logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजपुर में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 500 शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण राजपुर। भारत की जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में तहसील स्तरीय प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक राजपुर स्थित सीएम राइस स्कूल में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में लगभग 500 शिक्षकों को शामिल किया गया है, जिन्हें जनगणना के विभिन्न चरणों और प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरे कार्यक्रम की निगरानी कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी बड़वानी श्रीमती जयति सिंह, अनुविभागीय अधिकारी कुमार शानू देवड़िया, तहसीलदार जीपी डावर, अतिरिक्त तहसीलदार दिनेश सोनी, नायब तहसीलदार आदित्य प्रताप चौधरी एवं कार्यालयीन कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता से सफलतापूर्वक चल रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभारी तहसीलदार राजपुर के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। प्रशिक्षण आयोजन में जितेंद्र यादव ,बिहारी राठौड़ एवं राजेश गुप्ता का विशेष सहयोग मिल रहा है, वहीं सुपरवाइजर के रूप में ओमप्रकाश झलावा एवं संतोष सिन्हा अपनी भूमिका निभा रहे हैं। फील्ड ट्रेनर के रूप में मुकेश रायक, रविन्द्र राठौड़, रविराज सोलंकी, शांतिलाल जमरे, विनोद अमझरे एवं सियाराम किराड़े प्रशिक्षण दे रहे हैं। सभी प्रशिक्षणार्थियों को घर-घर जाकर जनगणना कार्य को सही एवं प्रभावी तरीके से करने के लिए व्यावहारिक जानकारी प्रदान कर रहे हैं। स्कूल के प्राचार्य अभिनव शालीय संस्था प्राचार्य की निगरानी में एवं जिला कार्यालय के सहयोग के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों के लिए भोजन, चाय एवं पेयजल की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई है, जिसकी सभी ने सराहना की। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ जनगणना कार्य को सफल बनाने की शपथ भी ली। आगामी दिनों में जनगणना कार्य विभिन्न चरणों में संपन्न किया जाएगा, जिसके लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि हर घर की सटीक और पूर्ण जानकारी पहुंचे, जिससे देश के विकास की योजनाओं को मजबूती मिल सके। प्रत्येक चरण में लगभग प्रतिदिन 150 शिक्षक को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो कि अलग अलग चरण में रहेगा।

3 hrs ago
user_Allrounder Rahul Gupta
Allrounder Rahul Gupta
पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

राजपुर में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 500 शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण राजपुर। भारत की जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में तहसील स्तरीय प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक राजपुर स्थित सीएम राइस स्कूल में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में लगभग 500 शिक्षकों को शामिल किया गया है, जिन्हें जनगणना के विभिन्न चरणों और प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरे कार्यक्रम की निगरानी कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी बड़वानी श्रीमती जयति सिंह, अनुविभागीय अधिकारी कुमार शानू देवड़िया, तहसीलदार जीपी डावर, अतिरिक्त तहसीलदार दिनेश सोनी, नायब तहसीलदार आदित्य प्रताप चौधरी एवं कार्यालयीन कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता से सफलतापूर्वक चल रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभारी तहसीलदार राजपुर के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। प्रशिक्षण आयोजन में जितेंद्र यादव ,बिहारी राठौड़ एवं राजेश गुप्ता का विशेष सहयोग मिल रहा है, वहीं सुपरवाइजर के रूप में ओमप्रकाश झलावा एवं संतोष सिन्हा अपनी भूमिका निभा रहे हैं। फील्ड ट्रेनर के रूप में मुकेश रायक, रविन्द्र राठौड़, रविराज सोलंकी, शांतिलाल जमरे, विनोद अमझरे एवं सियाराम किराड़े प्रशिक्षण दे रहे हैं। सभी प्रशिक्षणार्थियों को घर-घर जाकर जनगणना कार्य को सही एवं प्रभावी तरीके से करने के लिए व्यावहारिक जानकारी प्रदान कर रहे हैं। स्कूल के प्राचार्य अभिनव शालीय संस्था प्राचार्य की निगरानी में एवं जिला कार्यालय के सहयोग के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों के लिए भोजन, चाय एवं पेयजल की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई है, जिसकी सभी ने सराहना की। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ जनगणना कार्य को सफल बनाने की शपथ भी ली। आगामी दिनों में जनगणना कार्य विभिन्न चरणों में संपन्न किया जाएगा, जिसके लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि हर घर की सटीक और पूर्ण जानकारी पहुंचे, जिससे देश के विकास की योजनाओं को मजबूती मिल सके। प्रत्येक चरण में लगभग प्रतिदिन 150 शिक्षक को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो कि अलग अलग चरण में रहेगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Allrounder Rahul Gupta
    1
    Post by Allrounder Rahul Gupta
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बड़वानी, 18 अप्रैल 2026। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व में आयोजित पुलिस खेल महोत्सव “उत्साह नया – खेलें युवा 2026” की श्रृंखला में “प्रथम पुलिस प्रीमियर लीग (PPL)” के तहत जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ आज शुभम पैलेस, बड़वानी में किया गया। �� कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहीं महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया तथा विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजय यादव ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। �� प्रतियोगिता में जिले के 16 थाना क्षेत्रों की 16 महिला कबड्डी टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें पहले दिन 8 मुकाबले खेले गए और थाना जुलवानिया, पानसेमल, बड़वानी और वरला की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। �� कार्यक्रम में कक्षा 12वीं (विज्ञान) में प्रदेश में 7वां एवं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा उमामा मंसूरी तथा कक्षा 10वीं में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महक गोले को प्रत्येक को 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया। � साथ ही, वेटलिफ्टिंग में 320 किग्रा वर्ग का स्वर्ण पदक विजेता राष्ट्रीय खिलाड़ी सुनीता काग और हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी स्नेहा दाऊदे को ट्रैकसूट भेंट कर सम्मानित किया गया। � इस अवसर पर “निर्भय रक्षा शक्ति” स्कूटी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो शहर के स्कूल–कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी। �� इसके साथ ही पुलिस समर कैंप का भी शुभारंभ किया गया, जिसके तहत पुलिस के बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। � कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शुक्ल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर ने अतिथियों को प्लांट और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री रतन सिंह गुडिया, एसडीओपी श्री महेश सुनैया–अजय वाघमारे, थाना प्रभारी तथा खेल प्रेमियों ने इस आयोजन की सराहना की।
    2
    बड़वानी, 18 अप्रैल 2026। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व में आयोजित पुलिस खेल महोत्सव “उत्साह नया – खेलें युवा 2026” की श्रृंखला में “प्रथम पुलिस प्रीमियर लीग (PPL)” के तहत जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ आज शुभम पैलेस, बड़वानी में किया गया। ��
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहीं महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया तथा विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजय यादव ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। �� प्रतियोगिता में जिले के 16 थाना क्षेत्रों की 16 महिला कबड्डी टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें पहले दिन 8 मुकाबले खेले गए और थाना जुलवानिया, पानसेमल, बड़वानी और वरला की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ��
कार्यक्रम में कक्षा 12वीं (विज्ञान) में प्रदेश में 7वां एवं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा उमामा मंसूरी तथा कक्षा 10वीं में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महक गोले को प्रत्येक को 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया। � साथ ही, वेटलिफ्टिंग में 320 किग्रा वर्ग का स्वर्ण पदक विजेता राष्ट्रीय खिलाड़ी सुनीता काग और हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी स्नेहा दाऊदे को ट्रैकसूट भेंट कर सम्मानित किया गया। �
इस अवसर पर “निर्भय रक्षा शक्ति” स्कूटी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो शहर के स्कूल–कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी। �� इसके साथ ही पुलिस समर कैंप का भी शुभारंभ किया गया, जिसके तहत पुलिस के बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। �
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शुक्ल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर ने अतिथियों को प्लांट और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री रतन सिंह गुडिया, एसडीओपी श्री महेश सुनैया–अजय वाघमारे, थाना प्रभारी तथा खेल प्रेमियों ने इस आयोजन की सराहना की।
    user_Hemant Nagziriya
    Hemant Nagziriya
    News Anchor बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by NIMAD DASTAK NEWS
    1
    Post by NIMAD DASTAK NEWS
    user_NIMAD DASTAK NEWS
    NIMAD DASTAK NEWS
    Local News Reporter बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बड़वानी जिला मुख्यालय पर शुक्रवार दोपहर को कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष, पार्षद और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने वेंडर मार्केट को जल्द चालू करवाने के लिए कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर शक्ति सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव ने बताया कि नगर पालिका की अनदेखी के कारण जनता के करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद उन्हें समय पर विकास कार्यों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शहर के सबसे व्यस्ततम झंडा चौक स्थित 3.10 करोड़ रुपए की लागत से बने वेंडर मार्केट का निर्माण सड़कों पर बैठने वाले दुकानदारों को छत देने, जाम से मुक्ति दिलाने और शहर में स्वच्छता व सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था। विधायक प्रतिनिधि विष्णु बनडे ने ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर से जल्द वेंडर मार्केट का लोकार्पण करने की मांग की, ताकि लोगों को सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन के दावे हर बार झूठे साबित हो रहे हैं। मार्केट का निर्माण कार्य मार्च 2023 में शुरू हुआ था और इसे 18 महीने यानी सितंबर 2024 तक पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन यह डेडलाइन चूक गई। दूसरी डेडलाइन जनवरी 2026 का दावा भी पूरा नहीं हुआ। वर्तमान में वेंडर मार्केट धूल खा रहा है। नगर पालिका के जिम्मेदारों से चर्चा करने पर उन्होंने जल्द लोकार्पण होने का दावा किया है, जिसे प्रभारी मंत्री से करवाया जाएगा। कांग्रेस पार्षद दल और युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते वेंडर मार्केट का लोकार्पण नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी।
    1
    बड़वानी जिला मुख्यालय पर शुक्रवार दोपहर को कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष, पार्षद और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने वेंडर मार्केट को जल्द चालू करवाने के लिए कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर शक्ति सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव ने बताया कि नगर पालिका की अनदेखी के कारण जनता के करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद उन्हें समय पर विकास कार्यों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शहर के सबसे व्यस्ततम झंडा चौक स्थित 3.10 करोड़ रुपए की लागत से बने वेंडर मार्केट का निर्माण सड़कों पर बैठने वाले दुकानदारों को छत देने, जाम से मुक्ति दिलाने और शहर में स्वच्छता व सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था। विधायक प्रतिनिधि विष्णु बनडे ने ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर से जल्द वेंडर मार्केट का लोकार्पण करने की मांग की, ताकि लोगों को सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन के दावे हर बार झूठे साबित हो रहे हैं। मार्केट का निर्माण कार्य मार्च 2023 में शुरू हुआ था और इसे 18 महीने यानी सितंबर 2024 तक पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन यह डेडलाइन चूक गई। दूसरी डेडलाइन जनवरी 2026 का दावा भी पूरा नहीं हुआ। वर्तमान में वेंडर मार्केट धूल खा रहा है। नगर पालिका के जिम्मेदारों से चर्चा करने पर उन्होंने जल्द लोकार्पण होने का दावा किया है, जिसे प्रभारी मंत्री से करवाया जाएगा। कांग्रेस पार्षद दल और युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते वेंडर मार्केट का लोकार्पण नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by निमाड़ का दबंग न्यूज
    1
    Post by निमाड़ का दबंग न्यूज
    user_निमाड़ का दबंग न्यूज
    निमाड़ का दबंग न्यूज
    निवाली, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बड़वानी कलेक्टर श्रीमती जयतिसिंह के निर्देशन में ब्लॉक पानसेमल के आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण पखवाडे के तहत गंभीर बीमारियों से बचने एवं उत्तम पोषण आहार को लेकर जागरूक किया जा रहा है।
    1
    बड़वानी कलेक्टर श्रीमती जयतिसिंह के निर्देशन में ब्लॉक पानसेमल के आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण पखवाडे के तहत गंभीर बीमारियों से बचने एवं उत्तम पोषण आहार को लेकर जागरूक किया जा रहा है।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • राजगढ़-कुक्षी मार्ग पर यात्री बस पलटी, 14 यात्री घायलः युवक के पैर दबे, पत्नी गले से लगा बिलखती रही- राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार राजगढ़ न्यूज /राजगढ़-कुक्षी मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे एक निजी यात्री बस (भगवती) पलट गई। आंबासोटी घाट के पास हुए इस हादसे में 14 से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि एक युवक संजय के दोनों पैर बस के नीचे दब गए। युवक की पत्नी गले लगा बिलखती रही। यह बस राजगढ़ से टांडा बाग होते हुए मनावर की ओर जा रही थी। रिंगनौद के आगे टांडा घाट शुरू होते ही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर रिंगनौद चौकी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकालने और अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया। पत्नी को भी आई चोट टांडा अस्पताल के डॉ. यतेंद्र जैन ने बताया कि ग्राम घर निवासी संजय के दोनों पैर बस के नीचे दबने से कुचल गए हैं और उन्हें रेफर किया गया है। उनकी पत्नी को भी चोटें आई हैं। टांडा अस्पताल में अब तक 7 घायल पहुंचे हैं।14 यात्री हुए घायल रिंगनौद चौकी प्रभारी गुलाब सिंह भयड़िया ने जानकारी दी कि सात घायल व्यक्तियों को राजगढ़ के कंचन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जबकि सात अन्य टांडा के शासकीय अस्पताल पहुंचे हैं। कुल 14 लोगों को सामान्य चोटें आई हैं। पुलिस बस के अनियंत्रित होकर पलटने के कारणों की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।
    4
    राजगढ़-कुक्षी मार्ग पर यात्री बस पलटी, 14 यात्री घायलः युवक के पैर दबे, पत्नी गले से लगा बिलखती रही- 
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
धार राजगढ़ न्यूज /राजगढ़-कुक्षी मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे एक निजी यात्री बस (भगवती) पलट गई। आंबासोटी घाट के पास हुए इस हादसे में 14 से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि एक युवक संजय के दोनों पैर बस के नीचे दब गए। युवक की पत्नी गले लगा बिलखती रही।
यह बस राजगढ़ से टांडा बाग होते हुए मनावर की ओर जा रही थी। रिंगनौद के आगे टांडा घाट शुरू होते ही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर रिंगनौद चौकी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकालने और अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया।
पत्नी को भी आई चोट
टांडा अस्पताल के डॉ. यतेंद्र जैन ने बताया कि ग्राम घर निवासी संजय के दोनों पैर बस के नीचे दबने से कुचल गए हैं और उन्हें रेफर किया गया है। उनकी पत्नी को भी चोटें आई हैं। टांडा अस्पताल में अब तक 7 घायल पहुंचे हैं।14 यात्री हुए घायल
रिंगनौद चौकी प्रभारी गुलाब सिंह भयड़िया ने जानकारी दी कि सात घायल व्यक्तियों को राजगढ़ के कंचन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जबकि सात अन्य टांडा के शासकीय अस्पताल पहुंचे हैं। कुल 14 लोगों को सामान्य चोटें आई हैं। पुलिस बस के अनियंत्रित होकर पलटने के कारणों की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • *सेंधवा बायपास पर दर्दनाक हादसा बाइक सवार की मौके पर मौत* नमस्कार, आप देख रहे हैं सच की धार न्यूज़ सेंधवा में मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे के बायपास पर जामली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक कार इंदौर से मुंबई की ओर जा रही थी, जबकि बाइक सवार रॉन्ग साइड से आ रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान वरला थाना क्षेत्र के खपाड़ा निवासी दूरजा, पिता कमा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने कार को जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    *सेंधवा बायपास पर दर्दनाक हादसा बाइक सवार की मौके पर मौत*
नमस्कार, आप देख रहे हैं सच की धार न्यूज़ सेंधवा में मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे के बायपास पर जामली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक कार इंदौर से मुंबई की ओर जा रही थी, जबकि बाइक सवार रॉन्ग साइड से आ रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान वरला थाना क्षेत्र के खपाड़ा निवासी दूरजा, पिता कमा के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस ने कार को जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.