अर्चना चिटनिस ने कृषि उपज मंडी का किया निरीक्षण, 1.50 करोड़ के ग्रेडिंग-क्लीनिंग प्लांट कार्य की शुरुआत, किसानों को दी सौगात, “आदर्श मंडी बनाएंगे, शीघ्र बनाए प्रस्ताव” बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने रेणुका माता रोड स्थित कृषि उपज मंडी का निरीक्षण कर राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत लगभग 1.50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले आधुनिक ग्रेडिंग-क्लीनिंग प्लांट के स्थापना कार्य की शुरुआत की। यह पहल क्षेत्र की कृषि व्यवस्था को आधुनिक, व्यवस्थित और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर श्रीमती चिटनिस ने कहा कि आधुनिक ग्रेडिंग-क्लीनिंग प्लांट किसानों की उपज की गुणवत्ता सुधारने, उन्हें बेहतर बाजार मूल्य दिलाने तथा कृषि व्यापार को अधिक पारदर्शी और संगठित बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। अत्याधुनिक तकनीक से युक्त इस प्लांट के माध्यम से फसलों की सफाई, ग्रेडिंग एवं रंग के आधार पर छंटाई तेज, सटीक और वैज्ञानिक तरीके से हो सकेगी। उन्होंने जानकारी दी कि प्लांट में फोटोसेंसर और हाई-स्पीड कैमरों जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग किया जाएगा, जिससे खराब, क्षतिग्रस्त या कम गुणवत्ता वाले दानों को अलग किया जा सकेगा। इससे गेहूं, चना, दलहन, मूंग, मूंगफली आदि उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार होगा और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक उनकी पहुंच आसान बनेगी। श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे प्लांट किसानों को प्रतिस्पर्धी बाजार में मजबूत स्थिति प्रदान करेंगे। मंडी का निरीक्षण, किसानों-व्यापारियों से सीधा संवाद श्रीमती अर्चना चिटनिस ने मंडी परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही चना खरीदी केन्द्र का भी अवलोकन किया। किसानों व व्यापारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए। 20 लाख की लागत का आरओ प्लांट कराया स्वीकृति, अतिशीघ्र होगा स्थापित श्रीमती अर्चना चिटनिस ने मंडी में आने वाले किसानों-व्यापारियों एवं आगंतुकों को शुद्ध पेयजल हेतु तत्काल 20 लाख रूपए की लागत का आरओ प्लांट को स्वीकृति दिलाई। ताकि अतिशीघ्र किसानों एवं व्यापारियों सहित परिसर में आगंतुक जनता को शीतल शुद्ध जल का लाभ मिल सके। “आदर्श मंडी बनाएंगे, शीघ्र बनाए प्रस्ताव” श्रीमती चिटनिस ने सावित्रीबाई फुले फल-सब्जी मंडी तथा रेणुका माता रोड स्थित नवीन एवं पुरानी कपास मंडी प्रांगण को “आदर्श मंडी” के रूप में विकसित करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों से शीघ्र विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इसके अंतर्गत हाईराइज शेड, सुदृढ़ प्रकाश व्यवस्था, आंतरिक सड़कों का निर्माण, जल निकासी व्यवस्था, शुद्ध पेयजल प्लांट, स्वच्छ शौचालय, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और सीसीटीवी निगरानी जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही जर्जर भवनों की मरम्मत, किसानों के लिए विश्राम स्थल, आधुनिक किसान संगोष्ठी भवन, पार्किंग व्यवस्था, हरित क्षेत्र विकास और स्वच्छता प्रबंधन को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने टोल-फ्री नंबर जारी कर किसानों व व्यापारियों से सुझाव आमंत्रित करने की बात कही, ताकि सहभागिता के आधार पर मंडी का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर होने वाले हल्दी उत्पादन को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मंडी में हल्दी की नीलामी व्यवस्था को सुदृढ़ करने, प्रोसेसिंग यूनिट एवं भंडारण सुविधाएं विकसित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उपस्थित किसानों, व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के कृषि विकास के लिए मील का पत्थर बताया। श्रीमती चिटनिस ने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों से बुरहानपुर की कृषि व्यवस्था को नई गति, मजबूती और आधुनिक पहचान मिलेगी। इस अवसर पर श्रीमती चिटनिस के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, मंडी बोर्ड ई शैलेंद्र सिंह ठाकुर, कृषि समिति अध्यक्ष किशोर पाटिल, चिंतामन महाजन, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरूण पाटिल, प्रभाकर चौधरी, समर्थ चिटनिस, कृषि विभाग के उपसंचालक मनोहर देवके, मंडी सचिव भुपेन्द्र सोलंकी, दीपक जैन, मनीष गंगराड़े, अमरजीत सिंह लाम्बा, बलदेवदास नागर, लाला सेठ, मनोज अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व व्यापारी-किसान उपस्थित रहे।

- बुरहानपुर जिले में अडगांव में डॉ. बाबा साहब अंबेडकर के बैनर फाड़ने की घटना ने अब बड़ा जनआंदोलन का रूप ले लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज समाजजन शनिवार को सड़कों पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हालात इतने गंभीर हो गए कि जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और विधायक अर्चना चिटनिस को खुद प्रदर्शनकारियों के बीच आकर जमीन पर बैठना पड़ा। बताया जा रहा है कि शाहपुर के अडगांव में अंबेडकर जयंती के पहले असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब का बैनर फाड़ दिया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था, लेकिन तय समय में कार्रवाई न होने से लोगों का गुस्सा भड़क गया। शनिवार को बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा हुए और नारेबाजी शुरू कर दी। 41 डिग्री की भीषण गर्मी में माहौल और भी गरम हो गया। स्थिति को संभालने के लिए मंत्री सिलावट और विधायक चिटनिस खुद मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी बात सुनी। मंत्री सिलावट ने कहा कि “डॉ. अंबेडकर देश का गौरव हैं, उनके अपमान को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।” बावजूद इसके, प्रदर्शनकारी गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े रहे। इस दौरान भीम आर्मी के पदाधिकारियों और समाजजनों ने स्पष्ट कहा कि केवल आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए। “जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे, हम पीछे नहीं हटेंगे,” यह संदेश साफ तौर पर प्रशासन को दे दिया गया। इधर, मंत्री ने अन्य मुद्दों पर भी संज्ञान लिया। क्रिटिकल केयर सेंटर में कथित भ्रष्टाचार की जांच के निर्देश दिए गए, वहीं ताप्ती नदी में मृत मछलियों के मामले में भी अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए। फिलहाल, अडगांव विवाद ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि पुलिस कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर स्थिति को सामान्य कर पाती है।1
- एम. एन. पब्लिक हाई स्कूल, बीड हमें अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे विद्यालय का कक्षा 5वीं, 8वीं एवं 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा है। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अच्छे प्रतिशत के साथ सफलता प्राप्त की है। इस उपलब्धि से हमारे विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ है। इसके लिए सभी विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं अभिभावक बधाई के पात्र हैं। , डायरेक्टर महोदय,लक्ष्मी नारायण बोड़ाना व प्रिंसिपल रजनी पटेल, प्रतिभा बोड़ाना, मैनेजर महेंद्र सर, राघवेन्द्र सर व आल स्टॉफ की पूर्ण मेहनत लग्न से, प्रयासकर विद्यालय व छात्रों व पालको व क्षेत्र का नाम रोशन किया1
- शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर हमारे शहर की प्राचीन धरोहरो मानिक वाचनालय युवाओं को फल वितरण कर उज्जवल भविष्य की कामना की1
- खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा से एक बड़ा जमीन विवाद सामने आया है, जहां करोड़ों रुपये की जमीन को लेकर वक्फ पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, यह जमीन एक स्वतंत्रता सेनानी से जुड़ी बताई जा रही है, जिस पर कथित रूप से वक्फ द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें संबंधित पक्ष ने खुलकर अपनी बात रखी और पूरे मामले को सार्वजनिक किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया गया कि यह जमीन वर्षों से विवाद में है और अब इस पर करोड़ों की संपत्ति होने के कारण कब्जे की कोशिशें तेज हो गई हैं। वक्ताओं ने कहा कि यह सिर्फ एक जमीन का मामला नहीं बल्कि स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान से जुड़ा विषय है। मामले को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। साथ ही यह भी कहा गया कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह मामला और बड़ा रूप ले सकता है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है और लोगों में भी इस मुद्दे को लेकर आक्रोश देखने को मिल रहा है।3
- बेड़िया। ग्राम बेड़िया में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त नजर आया। आज विशेष अभियान के तहत एसडीएम, थाना प्रभारी, सरपंच, सचिव सहित सभी संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने सड़क किनारे लगे ठेले एवं दुकानों के बाहर रखे सामान को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान साफ कहा गया कि सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में दोबारा सड़क किनारे अतिक्रमण या दुकानों के बाहर सामान पाया गया तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रखा। स्थानीय सरपंच और सचिव ने दुकानदारों एवं ठेला संचालकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और सड़क को बाधित न करें, जिससे आमजन को परेशानी न हो। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई लोगों ने स्वयं ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया।1
- Post by Rupali gosai1
- Post by NIMAD DASTAK NEWS1
- बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर जिले के शाहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, चिकित्सकीय सेवाओं तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का विस्तृत जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के लिए स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्रीमती चिटनिस ने अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों से आत्मीयता एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल केवल उपचार का केंद्र नहीं, बल्कि सेवा और संवेदनशीलता का स्थान होता है। इसलिए प्रत्येक डॉक्टर एवं स्टाफ का दायित्व है कि वह मरीजों के साथ विनम्रता और सहानुभूति के साथ पेश आए। उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर असंतोष व्यक्त करते हुए इसे पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन और स्वच्छता की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। श्रीमती चिटनिस ने डॉक्टरों एवं समस्त स्टाफ को अपनी ड्यूटी नियमित रूप से एवं समयबद्ध तरीके से निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अस्पताल में समय पर चिकित्सक और स्टाफ की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है, ताकि मरीजों को अनावश्यक प्रतीक्षा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अस्पताल में औषधियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यक दवाइयों की कमी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। मरीजों को सभी जरूरी दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध हों, इसके लिए दवा स्टॉक का नियमित निरीक्षण और प्रबंधन किया जाए। निरीक्षण के दौरान श्रीमती चिटनिस ने पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु वॉटर कूलर एवं आरओ सिस्टम शीघ्र स्थापित करने के निर्देश दिए, साथ ही तत्काल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रति सप्ताह विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी नियमित रूप से संचालित की जाए, साथ ही माह में दो दिन मनोवैज्ञानिक चिकित्सक की ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए, जिससे मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं भी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को अनावश्यक रूप से अन्य स्थानों पर रेफर किए जाने पर सख्त रोक लगाने के निर्देश दिए और कहा कि अधिकतम सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जाएं, जिससे मरीजों को परेशानी न हो। विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने आयुष चिकित्सक की नियुक्ति करने की बात भी कही, ताकि मरीजों को वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों का लाभ भी मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्षम बनाने के लिए मेडिकल कॉलेज या किसी प्रतिष्ठित संस्था से एमओयू किया जाएगा, जिससे विशेषज्ञ सेवाएं और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सर्वसुविधायुक्त “साइंस हाउस” के माध्यम से अस्पताल में आधुनिक पैथोलॉजी लैब की शुरुआत की जाएगी, जिससे मरीजों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी ने नगर परिषद द्वारा पोस्टमार्टम कक्ष के निर्माण कार्य करने की घोषणा की, जिस पर श्रीमती चिटनिस ने इसे प्राथमिकता से पूर्ण कराने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में दंत चिकित्सक की ओपीडी प्रारंभ करने, डॉक्टरों के रहने के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने तथा स्टाफ की कमी को शीघ्र दूर करने के संबंध में भी अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्रीमती चिटनिस के साथ शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र। तिवारी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेन्द्र वर्मा, सीएस डॉ. दर्पण टोके, गौरव थावानी, रवि जैन, आकाश राखुंडे, विठ्ठल किरोचे, निलेश राठौर सहित संबंधित अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1