logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आगरा में कार से खतरनाक स्टंट, फतेहाबाद रोड पर सनरूफ से लटकते युवाओं का VIDEO वायरल आगरा से एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवा कार की सनरूफ से बाहर निकलकर और खिड़कियों से लटककर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मामला फतेहाबाद रोड पर अमर होटल के पास का है। रोज जाम से जूझ रही इस व्यस्त सड़क पर युवाओं की लापरवाही ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। वायरल वीडियो अब सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहा है।

1 hr ago
user_Braj kishor Sharma Reporter
Braj kishor Sharma Reporter
Content Creator (YouTuber) आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

आगरा में कार से खतरनाक स्टंट, फतेहाबाद रोड पर सनरूफ से लटकते युवाओं का VIDEO वायरल आगरा से एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवा कार की सनरूफ से बाहर निकलकर और खिड़कियों से लटककर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मामला फतेहाबाद रोड पर अमर होटल के पास का है। रोज जाम से जूझ रही इस व्यस्त सड़क पर युवाओं की लापरवाही ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। वायरल वीडियो अब सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पत्रकार ब्यूरो चीफ राजीव कुमार सिंह सिकरवार दैनिक उजाला आज तक हिंदी पेपर आगरा(उ.प्र)🙏🇮🇳✍️ ये ट्रिपल लेयर ट्रैफिक है। सबसे नीचे मेरठ–गाजियाबाद ओल्ड हाईवे है। उसके ऊपर दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेस वे है। सबसे ऊपर है दिल्ली–मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर। कल PM नरेंद्र मोदी इस कॉरिडोर का शुभारंभ करेंगे। मेरठ देश का ऐसा पहला शहर होगा, जहां रैपिड और मेट्रो ट्रेन एक लाइन पर चलेंगी।
    4
    पत्रकार ब्यूरो चीफ राजीव कुमार सिंह सिकरवार दैनिक उजाला आज तक हिंदी पेपर आगरा(उ.प्र)🙏🇮🇳✍️
ये ट्रिपल लेयर ट्रैफिक है। सबसे नीचे मेरठ–गाजियाबाद ओल्ड हाईवे है। उसके ऊपर दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेस वे है। सबसे ऊपर है दिल्ली–मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर। कल PM नरेंद्र मोदी इस कॉरिडोर का शुभारंभ करेंगे। मेरठ देश का ऐसा पहला शहर होगा, जहां रैपिड और मेट्रो ट्रेन एक लाइन पर चलेंगी।
    user_राजीव सिकरवार, पत्रकार (ब्यूरो चीफ) डिस्ट्रिक्ट हैंड प्रैस रिपोर्टर आगरा ( उ.प्र)
    राजीव सिकरवार, पत्रकार (ब्यूरो चीफ) डिस्ट्रिक्ट हैंड प्रैस रिपोर्टर आगरा ( उ.प्र)
    Chef आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 min ago
  • Post by गीताधौरहरा
    1
    Post by गीताधौरहरा
    user_गीताधौरहरा
    गीताधौरहरा
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। नगला छउआ इलाके में दिल्ली नंबर की तेज रफ्तार कार अचानक एक EV शोरूम में जा घुसी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि शाम करीब 7:30 बजे कार लापरवाही से चलाते हुए सीधे शोरूम में घुस गई। गनीमत रही कि उस समय शोरूम के अंदर मौजूद लोग सुरक्षित बच गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। कार की टक्कर से बाहर खड़ी दो ग्राहकों की बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं, वहीं कार भी बुरी तरह टूट गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामे का माहौल बन गया। शोरूम प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दे दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    1
    आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। नगला छउआ इलाके में दिल्ली नंबर की तेज रफ्तार कार अचानक एक EV शोरूम में जा घुसी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि शाम करीब 7:30 बजे कार लापरवाही से चलाते हुए सीधे शोरूम में घुस गई। गनीमत रही कि उस समय शोरूम के अंदर मौजूद लोग सुरक्षित बच गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
कार की टक्कर से बाहर खड़ी दो ग्राहकों की बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं, वहीं कार भी बुरी तरह टूट गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामे का माहौल बन गया।
शोरूम प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दे दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    user_Braj kishor Sharma Reporter
    Braj kishor Sharma Reporter
    Content Creator (YouTuber) आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • शादी के फेरे लेकर सीधे आंगनवाड़ी इंटरव्यू में पहुंची दुल्हन।। नवविवाहित जोड़ा शादी परिधान में विकास भवन में बना आकर्षण का केंद्र शादी की खुशियों के बीच नौकरी की कोशिश, दुल्हन लहंगे में और दूल्हा साथ,आंगनबाड़ी इंटरव्यू में उमड़ी लोगों की भीड़ शादी से पहले किया था आवेदन,शादी वाले दिन इंटरव्यू की मिली थी सूचना।। समय की कमी नहीं बनी बाधा,फेरों के बाद सीधे विकास भवन पहुंची अनीशा शादी के अगले ही पल नवदंपति ने लिया जिम्मेदारी का फैसला प्रेम विवाह के बाद पहली परीक्षा, शादी के परिधान में दिया आंगनबाड़ी इंटरव्यू लहंगे में इंटरव्यू देती दिखी दुल्हन, संजय पैलेस में सबकी नजरें ठहरीं नौकरी के जज्बे ने जीता सभी दिल। शादी और करियर साथ-साथ, आंगनबाड़ी इंटरव्यू में दिखा नवदंपती का हौसला आगरा के सैया ब्लॉक के रहने वाले है नवदंपत्ति
    1
    शादी के फेरे लेकर सीधे आंगनवाड़ी इंटरव्यू में पहुंची दुल्हन।।
नवविवाहित जोड़ा शादी परिधान में विकास भवन में बना आकर्षण का केंद्र
शादी की खुशियों के बीच नौकरी की कोशिश,
दुल्हन लहंगे में और दूल्हा साथ,आंगनबाड़ी इंटरव्यू में उमड़ी लोगों की भीड़
शादी से पहले किया था आवेदन,शादी वाले दिन इंटरव्यू की मिली थी सूचना।।
समय की कमी नहीं बनी बाधा,फेरों के बाद सीधे विकास भवन पहुंची अनीशा
शादी के अगले ही पल नवदंपति ने लिया जिम्मेदारी का फैसला
प्रेम विवाह के बाद पहली परीक्षा, शादी के परिधान में दिया आंगनबाड़ी इंटरव्यू
लहंगे में इंटरव्यू देती दिखी दुल्हन, संजय पैलेस में सबकी नजरें ठहरीं
नौकरी के जज्बे ने जीता सभी दिल।
शादी और करियर साथ-साथ, आंगनबाड़ी इंटरव्यू में दिखा नवदंपती का हौसला
आगरा के सैया ब्लॉक के रहने वाले है नवदंपत्ति
    user_Rahul thakur
    Rahul thakur
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • #maa#
    1
    #maa#
    user_Mohdsaeed Saeed
    Mohdsaeed Saeed
    Agra, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • *विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 अभियान के अंतर्गत,मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु आज 22 फरवरी, 2026 को जनपद के सभी बूथों पर आयोजित हुआ विशेष अभियान* *जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश* आगरा संवाददाता बहादुर सिंह आगरा.22.02.2026.आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 अभियान के अंतर्गत,मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु आयोजित चौथे विशेष अभियान में विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर संबंधित को निर्देश दिए। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगरा कॉलेज में बने मतदेय स्थल 256,257,258,259 तथा हिलमैन पब्लिक स्कूल में बने मतदेय स्थल आदि का निरीक्षण किया जहां बीएलओ वीना शर्मा, विजय प्रताप, जाकिर हुसैन से जानकारी प्राप्त की।प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा जी के निर्देशानुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अन्तर्गत दावा एवं आपत्ति अवधि में अधिक से अधिक संख्या में पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में सम्मिलित कराने तथा मतदाता सूची को शुद्ध करने के उद्देश्य से दावा एवं आपत्ति प्राप्त किये जाने हेतु चार विशेष अभियान दिवस आयोजित कराये जाने के निर्देश दिये गये थे इन निर्देशों के क्रम में पूर्व में दिनांक 11 जनवरी, 18 जनवरी तथा 31 जनवरी, 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित किये गये थे। इसी क्रम में आज रविवार, दिनांक 22 फरवरी 2026 को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया,विशेष अभियान दिवस में सभी मतदेय स्थलों पर प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) की उपस्थित रही तथा मतदाता हेल्प डेस्क पर सक्रिय रह कर दावा एवं आपत्ति प्राप्त किए गए। जिलाधिकारी ने बूथ निरीक्षण में बीएलओ के पास 6 जनवरी, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची तथा फार्म यथा 6, 6A, 7 एवं 8 की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। निरीक्षण में मतदान केंद्र पर बने हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जानकारी ली तथा मतदाताओं को फार्म भरने में सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मतदाताओं से संवाद भी किया तथा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), वार्ड के सभासदों, ग्राम प्रधानों आदि से भी सक्रिय सहयोग की अपील की। जिलाधिकारी ने बताया कि ऐसे पात्र नागरिक जिनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हैं वह अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु अपने निकटतम मतदेय स्थल पर पहुँचकर फार्म-6 निःशुल्क प्राप्त कर रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नम्बर, आयु प्रमाण-पत्र, निवास का पता एवं परिवार के किसी सदस्य का EPIC/मतदाता फोटो पहचान-पत्र की छायाप्रति संलग्न कर फार्म जमा कर सकते हैं। साथ ही जो मतदाता स्थाई रूप से अन्यत्र चले गए हैं, जिनकी मृत्यु हो गई है, का फार्म-7 भरा जाएगा एवं जो मतदाता किसी प्रकार का संशोधन कराना चाहते हैं वह फार्म-8 भरकर साक्ष्य सहित सम्बन्धित मतदेय स्थल अथवा तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केन्द्र पर जमा कर सकते हैं।
    3
    *विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 अभियान के अंतर्गत,मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु आज 22 फरवरी, 2026 को जनपद के सभी बूथों पर आयोजित हुआ विशेष अभियान*
*जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश*
आगरा संवाददाता बहादुर सिंह 
आगरा.22.02.2026.आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 अभियान के अंतर्गत,मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु आयोजित चौथे विशेष अभियान में विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर संबंधित को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगरा कॉलेज में बने मतदेय स्थल 256,257,258,259 तथा हिलमैन पब्लिक स्कूल में बने मतदेय स्थल आदि का निरीक्षण किया जहां बीएलओ वीना शर्मा, विजय प्रताप, जाकिर हुसैन से जानकारी प्राप्त की।प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा जी के निर्देशानुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अन्तर्गत दावा एवं आपत्ति अवधि में अधिक से अधिक संख्या में पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में सम्मिलित कराने तथा मतदाता सूची को शुद्ध करने के उद्देश्य से दावा एवं आपत्ति प्राप्त किये जाने हेतु चार विशेष अभियान दिवस आयोजित कराये जाने के निर्देश दिये गये थे 
इन निर्देशों के क्रम में पूर्व में दिनांक 11 जनवरी, 18 जनवरी तथा 31 जनवरी, 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित किये गये थे। इसी क्रम में आज रविवार, दिनांक 22 फरवरी 2026 को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया,विशेष अभियान दिवस में सभी मतदेय स्थलों पर प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) की उपस्थित रही तथा मतदाता हेल्प डेस्क पर सक्रिय रह कर दावा एवं आपत्ति प्राप्त किए गए।
जिलाधिकारी ने बूथ निरीक्षण में बीएलओ के पास 6 जनवरी, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची तथा फार्म यथा 6, 6A, 7 एवं 8 की उपलब्धता आदि की जानकारी ली।
निरीक्षण में मतदान केंद्र पर बने हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जानकारी ली तथा मतदाताओं को फार्म भरने में सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने मतदाताओं से संवाद भी किया तथा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), वार्ड के सभासदों, ग्राम प्रधानों आदि से भी सक्रिय सहयोग की अपील की।
जिलाधिकारी ने बताया कि ऐसे पात्र नागरिक जिनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हैं वह अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु अपने निकटतम मतदेय स्थल पर पहुँचकर फार्म-6 निःशुल्क प्राप्त कर रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नम्बर, आयु प्रमाण-पत्र, निवास का पता एवं परिवार के किसी सदस्य का EPIC/मतदाता फोटो पहचान-पत्र की छायाप्रति संलग्न कर फार्म जमा कर सकते हैं। साथ ही जो मतदाता स्थाई रूप से अन्यत्र चले गए हैं, जिनकी मृत्यु हो गई है, का फार्म-7 भरा जाएगा एवं जो मतदाता किसी प्रकार का संशोधन कराना चाहते हैं वह फार्म-8 भरकर साक्ष्य सहित सम्बन्धित मतदेय स्थल अथवा तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केन्द्र पर जमा कर सकते हैं।
    user_Bahadur Singh
    Bahadur Singh
    Farmer आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नमस्ते दोस्तों, मैं अनूप चौहान, 'AK India Bharat' के लिए। ​आज की इस रिपोर्ट में हम आपको अलीगढ़ के अनार का नगला (पिन कोड 202001) की वो कड़वी सच्चाई दिखा रहे हैं जिसे प्रशासन ने भुला दिया है। यहाँ की सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भरा हुआ है और स्थानीय निवासी नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। ​क्या यही है अलीगढ़ की स्मार्ट सिटी का सपना? बच्चे बीमारियों के बीच रहने को मजबूर हैं और बुजुर्गों का निकलना दूभर हो गया है। प्रशासन इस ओर कब ध्यान देगा? ​इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि सोए हुए प्रशासन तक यह आवाज पहुँच सके। ​स्थान: अनार का नगला, अलीगढ़ (202001) ​रिपोर्टर: अनूप चौहान ​चैनल: AK India Bharat
    4
    नमस्ते दोस्तों, मैं अनूप चौहान, 'AK India Bharat' के लिए।
​आज की इस रिपोर्ट में हम आपको अलीगढ़ के अनार का नगला (पिन कोड 202001) की वो कड़वी सच्चाई दिखा रहे हैं जिसे प्रशासन ने भुला दिया है। यहाँ की सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भरा हुआ है और स्थानीय निवासी नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
​क्या यही है अलीगढ़ की स्मार्ट सिटी का सपना? बच्चे बीमारियों के बीच रहने को मजबूर हैं और बुजुर्गों का निकलना दूभर हो गया है। प्रशासन इस ओर कब ध्यान देगा?
​इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि सोए हुए प्रशासन तक यह आवाज पहुँच सके।
​स्थान: अनार का नगला, अलीगढ़ (202001)
​रिपोर्टर: अनूप चौहान
​चैनल: AK India Bharat
    user_Ak india bharat 5
    Ak india bharat 5
    मैं एक रिपोर्टर सिविल लाइंस, आगरा•
    5 hrs ago
  • आगरा से एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवा कार की सनरूफ से बाहर निकलकर और खिड़कियों से लटककर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मामला फतेहाबाद रोड पर अमर होटल के पास का है। रोज जाम से जूझ रही इस व्यस्त सड़क पर युवाओं की लापरवाही ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। वायरल वीडियो अब सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहा है।
    1
    आगरा से एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवा कार की सनरूफ से बाहर निकलकर और खिड़कियों से लटककर स्टंट करते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मामला फतेहाबाद रोड पर अमर होटल के पास का है। रोज जाम से जूझ रही इस व्यस्त सड़क पर युवाओं की लापरवाही ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। वायरल वीडियो अब सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहा है।
    user_Braj kishor Sharma Reporter
    Braj kishor Sharma Reporter
    Content Creator (YouTuber) आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.