logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अभियंता दिवस पर समस्तीपुर में अभियंताओं का किया गया सम्मान अभियंता दिवस पर समस्तीपुर में अभियंताओं का सम्मान अभियंता दिवस के अवसर पर समस्तीपुर विकास मंच के द्वारा मंगलवार को शहर के जितवारपुर निजामत में अभियंताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में इंजीनियर पंकज कुमार, इंजीनियर राजेश कुमार तथा इंजीनियर विपिन कुमार सहित आधा दर्जन अभियंताओं को पाग, चादर, बुके, कलम और डायरी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समस्तीपुर विकास मंच के जिला संयोजक सह राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने की। ठाकुर ने कहा कि अभियंता ही देश के विकास की रीढ़ हैं और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। किसी भी देश के विकास की कल्पना बिना अभियंता के नहीं की जा सकती। सड़क से लेकर पुल तक, बिजली से लेकर पानी तक, स्कूल-भवन से लेकर अस्पताल तक हर निर्माण के पीछे एक अभियंता के पसीने और बुद्धिमत्ता का योगदान होता है। भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी ने यह दिखाया था कि ईमानदार और विजनरी अभियंता पूरे देश की तस्वीर बदल सकता है। इस मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान, अधिवक्ता मोहम्मद शाहिद हुसैन, राजद जिला सचिव मनोज कुमार राय, लियाफी के सचिव प्रमोद कुमार पप्पू, संवेदक अरविंद राय, समाजसेवी मोहम्मद निहाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

2 hrs ago
user_Pankaj Baba
Pankaj Baba
सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
2 hrs ago
ae6abd6f-7291-4727-bee4-d3e8a2e1472c

अभियंता दिवस पर समस्तीपुर में अभियंताओं का किया गया सम्मान अभियंता दिवस पर समस्तीपुर में अभियंताओं का सम्मान अभियंता दिवस के अवसर पर समस्तीपुर विकास मंच के द्वारा मंगलवार को शहर के जितवारपुर निजामत में अभियंताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में इंजीनियर पंकज कुमार, इंजीनियर राजेश कुमार तथा इंजीनियर विपिन कुमार सहित आधा दर्जन अभियंताओं को पाग, चादर, बुके, कलम और डायरी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता

aa2df9c4-7779-4cee-b117-50e73448e25e

समस्तीपुर विकास मंच के जिला संयोजक सह राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने की। ठाकुर ने कहा कि अभियंता ही देश के विकास की रीढ़ हैं और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। किसी भी देश के विकास की कल्पना बिना अभियंता के नहीं की जा सकती। सड़क से लेकर पुल तक, बिजली से लेकर पानी तक, स्कूल-भवन से लेकर अस्पताल तक हर निर्माण के पीछे एक

c08fc035-bcd5-41a7-80da-fb7d046237fb

अभियंता के पसीने और बुद्धिमत्ता का योगदान होता है। भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी ने यह दिखाया था कि ईमानदार और विजनरी अभियंता पूरे देश की तस्वीर बदल सकता है। इस मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान, अधिवक्ता मोहम्मद शाहिद हुसैन, राजद जिला सचिव मनोज कुमार राय, लियाफी के सचिव प्रमोद कुमार पप्पू, संवेदक अरविंद राय, समाजसेवी मोहम्मद निहाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

More news from बिहार and nearby areas
  • हराही पोखर में छठ महापर्व की तैयारी को लेकर पार्षद की पहल, नगर आयुक्त और मेयर... ऐतिहासिक हराही पोखर में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां समय से पहले शुरू कराने की मांग उठने लगी है। वार्ड नंबर 12 के पार्षद मुकेश महाशेठ ने नगर आयुक्त गरिमा लोहिया एवं मेयर को आवेदन सौंपकर छठ घाटों की व्यवस्था दुरुस्त कराने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। बताया गया है कि हराही पोखर में प्रत्येक वर्ष करीब 1,000 परिवार छठ महापर्व मनाते हैं, जबकि पर्व के दौरान करीब 25 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर समय रहते तैयारी पूरी करने की मांग की गई है। पार्षद मुकेश महाशेठ के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले पोखर में दो से तीन इंच तक गाद जमा हो गई थी और दुर्गंध की समस्या भी उत्पन्न हुई थी। उस समय नगर निगम और स्थानीय छठ व्रतियों के सहयोग से पोखर की सफाई कराई गई थी, जिसके बाद छठ महापर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। वहीं, वर्तमान में हराही पोखर के सौंदर्यीकरण का काम भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पोखर के आसपास बड़े पत्थर और कंटीले तार लगाए गए हैं। यह कार्य बुडको कंपनी द्वारा कराया जा रहा था, लेकिन अदालत की रोक के बाद फिलहाल काम बंद बताया जा रहा है। ऐसे में छठ महापर्व से पहले घाटों की स्थिति और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पार्षद ने प्रशासन से आग्रह किया है कि पर्व से पहले आवश्यक तैयारियां पूरी कराई जाएं, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन हराही पोखर में छठ महापर्व को लेकर कितनी जल्दी आवश्यक कदम उठाता है। श्रद्धालुओं को उम्मीद है कि समय रहते घाटों की व्यवस्था दुरुस्त कर आस्था के इस महापर्व को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
    1
    हराही पोखर में छठ महापर्व की तैयारी को लेकर पार्षद की पहल, नगर आयुक्त और मेयर...
ऐतिहासिक हराही पोखर में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां समय से पहले शुरू कराने की मांग उठने लगी है। वार्ड नंबर 12 के पार्षद मुकेश महाशेठ ने नगर आयुक्त गरिमा लोहिया एवं मेयर को आवेदन सौंपकर छठ घाटों की व्यवस्था दुरुस्त कराने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
बताया गया है कि हराही पोखर में प्रत्येक वर्ष करीब 1,000 परिवार छठ महापर्व मनाते हैं, जबकि पर्व के दौरान करीब 25 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर समय रहते तैयारी पूरी करने की मांग की गई है।
पार्षद मुकेश महाशेठ के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले पोखर में दो से तीन इंच तक गाद जमा हो गई थी और दुर्गंध की समस्या भी उत्पन्न हुई थी। उस समय नगर निगम और स्थानीय छठ व्रतियों के सहयोग से पोखर की सफाई कराई गई थी, जिसके बाद छठ महापर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
वहीं, वर्तमान में हराही पोखर के सौंदर्यीकरण का काम भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पोखर के आसपास बड़े पत्थर और कंटीले तार लगाए गए हैं। यह कार्य बुडको कंपनी द्वारा कराया जा रहा था, लेकिन अदालत की रोक के बाद फिलहाल काम बंद बताया जा रहा है।
ऐसे में छठ महापर्व से पहले घाटों की स्थिति और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पार्षद ने प्रशासन से आग्रह किया है कि पर्व से पहले आवश्यक तैयारियां पूरी कराई जाएं, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन हराही पोखर में छठ महापर्व को लेकर कितनी जल्दी आवश्यक कदम उठाता है। श्रद्धालुओं को उम्मीद है कि समय रहते घाटों की व्यवस्था दुरुस्त कर आस्था के इस महापर्व को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    19 hrs ago
  • अभियंता दिवस पर समस्तीपुर में अभियंताओं का सम्मान समस्तीपुर, 15 सितंबर। अभियंता दिवस के अवसर पर समस्तीपुर विकास मंच के द्वारा मंगलवार को शहर के जितवारपुर निजामत में अभियंताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में इंजीनियर पंकज कुमार, इंजीनियर राजेश कुमार तथा इंजीनियर विपिन कुमार सहित आधा दर्जन अभियंताओं को पाग, चादर, बुके, कलम और डायरी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समस्तीपुर विकास मंच के जिला संयोजक सह राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने की। ठाकुर ने कहा कि अभियंता ही देश के विकास की रीढ़ हैं और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। किसी भी देश के विकास की कल्पना बिना अभियंता के नहीं की जा सकती। सड़क से लेकर पुल तक, बिजली से लेकर पानी तक, स्कूल-भवन से लेकर अस्पताल तक हर निर्माण के पीछे एक अभियंता के पसीने और बुद्धिमत्ता का योगदान होता है। भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी ने यह दिखाया था कि ईमानदार और विजनरी अभियंता पूरे देश की तस्वीर बदल सकता है। इस मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान, अधिवक्ता मोहम्मद शाहिद हुसैन, राजद जिला सचिव मनोज कुमार राय, लियाफी के सचिव प्रमोद कुमार पप्पू, संवेदक अरविंद राय, समाजसेवी मोहम्मद निहाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
    1
    अभियंता दिवस पर समस्तीपुर में अभियंताओं का सम्मान

समस्तीपुर, 15 सितंबर।

अभियंता दिवस के अवसर पर समस्तीपुर विकास मंच के द्वारा मंगलवार को शहर के जितवारपुर निजामत में अभियंताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में इंजीनियर पंकज कुमार, इंजीनियर राजेश कुमार तथा इंजीनियर विपिन कुमार सहित आधा दर्जन अभियंताओं को पाग, चादर, बुके, कलम और डायरी देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समस्तीपुर विकास मंच के जिला संयोजक सह राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने की।

 ठाकुर ने कहा कि अभियंता ही देश के विकास की रीढ़ हैं और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। किसी भी देश के विकास की कल्पना बिना अभियंता के नहीं की जा सकती। सड़क से लेकर पुल तक, बिजली से लेकर पानी तक, स्कूल-भवन से लेकर अस्पताल तक हर निर्माण के पीछे एक अभियंता के पसीने और बुद्धिमत्ता का योगदान होता है। भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी ने यह दिखाया था कि ईमानदार और विजनरी अभियंता पूरे देश की तस्वीर बदल सकता है। 

इस मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान, अधिवक्ता मोहम्मद शाहिद हुसैन, राजद जिला सचिव मनोज कुमार राय, लियाफी के सचिव प्रमोद कुमार पप्पू, संवेदक अरविंद राय, समाजसेवी मोहम्मद निहाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
    user_DEEPAK KUMAR
    DEEPAK KUMAR
    Tajpur, Samastipur•
    5 hrs ago
  • बाढ़ के पानी में 3 किमी पैदल चल कर शांम्हो PHC पहुंचे निशांत कुमार। इस मुश्किल समय में डाक्टर साहब का यह कदम सराहनीय है। आपकी इस पर क्या राय है?
    1
    बाढ़ के पानी में 3 किमी पैदल चल कर शांम्हो PHC पहुंचे निशांत कुमार। इस मुश्किल समय में डाक्टर साहब का यह कदम सराहनीय है। आपकी इस पर क्या राय है?
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    7 hrs ago
  • बेगूसराय खेल भवन का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसपी. बेगूसराय खेल भवन का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसपी. जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय ने मंगलवार को बेगूसराय स्थित खेल भवन-सह-व्यायामशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में उपलब्ध खेल एवं व्यायाम संबंधी सुविधाओं, उपकरणों, साफ-सफाई, रखरखाव तथा खिलाड़ियों एवं युवाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, खेल भवन एवं व्यायामशाला की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को खिलाड़ियों एवं अभ्यासरत युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें बेहतर प्रशिक्षण के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री और अनुकूल अभ्यास वातावरण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने खेल भवन एवं व्यायामशाला में साफ-सफाई, उपकरणों के समुचित रखरखाव तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा खेल के क्षेत्र में उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
    4
    बेगूसराय खेल भवन का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसपी.
बेगूसराय खेल भवन का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसपी.
जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय ने मंगलवार को बेगूसराय स्थित खेल भवन-सह-व्यायामशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में उपलब्ध खेल एवं व्यायाम संबंधी सुविधाओं, उपकरणों, साफ-सफाई, रखरखाव तथा खिलाड़ियों एवं युवाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के उपरांत जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, खेल भवन एवं व्यायामशाला की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को खिलाड़ियों एवं अभ्यासरत युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें बेहतर प्रशिक्षण के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री और अनुकूल अभ्यास वातावरण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है।
उन्होंने खेल भवन एवं व्यायामशाला में साफ-सफाई, उपकरणों के समुचित रखरखाव तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा खेल के क्षेत्र में उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    10 hrs ago
  • दरभंगा में धूमधाम से मनाया गया मिथिला का लोकपर्व चौरचन दरभंगा में मिथिला का लोकपर्व चौरचन मनाया गया दरभंगा में धूमधाम से मनाया गया मिथिला का लोकपर्व चौरचन दरभंगा। मिथिलांचल की समृद्ध संस्कृति और परंपरा से जुड़ा लोकआस्था का पर्व चौरचन दरभंगा सहित पूरे मिथिला क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं और परिवार के सदस्यों ने विधि-विधान से भगवान चंद्रदेव की पूजा-अर्चना की और सुख, शांति एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। चौरचन पर्व के अवसर पर घरों में विशेष रूप से पकवान और पारंपरिक व्यंजन तैयार किए गए। शाम होते ही लोगों ने पूजा की तैयारी शुरू की। भगवान गणेश और चंद्रदेव की पूजा के बाद विभिन्न प्रकार के फल, मिठाइयां और पारंपरिक प्रसाद अर्पित किए गए। मिथिला में चौरचन पर्व का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक चंद्रदेव की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और जीवन में खुशहाली आती है। दरभंगा में इस पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की, वहीं बच्चों और युवाओं में भी पर्व को लेकर उत्साह नजर आया। घरों की छतों और आंगनों में चंद्रमा के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने पूजा संपन्न की। कुल मिलाकर, मिथिला की लोकसंस्कृति और परंपरा को जीवंत रखने वाला चौरचन पर्व दरभंगा में श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया।
    1
    दरभंगा में धूमधाम से मनाया गया मिथिला का लोकपर्व चौरचन 
दरभंगा में मिथिला का लोकपर्व चौरचन मनाया गया
दरभंगा में धूमधाम से मनाया गया मिथिला का लोकपर्व चौरचन
दरभंगा। मिथिलांचल की समृद्ध संस्कृति और परंपरा से जुड़ा लोकआस्था का पर्व चौरचन दरभंगा सहित पूरे मिथिला क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं और परिवार के सदस्यों ने विधि-विधान से भगवान चंद्रदेव की पूजा-अर्चना की और सुख, शांति एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।
चौरचन पर्व के अवसर पर घरों में विशेष रूप से पकवान और पारंपरिक व्यंजन तैयार किए गए। शाम होते ही लोगों ने पूजा की तैयारी शुरू की। भगवान गणेश और चंद्रदेव की पूजा के बाद विभिन्न प्रकार के फल, मिठाइयां और पारंपरिक प्रसाद अर्पित किए गए।
मिथिला में चौरचन पर्व का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक चंद्रदेव की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और जीवन में खुशहाली आती है।
दरभंगा में इस पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की, वहीं बच्चों और युवाओं में भी पर्व को लेकर उत्साह नजर आया। घरों की छतों और आंगनों में चंद्रमा के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने पूजा संपन्न की।
कुल मिलाकर, मिथिला की लोकसंस्कृति और परंपरा को जीवंत रखने वाला चौरचन पर्व दरभंगा में श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया।
    user_Janki news 24
    Janki news 24
    Darbhanga, Bihar•
    12 hrs ago
  • NH27 पर कन्हौली पूल के समीप 16 चक्के कंटेनर गिरा 30 फीट नीचे। आशंका जताया जा रहा है कि फुलपरास के तरफ जा रही बालू से लदी 16चक्के कंटेनर के चालक की आँख लगने के कारण ही इतनी बड़ी घटना हो सकती है। हालांकि झंझारपुर थाना क्षेत्र में इस आकस्मिक दुर्घटना में चालक परिचालक घायल बताया जा रहा है।
    1
    NH27 पर कन्हौली पूल के समीप 16 चक्के कंटेनर गिरा 30 फीट नीचे।
आशंका जताया जा रहा है कि फुलपरास के तरफ जा रही बालू से लदी 16चक्के कंटेनर के चालक की आँख लगने के कारण ही इतनी बड़ी घटना हो सकती है। हालांकि झंझारपुर थाना क्षेत्र में इस आकस्मिक दुर्घटना में चालक परिचालक घायल बताया जा रहा है।
    user_बिनोद झा (संपादक)
    बिनोद झा (संपादक)
    Voice of people झंझारपुर, मधुबनी, बिहार•
    13 hrs ago
  • प्रसव पीड़ा के बीच जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद मां की मौत, पीछे रह गए छह.. एक तरफ घर में जुड़वा बच्चों के जन्म की खुशी थी, तो दूसरी तरफ कुछ ही देर में परिवार पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। मामला आनंदपुर सहोड़ा पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित खिखराही टोल का है। मृतका की पहचान मुनचुन कुमारी, पति रंजीत सहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुनचुन कुमारी गर्भवती थीं और प्रसव के लिए करीब तीन दिन पहले अपने मायके गई थीं। 12 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे अचानक उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि वाहन पहुंचने से पहले ही मुनचुन कुमारी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दे दिया। बताया जा रहा है कि नवजातों में एक लड़की और एक लड़का है। हालांकि, प्रसव के बाद मुनचुन कुमारी की मौत हो गई। मुनचुन कुमारी की मौत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन दो नवजात बच्चों समेत परिवार के छह बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा? बताया जा रहा है कि रंजीत सहनी की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी की वर्ष 2024 में बीमारी के कारण मौत हो गई थी। पहली पत्नी से भी तीन बच्चे हैं, जबकि मुनचुन कुमारी से तीन बच्चे हैं। इस तरह परिवार में अब छह बच्चे हैं, जिनमें दो मासूम नवजात भी शामिल हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर बताई जा रही है। रहने के लिए पक्का मकान तक नहीं है और रंजीत सहनी मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे में पत्नी की मौत के बाद छह बच्चों की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पंचायत के मुखिया कृष्णकांत चौधरी परिजनों से मिलने पहुंचे और परिवार को तत्काल सहायता प्रदान की। उन्होंने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये का चेक परिजनों को सौंपा। लेकिन सवाल सिर्फ तीन हजार रुपये की सहायता का नहीं है। सवाल उन छह बच्चों के भविष्य का है, जिनमें दो मासूम अभी दुनिया में आए ही हैं और मां का साया उनके सिर से उठ गया। अब जरूरत है कि प्रशासन और समाज आगे आए और इस परिवार को आर्थिक सहायता, आवास तथा बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और पालन-पोषण के लिए उचित मदद उपलब्ध कराई जाए।
    1
    प्रसव पीड़ा के बीच जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद मां की मौत, पीछे रह गए छह..
एक तरफ घर में जुड़वा बच्चों के जन्म की खुशी थी, तो दूसरी तरफ कुछ ही देर में परिवार पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। मामला आनंदपुर सहोड़ा पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित खिखराही टोल का है।
मृतका की पहचान मुनचुन कुमारी, पति रंजीत सहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुनचुन कुमारी गर्भवती थीं और प्रसव के लिए करीब तीन दिन पहले अपने मायके गई थीं। 12 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे अचानक उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हुई।
परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि वाहन पहुंचने से पहले ही मुनचुन कुमारी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दे दिया। बताया जा रहा है कि नवजातों में एक लड़की और एक लड़का है। हालांकि, प्रसव के बाद मुनचुन कुमारी की मौत हो गई।
मुनचुन कुमारी की मौत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन दो नवजात बच्चों समेत परिवार के छह बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा?
बताया जा रहा है कि रंजीत सहनी की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी की वर्ष 2024 में बीमारी के कारण मौत हो गई थी। पहली पत्नी से भी तीन बच्चे हैं, जबकि मुनचुन कुमारी से तीन बच्चे हैं। इस तरह परिवार में अब छह बच्चे हैं, जिनमें दो मासूम नवजात भी शामिल हैं।
परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर बताई जा रही है। रहने के लिए पक्का मकान तक नहीं है और रंजीत सहनी मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे में पत्नी की मौत के बाद छह बच्चों की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पंचायत के मुखिया कृष्णकांत चौधरी परिजनों से मिलने पहुंचे और परिवार को तत्काल सहायता प्रदान की। उन्होंने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये का चेक परिजनों को सौंपा।
लेकिन सवाल सिर्फ तीन हजार रुपये की सहायता का नहीं है। सवाल उन छह बच्चों के भविष्य का है, जिनमें दो मासूम अभी दुनिया में आए ही हैं और मां का साया उनके सिर से उठ गया।
अब जरूरत है कि प्रशासन और समाज आगे आए और इस परिवार को आर्थिक सहायता, आवास तथा बच्चों की
पढ़ाई-लिखाई और पालन-पोषण के लिए उचित मदद उपलब्ध कराई जाए।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    20 hrs ago
  • 15/09/2026 : शाम्हो दियारा बेगूसराय में जानिए क्या है #बाढ़ के बाद सड़क का हाल | Begusarai | Bihar | Mobile Tv News
    1
    15/09/2026 : शाम्हो दियारा बेगूसराय में जानिए क्या है #बाढ़ के बाद सड़क का हाल | Begusarai | Bihar |
Mobile Tv News
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    8 hrs ago
  • बेगूसराय मुंगेरीगंज स्थित हर साल की तरह इस साल भी गणेश पूजा बड़ी धूमधाम से मुंबई के तक पर बनाया जाता है 19 साल से मुंगेरीगंज ज्वेलर्स मार्केट में बड़ी धूमधाम से गणेश पूजा मनाते हैं मुंबई से कलाकार और भजन करने वाले कलाकार बेगूसराय पहुंचते हैं। वहीं नगर निगम मेयर पिंकी देवी गणेश पूजा के आरती में पहुंचे।
    4
    बेगूसराय मुंगेरीगंज स्थित हर साल की तरह इस साल भी गणेश पूजा बड़ी धूमधाम से मुंबई के तक पर बनाया जाता है 19 साल से मुंगेरीगंज ज्वेलर्स मार्केट में बड़ी धूमधाम से गणेश पूजा मनाते हैं मुंबई से कलाकार और भजन करने वाले कलाकार बेगूसराय पहुंचते हैं। वहीं नगर निगम मेयर पिंकी देवी गणेश पूजा के आरती में पहुंचे।
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.