अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ का प्रमंडलीय अधिवेशन सम्पन्न मुंगेर। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ का प्रमंडल स्तरीय 13वां वार्षिक सम्मेलन रविवार को प्रधान डाकघर परिसर में आयोजित किया गया। अधिवेशन में डाक अधीक्षक मनोज कुमार मधुकर, संघ के सर्किल अध्यक्ष चंचल यादव, सचिव मथुरा प्रसाद सिंह सहित कई पदाधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सर्किल अध्यक्ष चंचल यादव ने संगठन को और मजबूत बनाने, कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा तथा लंबित मांगों को लेकर एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों की समस्याओं के समाधान के लिए चरणबद्ध आंदोलन और संवाद दोनों जरूरी हैं। वक्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखते हुए वेतन विसंगति, कार्यभार, संसाधनों की कमी और सेवा शर्तों में सुधार की मांग उठाई। पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों को विभागीय स्तर पर मजबूती से रखा जाएगा। अधिवेशन में मुंगेर, लखीसराय, जमुई और शेखपुरा जिलों के ग्रामीण डाक सेवकों ने भाग लिया। सम्मेलन के अंत में संगठन की एकता बनाए रखने और कर्मचारियों के हितों के लिए सतत संघर्ष का संकल्प लिया गया।

- हवेली खड़गपुर में 1.60 करोड़ से बने नए अत्याधुनिक अवर निबंधन कार्यालय भवन का उद्घाटन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण... #HaveliKharagpur #Munger #SamratChoudhary #BiharNews #Inauguration #SubRegistrarOffice #Development #BiharGovernment #BreakingNews #LocalNews #VoiceOfMunger #samratchaudhary1
- बलिया थाना की पुलिस ने तेतरी से 30 लीटर देसी शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 4:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर बलिया थाना की पुलिस ने तेतरी बसवारी से छापेमारी का 30 लीटर देसी शराब के साथ सकलदेव चौधरी को गिरफ्तार किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.1
- तारापुर प्रखंड क्षेत्र के मुश्किपुर स्थित मुश्केश्वर ऋषि मुनि स्थान के प्रांगण में दो दिवसीय अखंड रामधुन महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को मुखिया ललिता भारती एवं मृत्युंजय सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजकों ने मुखिया को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। महायज्ञ को लेकर 351 कन्याओं एवं महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली, जो मकवा के माँकेश्वरी दुर्गा स्थान से प्रारंभ होकर मकवा व मदारपुर होते हुए यज्ञ स्थल पहुँची। जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह पानी व शरबत पिलाकर स्वागत किया। पूजा-पाठ व हवन पंडित राजेश राजहंस के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जबकि आचार्य के रूप में कपिलदेव बिंद दंपति उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में भागीरथ बिंद, दयानंद बिंद, सुभाष बिंद सहित सैकड़ों ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई है।1
- Post by राज्य से राजधानी न्यूज1
- सम्राट चौधरी कांग्रेस पर साधा निशाना पार्टी को बताया राष्ट्रविरोधी। मिल्की में मन की बात खड़गपुर में कार्यालय की उद्घाटन। Samrat Choudhary ji #samratchoudhary #mungerbihar #samrat4bjp #MungerNews #Sinturana #mungerdastak #BharatSarkar #RahulGandhi #SamratChoudhary #BiharPolitics #CongressVsBJP #NDA #PoliticalAttack #WomenSafety #LawAndOrder #AISummit #BreakingNews #Munger1
- #बेगूसराय के शाम्हो में #बच्चा_चो₹ होने के संदेह में महिला को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले । जागरुकता के लिए विडियो शेयर करें ।1
- Post by Kumar Mithun1
- वृंदावन, मथुरा, बरसाना व नंदगांव तक पैदल यात्रा का संकल्प; देवघरा में बाबा उच्चेश्वर महादेव से लिया आशीर्वाद, जगह-जगह फूलमालाओं से हो रहा स्वागत1
- बिहार पुलिस सप्ताह के पहले दिन बेगूसराय के सभी थाना परिसर में साफ-सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 04:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस 22 फरवरी से 27 फरवरी तक पुलिस सप्ताह कार्यक्रम आयोजित करेगी. इस दौरान विभिन्न थाना परिसर में कई प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जिससे आमलोगों में एक अच्छा संदेश जाएगा.1