logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाहपुरा में 16 वां स्मरण पत्र देकर सरकार को याद दिलाया वादा, ब्लैक डे पर संघर्ष समिति ने दी चेतावनी रिपोर्टर सुरज वर्मा शाहपुरा को पुनः जिले का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति का आंदोलन एक वर्ष आठ माह बाद भी लगातार जारी है। सरकार द्वारा शाहपुरा का जिला दर्जा समाप्त किए जाने के विरोध में सोमवार को 28 सितंबर को संघर्ष समिति एवं आमजन ने ब्लैक डे मनाया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम तहसीलदार शाहपुरा को 16वां स्मरण पत्र सौंपकर शाहपुरा को पुनः जिला बनाने का वादा याद दिलाया। संघर्ष समिति के संयोजक रामप्रसाद जाट एवं महासचिव कमलेश मुंडेतिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। समिति ने कहा कि शाहपुरा को जिला बनाए जाने के बाद क्षेत्र की जनता को प्रशासनिक एवं न्यायिक सुविधाओं का लाभ मिलने लगा था, लेकिन जिला समाप्त किए जाने से आमजन में रोष है। समिति ने सरकार से शाहपुरा का जिला दर्जा शीघ्र बहाल करने की मांग दोहराई। *न्यायिक कार्य भी रहा स्थगित* शाहपुरा अभिभाषक संस्था ने भी संघर्ष समिति के आंदोलन को समर्थन दिया। अभिभाषक संस्था के अध्यक्ष आशीष पालीवाल ने शाहपुरा के विभिन्न न्यायालयों में लिखित कार्य स्थगन पत्र प्रस्तुत किए। इसके बाद अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए कार्य स्थगन रखा। अधिवक्ताओं ने शाहपुरा जिला बहाली की मांग के समर्थन में अपनी एकजुटता जताई। *सरकार को चेतावनी, मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान* संयोजक रामप्रसाद जाट ने कहा कि 28 दिसंबर 2024 को शाहपुरा का जिला दर्जा समाप्त किए जाने के बाद से ही क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश है। संघर्ष समिति जनता से किए गए वादे और शाहपुरा की जिला बहाली की मांग को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह की 28 तारीख को ब्लैक डे मनाकर सरकार को जिला बहाली की मांग की याद दिलाई जा रही है। समिति पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शाहपुरा को पुनः जिला घोषित करने की मांग पर सरकार को अब ठोस निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता की मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो संघर्ष समिति आंदोलन को और व्यापक रूप देने पर मजबूर होगी। समिति ने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा, लेकिन मांग पूरी होने तक संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। *ये रहे मौजूद* इस अवसर पर महासचिव कमलेश मुंडेतिया, सहसंयोजक सूर्यप्रकाश ओझा, संरक्षक राजेंद्र पांडे, हाजी उस्मान मोहम्मद छीपा, सतनारायण पाठक, अजय मेहता, कोषाध्यक्ष उदयलाल बैरवा, सहकोषाध्यक्ष प्रवीण पारीक, नजीर मोहम्मद, सुनील मिश्रा, राजेंद्र बोहरा, धनराज जीनगर, अरुण राव, पंकज पाराशर, छोटू रंगरेज, ओम सिंधी, सदीक पठान सहित वरिष्ठ अधिवक्ता शरीफ मोहम्मद एवं कई संघर्ष समिति सदस्य और आमजन मौजूद रहे।

22 hrs ago
user_Suraj Verma
Suraj Verma
Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
22 hrs ago

शाहपुरा में 16 वां स्मरण पत्र देकर सरकार को याद दिलाया वादा, ब्लैक डे पर संघर्ष समिति ने दी चेतावनी रिपोर्टर सुरज वर्मा शाहपुरा को पुनः जिले का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति का आंदोलन एक वर्ष आठ माह बाद भी लगातार जारी है। सरकार द्वारा शाहपुरा का जिला दर्जा समाप्त किए जाने के विरोध में सोमवार को 28 सितंबर को संघर्ष समिति एवं आमजन ने ब्लैक डे मनाया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम तहसीलदार शाहपुरा को 16वां स्मरण पत्र सौंपकर शाहपुरा को पुनः जिला बनाने का वादा याद दिलाया। संघर्ष समिति के संयोजक रामप्रसाद जाट एवं महासचिव कमलेश मुंडेतिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। समिति ने कहा कि शाहपुरा को जिला बनाए जाने के बाद क्षेत्र की जनता को प्रशासनिक एवं न्यायिक सुविधाओं का लाभ

808a3f96-305b-4e9b-b457-16e5ff2685aa

मिलने लगा था, लेकिन जिला समाप्त किए जाने से आमजन में रोष है। समिति ने सरकार से शाहपुरा का जिला दर्जा शीघ्र बहाल करने की मांग दोहराई। *न्यायिक कार्य भी रहा स्थगित* शाहपुरा अभिभाषक संस्था ने भी संघर्ष समिति के आंदोलन को समर्थन दिया। अभिभाषक संस्था के अध्यक्ष आशीष पालीवाल ने शाहपुरा के विभिन्न न्यायालयों में लिखित कार्य स्थगन पत्र प्रस्तुत किए। इसके बाद अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए कार्य स्थगन रखा। अधिवक्ताओं ने शाहपुरा जिला बहाली की मांग के समर्थन में अपनी एकजुटता जताई। *सरकार को चेतावनी, मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान* संयोजक रामप्रसाद जाट ने कहा कि 28 दिसंबर 2024 को शाहपुरा का जिला दर्जा समाप्त किए जाने के बाद से ही क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश है। संघर्ष समिति जनता से किए गए वादे और शाहपुरा की जिला बहाली की मांग को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह

की 28 तारीख को ब्लैक डे मनाकर सरकार को जिला बहाली की मांग की याद दिलाई जा रही है। समिति पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शाहपुरा को पुनः जिला घोषित करने की मांग पर सरकार को अब ठोस निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता की मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो संघर्ष समिति आंदोलन को और व्यापक रूप देने पर मजबूर होगी। समिति ने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा, लेकिन मांग पूरी होने तक संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। *ये रहे मौजूद* इस अवसर पर महासचिव कमलेश मुंडेतिया, सहसंयोजक सूर्यप्रकाश ओझा, संरक्षक राजेंद्र पांडे, हाजी उस्मान मोहम्मद छीपा, सतनारायण पाठक, अजय मेहता, कोषाध्यक्ष उदयलाल बैरवा, सहकोषाध्यक्ष प्रवीण पारीक, नजीर मोहम्मद, सुनील मिश्रा, राजेंद्र बोहरा, धनराज जीनगर, अरुण राव, पंकज पाराशर, छोटू रंगरेज, ओम सिंधी, सदीक पठान सहित वरिष्ठ अधिवक्ता शरीफ मोहम्मद एवं कई संघर्ष समिति सदस्य और आमजन मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • शाहपुरा में 16 वां स्मरण पत्र देकर सरकार को याद दिलाया वादा, ब्लैक डे पर संघर्ष समिति ने दी चेतावनी रिपोर्टर सुरज वर्मा शाहपुरा को पुनः जिले का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति का आंदोलन एक वर्ष आठ माह बाद भी लगातार जारी है। सरकार द्वारा शाहपुरा का जिला दर्जा समाप्त किए जाने के विरोध में सोमवार को 28 सितंबर को संघर्ष समिति एवं आमजन ने ब्लैक डे मनाया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम तहसीलदार शाहपुरा को 16वां स्मरण पत्र सौंपकर शाहपुरा को पुनः जिला बनाने का वादा याद दिलाया। संघर्ष समिति के संयोजक रामप्रसाद जाट एवं महासचिव कमलेश मुंडेतिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। समिति ने कहा कि शाहपुरा को जिला बनाए जाने के बाद क्षेत्र की जनता को प्रशासनिक एवं न्यायिक सुविधाओं का लाभ मिलने लगा था, लेकिन जिला समाप्त किए जाने से आमजन में रोष है। समिति ने सरकार से शाहपुरा का जिला दर्जा शीघ्र बहाल करने की मांग दोहराई। *न्यायिक कार्य भी रहा स्थगित* शाहपुरा अभिभाषक संस्था ने भी संघर्ष समिति के आंदोलन को समर्थन दिया। अभिभाषक संस्था के अध्यक्ष आशीष पालीवाल ने शाहपुरा के विभिन्न न्यायालयों में लिखित कार्य स्थगन पत्र प्रस्तुत किए। इसके बाद अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए कार्य स्थगन रखा। अधिवक्ताओं ने शाहपुरा जिला बहाली की मांग के समर्थन में अपनी एकजुटता जताई। *सरकार को चेतावनी, मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान* संयोजक रामप्रसाद जाट ने कहा कि 28 दिसंबर 2024 को शाहपुरा का जिला दर्जा समाप्त किए जाने के बाद से ही क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश है। संघर्ष समिति जनता से किए गए वादे और शाहपुरा की जिला बहाली की मांग को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह की 28 तारीख को ब्लैक डे मनाकर सरकार को जिला बहाली की मांग की याद दिलाई जा रही है। समिति पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शाहपुरा को पुनः जिला घोषित करने की मांग पर सरकार को अब ठोस निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता की मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो संघर्ष समिति आंदोलन को और व्यापक रूप देने पर मजबूर होगी। समिति ने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा, लेकिन मांग पूरी होने तक संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। *ये रहे मौजूद* इस अवसर पर महासचिव कमलेश मुंडेतिया, सहसंयोजक सूर्यप्रकाश ओझा, संरक्षक राजेंद्र पांडे, हाजी उस्मान मोहम्मद छीपा, सतनारायण पाठक, अजय मेहता, कोषाध्यक्ष उदयलाल बैरवा, सहकोषाध्यक्ष प्रवीण पारीक, नजीर मोहम्मद, सुनील मिश्रा, राजेंद्र बोहरा, धनराज जीनगर, अरुण राव, पंकज पाराशर, छोटू रंगरेज, ओम सिंधी, सदीक पठान सहित वरिष्ठ अधिवक्ता शरीफ मोहम्मद एवं कई संघर्ष समिति सदस्य और आमजन मौजूद रहे।
    3
    शाहपुरा में 16 वां स्मरण पत्र देकर सरकार को याद दिलाया वादा, ब्लैक डे पर संघर्ष समिति ने दी चेतावनी
रिपोर्टर सुरज वर्मा
शाहपुरा को पुनः जिले का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति का आंदोलन एक वर्ष आठ माह बाद भी लगातार जारी है। सरकार द्वारा शाहपुरा का जिला दर्जा समाप्त किए जाने के विरोध में सोमवार को 28 सितंबर को संघर्ष समिति एवं आमजन ने ब्लैक डे मनाया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम तहसीलदार शाहपुरा को 16वां स्मरण पत्र सौंपकर शाहपुरा को पुनः जिला बनाने का वादा याद दिलाया।
संघर्ष समिति के संयोजक रामप्रसाद जाट एवं महासचिव कमलेश मुंडेतिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। समिति ने कहा कि शाहपुरा को जिला बनाए जाने के बाद क्षेत्र की जनता को प्रशासनिक एवं न्यायिक सुविधाओं का लाभ मिलने लगा था, लेकिन जिला समाप्त किए जाने से आमजन में रोष है। समिति ने सरकार से शाहपुरा का जिला दर्जा शीघ्र बहाल करने की मांग दोहराई।
*न्यायिक कार्य भी रहा स्थगित*
शाहपुरा अभिभाषक संस्था ने भी संघर्ष समिति के आंदोलन को समर्थन दिया। अभिभाषक संस्था के अध्यक्ष आशीष पालीवाल ने शाहपुरा के विभिन्न न्यायालयों में लिखित कार्य स्थगन पत्र प्रस्तुत किए। इसके बाद अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए कार्य स्थगन रखा। अधिवक्ताओं ने शाहपुरा जिला बहाली की मांग के समर्थन में अपनी एकजुटता जताई।
*सरकार को चेतावनी, मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान*
संयोजक रामप्रसाद जाट ने कहा कि 28 दिसंबर 2024 को शाहपुरा का जिला दर्जा समाप्त किए जाने के बाद से ही क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश है। संघर्ष समिति जनता से किए गए वादे और शाहपुरा की जिला बहाली की मांग को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह की 28 तारीख को ब्लैक डे मनाकर सरकार को जिला बहाली की मांग की याद दिलाई जा रही है।
समिति पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शाहपुरा को पुनः जिला घोषित करने की मांग पर सरकार को अब ठोस निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता की मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो संघर्ष समिति आंदोलन को और व्यापक रूप देने पर मजबूर होगी। समिति ने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा, लेकिन मांग पूरी होने तक संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे।
*ये रहे मौजूद*
इस अवसर पर महासचिव कमलेश मुंडेतिया, सहसंयोजक सूर्यप्रकाश ओझा, संरक्षक राजेंद्र पांडे, हाजी उस्मान मोहम्मद छीपा, सतनारायण पाठक, अजय मेहता, कोषाध्यक्ष उदयलाल बैरवा, सहकोषाध्यक्ष प्रवीण पारीक, नजीर मोहम्मद, सुनील मिश्रा, राजेंद्र बोहरा, धनराज जीनगर, अरुण राव, पंकज पाराशर, छोटू रंगरेज, ओम सिंधी, सदीक पठान सहित वरिष्ठ अधिवक्ता शरीफ मोहम्मद एवं कई संघर्ष समिति सदस्य और आमजन मौजूद रहे।
    user_Suraj Verma
    Suraj Verma
    Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • तीन महीने से अधिक समय बीता, अब तक नही हुआ भुगतान तीन माह से लंबित है जनगणना प्रगणकों का मानदेय, अधिशाषी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन 23 जुलाई के सरकारी निर्देश के बावजूद शहरी प्रगणकों को नही मिली राशि केकड़ी । नगर पालिका केकड़ी क्षेत्र में जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) का कार्य करने वाले प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों ने बकाया मानदेय और प्रशिक्षण भत्ते के भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को नगरपालिका केकड़ी के कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी देशराज मीणा को ज्ञापन सौंपा। प्रगणक दिनेश कुमार वैष्णव ने बताया कि गत 16 मई से 14 जून 2026 तक प्रगणकों द्वारा भीषण गर्मी में घर-घर जाकर जनगणना का प्रथम चरण निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया गया। इसके लिए प्रत्येक पात्र कार्मिक को 9,000 रुपये मानदेय तथा 600 रुपये प्रशिक्षण भत्ते का भुगतान किया जाना निर्धारित है, लेकिन तीन माह से अधिक समय गुजरने एवं कार्य पूर्ण होने के बावजूद अभी तक निर्धारित मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। प्रगणकों के अनुसार, राजस्थान सरकार के सांख्यिकी विभाग ने 23 जुलाई 2026 को समस्त जिला कलक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारियों को लंबित मानदेय का अविलम्ब भुगतान करने के निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद नगरपालिका केकड़ी के शहरी क्षेत्र में कार्यरत प्रगणकों का भुगतान लंबित होने से कार्मिकों में नाराजगी है। ज्ञापन के दौरान प्रगणक सतीश यादव एवं देवीशंकर वैष्णव द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के भुगतान में अंतर का मुद्दा भी उठाया गया। उन्होंने बताया कि तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी, तहसील केकड़ी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत प्रगणकों को मानदेय एवं प्रशिक्षण भत्ते का भुगतान किया जा चुका है, जबकि नगरपालिका क्षेत्र के शहरी प्रगणकों को अभी तक भुगतान नहीं मिला है। इस अवसर पर प्रगणक सुनिता चौधरी और अरुणा शाक्य ने अधिशाषी अधिकारी से मांग की कि शहरी क्षेत्र के समस्त पात्र जनगणना प्रगणकों को निर्धारित मानदेय एवं प्रशिक्षण भत्ते का तत्काल भुगतान करवाने के लिए सम्बन्धित प्रकोष्ठ को आवश्यक निर्देश दिए जाएं। इस दौरान जनगणना पर्यवेक्षक हरिनारायण बीदा, रमेश डसाणिया, जनगणना प्रगणक दिनेश कुमार वैष्णव, देवीशंकर वैष्णव, रामसहाय मीणा, अरुणा शाक्य, सुनिता चौधरी, सतीश यादव, स्नेहल पारीक, लक्ष्मी कुमावत, हेमन्त कीर, मुकेश कुमार शर्मा, डॉ.सांवरिया शर्मा, कंवरपाल वर्मा, मोहम्मद शरीफ एवं अर्जुन खटीक सहित कई प्रगणक एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
    2
    तीन महीने से अधिक समय बीता, अब तक नही हुआ भुगतान

तीन माह से लंबित है जनगणना प्रगणकों का मानदेय, अधिशाषी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
23 जुलाई के सरकारी निर्देश के बावजूद शहरी प्रगणकों को नही मिली राशि
केकड़ी । नगर पालिका केकड़ी क्षेत्र में जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) का कार्य करने वाले प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों ने बकाया मानदेय और प्रशिक्षण भत्ते के भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को नगरपालिका केकड़ी के कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी देशराज मीणा को ज्ञापन सौंपा। 
प्रगणक दिनेश कुमार वैष्णव ने बताया कि गत 16 मई से 14 जून 2026 तक प्रगणकों द्वारा भीषण गर्मी में घर-घर जाकर जनगणना का प्रथम चरण निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया गया। इसके लिए प्रत्येक पात्र कार्मिक को 9,000 रुपये मानदेय तथा 600 रुपये प्रशिक्षण भत्ते का भुगतान किया जाना निर्धारित है, लेकिन तीन माह से अधिक समय गुजरने एवं कार्य पूर्ण होने के बावजूद अभी तक निर्धारित मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। 
प्रगणकों के अनुसार, राजस्थान सरकार के सांख्यिकी विभाग ने 23 जुलाई 2026 को समस्त जिला कलक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारियों को लंबित मानदेय का अविलम्ब भुगतान करने के निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद नगरपालिका केकड़ी के शहरी क्षेत्र में कार्यरत प्रगणकों का भुगतान लंबित होने से कार्मिकों में नाराजगी है। 
ज्ञापन के दौरान प्रगणक सतीश यादव एवं देवीशंकर वैष्णव द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के भुगतान में अंतर का मुद्दा भी उठाया गया। उन्होंने बताया कि तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी, तहसील केकड़ी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत प्रगणकों को मानदेय एवं प्रशिक्षण भत्ते का भुगतान किया जा चुका है, जबकि नगरपालिका क्षेत्र के शहरी प्रगणकों को अभी तक भुगतान नहीं मिला है। 
इस अवसर पर प्रगणक सुनिता चौधरी और अरुणा शाक्य ने अधिशाषी अधिकारी से मांग की कि शहरी क्षेत्र के समस्त पात्र जनगणना प्रगणकों को निर्धारित मानदेय एवं प्रशिक्षण भत्ते का तत्काल भुगतान करवाने के लिए सम्बन्धित प्रकोष्ठ को आवश्यक निर्देश दिए जाएं। 
इस दौरान जनगणना पर्यवेक्षक हरिनारायण बीदा, रमेश डसाणिया, जनगणना प्रगणक दिनेश कुमार वैष्णव, देवीशंकर वैष्णव, रामसहाय मीणा, अरुणा शाक्य, सुनिता चौधरी, सतीश यादव, स्नेहल पारीक, लक्ष्मी कुमावत, हेमन्त कीर, मुकेश कुमार शर्मा, डॉ.सांवरिया शर्मा, कंवरपाल वर्मा, मोहम्मद शरीफ एवं अर्जुन खटीक सहित कई प्रगणक एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
    user_KEKRI ALL UPDATE / केकड़ी
    KEKRI ALL UPDATE / केकड़ी
    Local News Reporter केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • *70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में राजेंद्र मार्ग विद्यालय जिले में छाया परचम: दो चैंपियनशिप पर किया कब्जा, कई खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल *70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में राजेंद्र मार्ग विद्यालय जिले में छाया परचम: दो चैंपियनशिप पर किया कब्जा, कई खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग भीलवाड़ा के खिलाड़ियों ने 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र सिंह गहलोत के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परचम लहराया है। विद्यालय ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में चैंपियनशिप की हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा, वहीं कई खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर अपनी जगह पक्की की। विद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं प्राध्यापक सत्येंद्र माली ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिताओं में विद्यालय का प्रदर्शन निम्न प्रकार रहा: * जूडो (17 व 19 वर्ष छात्र वर्ग): 19 वर्ष छात्र वर्ग में विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता में 17 एवं 19 वर्ष छात्र वर्ग के सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए राज्य स्तर के लिए चयन हासिल किया। * बॉक्सिंग (17 व 19 वर्ष छात्र वर्ग): 17 वर्ष छात्र वर्ग में राजेंद्र मार्ग विद्यालय ने राउमावि पिथास के साथ संयुक्त रूप से चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। वहीं 19 वर्ष छात्र वर्ग में विद्यालय की टीम जिले में उपविजेता रही। * जिमनास्टिक (17 वर्ष छात्र वर्ग): विद्यालय के होनहार खिलाड़ी चिराग अहीर ने असाधारण प्रतिभा दिखाते हुए फ्लोर एवं रोमन रिंग स्पर्धा में प्रथम स्थान, जबकि पॉमल हॉर्स, पैरेलल बार और हाई बार में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चिराग ने जिले के 'सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट' का खिताब जीता और राज्य स्तर पर अपना चयन पक्का किया। * कराटे (19 वर्ष छात्र वर्ग): दल प्रभारी महेंद्र खोखर के नेतृत्व में विद्यालय के खिलाड़ियों ने 19 वर्ष छात्र वर्ग में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक झटके। प्रधानाचार्य ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं टीम प्रभारियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय व जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
    3
    *70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में राजेंद्र मार्ग विद्यालय जिले में छाया परचम: दो चैंपियनशिप पर किया कब्जा, कई खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन* 
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
*70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में राजेंद्र मार्ग विद्यालय जिले में छाया परचम: दो चैंपियनशिप पर किया कब्जा, कई खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन* 
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग भीलवाड़ा के खिलाड़ियों ने 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र सिंह गहलोत के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परचम लहराया है। विद्यालय ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में चैंपियनशिप की हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा, वहीं कई खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर अपनी जगह पक्की की।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं प्राध्यापक सत्येंद्र माली ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिताओं में विद्यालय का प्रदर्शन निम्न प्रकार रहा:
* जूडो (17 व 19 वर्ष छात्र वर्ग): 19 वर्ष छात्र वर्ग में विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता में 17 एवं 19 वर्ष छात्र वर्ग के सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए राज्य स्तर के लिए चयन हासिल किया।
* बॉक्सिंग (17 व 19 वर्ष छात्र वर्ग): 17 वर्ष छात्र वर्ग में राजेंद्र मार्ग विद्यालय ने राउमावि पिथास के साथ संयुक्त रूप से चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। वहीं 19 वर्ष छात्र वर्ग में विद्यालय की टीम जिले में उपविजेता रही।
* जिमनास्टिक (17 वर्ष छात्र वर्ग): विद्यालय के होनहार खिलाड़ी चिराग अहीर ने असाधारण प्रतिभा दिखाते हुए फ्लोर एवं रोमन रिंग स्पर्धा में प्रथम स्थान, जबकि पॉमल हॉर्स, पैरेलल बार और हाई बार में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चिराग ने जिले के 'सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट' का खिताब जीता और राज्य स्तर पर अपना चयन पक्का किया।
* कराटे (19 वर्ष छात्र वर्ग): दल प्रभारी  महेंद्र खोखर के नेतृत्व में विद्यालय के खिलाड़ियों ने 19 वर्ष छात्र वर्ग में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक झटके।
प्रधानाचार्य ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानाचार्य  राजेंद्र सिंह गहलोत ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं टीम प्रभारियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय व जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    18 hrs ago
  • 5 महीने में दूसरी बार जुझारजी महाराज की मूर्ति खंडित, तेली समाज में आक्रोश,कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भीलवाड़ा शहर के प्रताप नगर स्कूल परिसर स्थित प्राचीन जुझारजी महाराज मंदिर में पांच महीने के भीतर दूसरी बार मूर्ति खंडित किए जाने की घटना को लेकर तेली समाज में आक्रोश है। घटना के विरोध में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे तेली समाज और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। साहू महासभा के पदाधिकारी कुशल साहू ने बताया कि प्रताप नगर स्कूल परिसर में स्थित प्राचीन जुझारजी महाराज मंदिर तेली समाज सहित स्थानीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां लोग नियमित रूप से पूजा-अर्चना करते हैं। इसके बावजूद मंदिर में बार-बार तोड़फोड़ और मूर्ति खंडित किए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में पहली घटना 17 मई 2026 को हुई थी। इसके बाद 26 सितंबर को दोबारा मंदिर में तोड़फोड़ कर जुझारजी महाराज की मूर्ति को खंडित कर दिया गया। पांच महीने में दूसरी बार हुई इस घटना से समाज और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। कुशल साहू ने आरोप लगाया कि दोनों घटनाओं को लेकर प्रताप नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में समाज के लोग आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    1
    5 महीने में दूसरी बार जुझारजी महाराज की मूर्ति खंडित, तेली समाज में आक्रोश,कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन,  दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
भीलवाड़ा शहर के प्रताप नगर स्कूल परिसर स्थित प्राचीन जुझारजी महाराज मंदिर में पांच महीने के भीतर दूसरी बार मूर्ति खंडित किए जाने की घटना को लेकर तेली समाज में आक्रोश है। घटना के विरोध में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे तेली समाज और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
साहू महासभा के पदाधिकारी कुशल साहू ने बताया कि प्रताप नगर स्कूल परिसर में स्थित प्राचीन जुझारजी महाराज मंदिर तेली समाज सहित स्थानीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां लोग नियमित रूप से पूजा-अर्चना करते हैं। इसके बावजूद मंदिर में बार-बार तोड़फोड़ और मूर्ति खंडित किए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
उन्होंने बताया कि मंदिर में पहली घटना 17 मई 2026 को हुई थी। इसके बाद 26 सितंबर को दोबारा मंदिर में तोड़फोड़ कर जुझारजी महाराज की मूर्ति को खंडित कर दिया गया। पांच महीने में दूसरी बार हुई इस घटना से समाज और स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
कुशल साहू ने आरोप लगाया कि दोनों घटनाओं को लेकर प्रताप नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में समाज के लोग आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    user_Puneet jain
    Puneet jain
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • गंगापुर में व्यापारियों का आक्रोश, सुरक्षा को लेकर प्रशासन के सामने उठी बड़ी मांग दुकान में घुसकर कथित मारपीट व धमकी का मामला गरमाया — व्यापार संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग गंगापुर। सहाड़ा चौराया व्यापार संघ की ओर से 28 सितंबर को उपखंड अधिकारी गंगापुर को ज्ञापन सौंपकर 23 सितंबर की रात दुकान में घुसकर हुई कथित मारपीट, गाली-गलौज और धमकी के मामले में फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। घटना के बाद व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल बताया गया है। ज्ञापन में व्यापार संघ ने बताया कि 23 सितंबर की रात करीब 7:40 बजे कुछ लोग कथित रूप से दुकान में घुस आए और दुकान मालिक संपतलाल जाट एवं उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज, मारपीट और धक्का-मुक्की की। व्यापार संघ के अनुसार घटना के दौरान दुकान का सामान भी अस्त-व्यस्त किया गया। मामला दर्ज, कुछ आरोपी गिरफ्तार—बाकियों पर कार्रवाई की मांग व्यापार संघ के अनुसार मामले में गंगापुर थाने में मुकदमा संख्या 241/26 दर्ज है। ज्ञापन में बताया गया कि पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि छह आरोपी फरार बताए गए हैं। व्यापार संघ ने फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई है। सोशल मीडिया की कथित धमकियों ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि फरार आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़ित को कथित रूप से जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। व्यापार संघ ने मांग की कि सोशल मीडिया पर धमकी भरे वीडियो या सामग्री वायरल करने वालों की भी जांच कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। व्यापार संघ ने उपखंड अधिकारी से विशेष पुलिस दल गठित कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, मामले में प्रभावी कार्रवाई और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की अपील की।
    1
    गंगापुर में व्यापारियों का आक्रोश, सुरक्षा को लेकर प्रशासन के सामने उठी बड़ी मांग
दुकान में घुसकर कथित मारपीट व धमकी का मामला गरमाया — व्यापार संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
गंगापुर। सहाड़ा चौराया व्यापार संघ की ओर से 28 सितंबर को उपखंड अधिकारी गंगापुर को ज्ञापन सौंपकर 23 सितंबर की रात दुकान में घुसकर हुई कथित मारपीट, गाली-गलौज और धमकी के मामले में फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। घटना के बाद व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल बताया गया है।
ज्ञापन में व्यापार संघ ने बताया कि 23 सितंबर की रात करीब 7:40 बजे कुछ लोग कथित रूप से दुकान में घुस आए और दुकान मालिक संपतलाल जाट एवं उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज, मारपीट और धक्का-मुक्की की। व्यापार संघ के अनुसार घटना के दौरान दुकान का सामान भी अस्त-व्यस्त किया गया।
मामला दर्ज, कुछ आरोपी गिरफ्तार—बाकियों पर कार्रवाई की मांग
व्यापार संघ के अनुसार मामले में गंगापुर थाने में मुकदमा संख्या 241/26 दर्ज है। ज्ञापन में बताया गया कि पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि छह आरोपी फरार बताए गए हैं। व्यापार संघ ने फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई है।
सोशल मीडिया की कथित धमकियों ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि फरार आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़ित को कथित रूप से जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। व्यापार संघ ने मांग की कि सोशल मीडिया पर धमकी भरे वीडियो या सामग्री वायरल करने वालों की भी जांच कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
व्यापार संघ ने उपखंड अधिकारी से विशेष पुलिस दल गठित कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, मामले में प्रभावी कार्रवाई और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की अपील की।
    user_महेश पुरी
    महेश पुरी
    Bhilwara, Rajasthan•
    20 hrs ago
  • नसीराबाद में बनेवड़ा ग्रामीणों ने उठाई निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, SDM को सौंपा ज्ञापन नसीराबाद में बनेवड़ा ग्रामीणों ने उठाई निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, SDM को सौंपा ज्ञापन
    1
    नसीराबाद में बनेवड़ा ग्रामीणों ने उठाई निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, SDM को सौंपा ज्ञापन

नसीराबाद में बनेवड़ा ग्रामीणों ने उठाई निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, SDM को सौंपा ज्ञापन
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • कुश्ती में विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी का दबदबा, पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन 70वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कुश्ती चैंपियनशिप पर किया कब्जा, रिदमिक जिम्नास्टिक में विद्यालय रहा उपविजेता कुश्ती में विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी का दबदबा, पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन 70वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कुश्ती चैंपियनशिप पर किया कब्जा, रिदमिक जिम्नास्टिक में विद्यालय रहा उपविजेता दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। 70वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 में विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं दूनी नगर का नाम खेल जगत में रोशन किया। 14 वर्षीय छात्र-छात्रा कुश्ती एवं जिम्नास्टिक वर्ग की प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी ने कुश्ती चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। विद्यालय के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में दुर्गेश सैनी पुत्र लेखराज सैनी निवासी दुर्गापुरा दूनी, प्रिंस धाकड़ पुत्र विमल कुमार निवासी नगर गुराई, अक्षिता चौधरी पुत्र कन्हैया लाल जाट निवासी दूनी, रिदांत चौधरी पुत्र भंवर लाल चौधरी निवासी दूनी तथा अंकित कुमार गुर्जर पुत्र सूरज करण गुर्जर निवासी ढिगारिया शामिल हैं। वहीं रिदमिक जिम्नास्टिक बालिका वर्ग में भी विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय के निदेशक रमेश चंद माली ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए विद्यालय द्वारा निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।
    1
    कुश्ती में विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी का दबदबा, पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन
70वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कुश्ती चैंपियनशिप पर किया कब्जा, रिदमिक जिम्नास्टिक में विद्यालय रहा उपविजेता
कुश्ती में विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी का दबदबा, पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन
70वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कुश्ती चैंपियनशिप पर किया कब्जा, रिदमिक जिम्नास्टिक में विद्यालय रहा उपविजेता
दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। 70वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 में विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं दूनी नगर का नाम खेल जगत में रोशन किया। 14 वर्षीय छात्र-छात्रा कुश्ती एवं जिम्नास्टिक वर्ग की प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी ने कुश्ती चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। विद्यालय के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में दुर्गेश सैनी पुत्र लेखराज सैनी निवासी दुर्गापुरा दूनी, प्रिंस धाकड़ पुत्र विमल कुमार निवासी नगर गुराई, अक्षिता चौधरी पुत्र कन्हैया लाल जाट निवासी दूनी, रिदांत चौधरी पुत्र भंवर लाल चौधरी निवासी दूनी तथा अंकित कुमार गुर्जर पुत्र सूरज करण गुर्जर निवासी ढिगारिया शामिल हैं।
वहीं रिदमिक जिम्नास्टिक बालिका वर्ग में भी विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूनी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के निदेशक रमेश चंद माली ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए विद्यालय द्वारा निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।
    user_आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    Reporter दूनी, टोंक, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • सीवरेज लाइन से पहले सड़क निर्माण पर अनिल मित्तल ने उठाए सवाल, बोले–सीवरेज से पहले सड़कें बनने से जनता के पैसो की होगी बर्बादी 38 करोड़ की लागत से केकड़ी में सीवरेज लाइन बिछाने की टेंडर प्रक्रिया पूरी, फिर सड़के बनाने की जल्दबाजी क्यों–अनिल मित्तल केकड़ी। नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल मित्तल ने सोमवार को नगर पालिका परिसर में पत्रकार वार्ता कर शहर में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों और नगर पालिका के पूर्व कार्यों को लेकर सवाल उठाए। मित्तल ने आरोप लगाया कि केकड़ी में सीवरेज लाइन बिछाने की योजना स्वीकृत होने और इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद सीवरेज से पहले सड़कें बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे सीवरेज लाइन बिछाने के लिए नई बनी सड़कों को फिर से खोदना पड़ेगा और जनता के पैसों की बर्बादी होगी। मित्तल ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से केकड़ी में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए करीब 38 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि ऐसे में जिन क्षेत्रों में सीवरेज लाइन बिछाई जानी है, वहां पहले सड़क निर्माण कराना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका चुनाव के दौरान राजनीतिक लाभ लेने के लिए आनन-फानन में सड़क निर्माण के टेंडर जारी किए गए तथा नगर पालिका की राशि पीडब्ल्यूडी विभाग को हस्तांतरित कर उसे कार्यकारी एजेंसी बनाकर सड़क निर्माण कराया जा रहा है। मित्तल ने कहा कि उन्होंने सीवरेज लाइन की जानकारी मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को पत्र भेजकर उन क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य रुकवाने का आग्रह किया था, लेकिन इसके बावजूद कार्य जारी है। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यदि अभी सड़कें बना दी जाती हैं और कुछ समय बाद उन्हीं सड़कों के नीचे सीवरेज लाइन डालने के लिए खुदाई करनी पड़ती है तो दोहरा खर्च होगा। उन्होंने कहा कि इससे नुकसान किसी राजनीतिक दल का नहीं बल्कि सीधे जनता के पैसों का होगा। मित्तल ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण रोकने की मांग करने पर उन्हें ही विकास विरोधी बताकर जनता के सामने बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। मित्तल ने केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के उस कथित बयान पर भी सवाल उठाए, जिसमें केकड़ी में सीवरेज लाइन का कोई प्रस्ताव नहीं होने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि विधायक को केकड़ी में सीवरेज लाइन के लिए हुई टेंडर प्रक्रिया की जानकारी नहीं है। मित्तल ने कहा कि डीएलबी स्तर पर राजस्थान के छह शहरों में सीवरेज लाइन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जब केकड़ी में सीवरेज लाइन का कार्य शुरू होगा तो वर्तमान में बनाई जा रही सड़कों को खोदना पड़ेगा। ऐसे में सरकार के जनप्रतिनिधियों को राजनीति से ऊपर उठकर जनता के पैसों की बचत और शहर के सुनियोजित विकास पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केकड़ी शहर की प्रत्येक गली में सड़क बननी चाहिए, लेकिन सीवरेज लाइन बिछाने के बाद सड़क निर्माण किया जाए तो बार-बार सड़क तोड़ने की नौबत नहीं आएगी। नगर पालिका के कार्यों में नियमों की अनदेखी का आरोप– नगर पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल ने नगर पालिका में पूर्व में कराए गए विभिन्न कार्यों में नियमों की अनदेखी और भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने नगर पालिका की फाइलों का अध्ययन किया। इसमें उन्हें कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें उनके अनुसार नियमों का पालन नहीं किया गया। मित्तल ने घर-घर कचरा संग्रहण, वाई-फाई योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन मामलों में नियमों को ताक पर रखकर काम कराए गए और इससे जनता के पैसों की बर्बादी हुई। उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। अधिकारियों-कर्मचारियों के एपीओ पर भी जताई नाराजगी– नगर पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों और कर्मचारियों के एपीओ किए जाने को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि नवनिर्वाचित बोर्ड को काम करने से रोकने के लिए नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को एपीओ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका में दो कर्मचारी भी रहेंगे तो भी नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ मिलकर जनता के काम करवाए जाएंगे और शहर के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। मित्तल ने कहा कि जनता ने उन्हें और नवनिर्वाचित पार्षदों को नगर पालिका में चौकीदार बनाकर भेजा है। उन्होंने कहा कि अब ये चौकीदार जनता के पैसों की चोरी नहीं होने देंगे और नगर पालिका के कामकाज में पारदर्शिता लाने का प्रयास करेंगे।
    1
    सीवरेज लाइन से पहले सड़क निर्माण पर अनिल मित्तल ने उठाए सवाल, बोले–सीवरेज से पहले सड़कें बनने से जनता के पैसो की होगी बर्बादी
38 करोड़ की लागत से केकड़ी में सीवरेज लाइन बिछाने की टेंडर प्रक्रिया पूरी, फिर सड़के बनाने की जल्दबाजी क्यों–अनिल मित्तल
केकड़ी। 
नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल मित्तल ने सोमवार को नगर पालिका परिसर में पत्रकार वार्ता कर शहर में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों और नगर पालिका के पूर्व कार्यों को लेकर सवाल उठाए। मित्तल ने आरोप लगाया कि केकड़ी में सीवरेज लाइन बिछाने की योजना स्वीकृत होने और इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद सीवरेज से पहले सड़कें बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे  सीवरेज लाइन बिछाने के लिए नई बनी सड़कों को फिर से खोदना पड़ेगा और जनता के पैसों की बर्बादी होगी। मित्तल ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से केकड़ी में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए करीब 38 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि ऐसे में जिन क्षेत्रों में सीवरेज लाइन बिछाई जानी है, वहां पहले सड़क निर्माण कराना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका चुनाव के दौरान राजनीतिक लाभ लेने के लिए आनन-फानन में सड़क निर्माण के टेंडर जारी किए गए तथा नगर पालिका की राशि पीडब्ल्यूडी विभाग को हस्तांतरित कर उसे कार्यकारी एजेंसी बनाकर सड़क निर्माण कराया जा रहा है। मित्तल ने कहा कि उन्होंने सीवरेज लाइन की जानकारी मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को पत्र भेजकर उन क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य रुकवाने का आग्रह किया था, लेकिन इसके बावजूद कार्य जारी है। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यदि अभी सड़कें बना दी जाती हैं और कुछ समय बाद उन्हीं सड़कों के नीचे सीवरेज लाइन डालने के लिए खुदाई करनी पड़ती है तो दोहरा खर्च होगा। उन्होंने कहा कि इससे नुकसान किसी राजनीतिक दल का नहीं बल्कि सीधे जनता के पैसों का होगा। मित्तल ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण रोकने की मांग करने पर उन्हें ही विकास विरोधी बताकर जनता के सामने बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। मित्तल ने केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के उस कथित बयान पर भी सवाल उठाए, जिसमें केकड़ी में सीवरेज लाइन का कोई प्रस्ताव नहीं होने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि विधायक को केकड़ी में सीवरेज लाइन के लिए हुई टेंडर प्रक्रिया की जानकारी नहीं है। मित्तल ने कहा कि डीएलबी स्तर पर राजस्थान के छह शहरों में सीवरेज लाइन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जब केकड़ी में सीवरेज लाइन का कार्य शुरू होगा तो वर्तमान में बनाई जा रही सड़कों को खोदना पड़ेगा। ऐसे में सरकार के जनप्रतिनिधियों को राजनीति से ऊपर उठकर जनता के पैसों की बचत और शहर के सुनियोजित विकास पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केकड़ी शहर की प्रत्येक गली में सड़क बननी चाहिए, लेकिन सीवरेज लाइन बिछाने के बाद सड़क निर्माण किया जाए तो बार-बार सड़क तोड़ने की नौबत नहीं आएगी।
नगर पालिका के कार्यों में नियमों की अनदेखी का आरोप–
नगर पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल ने नगर पालिका में पूर्व में कराए गए विभिन्न कार्यों में नियमों की अनदेखी और भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने नगर पालिका की फाइलों का अध्ययन किया। इसमें उन्हें कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें उनके अनुसार नियमों का पालन नहीं किया गया। मित्तल ने घर-घर कचरा संग्रहण, वाई-फाई योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन मामलों में नियमों को ताक पर रखकर काम कराए गए और इससे जनता के पैसों की बर्बादी हुई। उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
अधिकारियों-कर्मचारियों के एपीओ पर भी जताई नाराजगी–
नगर पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों और कर्मचारियों के एपीओ किए जाने को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि नवनिर्वाचित बोर्ड को काम करने से रोकने के लिए नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को एपीओ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका में दो कर्मचारी भी रहेंगे तो भी नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ मिलकर जनता के काम करवाए जाएंगे और शहर के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। मित्तल ने कहा कि जनता ने उन्हें और नवनिर्वाचित पार्षदों को नगर पालिका में चौकीदार बनाकर भेजा है। उन्होंने कहा कि अब ये चौकीदार जनता के पैसों की चोरी नहीं होने देंगे और नगर पालिका के कामकाज में पारदर्शिता लाने का प्रयास करेंगे।
    user_KEKRI ALL UPDATE / केकड़ी
    KEKRI ALL UPDATE / केकड़ी
    Local News Reporter केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.