औरैया जनपद में अजीतमल पुलिस को बड़ी सफलता, दो बाइक चोर गिरफ्तार अजीतमल। थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिलों के कलपुर्जे, अन्य बाइकें तथा नकदी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी अजीतमल के पर्यवेक्षण में थाना अजीतमल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार देर रात मुरादगंज-हसुलिया रोड स्थित काली माता मंदिर के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी की घटनाओं को कबूल कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शाहबुद्दीन उर्फ बुब्बा निवासी अकबरपुर थाना अयाना तथा बबलू निवासी विद्यानगर बाबरपुर थाना अजीतमल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी के दो मुकदमे थाना अजीतमल में दर्ज थे। बरामदगी में चोरी की हीरो स्प्लेंडर और बजाज प्लेटिना बाइक के चेसिस व कलपुर्जे, कलपुर्जे बेचकर अर्जित 2350 रुपये नकद, दो बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल, एक हीरो स्प्लेंडर तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि 8 मई 2026 को बाइक चोरी की घटनाओं के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमे दर्ज किए गए थे। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया था। मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अभय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विकास त्रिपाठी सहित थाना अजीतमल पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
औरैया जनपद में अजीतमल पुलिस को बड़ी सफलता, दो बाइक चोर गिरफ्तार अजीतमल। थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिलों के कलपुर्जे, अन्य बाइकें तथा नकदी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी अजीतमल के पर्यवेक्षण में थाना अजीतमल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार देर रात मुरादगंज-हसुलिया रोड स्थित काली माता मंदिर के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी की घटनाओं को कबूल कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शाहबुद्दीन उर्फ बुब्बा निवासी अकबरपुर थाना अयाना तथा बबलू निवासी विद्यानगर बाबरपुर थाना अजीतमल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी के दो मुकदमे थाना अजीतमल में दर्ज थे। बरामदगी में चोरी की हीरो स्प्लेंडर और बजाज प्लेटिना बाइक के चेसिस व कलपुर्जे, कलपुर्जे बेचकर अर्जित 2350 रुपये नकद, दो बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल, एक हीरो स्प्लेंडर तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि 8 मई 2026 को बाइक चोरी की घटनाओं के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमे दर्ज किए गए थे। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया था। मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अभय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विकास त्रिपाठी सहित थाना अजीतमल पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- औरैया जनपद में अजीतमल पुलिस को बड़ी सफलता, दो बाइक चोर गिरफ्तार अजीतमल। थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिलों के कलपुर्जे, अन्य बाइकें तथा नकदी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी अजीतमल के पर्यवेक्षण में थाना अजीतमल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार देर रात मुरादगंज-हसुलिया रोड स्थित काली माता मंदिर के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी की घटनाओं को कबूल कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शाहबुद्दीन उर्फ बुब्बा निवासी अकबरपुर थाना अयाना तथा बबलू निवासी विद्यानगर बाबरपुर थाना अजीतमल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी के दो मुकदमे थाना अजीतमल में दर्ज थे। बरामदगी में चोरी की हीरो स्प्लेंडर और बजाज प्लेटिना बाइक के चेसिस व कलपुर्जे, कलपुर्जे बेचकर अर्जित 2350 रुपये नकद, दो बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल, एक हीरो स्प्लेंडर तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि 8 मई 2026 को बाइक चोरी की घटनाओं के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमे दर्ज किए गए थे। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया था। मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अभय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विकास त्रिपाठी सहित थाना अजीतमल पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- Post by पुष्पेंद्र1
- तेज रफ्तार वाहन टक्कर से बंबा में गिरे सगे भाई, रात भर पानी में पड़े रहने से दोनों की मौत अयाना, औरैया। भीखेपुर जुहीखा मार्ग पर शुक्रवार रात को तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार सगे भाइयों को टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई बाइक समेत इकबालपुर बंबा में गिर गए। रात भर पानी में पड़े रहने से दोनों की हालत बिगड़ गई। सुबह राहगीरों ने उन्हें पानी में पड़ा दी घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी अयाना में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने छोटे भाई को मृत घोषित कर दिया। जबकि बड़े भाई चिचौली मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर मौत हो गई।1
- औरैया महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश पाल द्वारा कोतवाली के समीप स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्यक्रम आयोजित कर महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की गई औरैया महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश पाल द्वारा कोतवाली के समीप स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्यक्रम आयोजित कर महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर उनके जीवन और संघर्षों को याद किया।1
- *02 मोटरसाईकिल चोरों को चोरी की हुई मोटरसाईकिलों व कलपुर्जों सहित किया गया गिरफ्तार* दिनांक 09.05.2026 को थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा थाना अजीतमल पर मोटरसाईकिल चोरी के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 192/2026 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0स0 193/2026 धारा 303(2) बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को मय चोरी की मोटरसाईकिलों व मोटरसाईकिलों के कलपुर्जों सहित गिरफ्तार किया गया । दिनांक 08.05.2026 को मोटरसाईकिल चोरी होने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीरों के आधार पर थाना अजीतमल पर मु0अ0सं0 192/2026 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0स0 193/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । तथा उच्चाधिकारियों द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु थाने पर 03 टीमों का गठन किया गया था। जिसके क्रम में थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर मुरादगंज हसुलिया रोड पर काली माता मन्दिर के पास से समय करीब 01.10 बजे 02 अभियुक्त शाहबुद्दीन उर्फ बुब्बा पुत्र मोहम्मद बारिस निवासी ग्राम अकबरपुर थाना अयाना जनपद औरैया उम्र 24 वर्ष एवं बबलू पुत्र हफीज खान निवासी विद्यानगर अम्बेडकर स्कूल के सामने बाबरपुर थाना कोतवाली अजीतमल जनपद औरैया उम्र 55 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा जिनके कब्जे से (मु0अ0स0 193/26 से सम्बन्धित मो0सा0 हीरो स्पलेण्डर के चेचिस व कलपुर्जे , मु0अ0स0 192/26 से सम्बन्धित मो0सा0 बजाज प्लैटीना UP 79 V 1514 के कलपुर्जे बेचकर अर्जित कुल 2350 रूपये , दो बजाज डिस्कवर मोटर साइकिल , एक हीरो स्पेण्डर मोटर साइकिल,एक अदद मोटर साइकिल अपाचे UP92M4487 ( घटना में प्रयुक्त मो0सा0) बरामद किये गये पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।2
- खबर औरैया से जहाँ पर राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन खबर औरैया से जहां पर आज दिनांक 9.5. 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें पुराने विवादों चालान,पारिवारिक मामलों आदि से सम्बन्धित मामलो का निस्तारण किया गया1
- 20 दिनों से अंधेरे में रजपुरा अड्डा किशनपुरा,यमुना का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण *शिकायतों के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग,अधिकारियों के आश्वासन साबित हो रहे खोखले* बढ़पुरा इटावा।विकास खण्ड बढ़पुरा की ग्राम पंचायत रजपुरा अड्डा किशनपुरा में पिछले करीब 20 दिनों से ट्रांसफॉर्मर फूंका पड़ा है, लेकिन बिजली विभाग अब तक गहरी नींद में सोया हुआ है। भीषण गर्मी के बीच पूरा गांव बिजली संकट से जूझ रहा है और हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि ग्रामीणों को पीने और घरेलू कामों के लिए यमुना नदी से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।बिजली न होने से गांव में लगे सबमर्सिबल और पानी की मोटरें बंद पड़ी हैं, जिसके चलते ग्रामीणों के सामने पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। महिलाओं और बच्चों को दूर-दूर तक पानी भरने के लिए जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मजबूरी में लोग यमुना नदी का पानी घरेलू कार्यों और कई बार पीने तक के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण निवासी पहलाद सिंह ने बताया कि समस्या को लेकर गांववासी कई बार जेई, एसडीओ,ब्लॉक प्रमुख और सदर विधायक तक गुहार लगा चुके हैं।हर बार केवल आश्वासन का झुनझुना पकड़ा दिया जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही। ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम प्रधान द्वारा भी कई बार संबंधित विभाग को ट्रांसफॉर्मर खराब होने की शिकायत दी गई और अधिकारियों को लगातार कॉल कर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बावजूद इसके गांव में नया ट्रांसफॉर्मर नहीं रखा गया।सवाल यह उठ रहा है कि आखिर ग्रामीणों की परेशानी कब तक अनदेखी की जाती रहेगी? जब इस संबंध में ग्राम प्रधान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि “मेरे द्वारा भी संबंधित प्रशासनिक एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को लिखित रूप से ट्रांसफॉर्मर बदलवाने के लिए शिकायत दी गई है, लेकिन अभी तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया।” गर्मी में बिजली और पानी दोनों संकट झेल रहे ग्रामीणों में विभागीय लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है।1
- चंबल मिशन ने गुमनाम क्रांतिवीरों को दिलाने सम्मान की उठाई मांग Chambal Foundation द्वारा संचालित “चंबल मिशन” अभियान के तहत 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम क्रांतिकारियों को इतिहास में सम्मानजनक स्थान दिलाने की मांग तेज हो गई है। अभियान में विशेष रूप से Jeeta Chamar, Jangli-Mangli Mehatar और Maroon Singh Lodhi के योगदान को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। Bhind में चल रहे इस अभियान के तहत गांव-गांव जनचौपाल आयोजित कर लोगों को इन क्रांतिनायकों के संघर्ष और बलिदान की कहानियों से परिचित कराया जा रहा है। इसी क्रम में जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में भी जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांगा गया। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इन वीरों को आज तक इतिहास में वह स्थान नहीं मिल पाया जिसके वे हकदार हैं। जनचौपालों में लोकगीतों और ऐतिहासिक प्रसंगों के माध्यम से नई पीढ़ी को चंबल की गौरवशाली विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के दौरान “चंबल शौर्य स्मारक” निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई जा रही है। प्रस्तावित स्मारक में क्रांतिकारियों की प्रतिमाएं, पुस्तकालय, ऑडिटोरियम, लाइट एंड साउंड शो, ‘चंबल गाथा’ डॉक्यूमेंट्री और डाक टिकट जारी करने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं। साथ ही इन वीरों के जीवन और योगदान को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग भी की जा रही है। चंबल मिशन से जुड़े लोगों का कहना है कि चंबल की पहचान केवल बीहड़ों या अपराध से नहीं, बल्कि बलिदान, विद्रोह और स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली परंपरा से रही है। बताया गया कि 1857 के संग्राम में चकरनगर और भरेह रियासत ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका था और पंचनद घाटी को स्वतंत्र घोषित किया गया था। अभियान के तहत कई गांवों में जनचौपाल और हस्ताक्षर अभियान चलाए जा चुके हैं। अभियान के समापन के बाद व्यापक जनसमर्थन के साथ सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा।1