Shuru
Apke Nagar Ki App…
Chatraram babaram devasi
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Chatraram babaram devasi2
- बाड़मेर सेंट पॉल रोड, टाउनशिप रोड एवं बलदेव नगर से पानी की टंकी तक की सीसी सड़क के लिए ₹14.50 करोड़ की स्वीकृति।इस ऐतिहासिक फैसले के लिए भजनलाल सरकार का बाड़मेर विधायक डॉ प्रियंका चौधरी ने हृदय से आभार जताया। बाड़मेर विधायक डॉ प्रियंका चौधरी जी ने कहा आज के बजट 2026-27 में बाड़मेर की प्रमुख माँगों को जिस संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ शामिल किया गया, वह सराहनीय है— 1.सेंट पॉल रोड (NH-68 से हरचंद प्याऊ तक) 2.NH-68 से टाउनशिप रोड (भगवती ग्रीन टाउन वाया) 3.बलदेव नगर (NH-68 से पानी की टंकी तक) इन सभी सड़कों की स्वीकृति यह दर्शाती है कि जो कहा गया था, जो वादा किया गया था, वह किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी का हार्दिक धन्यवाद। साथ ही बाड़मेर की समस्त जनता को विकास की एक और शुरुआत पर ढेरों शुभकामनाए।1
- Post by Padmaram1
- गडरा रोड (बाड़मेर)। गडरा रोड स्थित GSS (ग्रिड सब स्टेशन) परिसर में कर्मचारियों के रहने के लिए वर्षों पूर्व बनाया गया आवासीय भवन अब पूरी तरह जर्जर और खंडहर में तब्दील हो चुका है। भवन की दीवारों में गहरी दरारें पड़ चुकी हैं, छत का प्लास्टर जगह-जगह से झड़ रहा है और छज्जों से सीमेंट टूटकर गिर रहा है। ऐसे हालात में कार्मिक भय के साये में रहने को मजबूर हैं। मौके पर देखने से स्पष्ट होता है कि भवन की स्थिति अत्यंत खराब है। छत और दीवारों से लगातार मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। कर्मचारियों का कहना है कि कई बार उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक मरम्मत या नए भवन के निर्माण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इतना ही नहीं, GSS परिसर की चारदीवारी भी कई स्थानों से टूटी हुई है। टूटी हुई दीवारों के कारण आवारा पशु अंदर प्रवेश कर जाते हैं, जिससे विद्युत उपकरणों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रहती है। यह स्थिति न केवल विभागीय संपत्ति के लिए खतरा है, बल्कि पशुओं और आसपास के लोगों की जान के लिए भी जोखिमपूर्ण है। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर भवन को तुरंत खाली करवाकर नए भवन का निर्माण कराया जाए तथा टूटी हुई चारदीवारी की मरम्मत कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक इस गंभीर समस्या का समाधान करते हैं, या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Dhudaram Saran1
- मंगलवार को आलवाड़ा ग्राम में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें दुधवा खेतलावास लुबो की ढाणी नारवा़णा आलवाड़ा सभी गांव के धर्म प्रेमियों ने इस आयोजन को सफल बनाया कलश यात्रा झांकी डांडिया नृत्य1
- foji bhai 👑1
- Post by Padmaram1