logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर हमारे शहर की प्राचीन धरोहरो मानिक वाचनालय युवाओं को फल वितरण कर उज्जवल भविष्य की कामना की शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर हमारे शहर की प्राचीन धरोहरो मानिक वाचनालय युवाओं को फल वितरण कर उज्जवल भविष्य की कामना की

5 hrs ago
user_Ganesh bhawsar
Ganesh bhawsar
Voice of people खंडवा नगर, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर हमारे शहर की प्राचीन धरोहरो मानिक वाचनालय युवाओं को फल वितरण कर उज्जवल भविष्य की कामना की शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर हमारे शहर की प्राचीन धरोहरो मानिक वाचनालय युवाओं को फल वितरण कर उज्जवल भविष्य की कामना की

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर जिले के शाहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, चिकित्सकीय सेवाओं तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का विस्तृत जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के लिए स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्रीमती चिटनिस ने अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों से आत्मीयता एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल केवल उपचार का केंद्र नहीं, बल्कि सेवा और संवेदनशीलता का स्थान होता है। इसलिए प्रत्येक डॉक्टर एवं स्टाफ का दायित्व है कि वह मरीजों के साथ विनम्रता और सहानुभूति के साथ पेश आए। उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर असंतोष व्यक्त करते हुए इसे पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन और स्वच्छता की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। श्रीमती चिटनिस ने डॉक्टरों एवं समस्त स्टाफ को अपनी ड्यूटी नियमित रूप से एवं समयबद्ध तरीके से निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अस्पताल में समय पर चिकित्सक और स्टाफ की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है, ताकि मरीजों को अनावश्यक प्रतीक्षा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अस्पताल में औषधियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यक दवाइयों की कमी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। मरीजों को सभी जरूरी दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध हों, इसके लिए दवा स्टॉक का नियमित निरीक्षण और प्रबंधन किया जाए। निरीक्षण के दौरान श्रीमती चिटनिस ने पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु वॉटर कूलर एवं आरओ सिस्टम शीघ्र स्थापित करने के निर्देश दिए, साथ ही तत्काल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रति सप्ताह विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी नियमित रूप से संचालित की जाए, साथ ही माह में दो दिन मनोवैज्ञानिक चिकित्सक की ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए, जिससे मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं भी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को अनावश्यक रूप से अन्य स्थानों पर रेफर किए जाने पर सख्त रोक लगाने के निर्देश दिए और कहा कि अधिकतम सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जाएं, जिससे मरीजों को परेशानी न हो। विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने आयुष चिकित्सक की नियुक्ति करने की बात भी कही, ताकि मरीजों को वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों का लाभ भी मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्षम बनाने के लिए मेडिकल कॉलेज या किसी प्रतिष्ठित संस्था से एमओयू किया जाएगा, जिससे विशेषज्ञ सेवाएं और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सर्वसुविधायुक्त “साइंस हाउस” के माध्यम से अस्पताल में आधुनिक पैथोलॉजी लैब की शुरुआत की जाएगी, जिससे मरीजों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी ने नगर परिषद द्वारा पोस्टमार्टम कक्ष के निर्माण कार्य करने की घोषणा की, जिस पर श्रीमती चिटनिस ने इसे प्राथमिकता से पूर्ण कराने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में दंत चिकित्सक की ओपीडी प्रारंभ करने, डॉक्टरों के रहने के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने तथा स्टाफ की कमी को शीघ्र दूर करने के संबंध में भी अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्रीमती चिटनिस के साथ शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र। तिवारी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेन्द्र वर्मा, सीएस डॉ. दर्पण टोके, गौरव थावानी, रवि जैन, आकाश राखुंडे, विठ्ठल किरोचे, निलेश राठौर सहित संबंधित अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    1
    बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर जिले के शाहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, चिकित्सकीय सेवाओं तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का विस्तृत जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के लिए स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान श्रीमती चिटनिस ने अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों से आत्मीयता एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल केवल उपचार का केंद्र नहीं, बल्कि सेवा और संवेदनशीलता का स्थान होता है। इसलिए प्रत्येक डॉक्टर एवं स्टाफ का दायित्व है कि वह मरीजों के साथ विनम्रता और सहानुभूति के साथ पेश आए। उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर असंतोष व्यक्त करते हुए इसे पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन और स्वच्छता की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।
श्रीमती चिटनिस ने डॉक्टरों एवं समस्त स्टाफ को अपनी ड्यूटी नियमित रूप से एवं समयबद्ध तरीके से निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अस्पताल में समय पर चिकित्सक और स्टाफ की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है, ताकि मरीजों को अनावश्यक प्रतीक्षा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अस्पताल में औषधियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यक दवाइयों की कमी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। मरीजों को सभी जरूरी दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध हों, इसके लिए दवा स्टॉक का नियमित निरीक्षण और प्रबंधन किया जाए।
निरीक्षण के दौरान श्रीमती चिटनिस ने पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु वॉटर कूलर एवं आरओ सिस्टम शीघ्र स्थापित करने के निर्देश दिए, साथ ही तत्काल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रति सप्ताह विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी नियमित रूप से संचालित की जाए, साथ ही माह में दो दिन मनोवैज्ञानिक चिकित्सक की ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए, जिससे मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं भी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को अनावश्यक रूप से अन्य स्थानों पर रेफर किए जाने पर सख्त रोक लगाने के निर्देश दिए और कहा कि अधिकतम सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जाएं, जिससे मरीजों को परेशानी न हो।
विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने आयुष चिकित्सक की नियुक्ति करने की बात भी कही, ताकि मरीजों को वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों का लाभ भी मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्षम बनाने के लिए मेडिकल कॉलेज या किसी प्रतिष्ठित संस्था से एमओयू किया जाएगा, जिससे विशेषज्ञ सेवाएं और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सर्वसुविधायुक्त “साइंस हाउस” के माध्यम से अस्पताल में आधुनिक पैथोलॉजी लैब की शुरुआत की जाएगी, जिससे मरीजों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी ने नगर परिषद द्वारा पोस्टमार्टम कक्ष के निर्माण कार्य करने की घोषणा की, जिस पर श्रीमती चिटनिस ने इसे प्राथमिकता से पूर्ण कराने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में दंत चिकित्सक की ओपीडी प्रारंभ करने, डॉक्टरों के रहने के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने तथा स्टाफ की कमी को शीघ्र दूर करने के संबंध में भी अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान श्रीमती चिटनिस के साथ शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र। तिवारी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेन्द्र वर्मा, सीएस डॉ. दर्पण टोके, गौरव थावानी, रवि जैन, आकाश राखुंडे, विठ्ठल किरोचे, निलेश राठौर सहित संबंधित अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा।
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    user_Raju Singh Rathod
    Raju Singh Rathod
    बुरहानपुर, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by NIMAD DASTAK NEWS
    1
    Post by NIMAD DASTAK NEWS
    user_NIMAD DASTAK NEWS
    NIMAD DASTAK NEWS
    Local News Reporter Kasrawad, Khargone•
    10 hrs ago
  • 🚨 *पूर्व 'जिला बदर' और आदतन अपराधियों के हौसले बुलंद!* *खातेगांव के ग्राम राजौर से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है* जिसमें अपराधी बेखौफ होकर घर में मौजूद महिलाओं और मासूम बच्चियों पर गेट तोड़कर हमला करते नजर आ रहे हैं। रात के लगभग 11 बजे हुए इस हमले ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। *घटना का पूरा सच* *दबंगई* वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे अपराधी जबरन घर में घुसने का प्रयास कर रहे हैं और अंदर से बेटियाँ मदद की गुहार लगा रही हैं। *अपराधिक रिकॉर्ड* हमलावरों में एक आरोपी पहले भी 'जिला बदर' रह चुका है, जिसके हौसले इतने बुलंद हैं कि उसने दोबारा इस वारदात को अंजाम दिया। *न्याय की गुहार* पीड़ित परिवार अपनी जान की सुरक्षा और इंसाफ के लिए खातेगांव थाने पहुँचा है। पुलिस कार्रवाई मामले की गंभीरता और वीडियो साक्ष्य को देखते हुए खातेगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। परिवार को अब अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है। क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने महिला सुरक्षा को लेकर कड़े विचार व्यक्त किए हैं। समाज के जिम्मेदार नागरिकों का स्पष्ट कहना है कि बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ करने वाले ऐसे आदतन अपराधियों पर NSA (रासुका) जैसी कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि कानून का खौफ कायम रहे।
    1
    🚨 *पूर्व 'जिला बदर' और आदतन अपराधियों के हौसले बुलंद!*
*खातेगांव के ग्राम राजौर से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है*
जिसमें अपराधी बेखौफ होकर घर में मौजूद महिलाओं और मासूम बच्चियों पर गेट तोड़कर हमला करते नजर आ रहे हैं। रात के लगभग 11 बजे हुए इस हमले ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।
*घटना का पूरा सच*
*दबंगई* वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे अपराधी जबरन घर में घुसने का प्रयास कर रहे हैं और अंदर से बेटियाँ मदद की गुहार लगा रही हैं।
*अपराधिक रिकॉर्ड* हमलावरों में एक आरोपी पहले भी 'जिला बदर' रह चुका है, जिसके हौसले इतने बुलंद हैं कि उसने दोबारा इस वारदात को अंजाम दिया।
*न्याय की गुहार* 
पीड़ित परिवार अपनी जान की सुरक्षा और इंसाफ के लिए खातेगांव थाने पहुँचा है।
पुलिस कार्रवाई
मामले की गंभीरता और वीडियो साक्ष्य को देखते हुए खातेगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। परिवार को अब अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है।
क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने महिला सुरक्षा को लेकर कड़े विचार व्यक्त किए हैं। समाज के जिम्मेदार नागरिकों का स्पष्ट कहना है कि बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ करने वाले ऐसे आदतन अपराधियों पर NSA (रासुका) जैसी कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि कानून का खौफ कायम रहे।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • महू आकाश कोहली गंगल्या खेड़ी (महू) में आग से तबेला जला, हजारों का नुकसान महू तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगल्या खेड़ी के वार्ड नयापुरा में बीती रात करीब 2 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से मोहन पुत्र दरियाव सिंह का तबेला पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना में तबेले में बंधी दो गाय, रखा हुआ भूसा एवं अन्य घरेलू/कृषि उपयोग का सामान भी आग की चपेट में आ गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरा तबेला जल गया। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में हजारों रुपये की क्षति हुई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सहायता की मांग की है।
    2
    महू आकाश कोहली               गंगल्या खेड़ी (महू) में आग से तबेला जला, हजारों का नुकसान
महू तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगल्या खेड़ी के वार्ड नयापुरा में बीती रात करीब 2 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से मोहन पुत्र दरियाव सिंह का तबेला पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
घटना में तबेले में बंधी दो गाय, रखा हुआ भूसा एवं अन्य घरेलू/कृषि उपयोग का सामान भी आग की चपेट में आ गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरा तबेला जल गया। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में हजारों रुपये की क्षति हुई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सहायता की मांग की है।
    user_NB NEWS निडर भारत
    NB NEWS निडर भारत
    महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने स्वयं भरा ऑनलाइन स्व-गणना फॉर्म जिले के नागरिकों से कलेक्टर श्री सिंह ने डिजिटल सुविधा का लाभ उठाकर स्व-गणना फॉर्म ऑनलाइन दर्ज करने की अपील की
    1
    कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने स्वयं भरा ऑनलाइन स्व-गणना फॉर्म 
जिले के नागरिकों से कलेक्टर श्री सिंह ने डिजिटल सुविधा का लाभ उठाकर स्व-गणना फॉर्म ऑनलाइन दर्ज करने की अपील की
    user_पत्रकार करीम खान H. p
    पत्रकार करीम खान H. p
    हाटपीपल्या, देवास, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • महू, 17 अप्रैल। थाना बड़गौंदा क्षेत्र के बेरछा जंगल में 14 अप्रैल को हुए सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने एक युवती के साथ जंगल में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने एक मित्र के साथ इन्दौर से लगनसा बाबा मंदिर दर्शन हेतु आई थी। दर्शन के पश्चात दोनों बेरछा जंगल क्षेत्र में बैठे थे, तभी दो अज्ञात आरोपी वहां पहुंचे। आरोपियों ने पहले दोनों के साथ मारपीट की, युवक को घायल कर दिया और युवती को जबरन जंगल के भीतर ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए इन्दौर (ग्रामीण) पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। पुलिस ने घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया, ड्रोन की सहायता ली, तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही आरोपियों की पहचान हेतु स्केच जारी कर ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया। विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने बेरछा जंगल क्षेत्र में दबिश दी, जहां दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपराध करना स्वीकार कर लिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सुनसान जंगल क्षेत्रों में बैठकर घूमने आने वाले युवाओं को निशाना बनाते थे। वे पहले मारपीट करते और फिर महिलाओं के साथ दुष्कर्म व लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर पीड़ितों को धमकाकर भगा देते थे। इन्दौर (ग्रामीण) पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि इस प्रकार की कोई घटना पूर्व में भी हुई हो तो इसकी जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस पूरी कार्रवाई में थाना बड़गौंदा, मानपुर एवं महू पुलिस सहित एसआईटी टीम की सराहनीय भूमिका रही
    1
    महू, 17 अप्रैल। थाना बड़गौंदा क्षेत्र के बेरछा जंगल में 14 अप्रैल को हुए सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने एक युवती के साथ जंगल में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने एक मित्र के साथ इन्दौर से लगनसा बाबा मंदिर दर्शन हेतु आई थी। दर्शन के पश्चात दोनों बेरछा जंगल क्षेत्र में बैठे थे, तभी दो अज्ञात आरोपी वहां पहुंचे। आरोपियों ने पहले दोनों के साथ मारपीट की, युवक को घायल कर दिया और युवती को जबरन जंगल के भीतर ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए इन्दौर (ग्रामीण) पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। पुलिस ने घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया, ड्रोन की सहायता ली, तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही आरोपियों की पहचान हेतु स्केच जारी कर ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया।
विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने बेरछा जंगल क्षेत्र में दबिश दी, जहां दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपराध करना स्वीकार कर लिया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सुनसान जंगल क्षेत्रों में बैठकर घूमने आने वाले युवाओं को निशाना बनाते थे। वे पहले मारपीट करते और फिर महिलाओं के साथ दुष्कर्म व लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर पीड़ितों को धमकाकर भगा देते थे।
इन्दौर (ग्रामीण) पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि इस प्रकार की कोई घटना पूर्व में भी हुई हो तो इसकी जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
इस पूरी कार्रवाई में थाना बड़गौंदा, मानपुर एवं महू पुलिस सहित एसआईटी टीम की सराहनीय भूमिका रही
    user_Dinesh Chandra Rathore
    Dinesh Chandra Rathore
    Local News Reporter महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर हमारे शहर की प्राचीन माणिक वाचनालय युवा पीढ़ी को फल वितरण किया।
    1
    शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि  विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर हमारे शहर की प्राचीन माणिक वाचनालय युवा पीढ़ी को फल वितरण किया।
    user_Ganesh bhawsar
    Ganesh bhawsar
    Voice of people खंडवा नगर, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने रेणुका माता रोड स्थित कृषि उपज मंडी का निरीक्षण कर राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत लगभग 1.50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले आधुनिक ग्रेडिंग-क्लीनिंग प्लांट के स्थापना कार्य की शुरुआत की। यह पहल क्षेत्र की कृषि व्यवस्था को आधुनिक, व्यवस्थित और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर श्रीमती चिटनिस ने कहा कि आधुनिक ग्रेडिंग-क्लीनिंग प्लांट किसानों की उपज की गुणवत्ता सुधारने, उन्हें बेहतर बाजार मूल्य दिलाने तथा कृषि व्यापार को अधिक पारदर्शी और संगठित बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। अत्याधुनिक तकनीक से युक्त इस प्लांट के माध्यम से फसलों की सफाई, ग्रेडिंग एवं रंग के आधार पर छंटाई तेज, सटीक और वैज्ञानिक तरीके से हो सकेगी। उन्होंने जानकारी दी कि प्लांट में फोटोसेंसर और हाई-स्पीड कैमरों जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग किया जाएगा, जिससे खराब, क्षतिग्रस्त या कम गुणवत्ता वाले दानों को अलग किया जा सकेगा। इससे गेहूं, चना, दलहन, मूंग, मूंगफली आदि उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार होगा और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक उनकी पहुंच आसान बनेगी। श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे प्लांट किसानों को प्रतिस्पर्धी बाजार में मजबूत स्थिति प्रदान करेंगे। मंडी का निरीक्षण, किसानों-व्यापारियों से सीधा संवाद श्रीमती अर्चना चिटनिस ने मंडी परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही चना खरीदी केन्द्र का भी अवलोकन किया। किसानों व व्यापारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए। 20 लाख की लागत का आरओ प्लांट कराया स्वीकृति, अतिशीघ्र होगा स्थापित श्रीमती अर्चना चिटनिस ने मंडी में आने वाले किसानों-व्यापारियों एवं आगंतुकों को शुद्ध पेयजल हेतु तत्काल 20 लाख रूपए की लागत का आरओ प्लांट को स्वीकृति दिलाई। ताकि अतिशीघ्र किसानों एवं व्यापारियों सहित परिसर में आगंतुक जनता को शीतल शुद्ध जल का लाभ मिल सके। “आदर्श मंडी बनाएंगे, शीघ्र बनाए प्रस्ताव” श्रीमती चिटनिस ने सावित्रीबाई फुले फल-सब्जी मंडी तथा रेणुका माता रोड स्थित नवीन एवं पुरानी कपास मंडी प्रांगण को “आदर्श मंडी” के रूप में विकसित करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों से शीघ्र विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इसके अंतर्गत हाईराइज शेड, सुदृढ़ प्रकाश व्यवस्था, आंतरिक सड़कों का निर्माण, जल निकासी व्यवस्था, शुद्ध पेयजल प्लांट, स्वच्छ शौचालय, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और सीसीटीवी निगरानी जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही जर्जर भवनों की मरम्मत, किसानों के लिए विश्राम स्थल, आधुनिक किसान संगोष्ठी भवन, पार्किंग व्यवस्था, हरित क्षेत्र विकास और स्वच्छता प्रबंधन को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने टोल-फ्री नंबर जारी कर किसानों व व्यापारियों से सुझाव आमंत्रित करने की बात कही, ताकि सहभागिता के आधार पर मंडी का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर होने वाले हल्दी उत्पादन को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मंडी में हल्दी की नीलामी व्यवस्था को सुदृढ़ करने, प्रोसेसिंग यूनिट एवं भंडारण सुविधाएं विकसित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उपस्थित किसानों, व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के कृषि विकास के लिए मील का पत्थर बताया। श्रीमती चिटनिस ने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों से बुरहानपुर की कृषि व्यवस्था को नई गति, मजबूती और आधुनिक पहचान मिलेगी। इस अवसर पर श्रीमती चिटनिस के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, मंडी बोर्ड ई शैलेंद्र सिंह ठाकुर, कृषि समिति अध्यक्ष किशोर पाटिल, चिंतामन महाजन, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरूण पाटिल, प्रभाकर चौधरी, समर्थ चिटनिस, कृषि विभाग के उपसंचालक मनोहर देवके, मंडी सचिव भुपेन्द्र सोलंकी, दीपक जैन, मनीष गंगराड़े, अमरजीत सिंह लाम्बा, बलदेवदास नागर, लाला सेठ, मनोज अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व व्यापारी-किसान उपस्थित रहे।
    1
    बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने रेणुका माता रोड स्थित कृषि उपज मंडी का निरीक्षण कर राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत लगभग 1.50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले आधुनिक ग्रेडिंग-क्लीनिंग प्लांट के स्थापना कार्य की शुरुआत की। यह पहल क्षेत्र की कृषि व्यवस्था को आधुनिक, व्यवस्थित और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर श्रीमती चिटनिस ने कहा कि आधुनिक ग्रेडिंग-क्लीनिंग प्लांट किसानों की उपज की गुणवत्ता सुधारने, उन्हें बेहतर बाजार मूल्य दिलाने तथा कृषि व्यापार को अधिक पारदर्शी और संगठित बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। अत्याधुनिक तकनीक से युक्त इस प्लांट के माध्यम से फसलों की सफाई, ग्रेडिंग एवं रंग के आधार पर छंटाई तेज, सटीक और वैज्ञानिक तरीके से हो सकेगी। उन्होंने जानकारी दी कि प्लांट में फोटोसेंसर और हाई-स्पीड कैमरों जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग किया जाएगा, जिससे खराब, क्षतिग्रस्त या कम गुणवत्ता वाले दानों को अलग किया जा सकेगा। इससे गेहूं, चना, दलहन, मूंग, मूंगफली आदि उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार होगा और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक उनकी पहुंच आसान बनेगी।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे प्लांट किसानों को प्रतिस्पर्धी बाजार में मजबूत स्थिति प्रदान करेंगे।
मंडी का निरीक्षण, किसानों-व्यापारियों से सीधा संवाद
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने मंडी परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही चना खरीदी केन्द्र का भी अवलोकन किया। किसानों व व्यापारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
20 लाख की लागत का आरओ प्लांट कराया स्वीकृति, अतिशीघ्र होगा स्थापित
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने मंडी में आने वाले किसानों-व्यापारियों एवं आगंतुकों को शुद्ध पेयजल हेतु तत्काल 20 लाख रूपए की लागत का आरओ प्लांट को स्वीकृति दिलाई। ताकि अतिशीघ्र किसानों एवं व्यापारियों सहित परिसर में आगंतुक जनता को शीतल शुद्ध जल का लाभ मिल सके।
“आदर्श मंडी बनाएंगे, शीघ्र बनाए प्रस्ताव”
श्रीमती चिटनिस ने सावित्रीबाई फुले फल-सब्जी मंडी तथा रेणुका माता रोड स्थित नवीन एवं पुरानी कपास मंडी प्रांगण को “आदर्श मंडी” के रूप में विकसित करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों से शीघ्र विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इसके अंतर्गत हाईराइज शेड, सुदृढ़ प्रकाश व्यवस्था, आंतरिक सड़कों का निर्माण, जल निकासी व्यवस्था, शुद्ध पेयजल प्लांट, स्वच्छ शौचालय, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और सीसीटीवी निगरानी जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही जर्जर भवनों की मरम्मत, किसानों के लिए विश्राम स्थल, आधुनिक किसान संगोष्ठी भवन, पार्किंग व्यवस्था, हरित क्षेत्र विकास और स्वच्छता प्रबंधन को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने टोल-फ्री नंबर जारी कर किसानों व व्यापारियों से सुझाव आमंत्रित करने की बात कही, ताकि सहभागिता के आधार पर मंडी का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर होने वाले हल्दी उत्पादन को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मंडी में हल्दी की नीलामी व्यवस्था को सुदृढ़ करने, प्रोसेसिंग यूनिट एवं भंडारण सुविधाएं विकसित करने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान उपस्थित किसानों, व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के कृषि विकास के लिए मील का पत्थर बताया। श्रीमती चिटनिस ने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों से बुरहानपुर की कृषि व्यवस्था को नई गति, मजबूती और आधुनिक पहचान मिलेगी।
इस अवसर पर श्रीमती चिटनिस के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, मंडी बोर्ड ई शैलेंद्र सिंह ठाकुर, कृषि समिति अध्यक्ष किशोर पाटिल, चिंतामन महाजन, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरूण पाटिल, प्रभाकर चौधरी, समर्थ चिटनिस, कृषि विभाग के उपसंचालक मनोहर देवके, मंडी सचिव भुपेन्द्र सोलंकी, दीपक जैन, मनीष गंगराड़े, अमरजीत सिंह लाम्बा, बलदेवदास नागर, लाला सेठ, मनोज अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व व्यापारी-किसान उपस्थित रहे।
    user_Raju Singh Rathod
    Raju Singh Rathod
    बुरहानपुर, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • निडर भारत न्यूज़ से पत्रकार आकाश कोहली की रिपोर्ट (जिला इंदौर) से एक सामाजिक पहल सामने आई है, जहाँ श्री राजगुरु महाराज के मार्गदर्शन में तिलौर क्षेत्र में एक सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए जोड़ों ने भाग लिया और सादगीपूर्ण तरीके से विवाह संपन्न किया गया। जानकारी के अनुसार, इस आयोजन में लगभग 10 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सरल व सामूहिक विवाह के माध्यम से सहयोग प्रदान करना था। स्थानीय लोगों और समाजसेवियों की उपस्थिति में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसे क्षेत्र में सराहनीय पहल माना जा रहा है।
    1
    निडर भारत न्यूज़ से पत्रकार आकाश कोहली की रिपोर्ट  (जिला इंदौर) से एक सामाजिक पहल सामने आई है, जहाँ श्री राजगुरु महाराज के मार्गदर्शन में तिलौर क्षेत्र में एक सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया।
इस सम्मेलन में दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए जोड़ों ने भाग लिया और सादगीपूर्ण तरीके से विवाह संपन्न किया गया। जानकारी के अनुसार, इस आयोजन में लगभग 10 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सरल व सामूहिक विवाह के माध्यम से सहयोग प्रदान करना था।
स्थानीय लोगों और समाजसेवियों की उपस्थिति में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसे क्षेत्र में सराहनीय पहल माना जा रहा है।
    user_NB NEWS निडर भारत
    NB NEWS निडर भारत
    महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.