अर्चना चिटनिस का शाहपुर स्वास्थ्य केंद्र पर आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के सख्त निर्देश बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर जिले के शाहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, चिकित्सकीय सेवाओं तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का विस्तृत जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के लिए स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्रीमती चिटनिस ने अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों से आत्मीयता एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल केवल उपचार का केंद्र नहीं, बल्कि सेवा और संवेदनशीलता का स्थान होता है। इसलिए प्रत्येक डॉक्टर एवं स्टाफ का दायित्व है कि वह मरीजों के साथ विनम्रता और सहानुभूति के साथ पेश आए। उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर असंतोष व्यक्त करते हुए इसे पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन और स्वच्छता की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। श्रीमती चिटनिस ने डॉक्टरों एवं समस्त स्टाफ को अपनी ड्यूटी नियमित रूप से एवं समयबद्ध तरीके से निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अस्पताल में समय पर चिकित्सक और स्टाफ की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है, ताकि मरीजों को अनावश्यक प्रतीक्षा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अस्पताल में औषधियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यक दवाइयों की कमी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। मरीजों को सभी जरूरी दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध हों, इसके लिए दवा स्टॉक का नियमित निरीक्षण और प्रबंधन किया जाए। निरीक्षण के दौरान श्रीमती चिटनिस ने पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु वॉटर कूलर एवं आरओ सिस्टम शीघ्र स्थापित करने के निर्देश दिए, साथ ही तत्काल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रति सप्ताह विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी नियमित रूप से संचालित की जाए, साथ ही माह में दो दिन मनोवैज्ञानिक चिकित्सक की ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए, जिससे मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं भी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को अनावश्यक रूप से अन्य स्थानों पर रेफर किए जाने पर सख्त रोक लगाने के निर्देश दिए और कहा कि अधिकतम सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जाएं, जिससे मरीजों को परेशानी न हो। विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने आयुष चिकित्सक की नियुक्ति करने की बात भी कही, ताकि मरीजों को वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों का लाभ भी मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्षम बनाने के लिए मेडिकल कॉलेज या किसी प्रतिष्ठित संस्था से एमओयू किया जाएगा, जिससे विशेषज्ञ सेवाएं और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सर्वसुविधायुक्त “साइंस हाउस” के माध्यम से अस्पताल में आधुनिक पैथोलॉजी लैब की शुरुआत की जाएगी, जिससे मरीजों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी ने नगर परिषद द्वारा पोस्टमार्टम कक्ष के निर्माण कार्य करने की घोषणा की, जिस पर श्रीमती चिटनिस ने इसे प्राथमिकता से पूर्ण कराने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में दंत चिकित्सक की ओपीडी प्रारंभ करने, डॉक्टरों के रहने के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने तथा स्टाफ की कमी को शीघ्र दूर करने के संबंध में भी अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्रीमती चिटनिस के साथ शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र। तिवारी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेन्द्र वर्मा, सीएस डॉ. दर्पण टोके, गौरव थावानी, रवि जैन, आकाश राखुंडे, विठ्ठल किरोचे, निलेश राठौर सहित संबंधित अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर हमारे शहर की प्राचीन धरोहरो मानिक वाचनालय युवाओं को फल वितरण कर उज्जवल भविष्य की कामना की1
- Post by Allrounder Rahul Gupta1
- Post by निमाड़ का दबंग न्यूज1
- महू आकाश कोहली गंगल्या खेड़ी (महू) में आग से तबेला जला, हजारों का नुकसान महू तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगल्या खेड़ी के वार्ड नयापुरा में बीती रात करीब 2 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से मोहन पुत्र दरियाव सिंह का तबेला पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना में तबेले में बंधी दो गाय, रखा हुआ भूसा एवं अन्य घरेलू/कृषि उपयोग का सामान भी आग की चपेट में आ गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरा तबेला जल गया। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में हजारों रुपये की क्षति हुई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सहायता की मांग की है।2
- बड़वानी, 18 अप्रैल 2026। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व में आयोजित पुलिस खेल महोत्सव “उत्साह नया – खेलें युवा 2026” की श्रृंखला में “प्रथम पुलिस प्रीमियर लीग (PPL)” के तहत जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ आज शुभम पैलेस, बड़वानी में किया गया। �� कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहीं महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया तथा विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजय यादव ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। �� प्रतियोगिता में जिले के 16 थाना क्षेत्रों की 16 महिला कबड्डी टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें पहले दिन 8 मुकाबले खेले गए और थाना जुलवानिया, पानसेमल, बड़वानी और वरला की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। �� कार्यक्रम में कक्षा 12वीं (विज्ञान) में प्रदेश में 7वां एवं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा उमामा मंसूरी तथा कक्षा 10वीं में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महक गोले को प्रत्येक को 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया। � साथ ही, वेटलिफ्टिंग में 320 किग्रा वर्ग का स्वर्ण पदक विजेता राष्ट्रीय खिलाड़ी सुनीता काग और हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी स्नेहा दाऊदे को ट्रैकसूट भेंट कर सम्मानित किया गया। � इस अवसर पर “निर्भय रक्षा शक्ति” स्कूटी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो शहर के स्कूल–कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी। �� इसके साथ ही पुलिस समर कैंप का भी शुभारंभ किया गया, जिसके तहत पुलिस के बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। � कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शुक्ल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर ने अतिथियों को प्लांट और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री रतन सिंह गुडिया, एसडीओपी श्री महेश सुनैया–अजय वाघमारे, थाना प्रभारी तथा खेल प्रेमियों ने इस आयोजन की सराहना की।2
- 🚨 *पूर्व 'जिला बदर' और आदतन अपराधियों के हौसले बुलंद!* *खातेगांव के ग्राम राजौर से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है* जिसमें अपराधी बेखौफ होकर घर में मौजूद महिलाओं और मासूम बच्चियों पर गेट तोड़कर हमला करते नजर आ रहे हैं। रात के लगभग 11 बजे हुए इस हमले ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। *घटना का पूरा सच* *दबंगई* वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे अपराधी जबरन घर में घुसने का प्रयास कर रहे हैं और अंदर से बेटियाँ मदद की गुहार लगा रही हैं। *अपराधिक रिकॉर्ड* हमलावरों में एक आरोपी पहले भी 'जिला बदर' रह चुका है, जिसके हौसले इतने बुलंद हैं कि उसने दोबारा इस वारदात को अंजाम दिया। *न्याय की गुहार* पीड़ित परिवार अपनी जान की सुरक्षा और इंसाफ के लिए खातेगांव थाने पहुँचा है। पुलिस कार्रवाई मामले की गंभीरता और वीडियो साक्ष्य को देखते हुए खातेगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। परिवार को अब अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है। क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने महिला सुरक्षा को लेकर कड़े विचार व्यक्त किए हैं। समाज के जिम्मेदार नागरिकों का स्पष्ट कहना है कि बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ करने वाले ऐसे आदतन अपराधियों पर NSA (रासुका) जैसी कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि कानून का खौफ कायम रहे।1
- बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने रेणुका माता रोड स्थित कृषि उपज मंडी का निरीक्षण कर राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत लगभग 1.50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले आधुनिक ग्रेडिंग-क्लीनिंग प्लांट के स्थापना कार्य की शुरुआत की। यह पहल क्षेत्र की कृषि व्यवस्था को आधुनिक, व्यवस्थित और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर श्रीमती चिटनिस ने कहा कि आधुनिक ग्रेडिंग-क्लीनिंग प्लांट किसानों की उपज की गुणवत्ता सुधारने, उन्हें बेहतर बाजार मूल्य दिलाने तथा कृषि व्यापार को अधिक पारदर्शी और संगठित बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। अत्याधुनिक तकनीक से युक्त इस प्लांट के माध्यम से फसलों की सफाई, ग्रेडिंग एवं रंग के आधार पर छंटाई तेज, सटीक और वैज्ञानिक तरीके से हो सकेगी। उन्होंने जानकारी दी कि प्लांट में फोटोसेंसर और हाई-स्पीड कैमरों जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग किया जाएगा, जिससे खराब, क्षतिग्रस्त या कम गुणवत्ता वाले दानों को अलग किया जा सकेगा। इससे गेहूं, चना, दलहन, मूंग, मूंगफली आदि उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार होगा और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक उनकी पहुंच आसान बनेगी। श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे प्लांट किसानों को प्रतिस्पर्धी बाजार में मजबूत स्थिति प्रदान करेंगे। मंडी का निरीक्षण, किसानों-व्यापारियों से सीधा संवाद श्रीमती अर्चना चिटनिस ने मंडी परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही चना खरीदी केन्द्र का भी अवलोकन किया। किसानों व व्यापारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए। 20 लाख की लागत का आरओ प्लांट कराया स्वीकृति, अतिशीघ्र होगा स्थापित श्रीमती अर्चना चिटनिस ने मंडी में आने वाले किसानों-व्यापारियों एवं आगंतुकों को शुद्ध पेयजल हेतु तत्काल 20 लाख रूपए की लागत का आरओ प्लांट को स्वीकृति दिलाई। ताकि अतिशीघ्र किसानों एवं व्यापारियों सहित परिसर में आगंतुक जनता को शीतल शुद्ध जल का लाभ मिल सके। “आदर्श मंडी बनाएंगे, शीघ्र बनाए प्रस्ताव” श्रीमती चिटनिस ने सावित्रीबाई फुले फल-सब्जी मंडी तथा रेणुका माता रोड स्थित नवीन एवं पुरानी कपास मंडी प्रांगण को “आदर्श मंडी” के रूप में विकसित करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों से शीघ्र विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इसके अंतर्गत हाईराइज शेड, सुदृढ़ प्रकाश व्यवस्था, आंतरिक सड़कों का निर्माण, जल निकासी व्यवस्था, शुद्ध पेयजल प्लांट, स्वच्छ शौचालय, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और सीसीटीवी निगरानी जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही जर्जर भवनों की मरम्मत, किसानों के लिए विश्राम स्थल, आधुनिक किसान संगोष्ठी भवन, पार्किंग व्यवस्था, हरित क्षेत्र विकास और स्वच्छता प्रबंधन को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने टोल-फ्री नंबर जारी कर किसानों व व्यापारियों से सुझाव आमंत्रित करने की बात कही, ताकि सहभागिता के आधार पर मंडी का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर होने वाले हल्दी उत्पादन को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मंडी में हल्दी की नीलामी व्यवस्था को सुदृढ़ करने, प्रोसेसिंग यूनिट एवं भंडारण सुविधाएं विकसित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उपस्थित किसानों, व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के कृषि विकास के लिए मील का पत्थर बताया। श्रीमती चिटनिस ने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों से बुरहानपुर की कृषि व्यवस्था को नई गति, मजबूती और आधुनिक पहचान मिलेगी। इस अवसर पर श्रीमती चिटनिस के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, मंडी बोर्ड ई शैलेंद्र सिंह ठाकुर, कृषि समिति अध्यक्ष किशोर पाटिल, चिंतामन महाजन, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरूण पाटिल, प्रभाकर चौधरी, समर्थ चिटनिस, कृषि विभाग के उपसंचालक मनोहर देवके, मंडी सचिव भुपेन्द्र सोलंकी, दीपक जैन, मनीष गंगराड़े, अमरजीत सिंह लाम्बा, बलदेवदास नागर, लाला सेठ, मनोज अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व व्यापारी-किसान उपस्थित रहे।1
- शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर हमारे शहर की प्राचीन माणिक वाचनालय युवा पीढ़ी को फल वितरण किया।1
- *सेंधवा बायपास पर दर्दनाक हादसा बाइक सवार की मौके पर मौत* नमस्कार, आप देख रहे हैं सच की धार न्यूज़ सेंधवा में मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे के बायपास पर जामली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक कार इंदौर से मुंबई की ओर जा रही थी, जबकि बाइक सवार रॉन्ग साइड से आ रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान वरला थाना क्षेत्र के खपाड़ा निवासी दूरजा, पिता कमा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने कार को जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।1