Shuru
Apke Nagar Ki App…
बारसूर में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार दंतेवाड़ा में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बारसूर थाना पुलिस ने विद्युत सब स्टेशन के सामने खाली प्लॉट में दबिश दी। मौके से बिक्री के लिए रखी गई विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कुल 12 हजार 740 एमएल शराब जब्त की, जिसकी कीमत करीब 10 हजार 800 रुपये है। मामले में बारसूर निवासी 24 वर्षीय संजय नाग को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
Kamlesh singh thakur
बारसूर में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार दंतेवाड़ा में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बारसूर थाना पुलिस ने विद्युत सब स्टेशन के सामने खाली प्लॉट में दबिश दी। मौके से बिक्री के लिए रखी गई विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कुल 12 हजार 740 एमएल शराब जब्त की, जिसकी कीमत करीब 10 हजार 800 रुपये है। मामले में बारसूर निवासी 24 वर्षीय संजय नाग को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- बारसूर में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार दंतेवाड़ा में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बारसूर थाना पुलिस ने विद्युत सब स्टेशन के सामने खाली प्लॉट में दबिश दी। मौके से बिक्री के लिए रखी गई विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कुल 12 हजार 740 एमएल शराब जब्त की, जिसकी कीमत करीब 10 हजार 800 रुपये है। मामले में बारसूर निवासी 24 वर्षीय संजय नाग को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।2
- हमने मानवता का परिचय देते हुए एक सिकलिन पेशेंट को ब्लड डोनेट किया हमने मानवता का परिचय देते हुए एक सिकलिन पेशेंट को ब्लड डोनेट किया1
- नया बस स्टैंड के पास विवाद, मारपीट में युवक घायल, बोधघाट थाने में शिकायत दर्ज नया बस स्टैंड के पास विवाद, मारपीट में युवक घायल, बोधघाट थाने में शिकायत दर्ज जगदलपुर। शहर के नया बस स्टैंड स्थित 'यश भोजनालय' में कार्यरथ युवक रानी पान दुकान के सामने दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि मामला मारपीट तक जा पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान भोजनालय में कार्यरत एक कर्मचारी ने बीच में आकर 'लंबू' नामक युवक पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। इस हमले में लंबू के आंख के पास गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना जैसे ही उसकी पत्नी को मिली, वह तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद पीड़ित पत्नी अपने घायल पति को लेकर शिकायत दर्ज कराने बोधघाट थाना पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है।1
- कोंडागांव रक्षाबंधन पर शिक्षक सूरज नेताम की अनूठी पहल, 35 छात्राओं को राखी-मिठाई देकर दिया ‘बेटी पढ़ाओ’ का संदेश1
- Narayanpur Raksha Bandhan: कभी हाथों में थी बंदूक, आज DRG जवानों की कलाई पर बांधी राखी, बदली रिश्तों की तस्वीर नारायणपुर। अबूझमाड़ और बस्तर की बदलती तस्वीर के बीच नारायणपुर में रक्षाबंधन का एक भावुक दृश्य सामने आया। हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट चुकीं आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों ने DRG जवानों और पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी। DRG परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल समेत पुलिस अधिकारियों और जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के रिश्ते और विश्वास का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कभी जिन इलाकों में बंदूक और हिंसा का साया था, वहीं आत्मसमर्पित महिलाओं का सुरक्षा बलों के साथ इस तरह रक्षाबंधन मनाना विश्वास, पुनर्वास और मुख्यधारा में वापसी का प्रतीक बनकर सामने आया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल ने कहा कि रक्षाबंधन केवल त्योहार नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। मुख्यधारा में लौट चुके लोगों को सम्मान और अपनापन देना सामूहिक जिम्मेदारी है। #NarayanpurNews #Narayanpur #RakshaBandhan #DRG #DRGJawan #BastarNews #ChhattisgarhNews #NaxalSurrender #Mainstream #BastarChange #RakshaSutra #NarayanpurPolice #CGNews #CGNews #BastarNews #BreakingNews #IBC24 #IBC24in1
- *बहन की रक्षा भाई करेगा पर भाई की रक्षा कौन करेगा?* अधिक जानकारी के लिए अवश्य पढ़िए पुस्तक *जीने की राह* जरूर पढ़े *बहन की रक्षा भाई करेगा पर भाई की रक्षा कौन करेगा?* अधिक जानकारी के लिए अवश्य पढ़िए पुस्तक *जीने की राह* जरूर पढ़े1
- 🛑सरपंच पर कार्यों में लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों ने जनपद सीईओ को सौंपा ज्ञापन🛑 संवाददाता पुनीत मरकाम भानुप्रतापपुर ✍️✍️। भानुप्रतापपुर। ग्राम पंचायत सोनेकन्हार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने सरपंच पर विकास कार्यों में लापरवाही और निष्क्रियता का गंभीर आरोप लगाया है। अधूरे पड़े कार्यों और गांव में विकास पूरी तरह ठप होने से नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर जनपद सीईओ प्रदीप पटेल को एक लिखित ज्ञापन सौंपा और मामले की जांच करने की मांग की।पिकअप में सवार होकर पहुंचे नाराज ग्रामीण मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सोनेकन्हार, बीरकौंदल एवं अल्वरखुर्द के ग्रामीण बड़ी संख्या में एक पिकअप वाहन में सवार होकर जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों (जिनमें नरहरदेव गावड़े व कौशल्या उइके सहित अन्य शामिल थे) इनका आरोप है कि पंचायत में विकास कार्य पूरी तरह से बंद पड़े हैं। उनके अनुसार, वर्तमान कार्यकाल में अब तक एक भी नया काम स्वीकृत नहीं हो सका है, जिसके कारण गांव की गलियों में कीचड़ जमा है और लोगों का आवागमन दूभर हो चुका है।प्रमाण पत्रों और प्रस्तावों पर हस्ताक्षर न करने का भी आरोप भी लगाया गया है ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की है कि पूर्व सरपंच के कार्यकाल के अधूरे निर्माण कार्य भी बंद पड़े हैं। इसके अलावा, सरपंच द्वारा ग्रामीणों के जाति, निवास प्रमाण पत्रों सहित स्व-सहायता समूहों के प्रस्तावों पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।राशि के अभाव में रुके हैं पुराने काम: सरपंच सोनू दर्रोदूसरी ओर, आरोपों पर सफाई देते हुए सरपंच सोनू दर्रो ने सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व कार्यकाल के अधूरे निर्माण कार्यों के लिए राशि उपलब्ध नहीं है, इसी वजह से वे काम पूरे नहीं हो पा रहे हैं। दस्तावेजों व प्रमाण पत्रों पर हस्ताक्षर न करने के आरोप को भी उन्होंने गलत ठहराया है।प्रशासनिक टीम करेगी जमीनी जांच सीईओइस पूरे मामले पर जनपद पंचायत सीईओ प्रदीप पटेल ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा सरपंच के विरुद्ध शिकायत सौंपी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही एक प्रशासनिक टीम भेजकर गांव में जमीनी स्तर पर जांच कराई जाएगी और प्राप्त तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।3
- महिला जवानों ने डीआरजी जवानों को राखी बांध मनाया रक्षाबंधन दंतेवाड़ा में रक्षाबंधन के मौके पर पुलिस परिवार में भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। बस्तर फाइटर्स डीआरजी की महिला जवानों ने डीआरजी जवानों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार खुटे भी विशेष रूप से मौजूद रहे। महिला जवानों ने अपने साथियों के सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एएसपी ने महिला जवानों को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षा और सम्मान का भरोसा दिलाया। रक्षाबंधन का यह आयोजन पुलिस परिवार में स्नेह, विश्वास और आत्मीयता को मजबूत करने वाला रहा।4