Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिराई के लोगो को बैंक के काम के लिए 6 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था पहले पहले बिराई की लोगो को 6 किलोमीटर स्थिति बिराणी गांव में जाना पड़ता है बैंक के काम के लिए परंतु इस महिने बिराई गांव में ही राजस्थान ग्रामीण बैंक की न्यु ब्रांच ओपन होने से लोगों को राहत मिली
Dariyav News 24
बिराई के लोगो को बैंक के काम के लिए 6 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था पहले पहले बिराई की लोगो को 6 किलोमीटर स्थिति बिराणी गांव में जाना पड़ता है बैंक के काम के लिए परंतु इस महिने बिराई गांव में ही राजस्थान ग्रामीण बैंक की न्यु ब्रांच ओपन होने से लोगों को राहत मिली
More news from राजस्थान and nearby areas
- Prime Minister Narendra Modi recently celebrated the auspicious festival of Raksha Bandhan with school students and young children. The atmosphere was filled with joy and enthusiasm as bright, colorful rakhis were tied around his wrist by the smiling kids. PM Modi warmly interacted with the children, asking about their studies, interests, and dreams for the future. He showered his blessings upon them, emphasizing the values of love, unity, and protection. The young students expressed great excitement and pride in sharing this memorable moment with the Prime Minister, making the occasion both heartwarming and unforgettable Prime Minister Narendra Modi recently celebrated the auspicious festival of Raksha Bandhan with school students and young children. The atmosphere was filled with joy and enthusiasm as bright, colorful rakhis were tied around his wrist by the smiling kids. PM Modi warmly interacted with the children, asking about their studies, interests, and dreams for the future. He showered his blessings upon them, emphasizing the values of love, unity, and protection. The young students expressed great excitement and pride in sharing this memorable moment with the Prime Minister, making the occasion both heartwarming and unforgettable1
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ओसिया बैंक में लगी भीषण आग, पुलिसकर्मी ने जान की परवाह किए बिना अंदर घुसकर बुझाई आग जोधपुर क्षेत्र के ओसियां कस्बे के मुख्य बाजार रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI),ओसियां शाखा में शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। सूचना पर सीओ ओसियां, एसएचओ, डीओ रामप्रकाश सउनि मय पुलिस जाप्ता सहित मौके पर पहुंचे। वहीं ओसियां से फायर ब्रिगेड भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस, फायर ब्रिगेड कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से कड़ी मशक्कत करके करीब तीन बजे आग पर काबू पा लिया गया। ओसियां पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल भाकरराम (0779)ने अदम्य साहस की मिसाल पेश करते हुए उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना बैंक भवन के अंदर जाकर आग बुझाने का अथक प्रयास किया। उनके इस साहसिक प्रयास की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारण एवं नुकसान का पूरा आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के दौरान सीओ ओसियां एवं थाना स्टाफ मौके पर मौजूद रहा। समय रहते पुलिस, फायर ब्रिगेड एवं स्थानीय लोगों की सक्रियता से आग पर नियंत्रण पा लिया गया,जिससे बड़ी घटना टल गई। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। रिपोर्टर -मूलाराम जाखड़ ओसियां2
- सोलर प्लांट में चोरी करने वाली गैंग का खुलासा, मुख्य सरगना समेत 4 गिरफ्तार BNC, जोधपुर जोधपुर जिले के पुलिस थाना चामू और सोलर चोरी स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोलर प्लांट में चोरी करने वाली गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के मुख्य सरगना सहित चार शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रात के समय सोलर प्लांट को निशाना बनाकर पिकअप वाहन से चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण पंकज के निर्देशन में हुई कार्रवाई के तहत आरोपियों से पूछताछ में ग्राम डेढ़ा चक स्थित सोलर प्लांट में 19 अगस्त की रात हुई चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार माजिसा सोलर प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर आईपाल सिंह ने 21 अगस्त को रिपोर्ट दी थी कि अज्ञात चोर पिकअप वाहन में सवार होकर सोलर प्लांट से करीब 4100 मीटर डीसी केबल और 100 नग डब्यू-4 चोरी कर ले गए। इस पर पुलिस थाना चामू में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वारदात की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल के निर्देशन और बालेसर वृताधिकारी राजेंद्र सिंह के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी हनुमानराम के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सोलर चोरी स्पेशल टीम प्रभारी कमलसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना एकत्र कर चारों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से दस्तयाब किया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात से पहले सोलर प्लांट की रेकी करने और रात के समय पिकअप वाहन से चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने चारों को प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से पीसी रिमांड प्राप्त कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस जिले में हुई अन्य सोलर चोरी की घटनाओं और गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में भी जांच कर रही है। राजूराम पुत्र रतनाराम, सूजाराम पुत्र प्रहलादराम निवासी सेतरावा थाना देचू, दलाराम पुत्र रामूराम और डूगरराम पुत्र जेठाराम निवासी लवारन थाना चामू को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी हनुमानराम, सोलर चोरी स्पेशल टीम प्रभारी कमलसिंह, हैडकानि. मोहनराम, कानि. सुरेश डुडी, भंवरसिंह, चुतराराम, ड्रा. बाबूराम तथा हैडकानि. गोपालराम, कानि. भूराराम व पुखराज की विशेष भूमिका रही।2
- श्रावणी उपाकर्म पर यज्ञोपवीत धारी लोगों ने किया विशेष पूजन । मूंडवा में श्रावण मास की पूर्णिमा के अवसर पर यज्ञोपवीत धारी लोगों द्वारा विधि-विधान के साथ श्रावणी उपाकर्म किया गया। इस दौरान यज्ञोपवीत पूजन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। श्रावणी उपाकर्म के लिए लाखोलाव सरोवर के किनारे पण्डित श्रीबल्लभ दाधिच ने मंत्रोच्चार कर हेमाद्रय संकल्प दिलाया इस दौरान पंचगव्य का सेवन किया तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक विधियां पूरी कीं। श्रावणी उपाकर्म के दौरान यज्ञोपवीत धारण करने वाले लोगों ने आत्मशुद्धि एवं वर्षभर में जाने-अनजाने हुए दोषों के प्रायश्चित के लिए संकल्प लिया। इसके पश्चात यज्ञोपवीत का पूजन कर नवीन यज्ञोपवीत धारण किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने परंपरागत रीति-रिवाजों का पालन करते हुए देव, ऋषि एवं पितरों का स्मरण किया। श्रावणी उपाकर्म को सनातन परंपरा में आत्मशुद्धि, संस्कारों के नवीनीकरण और आध्यात्मिक अनुशासन से जोड़कर देखा जाता है। कार्यक्रम में यज्ञोपवीत धारी लोगों ने श्रद्धा के साथ भाग लेकर धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया।1
- पादूकलां,,पादूकलां से इस वक्त आस्था से जुड़ी एक अनूठी तस्वीर सामने आई है। अजमेर जिले के भुणाबाय निवासी छगन सिंह रावत बाबा रामदेवजी महाराज के दर्शन के लिए दंडवत यात्रा पर निकले हैं। करीब 15 दिन की यात्रा पूरी कर छगन सिंह दंडवत करते हुए ्पादूकलां पहुंचे, जहां उनकी श्रद्धा देखकर ग्रामीण और राहगीर भी देखते रह गए। छगन सिंह रावत बाबा रामदेवजी की चौथी फेरी कर रहे हैं। वे भुणाबाय से जैसलमेर जिले के पोकरण के पास स्थित रुणीचा धाम की ओर दंडवत करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। रावत ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती थी। उन्होंने बाबा रामदेवजी से मन्नत मांगी थी और मन्नत पूरी होने पर दंडवत करते हुए बाबा के दरबार तक पहुंचने का संकल्प लिया। रावत एक हाथ में ध्वज और नारियल लेकर दंडवत करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इस कठिन आस्था यात्रा में उनकी धर्मपत्नी और बेटी का लड़का यानी दोहिता भी साथ चल रहे हैं। दोहिता साइकिल पर यात्रा का जरूरी सामान लेकर चलता है। वहीं, यात्रा के दौरान बाबा रामदेवजी के भजन बजते रहते हैं और पूरा माहौल भक्तिमय बना रहता है। पादूकलां में जब ग्रामीणों और युवाओं ने छगन सिंह को दंडवत करते हुए देखा तो वे कुछ देर तक उनकी आस्था को देखते रह गए। वहीं, रास्ते से गुजर रहे पैदल यात्रियों ने भी ‘जय बाबा रामसापीर’ और बाबा रामदेवजी के जयकारे लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। इन दिनों रुणीचा धाम की ओर श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ रहा है। श्रद्धालु पैदल और वाहनों से बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। कई श्रद्धालु रास्ते में दंडवत प्रणाम करते हुए अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं। इसी कड़ी में छगन सिंह रावत की दंडवत यात्रा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। छगन सिंह रावत का लक्ष्य करीब साढ़े तीन महीने की यात्रा पूरी कर रुणीचा धाम पहुंचना और बाबा रामदेवजी के दर्शन करना है। उनकी यह कठिन दंडवत यात्रा श्रद्धा, संकल्प और आस्था की मिसाल बनी हुई है।4
- जलदाय विभाग की लापरवाही से रोहट के चोराई क्षेत्र में भयंकर पेयजल संकट- जागरवाल संविदा कर्मचारियों को 18 माह से भुगतान नहीं, हड़ताल से कई गांवों की पेयजल सप्लाई प्रभावित मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली -रोहट पंचायत समिति के चोराई क्षेत्र के गांवों में जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते भयंकर पेयजल संकट पैदा हो गया है। संविदा कर्मचारियों को पिछले 18 माह से भुगतान नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों ने पेयजल सप्लाई का काम बंद कर दिया, जिसके चलते ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पाली जिला अध्यक्ष एवं किसान नेता मदन सिंह जागरवाल ने आज रोहट के चोराई क्षेत्र का दौरा कर धोलेरिया जागीर सहित आसपास के गांवों में पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। जागरवाल ने बताया कि धोलेरिया जागीर में पिछले 17 दिनों से पेयजल सप्लाई बंद थी। जानकारी लेने पर सामने आया कि पेयजल सप्लाई का कार्य कर रहे संविदा कर्मचारी पुरुषोत्तम दास मीणा को पिछले 18 माह से भुगतान नहीं मिला है, जिसके कारण उन्होंने काम करना बंद कर दिया। इसी क्षेत्र में करीब पांच अन्य कर्मचारी भी संविदा पर पेयजल व्यवस्था में कार्यरत हैं। जागरवाल ने बताया कि संबंधित ठेकेदार से बातचीत करने पर जानकारी मिली कि पिछले 18 माह से पूर्व सहायक अभियंता,अधिशाषी अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता द्वारा बिल तैयार नहीं किए गए। इसके चलते सरकार की ओर से भुगतान नहीं हो सका अधिकारियों की इस लापरवाही का सीधा खामियाजा अब क्षेत्र की जनता को पीने के पानी के संकट के रूप में भुगतना पड़ रहा है। जागरवाल ने बताया कि उन्होंने आज रोहट के वर्तमान सहायक अभियंता से दूरभाष पर बातचीत कर मामले की जानकारी दी,जिसके बाद धोलेरिया जागीर में पेयजल सप्लाई शुरू करवाई गई। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है कि क्षेत्र में पानी की व्यवस्था के लिए कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें 18 माह तक भुगतान नहीं किया जाता। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण कर्मचारियों और आम जनता दोनों को परेशान होना पड़ रहा है। जागरवाल ने राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को पत्र एवं ई-मेल भेजकर जलदाय विभाग की लापरवाही पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। साथ हीचोराई क्षेत्र के खुटानी,दीवानदी, मुड़िया, गेलवास, चेंडा, फेकरिया सहित अनेक गांवों में पानी की उपलब्धता होने के बावजूद ग्रामीण पीने के पानी के लिए जूझ रहे हैं। और पाली जिला अकाल की चपेट में है और आने वाले समय में पेयजल संकट और गंभीर हो सकता है। ऐसे में चोराई क्षेत्र के गांवों को पर्याप्त एवं नियमित पेयजल उपलब्ध करवाना सरकार और जलदाय विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। जागरवाल ने पाली जिला कलेक्टर को भी पत्र भेजकर जलदाय विभाग की लापरवाही की तत्काल जांच करवाने, जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा संविदा कर्मचारियों का लंबित भुगतान शीघ्र करवाकर नियमित भुगतान की व्यवस्था शुरू करने की मांग की है।और अधिकारियों और ठेकेदार की आपसी लापरवाही का बोझ आम जनता पर नहीं डाला जा सकता। जब सरकार ने ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी विभाग को दी है, तो विभाग को कर्मचारियों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करते हुए हर गांव में नियमित पानी पहुंचाना होगा।1
- बिग ब्रेकिंग न्यूज- नेपाल - तिब्बत बॉर्डर से अचानक आई बाढ़ से सब कुछ बहते देखा जा सकता है ये ऐसा तबाही का खौफनाक विडियो आज तक किसी ने नही देखा होगा इसमे लोग छतौ ओर बालकानियो मे फंसे हुए लोगों को देख सकते है नेपाल मे आपदा मे 469 लौगो की मौत हो चुकी है और अभी भी सैकड़ों लोग लापता हैं।1
- नागौर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:- नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अवैध पिस्टल और 24 जिंदा कारतूस बरामद 4आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार नागौर,,नागौर में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ खाटू बड़ी थाना पुलिस और डीएसटी ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हथियार सप्लायर सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6 अवैध पिस्टल और 24 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।जिला पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी के निर्देश पर अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी को सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने 27 अगस्त 2026 को कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार सप्लायर ओमप्रकाश देहड़ू को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीन अन्य हथियार खरीदारों को भी गिरफ्तार किया पुलिस द्वारा 4आरोपयों को गिरफ्तार किया गया है पुलिस के अनुसार आरोपियों से कुल 6 पिस्टल, 24 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों से हथियारों की खरीद-फरोख्त और इनके नेटवर्क को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कार्रवाई में डीएसटी नागौर और थाना खाटू बड़ी पुलिस की अहम भूमिका रही।3