logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पोषण पखवाडे के तहत महिलाओं को आंगवनाड़ी केंद्रों पर किया जा रहा जागरूक, बड़वानी कलेक्टर श्रीमती जयतिसिंह के निर्देशन में ब्लॉक पानसेमल के आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण पखवाडे के तहत गंभीर बीमारियों से बचने एवं उत्तम पोषण आहार को लेकर जागरूक किया जा रहा है।

3 hrs ago
user_सतीश केवट
सतीश केवट
Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

पोषण पखवाडे के तहत महिलाओं को आंगवनाड़ी केंद्रों पर किया जा रहा जागरूक, बड़वानी कलेक्टर श्रीमती जयतिसिंह के निर्देशन में ब्लॉक पानसेमल के आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण पखवाडे के तहत गंभीर बीमारियों से बचने एवं उत्तम पोषण आहार को लेकर जागरूक किया जा रहा है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बड़वानी कलेक्टर श्रीमती जयतिसिंह के निर्देशन में ब्लॉक पानसेमल के आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण पखवाडे के तहत गंभीर बीमारियों से बचने एवं उत्तम पोषण आहार को लेकर जागरूक किया जा रहा है।
    1
    बड़वानी कलेक्टर श्रीमती जयतिसिंह के निर्देशन में ब्लॉक पानसेमल के आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण पखवाडे के तहत गंभीर बीमारियों से बचने एवं उत्तम पोषण आहार को लेकर जागरूक किया जा रहा है।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by निमाड़ का दबंग न्यूज
    1
    Post by निमाड़ का दबंग न्यूज
    user_निमाड़ का दबंग न्यूज
    निमाड़ का दबंग न्यूज
    निवाली, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बड़वानी, 18 अप्रैल 2026। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व में आयोजित पुलिस खेल महोत्सव “उत्साह नया – खेलें युवा 2026” की श्रृंखला में “प्रथम पुलिस प्रीमियर लीग (PPL)” के तहत जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ आज शुभम पैलेस, बड़वानी में किया गया। �� कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहीं महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया तथा विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजय यादव ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। �� प्रतियोगिता में जिले के 16 थाना क्षेत्रों की 16 महिला कबड्डी टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें पहले दिन 8 मुकाबले खेले गए और थाना जुलवानिया, पानसेमल, बड़वानी और वरला की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। �� कार्यक्रम में कक्षा 12वीं (विज्ञान) में प्रदेश में 7वां एवं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा उमामा मंसूरी तथा कक्षा 10वीं में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महक गोले को प्रत्येक को 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया। � साथ ही, वेटलिफ्टिंग में 320 किग्रा वर्ग का स्वर्ण पदक विजेता राष्ट्रीय खिलाड़ी सुनीता काग और हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी स्नेहा दाऊदे को ट्रैकसूट भेंट कर सम्मानित किया गया। � इस अवसर पर “निर्भय रक्षा शक्ति” स्कूटी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो शहर के स्कूल–कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी। �� इसके साथ ही पुलिस समर कैंप का भी शुभारंभ किया गया, जिसके तहत पुलिस के बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। � कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शुक्ल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर ने अतिथियों को प्लांट और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री रतन सिंह गुडिया, एसडीओपी श्री महेश सुनैया–अजय वाघमारे, थाना प्रभारी तथा खेल प्रेमियों ने इस आयोजन की सराहना की।
    2
    बड़वानी, 18 अप्रैल 2026। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व में आयोजित पुलिस खेल महोत्सव “उत्साह नया – खेलें युवा 2026” की श्रृंखला में “प्रथम पुलिस प्रीमियर लीग (PPL)” के तहत जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ आज शुभम पैलेस, बड़वानी में किया गया। ��
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहीं महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया तथा विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजय यादव ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। �� प्रतियोगिता में जिले के 16 थाना क्षेत्रों की 16 महिला कबड्डी टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें पहले दिन 8 मुकाबले खेले गए और थाना जुलवानिया, पानसेमल, बड़वानी और वरला की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ��
कार्यक्रम में कक्षा 12वीं (विज्ञान) में प्रदेश में 7वां एवं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा उमामा मंसूरी तथा कक्षा 10वीं में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महक गोले को प्रत्येक को 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया। � साथ ही, वेटलिफ्टिंग में 320 किग्रा वर्ग का स्वर्ण पदक विजेता राष्ट्रीय खिलाड़ी सुनीता काग और हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी स्नेहा दाऊदे को ट्रैकसूट भेंट कर सम्मानित किया गया। �
इस अवसर पर “निर्भय रक्षा शक्ति” स्कूटी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो शहर के स्कूल–कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी। �� इसके साथ ही पुलिस समर कैंप का भी शुभारंभ किया गया, जिसके तहत पुलिस के बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। �
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शुक्ल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर ने अतिथियों को प्लांट और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री रतन सिंह गुडिया, एसडीओपी श्री महेश सुनैया–अजय वाघमारे, थाना प्रभारी तथा खेल प्रेमियों ने इस आयोजन की सराहना की।
    user_Hemant Nagziriya
    Hemant Nagziriya
    News Anchor बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    5 min ago
  • Post by NIMAD DASTAK NEWS
    1
    Post by NIMAD DASTAK NEWS
    user_NIMAD DASTAK NEWS
    NIMAD DASTAK NEWS
    Local News Reporter बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बड़वानी जिला मुख्यालय पर शुक्रवार दोपहर को कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष, पार्षद और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने वेंडर मार्केट को जल्द चालू करवाने के लिए कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर शक्ति सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव ने बताया कि नगर पालिका की अनदेखी के कारण जनता के करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद उन्हें समय पर विकास कार्यों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शहर के सबसे व्यस्ततम झंडा चौक स्थित 3.10 करोड़ रुपए की लागत से बने वेंडर मार्केट का निर्माण सड़कों पर बैठने वाले दुकानदारों को छत देने, जाम से मुक्ति दिलाने और शहर में स्वच्छता व सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था। विधायक प्रतिनिधि विष्णु बनडे ने ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर से जल्द वेंडर मार्केट का लोकार्पण करने की मांग की, ताकि लोगों को सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन के दावे हर बार झूठे साबित हो रहे हैं। मार्केट का निर्माण कार्य मार्च 2023 में शुरू हुआ था और इसे 18 महीने यानी सितंबर 2024 तक पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन यह डेडलाइन चूक गई। दूसरी डेडलाइन जनवरी 2026 का दावा भी पूरा नहीं हुआ। वर्तमान में वेंडर मार्केट धूल खा रहा है। नगर पालिका के जिम्मेदारों से चर्चा करने पर उन्होंने जल्द लोकार्पण होने का दावा किया है, जिसे प्रभारी मंत्री से करवाया जाएगा। कांग्रेस पार्षद दल और युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते वेंडर मार्केट का लोकार्पण नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी।
    1
    बड़वानी जिला मुख्यालय पर शुक्रवार दोपहर को कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष, पार्षद और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने वेंडर मार्केट को जल्द चालू करवाने के लिए कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर शक्ति सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव ने बताया कि नगर पालिका की अनदेखी के कारण जनता के करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद उन्हें समय पर विकास कार्यों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शहर के सबसे व्यस्ततम झंडा चौक स्थित 3.10 करोड़ रुपए की लागत से बने वेंडर मार्केट का निर्माण सड़कों पर बैठने वाले दुकानदारों को छत देने, जाम से मुक्ति दिलाने और शहर में स्वच्छता व सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था। विधायक प्रतिनिधि विष्णु बनडे ने ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर से जल्द वेंडर मार्केट का लोकार्पण करने की मांग की, ताकि लोगों को सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन के दावे हर बार झूठे साबित हो रहे हैं। मार्केट का निर्माण कार्य मार्च 2023 में शुरू हुआ था और इसे 18 महीने यानी सितंबर 2024 तक पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन यह डेडलाइन चूक गई। दूसरी डेडलाइन जनवरी 2026 का दावा भी पूरा नहीं हुआ। वर्तमान में वेंडर मार्केट धूल खा रहा है। नगर पालिका के जिम्मेदारों से चर्चा करने पर उन्होंने जल्द लोकार्पण होने का दावा किया है, जिसे प्रभारी मंत्री से करवाया जाएगा। कांग्रेस पार्षद दल और युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते वेंडर मार्केट का लोकार्पण नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 11 दिनों से आदिवासी प्रदर्शन कर रहे हैं छतरपुर में
    1
    11 दिनों से आदिवासी प्रदर्शन कर रहे हैं छतरपुर में
    user_Media samaj sevak
    Media samaj sevak
    Farmer Alirajpur, Madhya Pradesh•
    11 hrs ago
  • राजगढ़ से मनावर जा रही एक यात्री बस टांडा घाट में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रिंगनोद पुलिस चौकी का बल मौके पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगवती ट्रैवेल्स की बस राजगढ़ से टांडा मार्ग होते हुए मनावर की ओर जा रही थी। टांडा घाट के प्रारंभिक मोड़ पर बस चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस खाई में पलट गई। बस में कई यात्री सवार थे, जिनमें से कई को चोटें आई हैं। घटना के बाद राहगीरों और पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।
    3
    राजगढ़ से मनावर जा रही एक यात्री बस टांडा घाट में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रिंगनोद पुलिस चौकी का बल मौके पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगवती ट्रैवेल्स की बस राजगढ़ से टांडा मार्ग होते हुए मनावर की ओर जा रही थी। टांडा घाट के प्रारंभिक मोड़ पर बस चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस खाई में पलट गई। बस में कई यात्री सवार थे, जिनमें से कई को चोटें आई हैं। घटना के बाद राहगीरों और पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।
    user_Himmat barod
    Himmat barod
    Sardarpur, Dhar•
    3 hrs ago
  • बड़वानी जिले सहित अन्य स्थानों से अतिथि शिक्षकों द्वारा भोपाल में प्रदर्शन किया जाएगा,जिसकी तैयारियों को लेकर अतिथि शिक्षकों की बैठकों का दौर शुरू हुआ है।
    1
    बड़वानी जिले सहित अन्य स्थानों से अतिथि शिक्षकों द्वारा भोपाल में प्रदर्शन किया जाएगा,जिसकी तैयारियों को लेकर अतिथि शिक्षकों की बैठकों का दौर शुरू हुआ है।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.