41 डिग्री में सड़क पर बैठ गए मंत्री-विधायक, अंबेडकर अपमान पर बुरहानपुर में उबाल, गिरफ्तारी तक नहीं हटेंगे प्रदर्शनकारी! बुरहानपुर जिले में अडगांव में डॉ. बाबा साहब अंबेडकर के बैनर फाड़ने की घटना ने अब बड़ा जनआंदोलन का रूप ले लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज समाजजन शनिवार को सड़कों पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हालात इतने गंभीर हो गए कि जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और विधायक अर्चना चिटनिस को खुद प्रदर्शनकारियों के बीच आकर जमीन पर बैठना पड़ा। बताया जा रहा है कि शाहपुर के अडगांव में अंबेडकर जयंती के पहले असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब का बैनर फाड़ दिया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था, लेकिन तय समय में कार्रवाई न होने से लोगों का गुस्सा भड़क गया। शनिवार को बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा हुए और नारेबाजी शुरू कर दी। 41 डिग्री की भीषण गर्मी में माहौल और भी गरम हो गया। स्थिति को संभालने के लिए मंत्री सिलावट और विधायक चिटनिस खुद मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी बात सुनी। मंत्री सिलावट ने कहा कि “डॉ. अंबेडकर देश का गौरव हैं, उनके अपमान को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।” बावजूद इसके, प्रदर्शनकारी गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े रहे। इस दौरान भीम आर्मी के पदाधिकारियों और समाजजनों ने स्पष्ट कहा कि केवल आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए। “जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे, हम पीछे नहीं हटेंगे,” यह संदेश साफ तौर पर प्रशासन को दे दिया गया। इधर, मंत्री ने अन्य मुद्दों पर भी संज्ञान लिया। क्रिटिकल केयर सेंटर में कथित भ्रष्टाचार की जांच के निर्देश दिए गए, वहीं ताप्ती नदी में मृत मछलियों के मामले में भी अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए। फिलहाल, अडगांव विवाद ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि पुलिस कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर स्थिति को सामान्य कर पाती है।
41 डिग्री में सड़क पर बैठ गए मंत्री-विधायक, अंबेडकर अपमान पर बुरहानपुर में उबाल, गिरफ्तारी तक नहीं हटेंगे प्रदर्शनकारी! बुरहानपुर जिले में अडगांव में डॉ. बाबा साहब अंबेडकर के बैनर फाड़ने की घटना ने अब बड़ा जनआंदोलन का रूप ले लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज समाजजन शनिवार को सड़कों पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हालात इतने गंभीर हो गए कि जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और विधायक अर्चना चिटनिस को खुद प्रदर्शनकारियों के बीच आकर जमीन पर बैठना पड़ा। बताया जा रहा है कि शाहपुर के अडगांव में अंबेडकर जयंती के पहले असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब का बैनर फाड़ दिया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था, लेकिन तय समय में कार्रवाई न होने से लोगों का गुस्सा भड़क गया। शनिवार को बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा हुए और नारेबाजी शुरू कर दी। 41 डिग्री की भीषण गर्मी में माहौल और भी गरम हो गया। स्थिति को संभालने के लिए मंत्री सिलावट और विधायक चिटनिस खुद मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी बात सुनी। मंत्री सिलावट ने कहा कि “डॉ. अंबेडकर देश का गौरव हैं, उनके अपमान को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।” बावजूद इसके, प्रदर्शनकारी गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े रहे। इस दौरान भीम आर्मी के पदाधिकारियों और समाजजनों ने स्पष्ट कहा कि केवल आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए। “जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे, हम पीछे नहीं हटेंगे,” यह संदेश साफ तौर पर प्रशासन को दे दिया गया। इधर, मंत्री ने अन्य मुद्दों पर भी संज्ञान लिया। क्रिटिकल केयर सेंटर में कथित भ्रष्टाचार की जांच के निर्देश दिए गए, वहीं ताप्ती नदी में मृत मछलियों के मामले में भी अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए। फिलहाल, अडगांव विवाद ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि पुलिस कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर स्थिति को सामान्य कर पाती है।
- शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर हमारे शहर की प्राचीन धरोहरो मानिक वाचनालय युवाओं को फल वितरण कर उज्जवल भविष्य की कामना की1
- gyanodaya public high school 10th result celebration 💯🎊1
- Post by निमाड़ का दबंग न्यूज1
- महू आकाश कोहली गंगल्या खेड़ी (महू) में आग से तबेला जला, हजारों का नुकसान महू तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगल्या खेड़ी के वार्ड नयापुरा में बीती रात करीब 2 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से मोहन पुत्र दरियाव सिंह का तबेला पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना में तबेले में बंधी दो गाय, रखा हुआ भूसा एवं अन्य घरेलू/कृषि उपयोग का सामान भी आग की चपेट में आ गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरा तबेला जल गया। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में हजारों रुपये की क्षति हुई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सहायता की मांग की है।2
- महू, 17 अप्रैल। थाना बड़गौंदा क्षेत्र के बेरछा जंगल में 14 अप्रैल को हुए सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने एक युवती के साथ जंगल में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने एक मित्र के साथ इन्दौर से लगनसा बाबा मंदिर दर्शन हेतु आई थी। दर्शन के पश्चात दोनों बेरछा जंगल क्षेत्र में बैठे थे, तभी दो अज्ञात आरोपी वहां पहुंचे। आरोपियों ने पहले दोनों के साथ मारपीट की, युवक को घायल कर दिया और युवती को जबरन जंगल के भीतर ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए इन्दौर (ग्रामीण) पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। पुलिस ने घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया, ड्रोन की सहायता ली, तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही आरोपियों की पहचान हेतु स्केच जारी कर ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया। विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने बेरछा जंगल क्षेत्र में दबिश दी, जहां दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपराध करना स्वीकार कर लिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सुनसान जंगल क्षेत्रों में बैठकर घूमने आने वाले युवाओं को निशाना बनाते थे। वे पहले मारपीट करते और फिर महिलाओं के साथ दुष्कर्म व लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर पीड़ितों को धमकाकर भगा देते थे। इन्दौर (ग्रामीण) पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि इस प्रकार की कोई घटना पूर्व में भी हुई हो तो इसकी जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस पूरी कार्रवाई में थाना बड़गौंदा, मानपुर एवं महू पुलिस सहित एसआईटी टीम की सराहनीय भूमिका रही1
- बड़वानी, 18 अप्रैल 2026। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व में आयोजित पुलिस खेल महोत्सव “उत्साह नया – खेलें युवा 2026” की श्रृंखला में “प्रथम पुलिस प्रीमियर लीग (PPL)” के तहत जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ आज शुभम पैलेस, बड़वानी में किया गया। �� कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहीं महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया तथा विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजय यादव ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। �� प्रतियोगिता में जिले के 16 थाना क्षेत्रों की 16 महिला कबड्डी टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें पहले दिन 8 मुकाबले खेले गए और थाना जुलवानिया, पानसेमल, बड़वानी और वरला की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। �� कार्यक्रम में कक्षा 12वीं (विज्ञान) में प्रदेश में 7वां एवं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा उमामा मंसूरी तथा कक्षा 10वीं में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महक गोले को प्रत्येक को 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया। � साथ ही, वेटलिफ्टिंग में 320 किग्रा वर्ग का स्वर्ण पदक विजेता राष्ट्रीय खिलाड़ी सुनीता काग और हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी स्नेहा दाऊदे को ट्रैकसूट भेंट कर सम्मानित किया गया। � इस अवसर पर “निर्भय रक्षा शक्ति” स्कूटी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो शहर के स्कूल–कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी। �� इसके साथ ही पुलिस समर कैंप का भी शुभारंभ किया गया, जिसके तहत पुलिस के बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। � कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शुक्ल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर ने अतिथियों को प्लांट और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री रतन सिंह गुडिया, एसडीओपी श्री महेश सुनैया–अजय वाघमारे, थाना प्रभारी तथा खेल प्रेमियों ने इस आयोजन की सराहना की।2
- बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने रेणुका माता रोड स्थित कृषि उपज मंडी का निरीक्षण कर राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत लगभग 1.50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले आधुनिक ग्रेडिंग-क्लीनिंग प्लांट के स्थापना कार्य की शुरुआत की। यह पहल क्षेत्र की कृषि व्यवस्था को आधुनिक, व्यवस्थित और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर श्रीमती चिटनिस ने कहा कि आधुनिक ग्रेडिंग-क्लीनिंग प्लांट किसानों की उपज की गुणवत्ता सुधारने, उन्हें बेहतर बाजार मूल्य दिलाने तथा कृषि व्यापार को अधिक पारदर्शी और संगठित बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। अत्याधुनिक तकनीक से युक्त इस प्लांट के माध्यम से फसलों की सफाई, ग्रेडिंग एवं रंग के आधार पर छंटाई तेज, सटीक और वैज्ञानिक तरीके से हो सकेगी। उन्होंने जानकारी दी कि प्लांट में फोटोसेंसर और हाई-स्पीड कैमरों जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग किया जाएगा, जिससे खराब, क्षतिग्रस्त या कम गुणवत्ता वाले दानों को अलग किया जा सकेगा। इससे गेहूं, चना, दलहन, मूंग, मूंगफली आदि उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार होगा और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक उनकी पहुंच आसान बनेगी। श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे प्लांट किसानों को प्रतिस्पर्धी बाजार में मजबूत स्थिति प्रदान करेंगे। मंडी का निरीक्षण, किसानों-व्यापारियों से सीधा संवाद श्रीमती अर्चना चिटनिस ने मंडी परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही चना खरीदी केन्द्र का भी अवलोकन किया। किसानों व व्यापारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए। 20 लाख की लागत का आरओ प्लांट कराया स्वीकृति, अतिशीघ्र होगा स्थापित श्रीमती अर्चना चिटनिस ने मंडी में आने वाले किसानों-व्यापारियों एवं आगंतुकों को शुद्ध पेयजल हेतु तत्काल 20 लाख रूपए की लागत का आरओ प्लांट को स्वीकृति दिलाई। ताकि अतिशीघ्र किसानों एवं व्यापारियों सहित परिसर में आगंतुक जनता को शीतल शुद्ध जल का लाभ मिल सके। “आदर्श मंडी बनाएंगे, शीघ्र बनाए प्रस्ताव” श्रीमती चिटनिस ने सावित्रीबाई फुले फल-सब्जी मंडी तथा रेणुका माता रोड स्थित नवीन एवं पुरानी कपास मंडी प्रांगण को “आदर्श मंडी” के रूप में विकसित करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों से शीघ्र विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इसके अंतर्गत हाईराइज शेड, सुदृढ़ प्रकाश व्यवस्था, आंतरिक सड़कों का निर्माण, जल निकासी व्यवस्था, शुद्ध पेयजल प्लांट, स्वच्छ शौचालय, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और सीसीटीवी निगरानी जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही जर्जर भवनों की मरम्मत, किसानों के लिए विश्राम स्थल, आधुनिक किसान संगोष्ठी भवन, पार्किंग व्यवस्था, हरित क्षेत्र विकास और स्वच्छता प्रबंधन को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने टोल-फ्री नंबर जारी कर किसानों व व्यापारियों से सुझाव आमंत्रित करने की बात कही, ताकि सहभागिता के आधार पर मंडी का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर होने वाले हल्दी उत्पादन को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मंडी में हल्दी की नीलामी व्यवस्था को सुदृढ़ करने, प्रोसेसिंग यूनिट एवं भंडारण सुविधाएं विकसित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उपस्थित किसानों, व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के कृषि विकास के लिए मील का पत्थर बताया। श्रीमती चिटनिस ने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों से बुरहानपुर की कृषि व्यवस्था को नई गति, मजबूती और आधुनिक पहचान मिलेगी। इस अवसर पर श्रीमती चिटनिस के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, मंडी बोर्ड ई शैलेंद्र सिंह ठाकुर, कृषि समिति अध्यक्ष किशोर पाटिल, चिंतामन महाजन, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरूण पाटिल, प्रभाकर चौधरी, समर्थ चिटनिस, कृषि विभाग के उपसंचालक मनोहर देवके, मंडी सचिव भुपेन्द्र सोलंकी, दीपक जैन, मनीष गंगराड़े, अमरजीत सिंह लाम्बा, बलदेवदास नागर, लाला सेठ, मनोज अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व व्यापारी-किसान उपस्थित रहे।1
- शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर हमारे शहर की प्राचीन माणिक वाचनालय युवा पीढ़ी को फल वितरण किया।1
- निडर भारत न्यूज़ से पत्रकार आकाश कोहली की रिपोर्ट (जिला इंदौर) से एक सामाजिक पहल सामने आई है, जहाँ श्री राजगुरु महाराज के मार्गदर्शन में तिलौर क्षेत्र में एक सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए जोड़ों ने भाग लिया और सादगीपूर्ण तरीके से विवाह संपन्न किया गया। जानकारी के अनुसार, इस आयोजन में लगभग 10 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सरल व सामूहिक विवाह के माध्यम से सहयोग प्रदान करना था। स्थानीय लोगों और समाजसेवियों की उपस्थिति में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसे क्षेत्र में सराहनीय पहल माना जा रहा है।1