logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

​मसरूंड में सजा भव्य छिंज मेला, विधायक हंस राज पहुंचे; खेल और पारंपरिक दंगल ने बांधा समां!

1 hr ago
user_Mohammad Azruddin
Mohammad Azruddin
Local News Reporter Chamba, Himachal Pradesh•
1 hr ago

​मसरूंड में सजा भव्य छिंज मेला, विधायक हंस राज पहुंचे; खेल और पारंपरिक दंगल ने बांधा समां!

More news from Himachal Pradesh and nearby areas
  • ​मसरूंड में सजा भव्य छिंज मेला, विधायक हंस राज पहुंचे; खेल और पारंपरिक दंगल ने बांधा समां!
    1
    ​मसरूंड में सजा भव्य छिंज मेला, विधायक हंस राज पहुंचे; खेल और पारंपरिक दंगल ने बांधा समां!
    user_Mohammad Azruddin
    Mohammad Azruddin
    Local News Reporter Chamba, Himachal Pradesh•
    1 hr ago
  • #कांगड़ा (गगल): गगल चौक पर पुलिस ने लगाया नाका, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान गगल चौक पर पुलिस नाक कांगड़ा (गगल):- यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ गगल पुलिस ने सख्ती बरतते हुए गगल चौक पर नाका लगाया। इस दौरान पुलिस टीम ने वाहनों की जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे। नाके के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना इंश्योरेंस, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें तथा शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी। कांगड़ान्यूज़24 के लिए गग्गल से तेजस्वी चौधरी की रिपोर्ट
    1
    #कांगड़ा (गगल): गगल चौक पर पुलिस ने लगाया नाका, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान गगल चौक पर पुलिस नाक 
कांगड़ा (गगल):- यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ गगल पुलिस ने सख्ती बरतते हुए गगल चौक पर नाका लगाया। इस दौरान पुलिस टीम ने वाहनों की जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे।
नाके के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना इंश्योरेंस, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें तथा शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं।
पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी।
कांगड़ान्यूज़24 के लिए गग्गल से तेजस्वी चौधरी की रिपोर्ट
    user_Tejaswi Choudhary
    Tejaswi Choudhary
    Voice of people कांगड़ा, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • #देविका प्रोजेक्ट को लेकर पूर्व डीडीसी #प्रिशित सिंह जी ने क्या कुछ कहा? सुनिए…
    1
    #देविका प्रोजेक्ट को लेकर पूर्व डीडीसी #प्रिशित सिंह जी ने क्या कुछ कहा? सुनिए…
    user_JK NEWS MEDIA
    JK NEWS MEDIA
    Voice of people रामनगर, उधमपुर, जम्मू और कश्मीर•
    5 hrs ago
  • सावन का ये सिल्वर कुछ खास है, 44 साल बाद आया ये पल🥈🇮🇳 Asian Games 2026
    1
    सावन का ये सिल्वर कुछ खास है, 44 साल बाद आया ये पल🥈🇮🇳
Asian Games 2026
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    Local News Reporter जोगिंदरनगर, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ज़िला हमीरपुर के ऊहल क्षेत्र की अनदेखी पर भाजपा बमसन मंडल ने किया रोष प्रदर्शन भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजिंदर राणा ने सरकार को दिया अल्टीमेटम रोष प्रदर्शन के बाद तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन सरकार पर विकास कार्यो को बंद करने के लगाए आरोप कहा कि दिल्ली गए कांग्रेस नेताओं को वरिष्ठ नेता ने कार्यप्रणाली पर की टिप्पणी हमीरपुर ज़िला हमीरपुर के बमसन विकास खंड के ऊहल क्षेत्र में विकास में हो रही अनदेखी के खिलाफ भाजपा मंडल ने सरकार के खिलाफ रैली निकली और तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा । इस अवसर भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजिंदर राणा विशेष रूप से मौजूद रहे । टौणीदेवी अस्पताल चौक से लेकर ऊहल चौक सरकार के खिलाफ बमसन मंडल अध्यक्ष विक्रम राणा की अगुवाई में आयोजित रोष रैली में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की । इस अवसर पर सुजानपुर भाजपा मीडिया प्रभारी नरेंद्र ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान, जिलापरिषद सदस्य आशा देवी, मंजीत धीमान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे । इस अवसर पर भाजपा मुख्य प्रवक्ता राजिंदर राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास में अनदेखी की और जो विकास कार्य चल रहे थे उन्हें भी बंद कर दिया गया है । उन्होंने कहा कि ऊहल में आई टी आई भवन के कार्य, सुजानपुर ऊहल सड़क का कार्य, ऊहल गुबबर सड़क की दयनीय हालत को ठीक करने के लिए प्रशासन को पहले कहा गया था लेकिन आज तक कुछ भी नही हुआ । उन्होंने कहा कि सरकार को जागने के लिए आज रोष रैली निकाली गई और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार लोगों के साथ किए गए वायदे भूल चुकी है । बाइट राजिंदर राणा भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए कहा कि हाल ही में कुछ कांग्रेस के नेता कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने दिल्ली गए थे और उन्हीं से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने प्रदेश के एक नेता के कार्य प्रणाली पर कहा कि He is the most stupid person as he acts । उन्होंने कहा कि यह खुद ही बयां करता है कि वरिष्ठ नेता ने किसके खिलाफ इस तरीके का बयान दिया है। बाइट राजिंदर राणा भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता
    2
    ज़िला हमीरपुर के ऊहल क्षेत्र की अनदेखी पर भाजपा बमसन मंडल ने किया रोष प्रदर्शन
भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजिंदर राणा ने सरकार को दिया अल्टीमेटम
रोष प्रदर्शन के बाद तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
सरकार पर विकास कार्यो को बंद करने के लगाए आरोप
कहा कि दिल्ली गए कांग्रेस नेताओं को वरिष्ठ नेता ने कार्यप्रणाली पर की टिप्पणी

हमीरपुर
ज़िला हमीरपुर के बमसन विकास खंड के ऊहल क्षेत्र में विकास में हो रही अनदेखी के खिलाफ भाजपा मंडल ने सरकार के खिलाफ रैली निकली और तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा । इस अवसर भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजिंदर राणा विशेष रूप से मौजूद रहे । टौणीदेवी अस्पताल चौक से लेकर ऊहल चौक सरकार के खिलाफ बमसन मंडल अध्यक्ष विक्रम राणा की अगुवाई में आयोजित रोष रैली में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की । इस अवसर पर सुजानपुर भाजपा मीडिया प्रभारी नरेंद्र ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान,
जिलापरिषद सदस्य आशा देवी, मंजीत धीमान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।
इस अवसर पर भाजपा मुख्य प्रवक्ता राजिंदर राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास में अनदेखी की और जो विकास कार्य चल रहे थे उन्हें भी बंद कर दिया गया है । उन्होंने कहा कि ऊहल में आई टी आई भवन के कार्य, सुजानपुर ऊहल सड़क का कार्य, ऊहल गुबबर सड़क की दयनीय हालत को ठीक करने के लिए प्रशासन को पहले कहा गया था लेकिन आज तक कुछ भी नही हुआ । उन्होंने कहा कि सरकार को जागने के लिए आज रोष रैली निकाली गई और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार लोगों के साथ किए गए वायदे भूल चुकी है ।
बाइट राजिंदर राणा
भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता
राजेंद्र राणा ने कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए कहा कि हाल ही में कुछ कांग्रेस के नेता कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने दिल्ली गए थे और उन्हीं से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने प्रदेश के एक नेता के कार्य प्रणाली पर कहा कि He is the most stupid person as he acts । उन्होंने कहा कि यह खुद ही बयां करता है कि वरिष्ठ नेता ने किसके खिलाफ इस तरीके का बयान दिया है।
बाइट राजिंदर राणा
भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • जिला ऊना को बल्क ड्रग पार्क तो मिला, लेकिन युवाओं को रोजगार देने की बजाय नशे का बढ़ा कारोबार ,प्रो. राम कुमार बंगाणा ऊना -- उपमंडल बंगाणा के जिला स्तरीय भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रो. राम कुमार ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जिला ऊना के हरोली क्षेत्र के लिए बल्क ड्रग पार्क जैसी बड़ी परियोजना स्वीकृत की थी, जिससे क्षेत्र के हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता परिवर्तन के बाद परियोजना की गति प्रभावित हुई और प्रदेश में रोजगार के साथ-साथ नशे की समस्या भी गंभीर होती चली गई। प्रो. राम कुमार ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क ऊना जिले के लिए केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण सौगात है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से बड़े स्तर पर निवेश और रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। सरकारी दस्तावेजों में भी परियोजना से15,000 से 20,000 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने का अनुमान दर्ज है।  उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार और प्रदेश को औद्योगिक पहचान देने वाली इस परियोजना का लाभ धरातल पर तेजी से मिलना चाहिए। उन्होंने नशे के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि आज हिमाचल में चिट्टे जैसे खतरनाक नशे की समस्या लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। प्रो. राम कुमार ने कहा कि सरकार के मंचों से नशे के खात्मे की बातें तो की जाती हैं, लेकिन दूसरी ओर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में नशे की उपलब्धता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हरोली क्षेत्र के एक बड़े नेता के राजनीतिक संरक्षण के कारण प्रदेश में चिट्टे का कारोबार फैलने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है ।
    1
    जिला ऊना को बल्क ड्रग पार्क तो मिला, लेकिन युवाओं को रोजगार देने की बजाय नशे का बढ़ा कारोबार ,प्रो. राम कुमार
बंगाणा ऊना -- उपमंडल बंगाणा के जिला स्तरीय भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रो. राम कुमार ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जिला ऊना के हरोली क्षेत्र के लिए बल्क ड्रग पार्क जैसी बड़ी परियोजना स्वीकृत की थी, जिससे क्षेत्र के हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता परिवर्तन के बाद परियोजना की गति प्रभावित हुई और प्रदेश में रोजगार के साथ-साथ नशे की समस्या भी गंभीर होती चली गई। प्रो. राम कुमार ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क ऊना जिले के लिए केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण सौगात है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से बड़े स्तर पर निवेश और रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। सरकारी दस्तावेजों में भी परियोजना से15,000 से 20,000 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने का अनुमान दर्ज है।  उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार और प्रदेश को औद्योगिक पहचान देने वाली इस परियोजना का लाभ धरातल पर तेजी से मिलना चाहिए। उन्होंने नशे के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि आज हिमाचल में चिट्टे जैसे खतरनाक नशे की समस्या लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। प्रो. राम कुमार ने कहा कि सरकार के मंचों से नशे के खात्मे की बातें तो की जाती हैं, लेकिन दूसरी ओर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में नशे की उपलब्धता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हरोली क्षेत्र के एक बड़े नेता के राजनीतिक संरक्षण के कारण प्रदेश में चिट्टे का कारोबार फैलने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है ।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ​अनोखा नजारा: पर्यटक स्थल डलहौजी में निकला 13 फीट का अजगर, कैमरे में कैद करने की मची होड़
    1
    ​अनोखा नजारा: पर्यटक स्थल डलहौजी में निकला 13 फीट का अजगर, कैमरे में कैद करने की मची होड़
    user_Mohammad Azruddin
    Mohammad Azruddin
    Local News Reporter Chamba, Himachal Pradesh•
    1 hr ago
  • पधर के चेली में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, बैलू से सिर पर किया बार एसपी मंडी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे चेली, जुटाए साक्ष्य पधर के चेली में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, बैलू से सिर पर किया बार एसपी मंडी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे चेली, जुटाए साक्ष्य ललित ठाकुर। पधर उपमंडल पधर की ग्राम पंचायत चेली के चेली गांव में बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार रात को मस्त राम जब अपने घर के बरामदे में सोया था तो उसके बड़े बेटे दीपक ने मस्त राम के सिर पर बैलू से बार कर दिया और अपने आप कमरे में सो गया। घटना वीरवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की बताई जा रही है। मस्त राम के सिर से खून बहता देखकर बेटे दीपक और परिवारजनों ने उसे 108 की सहायता से पधर अस्पताल पहुंचाया। पधर अस्पताल से चिकित्सको ने मस्त राम की नाजुक हालत को देखते हुए मंडी रेफर कर दिया लेकिन मंडी पहुंचने से पहले मस्त राम की मौत हो चुकी थी। वही मंडी अस्पताल से पधर थाना को सूचना दी गयी की पधर से किसी व्यक्ति को लाया गया है जिसकी मोत हो गयी है जिस कारण पधर थाना से पुलिस की टीम डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी के नेतृत्व में मंडी पहुंची और आगामी कार्यवाई शुरू कर दी। वही सुक्रवार दोपहर बाद एसपी मंडी विनोद कुमार, डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी, थाना प्रभारी पधर अनिल कटोच फोरेंसिसक साइंस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और मौके का निरीक्षण करने के बाद साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने जब छोटे बेटे को पूछा तो उसने बताया कि मस्त राम के बड़े बेटे दीपक ने पिता के सिर पर बैलू से बार कर उसकी हत्या कर दी है। वही एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पधर थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया है। वही मृतक का पोस्टमार्टम मेडिकल कालेज में करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आगामी कार्यवाई शुरू कर दी है इस मामले में जो भी व्यक्ति शामिल होगा उन पर कार्यवाई की जायेगी।
    2
    पधर के चेली में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, बैलू से सिर पर किया बार

एसपी मंडी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे चेली, जुटाए साक्ष्य
पधर के चेली में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, बैलू से सिर पर किया बार
एसपी मंडी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे चेली, जुटाए साक्ष्य
ललित ठाकुर। पधर
उपमंडल पधर की ग्राम पंचायत चेली के चेली गांव में बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार रात को मस्त राम जब अपने घर के बरामदे में सोया था तो उसके बड़े बेटे दीपक ने मस्त राम के सिर पर बैलू से बार कर दिया और अपने आप कमरे में सो गया। घटना वीरवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की बताई जा रही है। 
मस्त राम के सिर से खून बहता देखकर बेटे दीपक और परिवारजनों ने उसे 108 की सहायता से पधर अस्पताल पहुंचाया। 
पधर अस्पताल से चिकित्सको ने मस्त राम की नाजुक हालत को देखते हुए मंडी रेफर कर दिया लेकिन मंडी पहुंचने से पहले मस्त राम की मौत हो चुकी थी। 
वही मंडी अस्पताल से पधर थाना को सूचना दी गयी की पधर से किसी व्यक्ति को लाया गया है जिसकी मोत हो गयी है जिस कारण पधर थाना से पुलिस की टीम डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी के नेतृत्व में मंडी पहुंची और आगामी कार्यवाई शुरू कर दी।
वही सुक्रवार दोपहर बाद एसपी मंडी विनोद कुमार, डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी, थाना प्रभारी पधर अनिल कटोच फोरेंसिसक साइंस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और मौके का निरीक्षण करने के बाद साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने जब छोटे बेटे को पूछा तो उसने बताया कि मस्त राम के बड़े बेटे दीपक ने पिता के सिर पर बैलू से बार कर उसकी हत्या कर दी है।
वही एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पधर थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया है। वही मृतक का पोस्टमार्टम मेडिकल कालेज में करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आगामी कार्यवाई शुरू कर दी है इस मामले में जो भी व्यक्ति शामिल होगा उन पर कार्यवाई की जायेगी।
    user_ललित ठाकुर
    ललित ठाकुर
    Padhar, Mandi•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.