Shuru
Apke Nagar Ki App…
om namah shivaya beje
Raju.u.p.44
om namah shivaya beje
- Raju.u.p.44सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेशom namah shivaya6 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- om namah shivaya beje1
- अमेठी जिले में रसोई गैस सिलेंडर के लिए इन दिनों उपभोक्ताओं को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। कई दिनों से गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लग जा रही हैं, जहां लोग तेज धूप में घंटों खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। बावजूद इसके, कई उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित शिवांशु गैस सर्विस के बाहर रोजाना सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस लेने के लिए उन्हें सुबह से लाइन लगानी पड़ती है, फिर भी वितरण में देरी हो रही है। इधर, अमेठी कस्बे की प्रकाश गैस एजेंसी को अनियमितताओं के चलते पूर्ति विभाग ने बंद करा दिया है और संचालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। इसके बाद भी हालात में सुधार नहीं दिख रहा। भीड़ कम होने के बजाय और बढ़ती नजर आ रही है। स्थानीय निवासी बृजलाल जायसवाल और रिंकू दुबे समेत कई उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालकों की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पर्याप्त स्टॉक के दावे जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाते। लंबी लाइन, देरी और अव्यवस्था से लोग परेशान हैं। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि जिले में गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है। लेकिन एजेंसियों के बाहर की स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। अब बड़ा प्रश्न यही है कि जब स्टॉक पर्याप्त है, तो उपभोक्ताओं को घंटों धूप में क्यों खड़ा रहना पड़ रहा है।4
- अमेठी पुलिस की सर्विलांस टीम में विभिन्न तिथियों में और विभिन्न कंपनियों के खोए हुए 178 मोबाइल फोन को बरामद कर लिया है। बरामद मोबाइल फोन के असली मालिकों को पुलिस कार्यालय सभागार बुलाकर उन्हें सुपर्द किया गया। एसपी अमेठी सरवणन टी ने बताया कि सर्विलांस टीम द्वारा अथक प्रयास करके जनहित में 178 खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद किया है जिसकी कीमत लगभग 45 लाख रुपए बताई गई है। ये सभी खोए हुए मोबाइल फोन 122 लोक शिकायत एवं 56 CEIR PORTAL पर दर्ज थे। एक तरफ जहां मोबाइल मालिक फोन खो जाने के बाद उसे दुबारा पाने की उम्मीद छोड़ चुके थे तो वहीं मोबाइल को पाने के बाद उनके चेहरे की खुशी दोगुनी हो गई। सभी मोबाइल मालिकों ने अमेठी पुलिस को इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया है।3
- मुरली तरवा में आज पूर्ण आहुति भागवत कथा उपरान्त लम्भुआ विधानसभा3
- विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 47 वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सुधांशु शुक्ल जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी एवं जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ अमरेंद्र सिंह 'पिन्टू' विजय पाल उपाध्याय जिला कार्यालय भाजपा गौरीगंज में शामिल होकर एक दूसरे को अंगवस्त्र भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। कहा कि यह केवल एक संगठन की यात्रा नहीं, बल्कि उन लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और तपोनिष्ठा की अभिव्यक्ति है, जिन्होंने राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर अपना सर्वस्व अर्पित किया है।2
- संग्रामपुर विकास खंड क्षेत्र में वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के अवसर पर प्रसिद्ध मां कालिकन धाम में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मां कालिका की पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना की।2
- Post by राजेश मिश्रा1
- अमेठी में इधर एक अफवाह जोरों पर चल रही है कि इंडेन गैस के डीलर प्रकाश गैस सर्विस के गोदाम को प्रशासन ने सील कर दिया है क्योंकि आपूर्ति विभाग की जांच काफी अनियमितता पाई गई है। अब इन वायरल अफवाहों की सत्यता क्या है, जांच अधिकारी/ जिले के आपूर्ति अधिकारी का एक बयान अभी आपको सुनवाएंगे जिससे सच्चाई सामने आ जाएगी। हालांकि पहले मै थोड़ा सा बता दूं कि आपूर्ति अधिकारी ने सिर्फ कार्रवाई और मुकदमा दर्ज कराने की बात कह रहे हैं, सील करने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। अमेठी में इंडेन गैस एजेंसी के मालिक पर एलपीजी गैस सिलिंडर की कालाबाजारी करने की शिकायत पर जिलाधिकारी संजय चौहान ने कड़ा एक्शन लेते हुए आपूर्ति विभाग की टीम को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था जिस पर अमल करते हुए आपूर्ति विभाग की टीम ने प्रकाश गैस सर्विस के गैस गोदाम पर छापा मारकर एक बड़ी अनियमितता को पकड़ा। ऑनलाइन डिलीवरी और गैस गोदाम में मौजूद 1266 खाली सिलिंडरों का एक बड़ा अंतर सामने आया है। मौके पर मौजूद जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि गैस गोदाम पर बरामद हुए 1266 खाली सिलिंडरों को अमेठी के ही एक दूसरे गैस एजेंसी राजाराम गैस एजेंसी बारामासी की सुपुर्दगी में देकर इंडेन गैस कंपनी को सूचना दे दी गई है। इन सारे खाली सिलिंडरों को रातों रात शिफ्ट करा दिया गया है। फिलहाल अगले आदेश तक सिलेंडर की आपूर्ति रोक दी गई है। मामले पर जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया गैस एजेंसी पर अनियमितता पाई गई। कुल 1266 सिलिंडर खाली पाए गए हैं जिन्हें एक दूसरी एजेंसी की सुपुर्दगी में दे दिया है। एजेंसी धारक पर 3/7 का मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है।1