*मृत पुलिसकर्मी को अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि* बांदा। सोमवार को पुलिस लाइन बांदा में मृत पुलिसकर्मी को शोक परेड में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक सलामी दी गई । गौरतलब हो कि पुलिस लाइन बांदा में तैनात उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार सिंह निवासी सोरों थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज के रहने वाले थे एवं आरक्षी के पद पर उ0प्र0 पुलिस में भर्ती हुए थे । कल पुलिस लाइन में अचानक चक्कर आने से गिर गए जिन्हे उपचार हेतु जिला अस्पताल बांदा लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हे मृत घोषित कर दिया गया । आज पुलिस लाइन बांदा में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन्स मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर, क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बेलास यादव सहित पुलिस परिवार के साथियों द्वारा रीत व पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा मृत पुलिसकर्मी के परिजनों को दुःख की घड़ी में ढ़ांढ़स बंधाते हुए सात्वना दी गई । उन्होने मृतक के परिवार को हर सम्भव मदद् का आश्वासन दिया तथा अश्वस्त किया की दुःख की इस घड़ी में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ है ।
*मृत पुलिसकर्मी को अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि* बांदा। सोमवार को पुलिस लाइन बांदा में मृत पुलिसकर्मी को शोक परेड में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक सलामी दी गई । गौरतलब हो कि पुलिस लाइन बांदा में तैनात उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार सिंह निवासी सोरों थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज के रहने वाले थे एवं आरक्षी के पद पर उ0प्र0 पुलिस में भर्ती हुए थे । कल पुलिस लाइन में अचानक चक्कर आने से गिर गए जिन्हे उपचार हेतु जिला अस्पताल बांदा लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हे मृत घोषित कर दिया गया । आज पुलिस लाइन बांदा
में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन्स मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर, क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बेलास यादव सहित पुलिस परिवार के साथियों द्वारा रीत व पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा मृत पुलिसकर्मी के परिजनों को दुःख की घड़ी में ढ़ांढ़स बंधाते हुए सात्वना दी गई । उन्होने मृतक के परिवार को हर सम्भव मदद् का आश्वासन दिया तथा अश्वस्त किया की दुःख की इस घड़ी में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ है ।
- “बांदा पुलिस का एक्शन — अवैध तमंचा लेकर घूम रहा अभियुक्त दबोचा, जिंदा कारतूस भी बरामद!” बांदा से बड़ी खबर है, जहां अपराध और अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में चल रही सघन चेकिंग के दौरान थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ घूम रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि जौगही बस स्टैण्ड के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अरबिन्द पुत्र बीरेन्द्र निवासी ग्राम जौरही, थाना कोतवाली देहात, जनपद बांदा के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात में मु0अ0सं0 30/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश तिवारी, उपनिरीक्षक दुर्विजय सिंह, कांस्टेबल अंकेश कुमार और कांस्टेबल उपेन्द्र कुमार शामिल रहे।1
- #Apkiawajdigital फरीदाबाद (हरियाणा): विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला 2026 में शनिवार शाम को सुनामी झूला (Joy Ride / Tsunami Swing) टूटने से भयानक हादसा हो गया। झूले पर करीब 19-26 लोग सवार थे, जब अचानक एक सिरा टूटा, लोग मदद को दौड़े तो दूसरा सिरा भी धड़ाम से गिर गया – अफरा-तफरी मच गई! "हादसे की सबसे दिल दहला देने वाली बात": ड्यूटी पर तैनात "पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद" (58 वर्ष, पलवल पुलिस लाइन / चांदहट थाना SHO) घायलों को बचाने दौड़े, लेकिन झूले के हिस्से की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में दम तोड़ दिया। उन्हें "शहीद का दर्जा" दिया गया है (अगले महीने रिटायरमेंट था, 2019-20 में पुलिस मेडल से सम्मानित)। घायल: 12-13 लोग गंभीर रूप से घायल, जिनका इलाज बादशाह खान सिविल अस्पताल और अन्य में चल रहा है। "मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी"ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए तुरंत बड़ी घोषणाएं कीं: -शहीद इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी। - परिवार को "1 करोड़ रुपये" का मुआवजा (कुछ स्रोतों में उल्लेख)। - गंभीर घायलों को "एक-एक लाख रुपये" की आर्थिक सहायता। - घायलों का "संपूर्ण इलाज सरकारी खर्च पर" अच्छे अस्पताल में। - संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश: मेले और सार्वजनिक कार्यक्रमों में "सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन" सुनिश्चित करें, दोबारा ऐसी घटना न हो। "पुलिस एक्शन": झूला लगाने वाली कंपनी "हिमाचल फन केयर" के मालिक और एक स्टाफ सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया। गैर-इरादतन हत्या समेत धाराओं में केस दर्ज, SIT गठित। मेले में सभी झूले बंद कर दिए गए, लेकिन भीड़ अब भी उमड़ रही है। वायरल वीडियो में दिख रहा है – झूला हवा में लटकता, फिर धड़ाम! यह हादसा सुरक्षा की बड़ी चूक की मिसाल बन गया है। क्या मेले में रोमांच अब जानलेवा हो रहा है? परिवारों में कोहराम, पूरे हरियाणा में शोक की लहर! 🏭🚨1
- 📍बांदा में खनिज विभाग के अधिकारी राज रंजन ,गौरव गुप्ता (खान निरीक्षक) SDM पैलानी और सूचना विभाग के एक कर्मचारी की मिलीभगत से न्यू यूरेका माइनस एंड मिनरल्स प्रा०लि० का मालिक हिमांशु मीणा संचालक बबलू सिंह और अशोक यादव यह सब मिलकर केन नदी और जलीय जीवन को नष्ट कर रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी IGRS में गुमराह करने वाली फर्जी आख्या लगा रहे हैं। ग्राउंड जीरो के यह साक्ष्य खनिज जिम्मेदार विभाग के खान निरीक्षक गौरव गुप्ता द्वारा IGRS में लगाई जाने वाली फर्जी आख्या के सारे दावों को पूरी तरह झूठा प्रमाणित करते हैं। ग्राउंड जीरो से आशीष शुक्ला (बांदा)1
- अलोना गाँव में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन बांदा । जनपद के अलोना गाँव में ओम प्रकाश सिंह (लाला) के निवास पर श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। कथा के चौथे दिन कथा व्यास आचार्य आनंद भूषण दीक्षित महाराज ने भक्त प्रह्लाद, वामन अवतार तथा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा की शुरुआत जड़ भरत के प्रसंग से हुई। महाराज ने बताया कि सांसारिक वस्तुओं और प्राणियों के प्रति अत्यधिक मोह मनुष्य के पतन का कारण बनता है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को जीवन में वैराग्य और ईश्वर भक्ति का महत्व समझाया। इसके उपरांत भक्त प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप की कथा का वर्णन करते हुए बताया गया कि किस प्रकार भगवान नृसिंह ने प्रह्लाद की रक्षा कर अधर्म का अंत किया और धर्म की स्थापना की। वामन अवतार के प्रसंग में राजा बलि की सत्यनिष्ठा और दानशीलता का उल्लेख करते हुए कहा गया कि भगवान ने दो पग में समस्त लोक नाप लिए और तीसरा पग बलि के सिर पर रखकर उन्हें अमरत्व का आशीर्वाद दिया। कथा का मुख्य आकर्षण श्रीकृष्ण जन्मोत्सव रहा। कंस के कारागार में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और वासुदेव जी द्वारा उन्हें यमुना पार कर गोकुल पहुंचाने का प्रसंग बड़े ही भावपूर्ण ढंग से सुनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर पांडाल में भक्ति और उल्लास का वातावरण रहा तथा श्रद्धालुओं ने झूमकर भगवान का जयघोष किया।कथा के दौरान पं. कृष्णदत्त, लवलेश द्विवेदी, विनीत त्रिवेदी और शशांक ने भजनों की मधुर प्रस्तुति देकर संपूर्ण पांडाल को भक्तिमय बना दिया। कथा परीक्षित शिव प्यारी राम सिंह ने परिवार, रिश्तेदारों और इष्टमित्रों सहित कथा का रसपान किया। इस अवसर पर भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया, पंकज शुक्ला (पत्रकार), कुलदीप मिश्रा (पत्रकार), बालेंद्र तिवारी (पत्रकार), शुभम सिंह रघुवंशी (पत्रकार), कुलदीप त्रिपाठी (पत्रकार), संजय मिश्रा (पत्रकार), रोहित द्विवेदी (पत्रकार), सुरेश साहू (पत्रकार), कमलेश तिवारी (पत्रकार) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- हम आपको दिखाने वाले हैं उत्तर प्रदेश का जिला बांदा— बुंदेलखंड की वो धरती जहां मेहनत, संघर्ष और संस्कृति तीनों साथ चलती हैं। खेती-किसानी, गांवों की सादगी और लोगों का जज्बा— यही बांदा की पहचान है। यहां चुनौतियां हैं, लेकिन उम्मीद और आगे बढ़ने का हौसला भी उतना ही मजबूत है।1
- मै सर्व समाज का हुं और सर्व समाज मेरा है 🙏❤️ UGC (University Grants Commission Act ) काले कानून के विरोध के लिए मै तो सभी सर्व समाज का आवाहन करता हुं कि आइए और हमारे साथ खड़े होकर सरकार द्वारा हमें बांटने वाले इस काले कानून का विरोध करिए।। आज GIC मैदान बांदा में सभी साथियों की उपस्थिति में अपना वक्तव्य रखा और फिर जिला मुख्यालय बांदा में सभी साथियों के साथ मिलकर UGC काले कानून के विरोध में ज्ञापन सौंपा🙏❤️ आपका अपना - अंकित कुमार मिश्रा एड. #UGCRollBack #RollbackUGC #Rollbackugcguidelines #BJPAgainstGC2
- *अतर्रा पुलिस ने ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार।* *बाँदा* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 09.02.2026 को थाना अतर्रा पुलिस द्वारा ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि अतर्रा के रहने वाले साहिद अली पुत्र सादिक द्वारा दिनांक 08.02.2026 को थाना अतर्रा पर सूचना दी कि कल रात को अज्ञात लोगों द्वारा उसके ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ली गई है । जिसके सम्बन्ध में थाना अतर्रा पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे । इसी क्रम में आज दिनांक 09.02.2026 को थाना अतर्रा पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को ओरन रोड़ जरुहा चौकी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया । तलाशी के दौरान चोरी की बैटरी भी बरामद हुई । गिरफ्तार अभियुक्त संजय पुत्र राजाभैया निवासी अतर्रा थाना अतर्रा जनपद बांदा का है।1
- #Apkiawajdigital मेरठ (उत्तर प्रदेश): यूपी पुलिस की महिला कांस्टेबल की शादी रविवार को तय थी, बारात आने वाली थी – लेकिन शादी से महज कुछ घंटे पहले सनसनीखेज घटना! मवाना थाने के हिस्ट्रीशीटर अंकित चौहान (जिस पर लूट, हमला समेत 9-11 मुकदमे दर्ज) ने कथित तौर पर तमंचे के बल पर महिला सिपाही को उठा लिया। परिवार ने अपहरण का केस दर्ज कराया, पुलिस ने 8-20 घंटे की मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बरामद कर लिया। लेकिन असली ट्विस्ट यहां है! - महिला कांस्टेबल (उम्र लगभग 25 वर्ष, नाम संध्या भारद्वाज बताए जा रहे हैं) ने शुरुआती पूछताछ में साफ कहा – "मैं अपनी मर्जी से गई थी, बालिग हूं, चिंता मत करो"। - पुलिस का दावा: दोनों के बीच पहले से जान-पहचान/लव अफेयर था। - परिवार का आरोप: अपहरण हुआ, तमंचा दिखाकर ले गए। - परिणाम? आज होने वाली शादी टल गई – दूल्हा (पुरुष सिपाही) ने घटना के बाद शादी से इनकार कर दिया। परिवार में कोहराम, पिता की हालत बिगड़ गई। अंकित चौहान अभी "फरार" है, उसके खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज। महिला सिपाही का "कोर्ट में बयान" आज दर्ज होगा, जिसके बाद पूरी सच्चाई सामने आएगी। क्या ये प्रेम कहानी थी या जबरदस्ती? क्या पुलिसकर्मी की वर्दी और गैंगस्टर का कनेक्शन कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है? सियासी-सामाजिक हलचल तेज, सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है! क्या होगा आगे? 👀🏛️1
- यूपी बांदा “नरैनी तहसील की गौशाला बनी मौत का कुंड! भूख-प्यास से दम तोड़ती गौमाता, शव नोच रहे कुत्ते — प्रशासन बेखबर” उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से गौ-संरक्षण के नाम पर एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है… जहाँ नरैनी विकासखंड की ग्राम पंचायत तेरा ब की गौशाला अब गौशाला नहीं बल्कि मृत्युशाला बनती जा रही है… वीओ: मौके से सामने आई तस्वीरें व्यवस्था की क्रूर सच्चाई बयान कर रही हैं… गौशाला में बंद गौवंश भूख और प्यास से तड़प रहे हैं… कई गायें इतनी कमजोर हो चुकी हैं कि खड़ी तक नहीं हो पा रहीं… चारे और पानी का समुचित इंतज़ाम न होने से बेजुबान एक-एक कर दम तोड़ रहे हैं… वीओ: हैरानी की बात तो ये है कि मौत के बाद भी इन्हें सम्मान नहीं मिल रहा… मृत गौवंश को खुले मैदान में फेंका जा रहा है… जहाँ आवारा कुत्ते शवों को नोचते नजर आ रहे हैं… वायरल तस्वीरों ने न सिर्फ संवेदनाओं को झकझोरा है बल्कि स्वास्थ्य खतरे की आशंका भी बढ़ा दी है… “यह गौ-हत्या से कम नहीं… गौशाला में न चारा है, न पानी… गायें भूख से मर रही हैं… प्रशासन सिर्फ कागज़ों में सेवा कर रहा है…” वीओ: गौ सेवक राहुल बाबा, राहुल मिश्रा और रजनू तिवारी ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं… उनका कहना है कि करोड़ों का बजट खर्च होने के दावों के बीच जमीनी हकीकत भयावह है… मांगें: गौशाला में तत्काल चारा-पानी की व्यवस्था मृत गायों का ससम्मान दाह-संस्कार या भू-समाधि जिम्मेदार अधिकारियों पर मुकदमा बाइट — राहुल बाबा (चेतावनी): “यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा…” सवाल ये है कि गौ-संरक्षण के दावों के बीच अगर गौशालाओं की ये हालत है… तो जिम्मेदार कौन?… क्या कागज़ी योजनाओं में ही सिमट गई गौ-सेवा?… फिलहाल देखना होगा कि खबर के बाद प्रशासन जागता है या नहीं…1