ज़िला हमीरपुर के ऊहल क्षेत्र की अनदेखी पर भाजपा बमसन मंडल ने किया रोष प्रदर्शन भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजिंदर राणा ने सरकार को दिया अल्टीमेटम रोष प्रदर्शन के बाद तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन सरकार पर विकास कार्यो को बंद करने के लगाए आरोप कहा कि दिल्ली गए कांग्रेस नेताओं को वरिष्ठ नेता ने कार्यप्रणाली पर की टिप्पणी हमीरपुर ज़िला हमीरपुर के बमसन विकास खंड के ऊहल क्षेत्र में विकास में हो रही अनदेखी के खिलाफ भाजपा मंडल ने सरकार के खिलाफ रैली निकली और तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा । इस अवसर भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजिंदर राणा विशेष रूप से मौजूद रहे । टौणीदेवी अस्पताल चौक से लेकर ऊहल चौक सरकार के खिलाफ बमसन मंडल अध्यक्ष विक्रम राणा की अगुवाई में आयोजित रोष रैली में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की । इस अवसर पर सुजानपुर भाजपा मीडिया प्रभारी नरेंद्र ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान, जिलापरिषद सदस्य आशा देवी, मंजीत धीमान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे । इस अवसर पर भाजपा मुख्य प्रवक्ता राजिंदर राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास में अनदेखी की और जो विकास कार्य चल रहे थे उन्हें भी बंद कर दिया गया है । उन्होंने कहा कि ऊहल में आई टी आई भवन के कार्य, सुजानपुर ऊहल सड़क का कार्य, ऊहल गुबबर सड़क की दयनीय हालत को ठीक करने के लिए प्रशासन को पहले कहा गया था लेकिन आज तक कुछ भी नही हुआ । उन्होंने कहा कि सरकार को जागने के लिए आज रोष रैली निकाली गई और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार लोगों के साथ किए गए वायदे भूल चुकी है । बाइट राजिंदर राणा भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए कहा कि हाल ही में कुछ कांग्रेस के नेता कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने दिल्ली गए थे और उन्हीं से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने प्रदेश के एक नेता के कार्य प्रणाली पर कहा कि He is the most stupid person as he acts । उन्होंने कहा कि यह खुद ही बयां करता है कि वरिष्ठ नेता ने किसके खिलाफ इस तरीके का बयान दिया है। बाइट राजिंदर राणा भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता
ज़िला हमीरपुर के ऊहल क्षेत्र की अनदेखी पर भाजपा बमसन मंडल ने किया रोष प्रदर्शन भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजिंदर राणा ने सरकार को दिया अल्टीमेटम रोष प्रदर्शन के बाद तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन सरकार पर विकास कार्यो को बंद करने के लगाए आरोप कहा कि दिल्ली गए कांग्रेस नेताओं को वरिष्ठ नेता ने कार्यप्रणाली पर की टिप्पणी हमीरपुर ज़िला हमीरपुर के बमसन विकास खंड के ऊहल क्षेत्र में विकास में हो रही अनदेखी के खिलाफ भाजपा मंडल ने सरकार के खिलाफ रैली निकली और तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा । इस अवसर भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजिंदर राणा विशेष रूप से मौजूद रहे । टौणीदेवी अस्पताल चौक से लेकर ऊहल चौक सरकार के खिलाफ बमसन मंडल अध्यक्ष विक्रम राणा की अगुवाई में आयोजित रोष रैली में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की । इस अवसर पर सुजानपुर भाजपा मीडिया प्रभारी नरेंद्र ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान, जिलापरिषद सदस्य आशा देवी, मंजीत धीमान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे । इस अवसर पर भाजपा मुख्य प्रवक्ता राजिंदर राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के
विकास में अनदेखी की और जो विकास कार्य चल रहे थे उन्हें भी बंद कर दिया गया है । उन्होंने कहा कि ऊहल में आई टी आई भवन के कार्य, सुजानपुर ऊहल सड़क का कार्य, ऊहल गुबबर सड़क की दयनीय हालत को ठीक करने के लिए प्रशासन को पहले कहा गया था लेकिन आज तक कुछ भी नही हुआ । उन्होंने कहा कि सरकार को जागने के लिए आज रोष रैली निकाली गई और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार लोगों के साथ किए गए वायदे भूल चुकी है । बाइट राजिंदर राणा भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए कहा कि हाल ही में कुछ कांग्रेस के नेता कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने दिल्ली गए थे और उन्हीं से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने प्रदेश के एक नेता के कार्य प्रणाली पर कहा कि He is the most stupid person as he acts । उन्होंने कहा कि यह खुद ही बयां करता है कि वरिष्ठ नेता ने किसके खिलाफ इस तरीके का बयान दिया है। बाइट राजिंदर राणा भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता
- जटेहडी स्कूल में एक दिवसीय"स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम," आयोजित बंगाणा ऊना -- उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जटहेड़ी में हाथों को सही तरीक़े से धोना सिखाया गया। टीजीटी मेडिकल कंचन लता ने बताया कि हाथों की सही तरीके से सफाई करना और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखना कई गंभीर बीमारियों और संक्रमणों से बचने का सबसे असरदार और आसान तरीका है। उन्होंने छात्रों को लाइव डेमो देकर हाथों को सही तरीके से साफ करने का 'SUMAN-K' (सुमन-के) एक आसान और यादगार तरीका है बताया, जिसमें हर अक्षर का एक खास मतलब होता है।SUMAN-K' का अर्थ और चरण:S (सीधा ): पहले साबुन और पानी लगाकर दोनों हथेलियों को आपस में सीधा करके अच्छी तरह रगड़ें। U (उल्टा ): एक हाथ की हथेली से दूसरे हाथ की उल्टी तरफ (पीठ) और उंगलियों के बीच की जगहों को अच्छे से साफ करें।M (मुट्ठी ): दोनों हाथों की मुट्ठियों को बंद करके दूसरे हाथ की हथेली पर अंदर की तरफ घुमाकर रगड़ें।A (अंगूठा ): दोनों हाथों के अंगूठों को अच्छी तरह से पकड़कर घुमाते हुए साफ करें।N (नाखून ): उंगलियों के नाखूनों को हथेलियों पर रखकर अच्छी तरह रगड़कर साफ करें। K (कलाई ): अंत में दोनों हाथों की कलाई को ठीक से रगड़कर साफ करें। कक्षा दसवीं की छात्रा रक्षिता ने इस पूरी क्रिया को सबके सामने दोहराया। प्रधानाचार्य विजय कुमार ने उपस्थित छात्रों/ शिक्षकों को बताया कि हाथों को साफ करते समय कम से कम 20 से 30 सेकंड तक साबुन से अच्छी तरह मलना चाहिए, ताकि सारे कीटाणु और बैक्टीरिया पूरी तरह निकल जाए।1
- सावन का ये सिल्वर कुछ खास है, 44 साल बाद आया ये पल🥈🇮🇳 Asian Games 20261
- बिलासपुर पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान पत्रकारों से बातचीत करते हुए क्या कहते हैं देखिए जिला बिलासपुर में नशे के खिलाफ चलाएंगे अभियान को लेकर बिलासपुर पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान पत्रकारों से बातचीत करते हुए क्या कहते हैं1
- सोलन के माल रोड पर आज SFI के छात्रों द्वारा रैली निकाली गई जिसमें महिलाओं व छात्राओं के अधिकारों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया सोलन के माल रोड पर आज SFI के छात्रों द्वारा रैली निकाली गई जिसमें महिलाओं व छात्राओं के अधिकारों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया1
- कंडाघाट सांप पकड़ने पहुंचे पंजाबी खान। शनिवार को पकड़ा जहरीला सांप1
- मसरूंड में सजा भव्य छिंज मेला, विधायक हंस राज पहुंचे; खेल और पारंपरिक दंगल ने बांधा समां!1
- ठेकेदारी की लड़ाई में पिस रही बिलासपुर की जनता : सुभाष ठाकुर ठेकेदारी को लेकर आपसी लड़ाई में उलझे बंबर और त्रिलोक जमवाल : सुभाष ठाकुर बिलासपुर। भाजपा सदर के पूर्व विधायक सुभाष ठाकुर ने सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर और वर्तमान भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों नेताओं के बीच ठेकेदारी को लेकर आपसी विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस विवाद का खामियाजा बिलासपुर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। सुभाष ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर में कभी गोलीकांड तो कभी कुल्हाड़ी कांड जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे और फोरलेन के कार्यों में वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों से जुड़े लोगों के बीच विवाद हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है और जनता का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में किसी तरह का गुंडाराज नहीं है, लेकिन पिछले चार वर्षों में विकास कार्यों की स्थिति चिंताजनक रही है। उनके अनुसार, राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच आम जनता से जुड़े विकास के मुद्दे पीछे छूट रहे हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि बंबर ठाकुर और त्रिलोक जमवाल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, लेकिन इस तरह की राजनीति से जनता का विकास नहीं हो रहा, बल्कि नुकसान हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर बिलासपुर को किस दिशा में ले जाया जा रहा है। उन्होंने दोनों नेताओं से व्यक्तिगत और ठेकेदारी से जुड़े विवादों से ऊपर उठकर बिलासपुर के विकास और जनता के हितों पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।1
- NH 5 परवाणू में वहां चालकों के निकले पसीने , वीकेंड और छुट्टी के चलते लगा लंबा जाम #solan #parvanu #Tourism #tourist #car #drivee #nh #NHAI NH 5 परवाणू में वहां चालकों के निकले पसीने , वीकेंड और छुट्टी के चलते लगा लंबा जाम #solan #parvanu #Tourism #tourist #car #drivee #nh #NHAI1
- अनोखा नजारा: पर्यटक स्थल डलहौजी में निकला 13 फीट का अजगर, कैमरे में कैद करने की मची होड़1