदीप कुमार मिश्रा
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सुरत में एक कर्मचारी ने लगा दी कंपनी आग 10000 सैलरी रोकने पर कंपनी के मालिक ने कंपनी के गरीब कर्मचारी का सैलरी रोका 10000 रुपए कर्मचारी ने लगा दी आग दस हजार रुपए गरीबों के लिए बहुत होता हैं
    1
    सुरत में एक कर्मचारी ने लगा दी कंपनी  आग 10000 सैलरी रोकने पर
कंपनी के मालिक ने कंपनी के गरीब कर्मचारी का सैलरी रोका 10000 रुपए कर्मचारी ने लगा दी आग दस हजार रुपए गरीबों के लिए बहुत होता हैं
    user_Malkhan kotarya Malkhan kotary
    Malkhan kotarya Malkhan kotary
    Social worker बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • डहर्रा में दहाड़ रही है मौत...... डहर्रा खदान में 400 फीट नीचे गिरा डम्फर, चालक की दर्दनाक मौत महोबा। डहर्रा क्षेत्र की एक खदान में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। खदान में डम्फर करीब 400 फीट नीचे जा गिरा, जिससे चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि डम्फर खदान में काम के दौरान अनियंत्रित होकर गहरी खदान में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की ओर से घटना को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिजनों का आरोप है कि खदान में पट्टाधारक और वाहन मालिक द्वारा रात के अंधेरे में ट्रक चलवाया जा रहा था। आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी करते हुए चालक से काम कराया जा रहा था। हालांकि, इन आरोपों की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। डहर्रा क्षेत्र की खदानों में पहले भी हादसे हो चुके हैं। जून 2024 में भी डहर्रा पहाड़ की खदान में डंपर गिरने से चालक की मौत और दो लोगों के घायल होने की रिपोर्ट सामने आई थी। अब ताजा हादसे में पुलिस की जांच अहम होगी। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, डम्फर की स्थिति, हादसे के समय की परिस्थितियों और खदान में सुरक्षा इंतजामों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा किस वजह से हुआ और लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। सबसे बड़ा सवाल: अगर रात में खदान में डम्फर चलाया जा रहा था, तो वहां सुरक्षा के क्या इंतजाम थे और वाहन संचालन की अनुमति किस स्तर पर थी? इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे।
    1
    डहर्रा में दहाड़ रही है मौत......

डहर्रा खदान में 400 फीट नीचे गिरा डम्फर, चालक की दर्दनाक मौत
महोबा। डहर्रा क्षेत्र की एक खदान में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। खदान में डम्फर करीब 400 फीट नीचे जा गिरा, जिससे चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि डम्फर खदान में काम के दौरान अनियंत्रित होकर गहरी खदान में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की ओर से घटना को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
परिजनों का आरोप है कि खदान में पट्टाधारक और वाहन मालिक द्वारा रात के अंधेरे में ट्रक चलवाया जा रहा था। आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी करते हुए चालक से काम कराया जा रहा था। हालांकि, इन आरोपों की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
डहर्रा क्षेत्र की खदानों में पहले भी हादसे हो चुके हैं। जून 2024 में भी डहर्रा पहाड़ की खदान में डंपर गिरने से चालक की मौत और दो लोगों के घायल होने की रिपोर्ट सामने आई थी।
अब ताजा हादसे में पुलिस की जांच अहम होगी। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, डम्फर की स्थिति, हादसे के समय की परिस्थितियों और खदान में सुरक्षा इंतजामों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा किस वजह से हुआ और लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।
सबसे बड़ा सवाल: अगर रात में खदान में डम्फर चलाया जा रहा था, तो वहां सुरक्षा के क्या इंतजाम थे और वाहन संचालन की अनुमति किस स्तर पर थी? इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे।
    user_Nitendra Jha
    Nitendra Jha
    Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
    6 hrs ago
  • शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काट डाला शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काट डाला महोबा। कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के रावतपुरा खुर्द गांव में बुधवार को शराब के लिए पैसे न देने पर एक युवक ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। बताया गया कि मूला यादव का बेटा मोहन उर्फ कल्लू यादव शराब पीने के लिए मां से पैसे मांग रहा था। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से मां पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतका के बड़े बेटे सोहन सिंह ने आरोप लगाया कि पिता सबल सिंह भी शराब के आदी हैं और उनकी नशे की लत के चलते पुश्तैनी जमीन बिक गई। पिता को देखकर छोटा भाई भी शराब का आदी हो गया। उसने पिता-पुत्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सीओ कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    3
    शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काट डाला
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काट डाला
महोबा। कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के रावतपुरा खुर्द गांव में बुधवार को शराब के लिए पैसे न देने पर एक युवक ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से गांव में सनसनी फैल गई।
बताया गया कि मूला यादव का बेटा मोहन उर्फ कल्लू यादव शराब पीने के लिए मां से पैसे मांग रहा था। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से मां पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
मृतका के बड़े बेटे सोहन सिंह ने आरोप लगाया कि पिता सबल सिंह भी शराब के आदी हैं और उनकी नशे की लत के चलते पुश्तैनी जमीन बिक गई। पिता को देखकर छोटा भाई भी शराब का आदी हो गया। उसने पिता-पुत्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सीओ कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Laxmi Kant Soni
    Laxmi Kant Soni
    Voice of people महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.