logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किसानों के लिए फार्मर आईडी बनवाना जरूरी, तहसीलदार ने की अपील आधार, जमाबंदी की नकल और मोबाइल नंबर के साथ संबंधित पटवारी से संपर्क कर बनवाएं किसान आईडी पवन अग्रवाल डूंगला- किसानो को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ सुगमता से दिलाने के उद्देश्य से प्रभु लाल मीणा तहसीलदार डूंगला ने किसानों से किसान आईडी (Farmer ID) बनवाने की अपील की है। इस संबंध में तहसीलदार डूंगला ने 24 अगस्त 2026 को अपील जारी कर किसानों से शीघ्र अपनी फार्मर आईडी बनवाने का आग्रह किया। अपील में बताया गया कि भविष्य में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने, किसान सम्मान निधि, एमएसपी योजना में फसल बेचने, फसल बीमा का लाभ लेने, कृषि आदान की अनुदानित योजनाओं का लाभ उठाने, खाद-बीज प्राप्त करने तथा कृषक की श्रेणी निर्धारित करने सहित अन्य कार्यों में फार्मर आईडी उपयोगी होगी। इसके अलावा फसल विक्रय, दान अथवा वसीयत, नामांतरण खुलवाने तथा किसान की पहचान सुनिश्चित करने में भी इसका उपयोग किया जाएगा। तहसीलदार ने कहा कि किसान आईडी बनवाने का यही सही समय है। जिन किसानों ने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, वे अपना आधार कार्ड, जमाबंदी की नकल एवं आधार से जुड़े मोबाइल नंबर के साथ संबंधित पटवारी से संपर्क कर आईडी बनवा लें। इस संबंध में समस्त पटवारियों एवं भू-अभिलेख निरीक्षकों को भी आवश्यक सहयोग के निर्देश दिए गए हैं। अपील में यह भी बताया गया कि जिन किसानों ने फार्मर आईडी बनवा ली है, लेकिन उनकी कुछ कृषि भूमियां अभी आईडी में जुड़ी नहीं हैं, वे उस क्षेत्र के पटवारी, जहां संबंधित भूमि स्थित है, अथवा अपने क्षेत्र के पटवारी से संपर्क कर शेष कृषि भूमि को भी फार्मर आईडी में जुड़वाएं। तहसीलदार ने किसानों से आग्रह किया कि वे समय रहते फार्मर आईडी बनवा लें, ताकि भविष्य में सरकार की उपयोगी एवं आवश्यक योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। तहसीलदार ने संबंधित पटवारियों, भू-अभिलेख निरीक्षकों, सहायक कृषि अधिकारियों, कृषि पर्यवेक्षकों एवं पंचायत समिति स्तर के अधिकारियों को भी गांव-गांव में फार्मर आईडी का व्यापक प्रचार-प्रसार कर किसानों को योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं।

19 hrs ago
user_पवन अग्रवाल
पवन अग्रवाल
Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
19 hrs ago
28e135ce-a7ef-4422-a9d7-942b0c16657e

किसानों के लिए फार्मर आईडी बनवाना जरूरी, तहसीलदार ने की अपील आधार, जमाबंदी की नकल और मोबाइल नंबर के साथ संबंधित पटवारी से संपर्क कर बनवाएं किसान आईडी पवन अग्रवाल डूंगला- किसानो को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ सुगमता से दिलाने के उद्देश्य से प्रभु लाल मीणा तहसीलदार डूंगला ने किसानों से किसान आईडी (Farmer ID) बनवाने की अपील की है। इस संबंध में तहसीलदार डूंगला ने 24 अगस्त 2026 को अपील जारी कर किसानों से शीघ्र अपनी फार्मर आईडी बनवाने का आग्रह किया। अपील में बताया गया कि भविष्य में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने, किसान सम्मान निधि, एमएसपी योजना में फसल बेचने, फसल बीमा का लाभ लेने, कृषि आदान की अनुदानित योजनाओं का लाभ उठाने, खाद-बीज प्राप्त करने तथा कृषक की श्रेणी निर्धारित करने सहित अन्य कार्यों में फार्मर आईडी उपयोगी होगी। इसके अलावा फसल विक्रय, दान अथवा वसीयत, नामांतरण खुलवाने तथा किसान की पहचान सुनिश्चित करने में भी इसका उपयोग किया जाएगा। तहसीलदार ने कहा कि किसान आईडी बनवाने का यही सही समय है। जिन किसानों ने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, वे अपना आधार कार्ड, जमाबंदी की नकल एवं आधार से जुड़े मोबाइल नंबर के साथ संबंधित पटवारी से संपर्क कर आईडी बनवा लें। इस संबंध में समस्त पटवारियों एवं भू-अभिलेख निरीक्षकों को भी आवश्यक सहयोग के निर्देश दिए गए हैं। अपील में यह भी बताया गया कि जिन किसानों ने फार्मर आईडी बनवा ली है, लेकिन उनकी कुछ कृषि भूमियां अभी आईडी में जुड़ी नहीं हैं, वे उस क्षेत्र के पटवारी, जहां संबंधित भूमि स्थित है, अथवा अपने क्षेत्र के पटवारी से संपर्क कर शेष कृषि भूमि को भी फार्मर आईडी में जुड़वाएं। तहसीलदार ने किसानों से आग्रह किया कि वे समय रहते फार्मर आईडी बनवा लें, ताकि भविष्य में सरकार की उपयोगी एवं आवश्यक योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। तहसीलदार ने संबंधित पटवारियों, भू-अभिलेख निरीक्षकों, सहायक कृषि अधिकारियों, कृषि पर्यवेक्षकों एवं पंचायत समिति स्तर के अधिकारियों को भी गांव-गांव में फार्मर आईडी का व्यापक प्रचार-प्रसार कर किसानों को योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 9 क्विंटल लापसी से गौमाता का भोग, सारंगपुरा के गोभक्तों ने की गौसेवा हरा चारा खिलाया, महिला मंडल ने भजनों के साथ मनाया भक्तिमय दिन; बालिका खुशी ने भी उत्साह से खिलाई लापसी पवन अग्रवाल चिकारड़ा। श्री महावीर गोपाल गौशाला में सारंगपुरा के गोभक्तों की ओर से गौसेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान गौमाता को 9 क्विंटल लापसी का भोग लगाकर अर्पित किया गया, वहीं हरा चारा भी खिलाया गया। गौसेवा के दौरान बालिका खुशी ने भी उत्साह के साथ गौमाता को लापसी खिलाने में रुचि दिखाई। बालिका की श्रद्धा और उत्साह देखकर उपस्थित गोभक्तों ने इसे संस्कारों की सुंदर मिसाल बताया। गौशाला संचालक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि सारंगपुरा निवासी किशन लाल पिता रामेश्वर लाल, उदय लाल पिता हीरालाल, उदयलाल पिता भेरूलाल गुर्जर एवं हजारीलाल जाट सहित अन्य गोभक्तों की ओर से 9 क्विंटल लापसी तैयार करवाकर गौमाता को अर्पित की गई। वहीं सारंगपुरा के ग्रामीणों की ओर से हरा चारा भी खिलाया गया। वर्षों से गौसेवा में जुटे हैं सारंगपुरा के गोभक्त गोभक्त किशन लाल एवं उदयलाल ने बताया कि वे लंबे समय से श्री महावीर गोपाल गौशाला में समय-समय पर गौसेवा करते आ रहे हैं। अपनी सामर्थ्य के अनुसार लापसी, हरा चारा, खल-कपासिया एवं अन्य पशु आहार गौमाता को अर्पित करते हैं। उनका कहना है कि गौमाता के लिए जितना बन पड़ता है, उतना उनके निमित्त करने का प्रयास रहता है। किशन लाल ने बताया कि गौशाला में साफ-सफाई, पानी, हरे चारे और पशु आहार सहित व्यवस्थाएं सुदृढ़ हैं। इन बेहतर व्यवस्थाओं के चलते यह गौशाला क्षेत्र की अन्य गौशालाओं की तुलना में कई गुना आगे है। यहां आने वाले गोभक्तों को गौसेवा के साथ आत्मिक शांति और संतोष भी मिलता है। जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ भी गौमाता की शरण में किशन लाल ने बताया कि अनेक गोभक्त अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ अथवा पूर्वजों की स्मृति में गौशाला पहुंचकर गौमाता की सेवा करते हैं। लोग अपने विशेष दिन को गौमाता की शरण में बिताते हुए लापसी, हरा चारा एवं पशु आहार अर्पित करते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था है कि गौमाता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना गया है, इसलिए गौसेवा कर गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त करना सौभाग्य की बात है। सारंगपुरा महिला मंडल ने भजनों से बांधा भक्ति का माहौल गौसेवा के अवसर पर सारंगपुरा से चांदी बाई, वदामी बाई, सीता बाई, कमला बाई एवं शांति बाई के नेतृत्व में महिला मंडल भी गौशाला पहुंचा। महिलाओं ने गौमाता को हरा चारा खिलाकर सेवा का पुण्य लाभ लिया। इसके बाद कृष्ण भगवान एवं गौमाता मंदिर में ढोलक-पेटी की संगत के साथ भजनों का आनंद लिया। भजनों के दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने श्रद्धा के साथ नृत्य करते हुए भगवान के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की। गौसेवा, भजन और नृत्य से गौशाला परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। बालिका खुशी ने दिखाई सेवा की रुचि, संस्कारों का दिया संदेश गौमाता को लापसी खिलाने के दौरान बालिका खुशी ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। छोटी उम्र में धार्मिक एवं सेवा कार्यों के प्रति उसकी रुचि को देखकर गोभक्तों ने कहा कि सनातन धर्म के संस्कारों की शुरुआत बचपन से ही होती है। जब बच्चे छोटी उम्र से गौसेवा, धार्मिक आयोजनों और सेवा कार्यों से जुड़ते हैं तो उनके भीतर संस्कार, श्रद्धा और सेवा की भावना विकसित होती है। ऐसे संस्कार आगे चलकर परिवार और समाज को मजबूत बनाते हैं तथा घर-परिवार में सुख, शांति और सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं। कुएं में नियमित जलधारा, गौमाता की सेवा में जुटे गोपाल गौशाला में बने कुएं में नियमित जलधारा आने से गौमाता के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था बनी हुई है। हरे चारे के साथ खल-कपासिया एवं अन्य पशु आहार की भी नियमित व्यवस्था रहती है। गोपालों द्वारा गौमाता की नियमित देखभाल और सेवा की जाती है। गोभक्तों ने कहा कि गौमाता की सेवा में जितना बन पड़े, उतना करना ही सच्ची श्रद्धा है। इसी भावना के साथ सारंगपुरा सहित आसपास के क्षेत्र के लोग समय-समय पर श्री महावीर गोपाल गौशाला पहुंचकर गौसेवा में सहभागी बन रहे हैं।
    3
    9 क्विंटल लापसी से गौमाता का भोग, सारंगपुरा के गोभक्तों ने की गौसेवा

हरा चारा खिलाया, महिला मंडल ने भजनों के साथ मनाया भक्तिमय दिन; बालिका खुशी ने भी उत्साह से खिलाई लापसी
पवन अग्रवाल
चिकारड़ा। श्री महावीर गोपाल गौशाला में सारंगपुरा के गोभक्तों की ओर से गौसेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान गौमाता को 9 क्विंटल लापसी का भोग लगाकर अर्पित किया गया, वहीं हरा चारा भी खिलाया गया। गौसेवा के दौरान बालिका खुशी ने भी उत्साह के साथ गौमाता को लापसी खिलाने में रुचि दिखाई। बालिका की श्रद्धा और उत्साह देखकर उपस्थित गोभक्तों ने इसे संस्कारों की सुंदर मिसाल बताया।
गौशाला संचालक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि सारंगपुरा निवासी किशन लाल पिता रामेश्वर लाल, उदय लाल पिता हीरालाल, उदयलाल पिता भेरूलाल गुर्जर एवं हजारीलाल जाट सहित अन्य गोभक्तों की ओर से 9 क्विंटल लापसी तैयार करवाकर गौमाता को अर्पित की गई। वहीं सारंगपुरा के ग्रामीणों की ओर से हरा चारा भी खिलाया गया।
वर्षों से गौसेवा में जुटे हैं सारंगपुरा के गोभक्त
गोभक्त किशन लाल एवं उदयलाल ने बताया कि वे लंबे समय से श्री महावीर गोपाल गौशाला में समय-समय पर गौसेवा करते आ रहे हैं। अपनी सामर्थ्य के अनुसार लापसी, हरा चारा, खल-कपासिया एवं अन्य पशु आहार गौमाता को अर्पित करते हैं। उनका कहना है कि गौमाता के लिए जितना बन पड़ता है, उतना उनके निमित्त करने का प्रयास रहता है।
किशन लाल ने बताया कि गौशाला में साफ-सफाई, पानी, हरे चारे और पशु आहार सहित व्यवस्थाएं सुदृढ़ हैं। इन बेहतर व्यवस्थाओं के चलते यह गौशाला क्षेत्र की अन्य गौशालाओं की तुलना में कई गुना आगे है। यहां आने वाले गोभक्तों को गौसेवा के साथ आत्मिक शांति और संतोष भी मिलता है।
जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ भी गौमाता की शरण में
किशन लाल ने बताया कि अनेक गोभक्त अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ अथवा पूर्वजों की स्मृति में गौशाला पहुंचकर गौमाता की सेवा करते हैं। लोग अपने विशेष दिन को गौमाता की शरण में बिताते हुए लापसी, हरा चारा एवं पशु आहार अर्पित करते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था है कि गौमाता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना गया है, इसलिए गौसेवा कर गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त करना सौभाग्य की बात है।
सारंगपुरा महिला मंडल ने भजनों से बांधा भक्ति का माहौल
गौसेवा के अवसर पर सारंगपुरा से चांदी बाई, वदामी बाई, सीता बाई, कमला बाई एवं शांति बाई के नेतृत्व में महिला मंडल भी गौशाला पहुंचा। महिलाओं ने गौमाता को हरा चारा खिलाकर सेवा का पुण्य लाभ लिया। इसके बाद कृष्ण भगवान एवं गौमाता मंदिर में ढोलक-पेटी की संगत के साथ भजनों का आनंद लिया।
भजनों के दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने श्रद्धा के साथ नृत्य करते हुए भगवान के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की। गौसेवा, भजन और नृत्य से गौशाला परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा।
बालिका खुशी ने दिखाई सेवा की रुचि, संस्कारों का दिया संदेश
गौमाता को लापसी खिलाने के दौरान बालिका खुशी ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। छोटी उम्र में धार्मिक एवं सेवा कार्यों के प्रति उसकी रुचि को देखकर गोभक्तों ने कहा कि सनातन धर्म के संस्कारों की शुरुआत बचपन से ही होती है।
जब बच्चे छोटी उम्र से गौसेवा, धार्मिक आयोजनों और सेवा कार्यों से जुड़ते हैं तो उनके भीतर संस्कार, श्रद्धा और सेवा की भावना विकसित होती है। ऐसे संस्कार आगे चलकर परिवार और समाज को मजबूत बनाते हैं तथा घर-परिवार में सुख, शांति और सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं।
कुएं में नियमित जलधारा, गौमाता की सेवा में जुटे गोपाल
गौशाला में बने कुएं में नियमित जलधारा आने से गौमाता के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था बनी हुई है। हरे चारे के साथ खल-कपासिया एवं अन्य पशु आहार की भी नियमित व्यवस्था रहती है। गोपालों द्वारा गौमाता की नियमित देखभाल और सेवा की जाती है।
गोभक्तों ने कहा कि गौमाता की सेवा में जितना बन पड़े, उतना करना ही सच्ची श्रद्धा है। इसी भावना के साथ सारंगपुरा सहित आसपास के क्षेत्र के लोग समय-समय पर श्री महावीर गोपाल गौशाला पहुंचकर गौसेवा में सहभागी बन रहे हैं।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • आकोदड़ा गांव में करीब 300 बीघा चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने की अवैध कब्जा हटाने की मांग वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढावा के आकोदड़ा गांव में करीब 300 बीघा सरकारी गोचर (चारागाह) भूमि से अवैध कब्जा हटाने एवं भ्रामक रिपोर्ट पेश करने वाले राजस्व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के समक्ष शिकायत की। ग्रामीण महेंद्र सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि आकोदड़ा पटवार हल्का के खाता संख्या 42, 44 और 46 में करीब 300 बीघा सरकारी चरनोट भूमि दर्ज है। आरोप है कि इस जमीन पर कुछ प्रभावशाली लोगों ने चारदीवारी बनाकर एवं अलग-अलग हिस्सों में कब्जा कर फसलें बो दी हैं। इससे गांव में मवेशियों के सामने चरने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से इस अतिक्रमण को हटाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन स्थानीय प्रशासन का सहयोग नहीं मिल रहा।
    1
    आकोदड़ा गांव में करीब 300 बीघा चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने की अवैध कब्जा हटाने की मांग
वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढावा के आकोदड़ा गांव में करीब 300 बीघा सरकारी गोचर (चारागाह) भूमि से अवैध कब्जा हटाने एवं भ्रामक रिपोर्ट पेश करने वाले राजस्व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के समक्ष शिकायत की। ग्रामीण महेंद्र सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि आकोदड़ा पटवार हल्का के खाता संख्या 42, 44 और 46 में करीब 300 बीघा सरकारी चरनोट भूमि दर्ज है। आरोप है कि इस जमीन पर कुछ प्रभावशाली लोगों ने चारदीवारी बनाकर एवं अलग-अलग हिस्सों में कब्जा कर फसलें बो दी हैं। इससे गांव में मवेशियों के सामने चरने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से इस अतिक्रमण को हटाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन स्थानीय प्रशासन का सहयोग नहीं मिल रहा।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • बदले नियम 5 साल संविदा पर करना होगा काम, अच्छे प्रदर्शन पर मिलेगी पक्की नौकरी 25 हजार पदों पर सफाईकर्मी भर्ती होगी, कैबिनेट में लगेगी मुहर जयपुर| सफाई कर्मियों की हड़ताल में निकले फार्मूले पर सरकार ने काम तेज कर दिया है। विधानसभा के आगामी अगस्त के मानसून सत्र से पहले राजस्थान में बहुप्रतीक्षित 25 हजार सफाई कर्मी की भर्ती निकाली जाएगी। इसकी फाइल तैयार हो चुकी है। सफाईकर्मी पद पर अब सीधे स्थायी नौकरी नहीं मिलेगी। इसमें सिलेक्ट अभ्यर्थियों को पहले 5 साल संविदा पर काम करना होगा। इस दौरान अच्छे प्रदर्शन और अनुशासन की समीक्षा के बाद ही उन्हें नियमित (परमानेंट) किया जाएगा। हालांकि इस नियम में बदलाव भी संभव है। अगले सप्ताह होने वाली कैबिनेट बैठक में अंतिम फार्मूले पर मुहर लग सकती है। लेकिन यह फाइनल है कि अगले कुछ दिन में 3 बार स्थगित हुई भर्ती निकाल दी जाएगी। पहले इसके लिए 5 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया था। 5 साल से विवादों से घिरी भर्ती, अब नए मॉडल में लाएंगे लंबे समय से विवादों में घिरी सफाईकर्मी भर्ती के लिए सरकार ने यह नया मॉडल तैयार किया है। स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान संविदा भर्ती नियम-2022 के तहत सफाई कर्मियों की भर्ती करने की तैयारी में है। इसके लिए भर्ती विज्ञप्ति जल्द जारी की जाएगी। 2 बार कांग्रेस ने, एक बार भाजपा ने रद्द कीः पिछली कांग्रेस सरकार के समय पहले 24 हजार पदों की भर्ती निकाली। उसे रद्द किया गया। फिर 13 हजार 184 पदों पर निकाली गई भर्ती को अप्रैल 2023 में वापस ले लिया गया था। इसके बाद बीजेपी सरकार ने भर्ती की घोषणा की, लेकिन अगस्त 2024 में 23 हजार 820 पदों की भर्ती प्रक्रिया भी निरस्त करनी पड़ी।
    1
    बदले नियम 5 साल संविदा पर करना होगा काम, अच्छे प्रदर्शन पर मिलेगी पक्की नौकरी 25 हजार पदों पर
सफाईकर्मी भर्ती होगी, कैबिनेट में लगेगी मुहर जयपुर| सफाई कर्मियों की हड़ताल में निकले फार्मूले पर सरकार ने काम तेज कर दिया है। विधानसभा के आगामी अगस्त के मानसून सत्र से पहले राजस्थान में बहुप्रतीक्षित 25 हजार सफाई कर्मी की भर्ती निकाली जाएगी। इसकी फाइल तैयार हो चुकी है। सफाईकर्मी पद पर अब सीधे स्थायी नौकरी नहीं मिलेगी। इसमें सिलेक्ट अभ्यर्थियों को पहले 5 साल संविदा पर काम करना होगा। इस दौरान
अच्छे प्रदर्शन और अनुशासन की समीक्षा के बाद ही उन्हें नियमित (परमानेंट) किया जाएगा। हालांकि इस नियम में बदलाव भी संभव है। अगले सप्ताह होने वाली कैबिनेट बैठक में अंतिम फार्मूले पर मुहर लग सकती है। लेकिन यह फाइनल है कि अगले कुछ दिन में 3 बार स्थगित हुई भर्ती निकाल दी जाएगी। पहले इसके लिए 5 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया था।
5 साल से विवादों से घिरी भर्ती, अब नए मॉडल में लाएंगे लंबे समय से विवादों में घिरी सफाईकर्मी भर्ती के लिए सरकार ने यह नया मॉडल तैयार किया है। स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान संविदा भर्ती नियम-2022 के तहत सफाई कर्मियों की भर्ती करने की तैयारी में है। इसके लिए भर्ती विज्ञप्ति जल्द जारी की जाएगी। 2 बार कांग्रेस ने, एक बार भाजपा ने रद्द कीः पिछली कांग्रेस सरकार के समय पहले 24 हजार पदों की भर्ती निकाली। उसे रद्द किया गया। फिर 13 हजार 184 पदों पर निकाली गई भर्ती को अप्रैल 2023 में वापस ले लिया गया था। इसके बाद बीजेपी सरकार ने भर्ती की घोषणा की, लेकिन अगस्त 2024 में 23 हजार 820 पदों की भर्ती प्रक्रिया भी निरस्त करनी पड़ी।
    user_आदर्श न्यूज़
    आदर्श न्यूज़
    Advertising agency भोपालसागर, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव दर्शन 🙏✨ | घर बैठे करें प्रभु के दिव्य दर्शन, पाएं सेठ जी का आशीर्वाद 🌺❤️ श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव दर्शन 🙏✨ | घर बैठे करें प्रभु के दिव्य दर्शन, पाएं सेठ जी का आशीर्वाद 🌺❤️
    1
    श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव दर्शन 🙏✨ | घर बैठे करें प्रभु के दिव्य दर्शन, पाएं सेठ जी का आशीर्वाद 🌺❤️


श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव दर्शन 🙏✨ | घर बैठे करें प्रभु के दिव्य दर्शन, पाएं सेठ जी का आशीर्वाद 🌺❤️
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • नीमच में जनसुनवाई शिविर, 12 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण नीमच में पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभाकक्ष में 25 अगस्त को जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर आयोजित हुआ। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में सीएम हेल्पलाइन की लेवल-1, 2 और 3 की 12 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर उन्हें बंद करवाया गया। वहीं करीब 26 आवेदकों ने अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं। एसपी ने अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई सहित विभिन्न मामलों पर सुनवाई की गई।
    1
    नीमच में जनसुनवाई शिविर, 12 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण

नीमच में पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभाकक्ष में 25 अगस्त को जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर आयोजित हुआ। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में सीएम हेल्पलाइन की लेवल-1, 2 और 3 की 12 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर उन्हें बंद करवाया गया। वहीं करीब 26 आवेदकों ने अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं। एसपी ने अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई सहित विभिन्न मामलों पर सुनवाई की गई।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • डीएसटी की कार्रवाई, 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। डीएसटी ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना शंभूपुरा के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी कमलेश पाटीदार को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वांछित आरोपी गिरफ्तार करने हेतु पुलिस निरीक्षक जोधाराम के निर्देशन में डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ते की टीम गठित की गई जरिए मुखबिर एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि जिले के शंभूपुरा थाने के एनडीपीएस के प्रकरण में वांछित ₹10,000 का इनामी कमलेश पाटीदार अपने घर पर आया हुआ है और आज मनासा किसी काम से आएगा सूचना विश्वसनीय होने से टीम प्रभारी मय टीम के मनासा बस स्टैंड पहुंचे जहां पर चुकनी की तरफ से आने वाली बस से मुखबिर के बताए हुए हुलिए का एक आदमी बस से उतरा जिसको पड़कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कमलेश पिता मांगीलाल जाति पाटीदार निवासी चुकनी थाना मनासा, जिला नीमच (एमपी) होना बताया, जिसे डिटेन कर शंभूपुरा थाना पुलिस को अग्रिम अनुसंधान हेतु सुपुर्द किया गया। आरोपी स्वयं कोई मोबाइल नहीं रखता नहीं कोई डिवाइस रखता था सुबह शाम ही घर पर रहता था दिन में बाहर खेतों में घूम फिर कर समय व्यतीत करता था।
    1
    डीएसटी की कार्रवाई, 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। डीएसटी ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना शंभूपुरा के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी कमलेश पाटीदार को गिरफ्तार किया है। 
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वांछित आरोपी गिरफ्तार करने हेतु पुलिस निरीक्षक जोधाराम  के  निर्देशन में डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ते  की टीम गठित की गई जरिए मुखबिर एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि जिले के शंभूपुरा थाने के एनडीपीएस के प्रकरण में वांछित ₹10,000 का इनामी कमलेश पाटीदार अपने घर पर आया हुआ है और आज मनासा किसी काम से आएगा सूचना विश्वसनीय होने से टीम प्रभारी मय टीम के मनासा बस स्टैंड पहुंचे जहां पर चुकनी की तरफ से आने वाली बस से मुखबिर के बताए हुए हुलिए का एक आदमी बस से उतरा जिसको पड़कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कमलेश पिता मांगीलाल जाति पाटीदार निवासी चुकनी थाना मनासा, जिला नीमच (एमपी) होना बताया, जिसे डिटेन कर शंभूपुरा थाना पुलिस को अग्रिम अनुसंधान हेतु सुपुर्द किया गया। आरोपी स्वयं कोई मोबाइल नहीं रखता नहीं कोई डिवाइस रखता था सुबह शाम ही घर पर रहता था दिन में बाहर खेतों में घूम फिर कर समय व्यतीत करता था।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • घुटने साईटिका सर्वाइकल सिर दर्द का सफ़ल ईलाज आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ में हो रहा है 8302083835
    2
    घुटने साईटिका सर्वाइकल सिर दर्द का सफ़ल ईलाज आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ में हो रहा है 8302083835
    user_Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Ayurvedic Practitioner Chittaurgarh, Chittorgarh•
    14 hrs ago
  • टीएल बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश, समय-सीमा में करें शिकायतों का निराकरण नीमच, 25 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में टीएल बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान और जनकल्याण शिविर सहित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए। फोर्स क्लोजर से पहले हितग्राही से चर्चा अनिवार्य की गई। जनविश्वास शिविर की शिकायतें सात दिवस में निपटाने, फॉर्मर रजिस्ट्री में किसानों का पंजीयन बढ़ाने तथा स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की जांच के निर्देश दिए। 336 आवेदनों में 261 लंबित मिलने पर नाराजगी जताई और लापरवाह अधिकारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए।
    1
    टीएल बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश, समय-सीमा में करें शिकायतों का निराकरण

नीमच, 25 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में टीएल बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान और जनकल्याण शिविर सहित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए। फोर्स क्लोजर से पहले हितग्राही से चर्चा अनिवार्य की गई। जनविश्वास शिविर की शिकायतें सात दिवस में निपटाने, फॉर्मर रजिस्ट्री में किसानों का पंजीयन बढ़ाने तथा स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की जांच के निर्देश दिए। 336 आवेदनों में 261 लंबित मिलने पर नाराजगी जताई और लापरवाह अधिकारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.