logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटपूतली-बहरोड़ जिले मे बैठक की अध्यक्षता जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने की, जबकि जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। बैठक में एसपी ने बीते वर्ष के मुकाबले अपराध आंकड़ों की गहन समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि अपराध और अपराधियों के प्रति किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोकल व स्पेशल एक्ट के तहत कार्रवाई तेज करने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। एसपी ने हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश देते हुए गुंडा एक्ट और राजपासा के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। वहीं लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण, वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निरोधात्मक कार्रवाई बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पोक्सो, बलात्कार और महिला अत्याचार से जुड़े मामलों में तुरंत कार्रवाई और शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही नशे के खिलाफ ‘ऑपरेशन एंटी वेनम’ और साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए “म्यूल अकाउंट हंटर” अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए प्रमुख बाजारों, चौराहों, बैंकों, एटीएम और धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की जरूरत बताई गई। साथ ही नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने और खुफिया तंत्र को मजबूत करने पर भी बल दिया गया। जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए यातायात, जमीनी विवाद और अवैध खनन जैसे मुद्दों पर संयुक्त कार्रवाई की आवश्यकता बताई। बैठक में जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और थानाधिकारी मौजूद रहे। #SPसतवीरसिंह #अपराध_पर_सख्ती #पुलिस_एक्शन #राजस्थान_पुलिस #क्राइम_मीटिंग #कानून_व्यवस्था #महिला_सुरक्षा #ऑपरेशन_एंटीवेनम #साइबर_क्राइम #जीरो_टॉलरेंस #प्रशासनिक_बैठक #ViratnagarNews

1 hr ago
user_Kotputli-Behror Breaking Live
Kotputli-Behror Breaking Live
Local News Reporter कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Kotputli-Behror Breaking Live
    1
    Post by Kotputli-Behror Breaking Live
    user_Kotputli-Behror Breaking Live
    Kotputli-Behror Breaking Live
    Local News Reporter कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Devkaran Gurjar
    1
    Post by Devkaran Gurjar
    user_Devkaran Gurjar
    Devkaran Gurjar
    Grain Wholesaler नारायणपुर, अलवर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    1
    Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by Voice of Labour
    1
    Post by Voice of Labour
    user_Voice of Labour
    Voice of Labour
    Alwar, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • Post by Om Parkash
    1
    Post by Om Parkash
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • टोरड़ा-रामपुरा स्थित निर्मलनाथ आश्रम टोरड़ा में बाबा निर्मलनाथ महाराज की जयंती पर मंगलवार को भव्य धार्मिक आयोजन हुआ । आश्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य भंडारा, मेला और आकर्षक रोशनी का कार्यक्रम देखा गया, मेला में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ,पुलिस बल रहा तैनात,
    1
    टोरड़ा-रामपुरा स्थित निर्मलनाथ आश्रम टोरड़ा में बाबा निर्मलनाथ महाराज की जयंती पर मंगलवार को भव्य धार्मिक आयोजन हुआ । आश्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य भंडारा, मेला और आकर्षक रोशनी का कार्यक्रम देखा गया, मेला में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ,पुलिस बल रहा तैनात,
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    7 hrs ago
  • सनातन संस्कृति में विश्व को एक ही परिवार मानकर 'वसुदेव कुटुंबकम् ' की परिकल्पना के साथ सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की बात कही जाती है। वेदों और उपनिषदों में कहा भी गया है :- सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःख भाग्भवेत् ॥ भारतीय सनातन संस्कृति के सच्चे संत और तपस्वी सदैव विश्व शांति के लिए यज्ञ, हवन, जप, तप इत्यादि करते हैं। खैरथल जिले के शीतलदास बेनामी आश्रम, रैणागिरी के पीठाधीश्वर स्वामी बालकादेवाचार्य जी महाराज ने भी विश्व शांति के लिए 41 दिवसीय, पंच धूणी अग्नि तपस्या का संकल्प लिया है। स्वामी बालकादेवाचार्य जी महाराज द्वारा रसगण स्थित आश्रम में सोमवार 6 अप्रैल से प्रारंभ की गई यह कठिन तपस्या 17 मई को पूर्ण होगी। महाराज जी ने PY Talks से बात करते हुए कहा कि संतों का जन्म ही विश्व कल्याण के लिए होता है। उन्होंने कहा कि इस तपस्या का उद्देश्य विश्व शांति और सामाजिक एवं आध्यात्मिक जागरूकता है। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए संदेश देते हुए कहा कि सबको अपने भावनाएं एवं आचार विचार शुद्ध रखने चाहिए।
    1
    सनातन संस्कृति में विश्व को एक ही परिवार मानकर 'वसुदेव कुटुंबकम् ' की परिकल्पना के साथ सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की बात कही जाती है।
वेदों और उपनिषदों में कहा भी गया है :-
सर्वे भवन्तु सुखिनः  सर्वे सन्तु निरामयाः।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु  मा कश्चित् दुःख भाग्भवेत् ॥
भारतीय सनातन संस्कृति के सच्चे संत और तपस्वी सदैव विश्व शांति के लिए यज्ञ, हवन, जप, तप इत्यादि करते हैं।
खैरथल जिले के शीतलदास बेनामी आश्रम, रैणागिरी  के पीठाधीश्वर स्वामी बालकादेवाचार्य जी महाराज ने भी विश्व शांति के लिए 41 दिवसीय, पंच धूणी अग्नि तपस्या का संकल्प लिया है।
स्वामी बालकादेवाचार्य जी महाराज द्वारा रसगण स्थित आश्रम में सोमवार 6 अप्रैल से प्रारंभ की गई यह कठिन तपस्या 17 मई को पूर्ण होगी।
महाराज जी ने PY Talks से बात करते हुए कहा कि  संतों का जन्म ही विश्व कल्याण के लिए होता है। उन्होंने कहा कि इस तपस्या का उद्देश्य विश्व शांति और सामाजिक एवं आध्यात्मिक जागरूकता है। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए संदेश देते हुए कहा कि सबको अपने भावनाएं एवं आचार विचार शुद्ध रखने चाहिए।
    user_Pramod Kewlani
    Pramod Kewlani
    Local News Reporter खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by Kotputli-Behror Breaking Live
    1
    Post by Kotputli-Behror Breaking Live
    user_Kotputli-Behror Breaking Live
    Kotputli-Behror Breaking Live
    Local News Reporter कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.