logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Rupali gosai
Rupali gosai
Teacher हरसूद, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सिवनी मालवा में आजाद समाज पार्टी नेता का विवादित बयान, परशुराम और धीरेन्द्र शास्त्री पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद सिवनी मालवा नगर में शुक्रवार शाम आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की यात्रा एवं जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उनके द्वारा दिए गए कुछ बयानों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सभा को संबोधित करते हुए दामोदर यादव ने भगवान परशुराम को लेकर अपनी अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा,“मैं बाबा साहब को तो जानता हूँ, लेकिन परशुराम कौन हैं, मैं नहीं जानता। मैंने उनके बारे में कभी पढ़ा नहीं। मेरे किसी दोस्त या रिश्तेदार का नाम भी परशुराम नहीं है। मैं काल्पनिक चीजों में विश्वास नहीं रखता।” उनके इस बयान के बाद राजपूत समाज में नाराजगी देखी जा रही है। कई लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। वहीं, उन्होंने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर भी विवादित टिप्पणी की। दामोदर यादव ने कहा, “वो छतरपुर का 28 साल का लड़का जो पर्चियां निकालकर हमारे लोगों को मूर्ख बनाता था, जो कहता था कि देश में हिन्दू राष्ट्र बनाऊंगा। मैंने कहा मैं नहीं बनाने दूंगा, क्योंकि बाबा साहब ने जो संविधान लिखा है, उसमें पहले पन्ने पर ही लिखा है कि भारत पंथनिरपेक्ष राष्ट्र है और वही रहेगा।” इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। सर्व ब्राह्मण समाज सहित करणी सेना के द्वारा उक्त नेता के विरुद्ध एफआईआर कराने तथा आन्दोलन की रणनीति भी तैयार की जा रही है। विभिन्न संगठनों द्वारा बयान की निंदा की जा रही है और माफी की मांग उठने लगी है, जबकि कुछ समर्थक इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं।
    1
    सिवनी मालवा में आजाद समाज पार्टी नेता का विवादित बयान, परशुराम और धीरेन्द्र शास्त्री पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद
सिवनी मालवा नगर में शुक्रवार शाम आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की यात्रा एवं जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उनके द्वारा दिए गए कुछ बयानों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सभा को संबोधित करते हुए दामोदर यादव ने भगवान परशुराम को लेकर अपनी अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा,“मैं बाबा साहब को तो जानता हूँ, लेकिन परशुराम कौन हैं, मैं नहीं जानता। मैंने उनके बारे में कभी पढ़ा नहीं। मेरे किसी दोस्त या रिश्तेदार का नाम भी परशुराम नहीं है। मैं काल्पनिक चीजों में विश्वास नहीं रखता।”
उनके इस बयान के बाद राजपूत समाज में नाराजगी देखी जा रही है। कई लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। वहीं, उन्होंने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर भी विवादित टिप्पणी की। दामोदर यादव ने कहा, “वो छतरपुर का 28 साल का लड़का जो पर्चियां निकालकर हमारे लोगों को मूर्ख बनाता था, जो कहता था कि देश में हिन्दू राष्ट्र बनाऊंगा। मैंने कहा मैं नहीं बनाने दूंगा, क्योंकि बाबा साहब ने जो संविधान लिखा है, उसमें पहले पन्ने पर ही लिखा है कि भारत पंथनिरपेक्ष राष्ट्र है और वही रहेगा।” 
इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। सर्व ब्राह्मण समाज सहित करणी सेना के द्वारा उक्त नेता के विरुद्ध एफआईआर कराने तथा आन्दोलन की रणनीति भी तैयार की जा रही है। विभिन्न संगठनों द्वारा बयान की निंदा की जा रही है और माफी की मांग उठने लगी है, जबकि कुछ समर्थक इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बाबरी घाट में हुआ महायज्ञ का समापन
    4
    बाबरी घाट में हुआ महायज्ञ का समापन
    user_Pramod patel
    Pramod patel
    Pharmacist सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बुरहानपुर जिले में अडगांव में डॉ. बाबा साहब अंबेडकर के बैनर फाड़ने की घटना ने अब बड़ा जनआंदोलन का रूप ले लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज समाजजन शनिवार को सड़कों पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हालात इतने गंभीर हो गए कि जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और विधायक अर्चना चिटनिस को खुद प्रदर्शनकारियों के बीच आकर जमीन पर बैठना पड़ा। बताया जा रहा है कि शाहपुर के अडगांव में अंबेडकर जयंती के पहले असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब का बैनर फाड़ दिया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था, लेकिन तय समय में कार्रवाई न होने से लोगों का गुस्सा भड़क गया। शनिवार को बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा हुए और नारेबाजी शुरू कर दी। 41 डिग्री की भीषण गर्मी में माहौल और भी गरम हो गया। स्थिति को संभालने के लिए मंत्री सिलावट और विधायक चिटनिस खुद मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी बात सुनी। मंत्री सिलावट ने कहा कि “डॉ. अंबेडकर देश का गौरव हैं, उनके अपमान को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।” बावजूद इसके, प्रदर्शनकारी गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े रहे। इस दौरान भीम आर्मी के पदाधिकारियों और समाजजनों ने स्पष्ट कहा कि केवल आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए। “जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे, हम पीछे नहीं हटेंगे,” यह संदेश साफ तौर पर प्रशासन को दे दिया गया। इधर, मंत्री ने अन्य मुद्दों पर भी संज्ञान लिया। क्रिटिकल केयर सेंटर में कथित भ्रष्टाचार की जांच के निर्देश दिए गए, वहीं ताप्ती नदी में मृत मछलियों के मामले में भी अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए। फिलहाल, अडगांव विवाद ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि पुलिस कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर स्थिति को सामान्य कर पाती है।
    1
    बुरहानपुर जिले में अडगांव में डॉ. बाबा साहब अंबेडकर के बैनर फाड़ने की घटना ने अब बड़ा जनआंदोलन का रूप ले लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज समाजजन शनिवार को सड़कों पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हालात इतने गंभीर हो गए कि जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और विधायक अर्चना चिटनिस को खुद प्रदर्शनकारियों के बीच आकर जमीन पर बैठना पड़ा।
बताया जा रहा है कि शाहपुर के अडगांव में अंबेडकर जयंती के पहले असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब का बैनर फाड़ दिया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था, लेकिन तय समय में कार्रवाई न होने से लोगों का गुस्सा भड़क गया।
शनिवार को बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा हुए और नारेबाजी शुरू कर दी। 41 डिग्री की भीषण गर्मी में माहौल और भी गरम हो गया। स्थिति को संभालने के लिए मंत्री सिलावट और विधायक चिटनिस खुद मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी बात सुनी।
मंत्री सिलावट ने कहा कि “डॉ. अंबेडकर देश का गौरव हैं, उनके अपमान को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।” बावजूद इसके, प्रदर्शनकारी गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े रहे।
इस दौरान भीम आर्मी के पदाधिकारियों और समाजजनों ने स्पष्ट कहा कि केवल आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए। “जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे, हम पीछे नहीं हटेंगे,” यह संदेश साफ तौर पर प्रशासन को दे दिया गया।
इधर, मंत्री ने अन्य मुद्दों पर भी संज्ञान लिया। क्रिटिकल केयर सेंटर में कथित भ्रष्टाचार की जांच के निर्देश दिए गए, वहीं ताप्ती नदी में मृत मछलियों के मामले में भी अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए।
फिलहाल, अडगांव विवाद ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि पुलिस कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर स्थिति को सामान्य कर पाती है।
    user_Raju Singh Rathod
    Raju Singh Rathod
    बुरहानपुर, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भैंसदेही पानी मांगने ग्रामीण ने खेती परतवाड़ा स्टेट हाईवे पर के चक्का जाम धरे के धरे रह गए निर्देश अब पानी के लिए मचने लगा हाहाकार ग्रामीण एंकर से लेकर शहर तक में बनी है जल संकट की स्थिति
    1
    भैंसदेही पानी मांगने ग्रामीण ने खेती परतवाड़ा स्टेट हाईवे पर के चक्का जाम 
धरे के धरे रह गए निर्देश अब पानी के लिए मचने लगा हाहाकार 
ग्रामीण एंकर से लेकर शहर तक में बनी है जल संकट की स्थिति
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Allah akbar
    1
    Allah akbar
    user_AAHAD
    AAHAD
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *यातायात पुलिस भोपाल* *यातायात पुलिस भोपाल द्वारा यातायात सुदृढ़ीकरण एवं भोपाल की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से लगातार अतिक्रमण हटाने के कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 को Acp अजय वाजपेयी के नेतृत्व में नगर निगम के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए तीन मोहरा से रॉयल मार्केट तक अतिक्रमण हटाने कार्रवाई की गई जिसमें 6 ट्रक समान जप्त किया गया*
    2
    *यातायात पुलिस भोपाल*
*यातायात पुलिस भोपाल द्वारा यातायात सुदृढ़ीकरण एवं भोपाल की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से लगातार अतिक्रमण हटाने के कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 को Acp अजय वाजपेयी के नेतृत्व में नगर निगम के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए तीन मोहरा से रॉयल मार्केट तक अतिक्रमण हटाने कार्रवाई की गई जिसमें 6 ट्रक समान जप्त किया गया*
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर हमारे शहर की प्राचीन धरोहरो मानिक वाचनालय युवाओं को फल वितरण कर उज्जवल भविष्य की कामना की
    1
    शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर हमारे शहर की प्राचीन धरोहरो मानिक वाचनालय युवाओं को फल वितरण कर उज्जवल भविष्य की कामना की
    user_Ganesh bhawsar
    Ganesh bhawsar
    Voice of people खंडवा नगर, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर जिले के शाहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, चिकित्सकीय सेवाओं तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का विस्तृत जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के लिए स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्रीमती चिटनिस ने अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों से आत्मीयता एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल केवल उपचार का केंद्र नहीं, बल्कि सेवा और संवेदनशीलता का स्थान होता है। इसलिए प्रत्येक डॉक्टर एवं स्टाफ का दायित्व है कि वह मरीजों के साथ विनम्रता और सहानुभूति के साथ पेश आए। उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर असंतोष व्यक्त करते हुए इसे पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन और स्वच्छता की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। श्रीमती चिटनिस ने डॉक्टरों एवं समस्त स्टाफ को अपनी ड्यूटी नियमित रूप से एवं समयबद्ध तरीके से निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अस्पताल में समय पर चिकित्सक और स्टाफ की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है, ताकि मरीजों को अनावश्यक प्रतीक्षा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अस्पताल में औषधियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यक दवाइयों की कमी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। मरीजों को सभी जरूरी दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध हों, इसके लिए दवा स्टॉक का नियमित निरीक्षण और प्रबंधन किया जाए। निरीक्षण के दौरान श्रीमती चिटनिस ने पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु वॉटर कूलर एवं आरओ सिस्टम शीघ्र स्थापित करने के निर्देश दिए, साथ ही तत्काल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रति सप्ताह विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी नियमित रूप से संचालित की जाए, साथ ही माह में दो दिन मनोवैज्ञानिक चिकित्सक की ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए, जिससे मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं भी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को अनावश्यक रूप से अन्य स्थानों पर रेफर किए जाने पर सख्त रोक लगाने के निर्देश दिए और कहा कि अधिकतम सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जाएं, जिससे मरीजों को परेशानी न हो। विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने आयुष चिकित्सक की नियुक्ति करने की बात भी कही, ताकि मरीजों को वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों का लाभ भी मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्षम बनाने के लिए मेडिकल कॉलेज या किसी प्रतिष्ठित संस्था से एमओयू किया जाएगा, जिससे विशेषज्ञ सेवाएं और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सर्वसुविधायुक्त “साइंस हाउस” के माध्यम से अस्पताल में आधुनिक पैथोलॉजी लैब की शुरुआत की जाएगी, जिससे मरीजों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी ने नगर परिषद द्वारा पोस्टमार्टम कक्ष के निर्माण कार्य करने की घोषणा की, जिस पर श्रीमती चिटनिस ने इसे प्राथमिकता से पूर्ण कराने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में दंत चिकित्सक की ओपीडी प्रारंभ करने, डॉक्टरों के रहने के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने तथा स्टाफ की कमी को शीघ्र दूर करने के संबंध में भी अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्रीमती चिटनिस के साथ शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र। तिवारी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेन्द्र वर्मा, सीएस डॉ. दर्पण टोके, गौरव थावानी, रवि जैन, आकाश राखुंडे, विठ्ठल किरोचे, निलेश राठौर सहित संबंधित अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    1
    बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर जिले के शाहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, चिकित्सकीय सेवाओं तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का विस्तृत जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के लिए स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान श्रीमती चिटनिस ने अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों से आत्मीयता एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल केवल उपचार का केंद्र नहीं, बल्कि सेवा और संवेदनशीलता का स्थान होता है। इसलिए प्रत्येक डॉक्टर एवं स्टाफ का दायित्व है कि वह मरीजों के साथ विनम्रता और सहानुभूति के साथ पेश आए। उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर असंतोष व्यक्त करते हुए इसे पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन और स्वच्छता की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।
श्रीमती चिटनिस ने डॉक्टरों एवं समस्त स्टाफ को अपनी ड्यूटी नियमित रूप से एवं समयबद्ध तरीके से निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अस्पताल में समय पर चिकित्सक और स्टाफ की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है, ताकि मरीजों को अनावश्यक प्रतीक्षा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अस्पताल में औषधियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यक दवाइयों की कमी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। मरीजों को सभी जरूरी दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध हों, इसके लिए दवा स्टॉक का नियमित निरीक्षण और प्रबंधन किया जाए।
निरीक्षण के दौरान श्रीमती चिटनिस ने पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु वॉटर कूलर एवं आरओ सिस्टम शीघ्र स्थापित करने के निर्देश दिए, साथ ही तत्काल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रति सप्ताह विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी नियमित रूप से संचालित की जाए, साथ ही माह में दो दिन मनोवैज्ञानिक चिकित्सक की ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए, जिससे मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं भी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को अनावश्यक रूप से अन्य स्थानों पर रेफर किए जाने पर सख्त रोक लगाने के निर्देश दिए और कहा कि अधिकतम सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जाएं, जिससे मरीजों को परेशानी न हो।
विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने आयुष चिकित्सक की नियुक्ति करने की बात भी कही, ताकि मरीजों को वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों का लाभ भी मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्षम बनाने के लिए मेडिकल कॉलेज या किसी प्रतिष्ठित संस्था से एमओयू किया जाएगा, जिससे विशेषज्ञ सेवाएं और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सर्वसुविधायुक्त “साइंस हाउस” के माध्यम से अस्पताल में आधुनिक पैथोलॉजी लैब की शुरुआत की जाएगी, जिससे मरीजों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी ने नगर परिषद द्वारा पोस्टमार्टम कक्ष के निर्माण कार्य करने की घोषणा की, जिस पर श्रीमती चिटनिस ने इसे प्राथमिकता से पूर्ण कराने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में दंत चिकित्सक की ओपीडी प्रारंभ करने, डॉक्टरों के रहने के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने तथा स्टाफ की कमी को शीघ्र दूर करने के संबंध में भी अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान श्रीमती चिटनिस के साथ शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र। तिवारी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेन्द्र वर्मा, सीएस डॉ. दर्पण टोके, गौरव थावानी, रवि जैन, आकाश राखुंडे, विठ्ठल किरोचे, निलेश राठौर सहित संबंधित अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा।
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    user_Raju Singh Rathod
    Raju Singh Rathod
    बुरहानपुर, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *तालाब में नहाने गई चार लड़कियों डूबी,2 की मौत 2 सुरक्षित* मैहर कोतवाली इलाके के पटेहरा तालाब में नहाने गई चार लड़कियां गहरे पानी में जाने के कारण डूब गई जिसमें दो की मौत हो गई जबकि दो को सुरक्षित निकाल लिया गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी। पूनम चौधरी पिता मुकेश चौधरी उम्र 10 साल निवासी बीड़ी कॉलोनी पटेहरा,शालू चौधरी पिता रामसजीवन चौधरी उम्र 17 साल निवासी बीड़ी कॉलोनी पटेहरा।मृतक शालू चौधरी का शव मर्चुरी के लिए रवाना किया गया।👆
    1
    *तालाब में नहाने गई चार लड़कियों डूबी,2 की मौत 2 सुरक्षित*
मैहर कोतवाली इलाके के पटेहरा तालाब में नहाने गई   चार लड़कियां गहरे पानी में जाने के कारण डूब गई जिसमें  दो की मौत हो गई जबकि दो को सुरक्षित निकाल लिया गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी।
पूनम चौधरी पिता मुकेश चौधरी उम्र 10 साल निवासी बीड़ी कॉलोनी पटेहरा,शालू चौधरी पिता रामसजीवन चौधरी उम्र 17 साल निवासी बीड़ी कॉलोनी पटेहरा।मृतक शालू चौधरी का शव मर्चुरी के लिए रवाना किया गया।👆
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.