logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

8 सूत्रीय मांगों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, समाजसेवी आनंद सिंह ददुआ ने प्रशासन को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम पत्रकार रजनीश मौर्या सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही जनसमस्याओं को लेकर समाजसेवी आनंद सिंह ददुआ के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला कलेक्टर सीधी को सौंपे गए ज्ञापन में 8 सूत्रीय मांगों पर 15 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई की मांग की गई है। चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय सीमा में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र के ग्रामीण एसडीएम कुसमी कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन करेंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। ज्ञापन में सबसे प्रमुख मुद्दा महरोई से कुसमी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क की बदहाल स्थिति को बताया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे आवागमन जोखिमभरा बन गया है, लेकिन अब तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा घोषित महरोई–कुसमी दो लेन सड़क परियोजना के लिए लगभग 97 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने के बावजूद निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने पर भी सवाल उठाए गए हैं। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था को लेकर भी गहरी नाराजगी व्यक्त की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र में मनमानी बिजली कटौती, बार-बार ट्रांसफार्मर जलने और समय पर मरम्मत नहीं होने से आमजन और किसान गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने विद्युत व्यवस्था में स्थायी सुधार की मांग की है। इसके अलावा भदौरा से हंस बाहनी स्कूल होते हुए बजबई मार्ग की जर्जर हालत का मुद्दा उठाते हुए कहा गया है कि खराब सड़क के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और ग्रामीणों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि जनपद पंचायत कुसमी एवं मझौली में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का पिछले दो वर्षों से लंबित मजदूरी एवं सामग्री भुगतान तत्काल किया जाए। साथ ही राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण, वृद्धावस्था एवं निराश्रित पेंशन का नियमित भुगतान, प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को लाभ तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार सुनिश्चित किया जाए। समाजसेवी आनंद सिंह ददुआ ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के अधिकारों और बुनियादी सुविधाओं के लिए है। यदि 15 दिनों के भीतर प्रशासन ने सभी मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की, तो क्षेत्र के हजारों ग्रामीण एकजुट होकर एसडीएम कुसमी कार्यालय का घेराव कर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे।

11 hrs ago
user_Rajneesh Mauriya journalist
Rajneesh Mauriya journalist
Court reporter कुसमी, सीधी, मध्य प्रदेश•
11 hrs ago
0c301997-492a-4da3-9c02-10435d096264

8 सूत्रीय मांगों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, समाजसेवी आनंद सिंह ददुआ ने प्रशासन को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम पत्रकार रजनीश मौर्या सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही जनसमस्याओं को लेकर समाजसेवी आनंद सिंह ददुआ के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला कलेक्टर सीधी को सौंपे गए ज्ञापन में 8 सूत्रीय मांगों पर 15 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई की मांग की गई है। चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय सीमा में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र के ग्रामीण एसडीएम कुसमी कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन करेंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। ज्ञापन में सबसे प्रमुख मुद्दा महरोई से कुसमी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क की बदहाल स्थिति को बताया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे आवागमन जोखिमभरा बन गया है, लेकिन अब तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा घोषित महरोई–कुसमी दो लेन सड़क परियोजना के लिए लगभग 97 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने के बावजूद निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने पर भी सवाल उठाए गए हैं। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था को लेकर भी गहरी नाराजगी व्यक्त की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र में मनमानी बिजली कटौती, बार-बार ट्रांसफार्मर जलने और समय पर मरम्मत नहीं होने से आमजन और किसान गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने विद्युत व्यवस्था में स्थायी सुधार की मांग की है। इसके अलावा भदौरा से हंस बाहनी स्कूल होते हुए बजबई मार्ग की जर्जर हालत का मुद्दा उठाते हुए कहा गया है कि खराब सड़क के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और ग्रामीणों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि जनपद पंचायत कुसमी एवं मझौली में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का पिछले दो वर्षों से लंबित मजदूरी एवं सामग्री भुगतान तत्काल किया जाए। साथ ही राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण, वृद्धावस्था एवं निराश्रित पेंशन का नियमित भुगतान, प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को लाभ तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार सुनिश्चित किया जाए। समाजसेवी आनंद सिंह ददुआ ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के अधिकारों और बुनियादी सुविधाओं के लिए है। यदि 15 दिनों के भीतर प्रशासन ने सभी मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की, तो क्षेत्र के हजारों ग्रामीण एकजुट होकर एसडीएम कुसमी कार्यालय का घेराव कर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कुसमी बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही! सब स्टेशन से महज 200 मीटर दूर हादसे को दे रहा खुला न्योता पत्रकार रजनीश मौर्या कुसमी (सीधी)। सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र अंतर्गत भगवार में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। 11 केवी विद्युत लाइन के नीचे स्थापित ट्रांसफॉर्मर के दोनों खंभों के बिल्कुल पास बरसात के कारण गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे खंभों की नींव कमजोर होने का खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार लगातार बारिश से गड्ढा दिन-प्रतिदिन गहरा होता जा रहा है। ऐसे में खंभों के असंतुलित होकर गिरने की आशंका बढ़ गई है। यदि ऐसा हुआ तो विद्युत आपूर्ति बाधित होने के साथ-साथ राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है। सबसे हैरानी की बात यह है कि यह स्थान कुसमी विद्युत उपकेंद्र (सब स्टेशन) से महज लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी प्रतिदिन इसी मार्ग से आवागमन करते हैं, इसके बावजूद अब तक न तो मौके का समुचित निरीक्षण किया गया और न ही गड्ढे की भराई अथवा खंभों को सुरक्षित करने के लिए कोई ठोस कदम उठाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इस समस्या की जानकारी कई बार मौखिक रूप से बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। इससे लोगों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि क्या बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? उनका कहना है कि यदि समय रहते खंभों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो किसी भी दिन जन-धन की बड़ी क्षति हो सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से तत्काल गड्ढे की भराई, खंभों की मजबूती की जांच तथा आवश्यक सुरक्षा कार्य कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे कुसमी विद्युत उपकेंद्र के सामने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। क्या बोले जूनियर इंजीनियर इस संबंध में जूनियर इंजीनियर राजेन्द्र राजपूत से संपर्क किए जाने पर उन्होंने बताया, "पिछले वर्ष संबंधित स्थान पर गड्ढों को भरकर लेवलिंग का कार्य कराया गया था। यदि वर्तमान में स्थिति दोबारा चिंताजनक हो गई है तो विभाग शीघ्र मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करेगा और समस्या का समाधान कराया जाएगा।"
    1
    कुसमी बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही! सब स्टेशन से महज 200 मीटर दूर हादसे को दे रहा खुला न्योता

पत्रकार रजनीश मौर्या
कुसमी (सीधी)। सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र अंतर्गत भगवार में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। 11 केवी विद्युत लाइन के नीचे स्थापित ट्रांसफॉर्मर के दोनों खंभों के बिल्कुल पास बरसात के कारण गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे खंभों की नींव कमजोर होने का खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों के अनुसार लगातार बारिश से गड्ढा दिन-प्रतिदिन गहरा होता जा रहा है। ऐसे में खंभों के असंतुलित होकर गिरने की आशंका बढ़ गई है। यदि ऐसा हुआ तो विद्युत आपूर्ति बाधित होने के साथ-साथ राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है।
सबसे हैरानी की बात यह है कि यह स्थान कुसमी विद्युत उपकेंद्र (सब स्टेशन) से महज लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी प्रतिदिन इसी मार्ग से आवागमन करते हैं, इसके बावजूद अब तक न तो मौके का समुचित निरीक्षण किया गया और न ही गड्ढे की भराई अथवा खंभों को सुरक्षित करने के लिए कोई ठोस कदम उठाया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इस समस्या की जानकारी कई बार मौखिक रूप से बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। इससे लोगों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी नाराजगी है।
ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि क्या बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? उनका कहना है कि यदि समय रहते खंभों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो किसी भी दिन जन-धन की बड़ी क्षति हो सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से तत्काल गड्ढे की भराई, खंभों की मजबूती की जांच तथा आवश्यक सुरक्षा कार्य कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे कुसमी विद्युत उपकेंद्र के सामने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
क्या बोले जूनियर इंजीनियर
इस संबंध में जूनियर इंजीनियर राजेन्द्र राजपूत से संपर्क किए जाने पर उन्होंने बताया, "पिछले वर्ष संबंधित स्थान पर गड्ढों को भरकर लेवलिंग का कार्य कराया गया था। यदि वर्तमान में स्थिति दोबारा चिंताजनक हो गई है तो विभाग शीघ्र मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करेगा और समस्या का समाधान कराया जाएगा।"
    user_Rajneesh Mauriya journalist
    Rajneesh Mauriya journalist
    Court reporter कुसमी, सीधी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0,अभियान SDOP गायत्री तिवारी* नशे से दूरी है जरूरी2.0 अभियान कार्यक्रम। यदि परिवार को खुश रखना है तो आज ही नशे को न कहें 💪 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0'
    1
    *नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0,अभियान
 SDOP गायत्री तिवारी*
नशे से दूरी है जरूरी2.0 अभियान कार्यक्रम।
यदि परिवार को खुश रखना है तो आज ही नशे को न कहें 💪
'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0'
    user_Amrendra Shukla पत्रकार
    Amrendra Shukla पत्रकार
    Local News Reporter सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदना से भक्तिमय हुआ विद्यालय परिसर* *प्रेम तिवारी विशेष संवाददाता* हनुमना। माई वर्ल्ड एस.एस. कॉन्वेंट स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, उत्साह एवं भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत गुरु पूजन से हुआ। छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा मनमोहक गुरु वंदना प्रस्तुत कर पूरे विद्यालय परिसर को भक्तिमय बना दिया। गुरु पूजन कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों प्रांजलि मिश्रा, अवनीश पाल, उत्कर्ष गुप्ता, जान्हवी विश्वकर्मा, दीपक गुप्ता, नैतिक सिंह, श्रीनिका गुप्ता, लकी विश्वकर्मा एवं उत्कर्ष मिश्रा ने फल, फूल और प्रसाद लाकर विशेष सहयोग प्रदान किया। विद्यालय परिवार ने इन विद्यार्थियों की सेवा-भावना एवं गुरुजनों के प्रति सम्मान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक महत्त्व से परिचित कराया गया। उन्हें बताया गया कि गुरु केवल ज्ञान प्रदान करने वाले शिक्षक नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक भी होते हैं। गुरु के प्रति श्रद्धा, अनुशासन और कृतज्ञता भारतीय संस्कृति के मूल आदर्श हैं।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गुरु वंदना सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा का सुंदर संदेश दिया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार के बीच मिष्ठान्न एवं प्रसाद का वितरण किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में संस्कार, सेवा, विनम्रता और गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के नैतिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।
    1
    *गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदना से भक्तिमय हुआ विद्यालय परिसर*


*प्रेम तिवारी विशेष संवाददाता*

हनुमना। माई वर्ल्ड एस.एस. कॉन्वेंट स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, उत्साह एवं भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत गुरु पूजन से हुआ। छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा मनमोहक गुरु वंदना प्रस्तुत कर पूरे विद्यालय परिसर को भक्तिमय बना दिया।
गुरु पूजन कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों प्रांजलि मिश्रा, अवनीश पाल, उत्कर्ष गुप्ता, जान्हवी विश्वकर्मा, दीपक गुप्ता, नैतिक सिंह, श्रीनिका गुप्ता, लकी विश्वकर्मा एवं उत्कर्ष मिश्रा ने फल, फूल और प्रसाद लाकर विशेष सहयोग प्रदान किया। विद्यालय परिवार ने इन विद्यार्थियों की सेवा-भावना एवं गुरुजनों के प्रति सम्मान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक महत्त्व से परिचित कराया गया। उन्हें बताया गया कि गुरु केवल ज्ञान प्रदान करने वाले शिक्षक नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक भी होते हैं। गुरु के प्रति श्रद्धा, अनुशासन और कृतज्ञता भारतीय संस्कृति के मूल आदर्श हैं।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गुरु वंदना सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा का सुंदर संदेश दिया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार के बीच मिष्ठान्न एवं प्रसाद का वितरण किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में संस्कार, सेवा, विनम्रता और गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के नैतिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।
    user_Prem tiwari
    Prem tiwari
    Local News Reporter मऊगंज, रीवा, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस पर थाना समान पुलिस ने आमजन को किया जागरूक, थाने के सामने आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
    1
    विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस पर थाना समान पुलिस ने आमजन को किया जागरूक, थाने के सामने आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
    user_Avi Standing with the truth
    Avi Standing with the truth
    Yoga instructor Mangawan, Rewa•
    13 hrs ago
  • मैहर में गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने पानी के टंकी में चढ़ कर किया प्रदर्शन, पुलिस से सभी को किया गिरफ्तार *मैहर में गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने पानी के टंकी में चढ़ कर किया प्रदर्शन, पुलिस से सभी को किया गिरफ्तार*
    1
    मैहर में गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने पानी के टंकी में चढ़ कर किया प्रदर्शन, पुलिस से सभी को किया गिरफ्तार
*मैहर में गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने पानी के टंकी में चढ़ कर किया प्रदर्शन, पुलिस से सभी को किया गिरफ्तार*
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • देवसर पूर्वी बाईपास पर रफ्तार का तांडव! यमदूत बने बेकाबू बल्कर ने बाइक को रौंदा; एक की मौके पर दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर!📍 देवसर (सिंगरौली):देवसर राष्ट्रीय राजमार्ग के पूर्वी बाईपास पर आज शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे रफ्तार के कहर ने एक हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया। देवसर बाजार से अपने गांव लौट रहे बाइक सवार दो ग्रामीणों को एक तेज रफ्तार बेकाबू बल्कर (वाहन क्रमांक MP 19 HA 5028) ने ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि पूरा इलाका दहल उठा।💔 मौके पर ही थमी सांसें, मलबे में तब्दील हुई बाइक!यह भीषण भिड़ंत इतनी भयानक थी कि ग्राम पंचायत पुरवा निवासी सुब्बालाल साकेत उर्फ नटवरलाल (उम्र 45 वर्ष, पिता राजरूप साकेत) ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। वहीं बाइक पर सवार दूसरे व्यक्ति बाबा साकेत (पिता रामचंद्र साकेत) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई।🏥 अस्पताल में चल रहा जिंदगी और मौत का संघर्ष!घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल बाबा साकेत को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) देवसर भेजा गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी बल्कर वाहन को। वहीं पर परिजनों का आरोप यह है की पुलिस प्रशासन के द्वारा बिना घर वालों को सूचना दिए ही डेड बॉडी को उठवा दिया गया परिजनों ने मौके पर ही चक्का जाम कर दिया
    1
    देवसर पूर्वी बाईपास पर रफ्तार का तांडव! यमदूत बने बेकाबू बल्कर ने बाइक को रौंदा; एक की मौके पर दर्दनाक मौत, दूसरा
गंभीर!📍 देवसर (सिंगरौली):देवसर राष्ट्रीय राजमार्ग के पूर्वी बाईपास पर आज शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे रफ्तार के कहर ने एक हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया। देवसर बाजार से अपने गांव लौट रहे बाइक सवार दो ग्रामीणों को एक तेज रफ्तार बेकाबू बल्कर (वाहन क्रमांक MP 19 HA 5028) ने ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि पूरा इलाका दहल उठा।💔 मौके पर ही थमी सांसें, मलबे में तब्दील हुई बाइक!यह भीषण भिड़ंत इतनी भयानक थी कि ग्राम पंचायत पुरवा निवासी सुब्बालाल साकेत उर्फ नटवरलाल (उम्र 45 वर्ष, पिता राजरूप साकेत) ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। वहीं बाइक पर सवार दूसरे व्यक्ति बाबा साकेत (पिता रामचंद्र साकेत) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई।🏥 अस्पताल में चल रहा जिंदगी और मौत का संघर्ष!घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल बाबा साकेत को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) देवसर भेजा गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी बल्कर वाहन को। वहीं पर परिजनों का आरोप यह है की पुलिस प्रशासन के द्वारा बिना घर वालों को सूचना दिए ही डेड बॉडी को उठवा दिया गया  परिजनों ने मौके पर ही चक्का जाम कर दिया
    user_Journalist imran
    Journalist imran
    देवसर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.