Shuru
Apke Nagar Ki App…
1200 किमी की पदयात्रा पर निकले पतघाघर के दो युवा, ‘राधे-राधे’ के जयघोष से गूंजा इलाका वृंदावन, मथुरा, बरसाना व नंदगांव तक पैदल यात्रा का संकल्प; देवघरा में बाबा उच्चेश्वर महादेव से लिया आशीर्वाद, जगह-जगह फूलमालाओं से हो रहा स्वागत
Piyush kumar priyadarshi
1200 किमी की पदयात्रा पर निकले पतघाघर के दो युवा, ‘राधे-राधे’ के जयघोष से गूंजा इलाका वृंदावन, मथुरा, बरसाना व नंदगांव तक पैदल यात्रा का संकल्प; देवघरा में बाबा उच्चेश्वर महादेव से लिया आशीर्वाद, जगह-जगह फूलमालाओं से हो रहा स्वागत
More news from बिहार and nearby areas
- वृंदावन, मथुरा, बरसाना व नंदगांव तक पैदल यात्रा का संकल्प; देवघरा में बाबा उच्चेश्वर महादेव से लिया आशीर्वाद, जगह-जगह फूलमालाओं से हो रहा स्वागत1
- दो दिवसीय दौरे पर तारापुर पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी का पार्वती नगर हेलीपेड पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। महिला पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद वे दी शकुनी चौधरी इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच पर अमरपुर विधायक जयंत राज, पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी, पूर्व विधायक राजीव सिंह सहित विद्यालय प्रबंधन मौजूद था। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पिता का सपना इस क्षेत्र में शिक्षा का मजबूत केंद्र बनाना था, जो आज साकार हुआ है। ज्ञान को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए उन्होंने छात्रों को मेहनत करने और प्रतियोगिता के इस दौर में आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आधुनिक तकनीक के सही उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि कौशल विकास से ही बिहार और देश का भविष्य मजबूत होगा।1
- #sports में बच्चों में प्रतिभा जागृत करने के लिए विद्यालय स्तर पर शारीरिक शिक्षा जरूरी : दीपा1
- नगर सभापति सहित सैकड़ों लोग हुए शामिल1
- Post by Kumar Mithun1
- शनिवार को एलिमेंट्री स्कूल सुल्तानगंज के तत्वावधान में ‘रन फॉर सुल्तानगंज’ का भव्य आयोजन किया गया। जागरूकता रैली नगर परिषद परिसर से प्रारम्भ होकर चौक बाजार में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, बीडीओ संजीव कुमार, मुरारका कॉलेज के प्राचार्य नागेंद्र तिवारी, थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार तथा पंडित हरि नारायण शुक्ला फाउंडेशन के सचिव राजेश कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। यह कार्यक्रम का समापन भागलपुर डीएसपी (विधि-व्यवस्था) नवनीत कुमार की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह, अनुशासन और सामाजिक सरोकार की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा देते हैं। नगर सभापति ने अपने संबोधन में अजगैवीनाथ धाम की आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए नगर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने का आह्वान किया। प्राचार्य नागेंद्र तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित अभियान की आवश्यकता पर बल दिया। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण पर कविताएँ प्रस्तुत कीं तथा तख्तियों के माध्यम से तंबाकू और नशे से दूर रहने, कचरा न फैलाने तथा ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में नगर सभापति के आवास पर विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। आयोजकों ने बताया कि विद्यालय भविष्य में भी जन-जागरूकता हेतु ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।1
- Post by Gaurav kumar singh Gaurav kuma1
- तारापुर थाना क्षेत्र से नाबालिग के अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 22 जनवरी की सुबह करीब 7 बजे उनकी 15 वर्षीय पुत्री घर से दुकान का सामान लाने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव के ही तेतर रविदास का पुत्र सन्नी कुमार उसे शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर भाग गया है। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज होते ही पुलिस टीम तकनीकी अनुसंधान में जुट गई। मोबाइल टॉवर लोकेशन के आधार पर कांड के अनुसंधानकर्ता दरोगा राज कुमार राम महिला पुलिस बल के साथ गुजरात भेजे गए। वहां राजकोट के थरोला थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सहयोग से अपहृता और आरोपी को बरामद कर लिया गया। ट्रांजिट रिमांड पर तारापुर लाया गया। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया है, जबकि पीड़िता को बयान के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।1