logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उर्स मेले की तैयारियों के लेकर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने किया निरीक्षण सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने मंगलवार को आगामी उर्स मेले की तैयारियों का स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी, अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी श्रीमती निधि भारद्वाज तथा एसडीओ पीडब्ल्यूडी श्री धनवाल सहित उर्स कमेटी के सदर श्री हाफ़िज़ इलियास सिद्दीकी व सदस्यगण भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने मेले में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मेले के प्रवेश और निकास द्वारों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए, ताकि आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा सके। साथ ही निर्देशित किया कि मेले में लगाए जाने वाले विभिन्न स्टॉलों के बीच पर्याप्त दूरी रखी जाए, जिससे भीड़भाड़ की स्थिति न बने। साथ ही झूलों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि झूलों का संचालन पूरी तरह सुरक्षित तरीके से किया जाए और नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने पार्किंग व्यवस्था को भी व्यवस्थित और सुचारू रखने के निर्देश दिए, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि मेले में तैनात सभी स्वयंसेवकों को सुरक्षा और व्यवस्था से संबंधित निर्देशों की स्पष्ट ब्रीफिंग दी जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मेले परिसर में फायर ब्रिगेड के वाहनों के आवागमन के लिए मार्ग पूरी तरह सुगम रखा जाए। साथ ही हाका दल की तैनाती कर मेले क्षेत्र से मवेशियों को हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को मेले के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्पष्ट और प्रभावी संचार योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।।

11 hrs ago
user_Banwari katariya
Banwari katariya
राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
11 hrs ago
04ef6019-3d46-4a13-8bbd-2b143cf2532e

उर्स मेले की तैयारियों के लेकर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने किया निरीक्षण सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए दिए आवश्यक निर्देश कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने मंगलवार को आगामी उर्स मेले की तैयारियों का स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी, अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी श्रीमती निधि भारद्वाज तथा एसडीओ पीडब्ल्यूडी श्री धनवाल सहित उर्स कमेटी के सदर श्री हाफ़िज़ इलियास सिद्दीकी व सदस्यगण भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने मेले में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मेले के प्रवेश और निकास द्वारों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए, ताकि आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा सके। साथ ही निर्देशित किया कि मेले में लगाए जाने वाले विभिन्न स्टॉलों के बीच पर्याप्त दूरी रखी जाए, जिससे भीड़भाड़ की स्थिति न बने। साथ ही झूलों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि झूलों का संचालन पूरी तरह सुरक्षित तरीके से किया जाए और नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने पार्किंग व्यवस्था को भी व्यवस्थित और सुचारू रखने के निर्देश दिए, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि मेले में तैनात सभी स्वयंसेवकों को सुरक्षा और व्यवस्था से संबंधित निर्देशों की स्पष्ट ब्रीफिंग दी जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मेले परिसर में फायर ब्रिगेड के वाहनों के आवागमन के लिए मार्ग पूरी तरह सुगम रखा जाए। साथ ही हाका दल की तैनाती कर मेले क्षेत्र से मवेशियों को हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को मेले के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्पष्ट और प्रभावी संचार योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • तलेन नगर तलेन सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को शीतला सप्तमी का पर्व परंपरागत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। महिलाओं ने स्थानीय शीतला माता के मंदिर पहुंचकर माताजी की पूजा अर्चना की।माताजी को जल से नहलाया व ठंडे बासी पकवानों का भोग लगाया। शीतला माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धा मंगलवार को पूजन के लिए अलसुबह से ही शीतला माता मंदिरों में महिलाओं की कतारें लगीं। नगर के शीतलामाता मंदिरों में महिलाओं ने कतारों में लग पूजन किया।उन्होंने माता को मेहंदी, कुमकुम, चूरमा आदि का भोग अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और बीमारियों से रक्षा की प्रार्थना की। बसौडा का लगाया भोग परंपरानुसार गृह सुख शांति व धन धान्य लिए होली के बाद घर घर में सप्तमी के एक दिन पूर्व रात्रि में ही भोजन बनाकर तथा उसी का शीतला माता को अगले दिन भोग लगाकर पूजा अर्चना की जाती है। इस भोग लगाने वाले भोजन को बसौड़ा भी कहते हैं। शीतला सप्तमी सुबह घरों में चूल्हे नहीं जले और परिवारजनों ने एक दिन पहले बनाए गए भोजन का प्रसादी के रुप में सेवन किया।
    1
    तलेन
नगर तलेन सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को शीतला सप्तमी का पर्व परंपरागत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। महिलाओं ने स्थानीय शीतला माता के मंदिर पहुंचकर माताजी की पूजा अर्चना की।माताजी को जल से नहलाया व ठंडे बासी पकवानों का भोग लगाया। 
शीतला माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धा
मंगलवार को पूजन के लिए अलसुबह से ही शीतला माता मंदिरों में महिलाओं की कतारें लगीं। नगर के शीतलामाता मंदिरों में महिलाओं ने कतारों में लग पूजन किया।उन्होंने माता को मेहंदी, कुमकुम, चूरमा आदि का भोग अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और  बीमारियों से रक्षा की प्रार्थना की।
बसौडा का लगाया भोग 
परंपरानुसार गृह सुख शांति व धन धान्य लिए होली के बाद घर घर में सप्तमी के एक दिन पूर्व रात्रि में ही भोजन बनाकर  तथा उसी का शीतला माता को अगले दिन भोग लगाकर  पूजा अर्चना की जाती है। इस भोग लगाने वाले भोजन को बसौड़ा भी कहते हैं। शीतला सप्तमी सुबह घरों में चूल्हे नहीं जले और परिवारजनों ने एक दिन पहले बनाए गए भोजन का प्रसादी के रुप में सेवन किया।
    user_Raja Yadav
    Raja Yadav
    पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • शीतला माता मंदिर में लगी महिलाओं की भीड़:शीतला सप्तमी पर पूजा-अर्चना कर लगाया बासी भोजन का भोग, परिवार के लिए की सुख समृद्धि की कामना। छापीहेड़ा नगर में मंगलवार को शीतला माता मंदिर में महिलाओं की सुबह से भारी भीड़ देखने को मिली। जहां महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। खेड़ापति स्थित शीतला माता मंदिर में सोमवार देर रात से ही महिलाएं पूजन के लिए आना शुरू हो गई, सुबह होते-होते महिलाओं की कतार पूजन करने के लिए लगने लगी। महिलाएं पूजन करने के लिए कतार में खड़े होकर पूजन करने के लिए इंतजार करती दिखी। पूजा अर्चना का दोर आज मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे तक जारी रहा ।वहीं मन्दिर में महिलाओं ने शीतला माता को ठंडे बासी का भोग लगाया और परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की ।
    8
    शीतला माता मंदिर में लगी महिलाओं की भीड़:शीतला सप्तमी पर पूजा-अर्चना कर लगाया बासी भोजन का भोग, परिवार के लिए की सुख समृद्धि की कामना।
छापीहेड़ा नगर में मंगलवार को शीतला माता मंदिर में महिलाओं की सुबह से भारी भीड़ देखने को मिली। जहां महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। खेड़ापति स्थित शीतला माता मंदिर में सोमवार देर रात से ही महिलाएं पूजन के लिए आना शुरू हो गई, सुबह होते-होते महिलाओं की कतार पूजन करने के लिए लगने लगी।
महिलाएं पूजन करने के लिए कतार में खड़े होकर पूजन करने के लिए इंतजार करती दिखी। पूजा अर्चना का दोर  आज मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे तक जारी रहा ।वहीं मन्दिर में महिलाओं ने शीतला माता को ठंडे बासी का भोग लगाया और परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की ।
    user_Rambabu Chouhan
    Rambabu Chouhan
    पत्रकार खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया की ग्राम पंचायत तिंगजपुर में पेयजल संकट को लेकर जन संघर्ष समिति द्वारा जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम मोहन बड़ोदिया तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। जन संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के नेतृत्व में आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत तिंगजपुर में लंबे समय से गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। धरना-प्रदर्शन के दौरान जन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही ग्राम पंचायत तिंगजपुर में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो समिति द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गांव में स्थायी रूप से पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। इसके पश्चात समिति के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार मोहन बड़ौदिया को सौंपा और समस्या के निराकरण के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के दौरान जन संघर्ष समिति के पदाधिकारी राजा भैय्या,अविनाश सिंह, राम सिंह मालवीय, डॉ शिव मालवीय, संतोष,संदीप सिसोदिया,गोकुल एवं ग्राम पंचायत तिंगजपुर के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    1
    शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया की ग्राम पंचायत तिंगजपुर में पेयजल संकट को लेकर जन संघर्ष समिति द्वारा जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम मोहन बड़ोदिया तहसीलदार को  ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
जन संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के नेतृत्व में आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत तिंगजपुर में लंबे समय से गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
धरना-प्रदर्शन के दौरान जन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही ग्राम पंचायत तिंगजपुर में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो समिति द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गांव में स्थायी रूप से पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
इसके पश्चात समिति के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार मोहन बड़ौदिया को सौंपा और समस्या के निराकरण के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन के दौरान जन संघर्ष समिति के पदाधिकारी राजा भैय्या,अविनाश सिंह, राम सिंह मालवीय, डॉ शिव मालवीय, संतोष,संदीप सिसोदिया,गोकुल एवं ग्राम पंचायत तिंगजपुर के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_Mukesh Bamniya
    Mukesh Bamniya
    Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अशोकनगर- सड़क हादसा में दुल्हन के जीजा की मौत, शादी में जा रहे परिवार की कार भिड़ी, दुल्हन सहित 6 घायल अशोकनगर के नईसराय–शाढ़ौरा रोड पर बरखेड़ा गांव के पास मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में शादी में जा रहे परिवार की कार बोलेरो से टकरा गई। इस हादसे में दुल्हन के जीजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुल्हन सहित 6 अन्य लोग घायल हो गए। जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई। जानकारी के अनुसार, कोलारस से जैन परिवार अपनी बेटी साक्षी जैन की शादी के लिए विदिशा जिले के गंजबासौदा जा रहा था। परिवार के सदस्य चार गाड़ियों में सवार होकर निकले थे। बरखेड़ा गांव के पास दूसरे नंबर पर चल रही अर्टिगा कार की सामने से आ रही बोलेरो से सीधी टक्कर हो गई। हादसे में 36 वर्षीय वैभव जैन पुत्र बाबूलाल जैन निवासी ब्यावर की मौके पर ही मौत हो गई। वैभव दुल्हन साक्षी के जीजा बताए जा रहे हैं। उनकी पत्नी पूजा जैन (34) भी घायल हो गईं। घायलों में दुल्हन साक्षी जैन (26), दुल्हन की मां शीला बाई (55) पत्नी अनिल कुमार जैन, प्रेम बाई (80) पत्नी शांतिलाल जैन निवासी भितरवार, खुशबू जैन (30) पत्नी उदित जैन निवासी कोलारस, डेढ़ साल की एक बच्ची और कार चालक सौरभ खटीक (28) शामिल हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल अशोकनगर पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने दुल्हन साक्षी जैन सहित दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल भोपाल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मृतक वैभव जैन के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। यह परिवार अशोकनगर में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर सोनम जैन का बताया जा रहा है। दूसरे बाहर चालक के अनुसार, बोलेरो चालक तेज गति से और अनियंत्रित तरीके से वाहन चला रहा था। आगे चल रही गाड़ी के चालक ने किसी तरह अपनी गाड़ी बचा ली, लेकिन पीछे आ रही अर्टिगा कार सीधे बोलेरो से टकरा गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।
    1
    अशोकनगर- सड़क हादसा में दुल्हन के जीजा की मौत,
शादी में जा रहे परिवार की कार भिड़ी, दुल्हन सहित 6 घायल
अशोकनगर के नईसराय–शाढ़ौरा रोड पर बरखेड़ा गांव के पास मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में शादी में जा रहे परिवार की कार बोलेरो से टकरा गई। इस हादसे में दुल्हन के जीजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुल्हन सहित 6 अन्य लोग घायल हो गए। जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
जानकारी के अनुसार, कोलारस से जैन परिवार अपनी बेटी साक्षी जैन की शादी के लिए विदिशा जिले के गंजबासौदा जा रहा था। परिवार के सदस्य चार गाड़ियों में सवार होकर निकले थे। बरखेड़ा गांव के पास दूसरे नंबर पर चल रही अर्टिगा कार की सामने से आ रही बोलेरो से सीधी टक्कर हो गई।
हादसे में 36 वर्षीय वैभव जैन पुत्र बाबूलाल जैन निवासी ब्यावर की मौके पर ही मौत हो गई। वैभव दुल्हन साक्षी के जीजा बताए जा रहे हैं। उनकी पत्नी पूजा जैन (34) भी घायल हो गईं।
घायलों में दुल्हन साक्षी जैन (26), दुल्हन की मां शीला बाई (55) पत्नी अनिल कुमार जैन, प्रेम बाई (80) पत्नी शांतिलाल जैन निवासी भितरवार, खुशबू जैन (30) पत्नी उदित जैन निवासी कोलारस, डेढ़ साल की एक बच्ची और कार चालक सौरभ खटीक (28) शामिल हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल अशोकनगर पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने दुल्हन साक्षी जैन सहित दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल भोपाल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
पुलिस ने मृतक वैभव जैन के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। यह परिवार अशोकनगर में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर सोनम जैन का बताया जा रहा है।
दूसरे बाहर चालक के अनुसार, बोलेरो चालक तेज गति से और अनियंत्रित तरीके से वाहन चला रहा था। आगे चल रही गाड़ी के चालक ने किसी तरह अपनी गाड़ी बचा ली, लेकिन पीछे आ रही अर्टिगा कार सीधे बोलेरो से टकरा गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।
    user_नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार
    नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार
    मकसूदनगढ़, गुना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • दतिया जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अशोक दांगी वगदा के नेतृत्व में आज दिनांक 10 मार्च समय दोपहर 12:00 बजे दिन मंगलवार को गैस सिलेंडर की बढ़ती दरों के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया कांग्रेस कार्यालय से निकल कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को अपने सिर पर रखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ भाजपा सरकार मुर्दाबाद,गैस सिलेंडर के दाम कम करो के नारे लगाते हुए बम बम महादेव,राज घाट चौराहा पर नारे बाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया
    2
    दतिया जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अशोक दांगी वगदा के नेतृत्व में आज दिनांक 10 मार्च समय दोपहर 12:00 बजे दिन मंगलवार को गैस सिलेंडर की बढ़ती दरों के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया कांग्रेस कार्यालय से निकल कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को अपने सिर पर रखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ भाजपा सरकार मुर्दाबाद,गैस सिलेंडर के दाम कम करो के नारे लगाते हुए बम बम महादेव,राज घाट चौराहा पर नारे बाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कालापीपल के नांदनी में वाहन हटाने के विवाद पर बवाल, दो युवकों की पिटाई के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम कालापीपल क्षेत्र के नांदनी गांव में वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार करीब 20 लोगों ने मिलकर दो युवकों के साथ मारपीट कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि वाहन हटाने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में दो युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    1
    कालापीपल के नांदनी में वाहन हटाने के विवाद पर बवाल, दो युवकों की पिटाई के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
कालापीपल क्षेत्र के नांदनी गांव में वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार करीब 20 लोगों ने मिलकर दो युवकों के साथ मारपीट कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
बताया जा रहा है कि वाहन हटाने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में दो युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया।
चक्काजाम के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    12 hrs ago
  • शाजापुर में खुले मैदान की सूखी घास में लगी आगः हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास भड़की लपटें; फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू शाजापुर (उज्जैन) 4 घंटे पहले शाजापुर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास एक खुले मैदान में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। मैदान में मौजूद सूखी घास और झाड़ियों में लगी आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया था। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। चिंगारी की आवाज के साथ भड़की लपटेंस्थानीय निवासी नरेंद्र के अनुसार दोपहर में अचानक चिंगारी उठने जैसी आवाज सुनाई दी। बाहर देखने पर मैदान में जमा सूखी घास और पत्तियों में आग लगी हुई थी। देखते ही देखते लपटें फैलने लगीं, जिससे आसपास के रहवासियों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड का दस्ता मौके पर पहुंचा और पानी की बौछारें शुरू कीं। त्वरित कार्रवाई के चलते आग को मैदान से सटे रिहायशी घरों तक पहुंचने से पहले ही बुझा दिया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है।आग लगने के कारणों की जांच जारी मैदान में आग किन परिस्थितियों में लगी, इसका आधिकारिक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक अंदेशा किसी जलती हुई वस्तु या शॉर्ट सर्किट के कारण घास में आग लगने का जताया जा रहा है।
    1
    शाजापुर में खुले मैदान की सूखी घास में लगी आगः हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास भड़की लपटें; फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू
शाजापुर (उज्जैन) 4 घंटे पहले
शाजापुर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास एक खुले मैदान में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। मैदान में मौजूद सूखी घास और झाड़ियों में लगी आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया था। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।
चिंगारी की आवाज के साथ भड़की लपटेंस्थानीय निवासी नरेंद्र के अनुसार दोपहर में अचानक चिंगारी उठने जैसी आवाज सुनाई दी। बाहर देखने पर मैदान में जमा सूखी घास और पत्तियों में आग लगी हुई थी। देखते ही देखते लपटें फैलने लगीं, जिससे आसपास के रहवासियों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को मामले की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड का दस्ता मौके पर पहुंचा और पानी की बौछारें शुरू कीं। त्वरित कार्रवाई के चलते आग को मैदान से सटे रिहायशी घरों तक पहुंचने से पहले ही बुझा दिया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है।आग लगने के कारणों की जांच जारी
मैदान में आग किन परिस्थितियों में लगी, इसका आधिकारिक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक अंदेशा किसी जलती हुई वस्तु या शॉर्ट सर्किट के कारण घास में आग लगने का जताया जा रहा है।
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • राजगढ़ में श्रद्धा के साथ मनाई गई शीतला सप्तमी, महिलाओं ने ठंडे भोजन का लगाया भोग। राजगढ़ में मंगलवार की सुबह 5 बजे ही शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शीतला माता के मंदिर पहुंचीं और भजन-कीर्तन व गीत गाते हुए सामूहिक पूजा-अर्चना की। राजगढ़ क्षेत्र में पर्व की परंपरा के अनुसार महिलाओं ने माता शीतला को एक दिन पहले तैयार किए गए बासी भोजन यानी ठंडे खाने का भोग लगाया। पूजा के बाद उसी प्रसाद को ग्रहण कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा और महिलाओं ने परिवार की खुशहाली के लिए माता से प्रार्थना की।
    7
    राजगढ़  में श्रद्धा के साथ मनाई गई शीतला सप्तमी, महिलाओं ने ठंडे भोजन का लगाया भोग।
राजगढ़  में मंगलवार की सुबह 5 बजे ही शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शीतला माता के मंदिर पहुंचीं और भजन-कीर्तन व गीत गाते हुए सामूहिक पूजा-अर्चना की।
राजगढ़ क्षेत्र में पर्व की परंपरा के अनुसार महिलाओं ने माता शीतला को एक दिन पहले तैयार किए गए बासी भोजन यानी ठंडे खाने का भोग लगाया। पूजा के बाद उसी प्रसाद को ग्रहण कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा और महिलाओं ने परिवार की खुशहाली के लिए माता से प्रार्थना की।
    user_Rambabu Chouhan
    Rambabu Chouhan
    पत्रकार खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.