logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज के नैनी अरैल क्षेत्र स्थित पुराने पक्के घाट पर सावन से पहले सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा धीरज यादव के नेतृत्व में रविवार को 177वां भव्य स्वच्छता अभियान चलाया गया। "बाहर भी दिखाओ अपने घर के स्वच्छता संस्कार, तभी होगा स्वच्छ भारत का सपना साकार" के संदेश के साथ यह अभियान आयोजित हुआ। इसके तहत जन-जागरूकता फैलाते हुए तीर्थयात्रियों, स्नानार्थियों, दर्शनार्थियों और नाविकों से घाट पर साफ़-सफ़ाई रखने की अपील की गई, ताकि स्वच्छ भारत का संदेश देश के कोने-कोने तक पहुंच सके। इस दौरान धीरज यादव ने बताया कि संस्थान-सरस्वती परिवार द्वारा समय-समय पर भंडारा, कम्बल वितरण, रक्तदान, गरीबों की मदद और स्वच्छता अभियान जैसे सराहनीय कार्य किए जाते हैं। स्वच्छता अभियान के इस कार्यक्रम में कुंवर जी तिवारी, मनीष पाण्डेय, सहदेव चौरसिया, ऋषि दीक्षित, सुनील कुशवाहा, एड. आत्म प्रकाश यादव, डॉ. एस.बी. यादव, नीरज पांडेय, इन्दु प्रकाश सिंह, दीपक दीक्षित, अनुराग मिश्रा, निर्मल कुशवाहा और तुलसी तिवारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

5 hrs ago
user_राकेश गुप्ता
राकेश गुप्ता
Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

प्रयागराज के नैनी अरैल क्षेत्र स्थित पुराने पक्के घाट पर सावन से पहले सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा धीरज यादव के नेतृत्व में रविवार को 177वां भव्य स्वच्छता अभियान चलाया गया। "बाहर भी दिखाओ अपने घर के स्वच्छता संस्कार, तभी होगा स्वच्छ भारत का सपना साकार" के संदेश के साथ यह अभियान आयोजित हुआ। इसके तहत जन-जागरूकता फैलाते हुए तीर्थयात्रियों, स्नानार्थियों, दर्शनार्थियों और नाविकों से घाट पर साफ़-सफ़ाई रखने की अपील की गई, ताकि स्वच्छ भारत का संदेश देश के कोने-कोने तक पहुंच सके। इस दौरान धीरज यादव ने बताया कि संस्थान-सरस्वती परिवार द्वारा समय-समय पर भंडारा, कम्बल वितरण, रक्तदान, गरीबों की मदद और स्वच्छता अभियान जैसे सराहनीय कार्य किए जाते हैं। स्वच्छता अभियान के इस कार्यक्रम में कुंवर जी तिवारी, मनीष पाण्डेय, सहदेव चौरसिया, ऋषि दीक्षित, सुनील कुशवाहा, एड. आत्म प्रकाश यादव, डॉ. एस.बी. यादव, नीरज पांडेय, इन्दु प्रकाश सिंह, दीपक दीक्षित, अनुराग मिश्रा, निर्मल कुशवाहा और तुलसी तिवारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रयागराज के फाफामऊ गंगा घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या का समाधान कर दिया गया है। अक्सर घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने की वजह से अंतिम संस्कार के लिए आने वाले परिजनों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। लोगों को हो रही इस भारी परेशानी को देखते हुए नगर निगम ने यहां 125 KVA क्षमता का नया जनरेटर स्थापित कर दिया है, जिससे अब परिजनों को बड़ी राहत मिली है।
    1
    प्रयागराज के फाफामऊ गंगा घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या का समाधान कर दिया गया है। अक्सर घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने की वजह से अंतिम संस्कार के लिए आने वाले परिजनों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। लोगों को हो रही इस भारी परेशानी को देखते हुए नगर निगम ने यहां 125 KVA क्षमता का नया जनरेटर स्थापित कर दिया है, जिससे अब परिजनों को बड़ी राहत मिली है।
    user_सुनील सोमवंशी
    सुनील सोमवंशी
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • प्रयागराज के अलोपी बाग स्थित गुरुद्वारे में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के अमर शहीदों को शत-शत नमन किया गया।
    1
    प्रयागराज के अलोपी बाग स्थित गुरुद्वारे में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के अमर शहीदों को शत-शत नमन किया गया।
    user_Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़
    Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रयागराज में नित्याशाला स्टूडियो की ओर से 26 जुलाई 2026 को “An Unseen Stage, An Incredible Competition” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में गायन, नृत्य, कविता, कहानी और कॉमेडी सहित विभिन्न विधाओं के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रतीक पांडेय, अमित तिवारी और हिमांशु गुप्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। इस आयोजन की सफलता में आयोजिका नेहा का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन, रचनात्मक सोच और समर्पण से प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और मेडल प्रदान किए गए। कला और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
    4
    प्रयागराज में नित्याशाला स्टूडियो की ओर से 26 जुलाई 2026 को “An Unseen Stage, An Incredible Competition” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में गायन, नृत्य, कविता, कहानी और कॉमेडी सहित विभिन्न विधाओं के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रतीक पांडेय, अमित तिवारी और हिमांशु गुप्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। इस आयोजन की सफलता में आयोजिका नेहा का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन, रचनात्मक सोच और समर्पण से प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और मेडल प्रदान किए गए। कला और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
    user_SHISHIR GUPTA
    SHISHIR GUPTA
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रयागराज में घूरपुर के गौहनिया पावर हाउस के अंतर्गत करमा और आसपास के कई गांवों में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के जर्जर तार लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। पिछले एक महीने के भीतर ही आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर यह तार टूटकर घरों, सड़कों और खेतों में गिर चुके हैं। तार गिरते समय उनसे पटाखे जैसी आवाजें और भारी चिंगारियां निकल रही हैं, हालांकि गनीमत यह रही कि अब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि करमा, चिल्ला, गौहानी, परसरा, बसहरा, पचखरा, तातारगंज, रेरा और कांटी जैसे गांवों में नई लाइन बिछने के बावजूद तार बार-बार टूट रहे हैं। शिकायत के बाद विभागीय कर्मचारी महज टूटे हुए तारों को जोड़कर आपूर्ति बहाल कर देते हैं, लेकिन इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा। इस समस्या को लेकर जेई और एसडीओ से कई बार लिखित व मौखिक रूप से शिकायत की गई, फिर भी जर्जर तार और पोल नहीं बदले गए हैं। बिजली विभाग की इस लापरवाही से तंग आकर ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने जर्जर तारों और खंभों को तत्काल बदलने, घनी आबादी वाले इलाकों में सुरक्षित बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने और जिम्मेदार लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    प्रयागराज में घूरपुर के गौहनिया पावर हाउस के अंतर्गत करमा और आसपास के कई गांवों में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के जर्जर तार लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। पिछले एक महीने के भीतर ही आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर यह तार टूटकर घरों, सड़कों और खेतों में गिर चुके हैं। तार गिरते समय उनसे पटाखे जैसी आवाजें और भारी चिंगारियां निकल रही हैं, हालांकि गनीमत यह रही कि अब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है।

ग्रामीणों का आरोप है कि करमा, चिल्ला, गौहानी, परसरा, बसहरा, पचखरा, तातारगंज, रेरा और कांटी जैसे गांवों में नई लाइन बिछने के बावजूद तार बार-बार टूट रहे हैं। शिकायत के बाद विभागीय कर्मचारी महज टूटे हुए तारों को जोड़कर आपूर्ति बहाल कर देते हैं, लेकिन इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा। इस समस्या को लेकर जेई और एसडीओ से कई बार लिखित व मौखिक रूप से शिकायत की गई, फिर भी जर्जर तार और पोल नहीं बदले गए हैं।

बिजली विभाग की इस लापरवाही से तंग आकर ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने जर्जर तारों और खंभों को तत्काल बदलने, घनी आबादी वाले इलाकों में सुरक्षित बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने और जिम्मेदार लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_राजेश सोनकर पत्रकार
    राजेश सोनकर पत्रकार
    Allahabad, Prayagraj•
    4 hrs ago
  • प्रयागराज में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बदहाली का शिकार बना हुआ है और जिम्मेदार अधिकारी इस पूरी स्थिति से बेखबर बने हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस केंद्र पर डॉक्टर कभी भी नहीं आते हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप्प पड़ी हैं और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    प्रयागराज में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बदहाली का शिकार बना हुआ है और जिम्मेदार अधिकारी इस पूरी स्थिति से बेखबर बने हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस केंद्र पर डॉक्टर कभी भी नहीं आते हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप्प पड़ी हैं और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Journalist Satish Chandra
    Journalist Satish Chandra
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रयागराज में बारा विधायक वाचस्पति के प्रयासों से बन रहे करोड़ों की लागत वाले घूरपुर से प्रतापपुर PWD मार्ग में बड़े पैमाने पर मिलावटखोरी और भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। निर्माण के मात्र 1-2 महीने के अंदर ही यह सड़क उखड़ने लगी है और आरसीसी ढलाई के एक महीने के भीतर ही जगह-जगह से गिट्टी बाहर निकल आई है तथा बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन कमियों को छुपाने के लिए ठेकेदारों द्वारा कमजोर जगहों पर सीमेंट का लेपन लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगभग आधी सीसी रोड मिलावटखोरी का शिकार हो चुकी है। ग्रामीणों ने PWD विभाग और उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि लेपन से कमियों को छुपाने के बजाय पूरी सड़क को फिर से मानक के अनुसार बनवाया जाए। लोगों का कहना है कि विधायक के प्रयास से सड़क का सपना तो साकार हुआ, लेकिन ठेकेदार की मिलावटखोरी से उस पर पानी फिर गया है। फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी भी अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया है।
    1
    प्रयागराज में बारा विधायक वाचस्पति के प्रयासों से बन रहे करोड़ों की लागत वाले घूरपुर से प्रतापपुर PWD मार्ग में बड़े पैमाने पर मिलावटखोरी और भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। निर्माण के मात्र 1-2 महीने के अंदर ही यह सड़क उखड़ने लगी है और आरसीसी ढलाई के एक महीने के भीतर ही जगह-जगह से गिट्टी बाहर निकल आई है तथा बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन कमियों को छुपाने के लिए ठेकेदारों द्वारा कमजोर जगहों पर सीमेंट का लेपन लगाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगभग आधी सीसी रोड मिलावटखोरी का शिकार हो चुकी है। ग्रामीणों ने PWD विभाग और उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि लेपन से कमियों को छुपाने के बजाय पूरी सड़क को फिर से मानक के अनुसार बनवाया जाए। लोगों का कहना है कि विधायक के प्रयास से सड़क का सपना तो साकार हुआ, लेकिन ठेकेदार की मिलावटखोरी से उस पर पानी फिर गया है। फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी भी अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया है।
    user_पुष्पराज सिंह
    पुष्पराज सिंह
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रयागराज के नैनी अरैल क्षेत्र स्थित पुराने पक्के घाट पर सावन से पहले सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा धीरज यादव के नेतृत्व में रविवार को 177वां भव्य स्वच्छता अभियान चलाया गया। "बाहर भी दिखाओ अपने घर के स्वच्छता संस्कार, तभी होगा स्वच्छ भारत का सपना साकार" के संदेश के साथ यह अभियान आयोजित हुआ। इसके तहत जन-जागरूकता फैलाते हुए तीर्थयात्रियों, स्नानार्थियों, दर्शनार्थियों और नाविकों से घाट पर साफ़-सफ़ाई रखने की अपील की गई, ताकि स्वच्छ भारत का संदेश देश के कोने-कोने तक पहुंच सके। इस दौरान धीरज यादव ने बताया कि संस्थान-सरस्वती परिवार द्वारा समय-समय पर भंडारा, कम्बल वितरण, रक्तदान, गरीबों की मदद और स्वच्छता अभियान जैसे सराहनीय कार्य किए जाते हैं। स्वच्छता अभियान के इस कार्यक्रम में कुंवर जी तिवारी, मनीष पाण्डेय, सहदेव चौरसिया, ऋषि दीक्षित, सुनील कुशवाहा, एड. आत्म प्रकाश यादव, डॉ. एस.बी. यादव, नीरज पांडेय, इन्दु प्रकाश सिंह, दीपक दीक्षित, अनुराग मिश्रा, निर्मल कुशवाहा और तुलसी तिवारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    1
    प्रयागराज के नैनी अरैल क्षेत्र स्थित पुराने पक्के घाट पर सावन से पहले सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा धीरज यादव के नेतृत्व में रविवार को 177वां भव्य स्वच्छता अभियान चलाया गया। "बाहर भी दिखाओ अपने घर के स्वच्छता संस्कार, तभी होगा स्वच्छ भारत का सपना साकार" के संदेश के साथ यह अभियान आयोजित हुआ। इसके तहत जन-जागरूकता फैलाते हुए तीर्थयात्रियों, स्नानार्थियों, दर्शनार्थियों और नाविकों से घाट पर साफ़-सफ़ाई रखने की अपील की गई, ताकि स्वच्छ भारत का संदेश देश के कोने-कोने तक पहुंच सके।

इस दौरान धीरज यादव ने बताया कि संस्थान-सरस्वती परिवार द्वारा समय-समय पर भंडारा, कम्बल वितरण, रक्तदान, गरीबों की मदद और स्वच्छता अभियान जैसे सराहनीय कार्य किए जाते हैं। स्वच्छता अभियान के इस कार्यक्रम में कुंवर जी तिवारी, मनीष पाण्डेय, सहदेव चौरसिया, ऋषि दीक्षित, सुनील कुशवाहा, एड. आत्म प्रकाश यादव, डॉ. एस.बी. यादव, नीरज पांडेय, इन्दु प्रकाश सिंह, दीपक दीक्षित, अनुराग मिश्रा, निर्मल कुशवाहा और तुलसी तिवारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    user_राकेश गुप्ता
    राकेश गुप्ता
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रयागराज व्यापार मंडल ने संगठन के सदस्य और भाजपा नेता भाई रविन्द्र जायसवाल की गाड़ी पर उपद्रवी तत्वों द्वारा किए गए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। व्यापार मंडल का स्पष्ट कहना है कि यह घटना केवल एक व्यापारी पर हमला नहीं है, बल्कि कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती है। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि घटना में शामिल सभी उपद्रवी और असामाजिक तत्वों की तत्काल पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की घटना को अंजाम देने का साहस न कर सके। इसी के साथ जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी और संगठन के मनीष भैया से इस गंभीर विषय को तुरंत संज्ञान में लेने का अनुरोध किया गया है। मांग की गई है कि भाई रविन्द्र जायसवाल को कार्यालय बुलाकर उनकी बात सुनी जाए और उन्हें संगठन की ओर से पूरा सहयोग देकर न्याय दिलाने का प्रयास किया जाए।
    1
    प्रयागराज व्यापार मंडल ने संगठन के सदस्य और भाजपा नेता भाई रविन्द्र जायसवाल की गाड़ी पर उपद्रवी तत्वों द्वारा किए गए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। व्यापार मंडल का स्पष्ट कहना है कि यह घटना केवल एक व्यापारी पर हमला नहीं है, बल्कि कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती है। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि घटना में शामिल सभी उपद्रवी और असामाजिक तत्वों की तत्काल पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की घटना को अंजाम देने का साहस न कर सके।

इसी के साथ जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी और संगठन के मनीष भैया से इस गंभीर विषय को तुरंत संज्ञान में लेने का अनुरोध किया गया है। मांग की गई है कि भाई रविन्द्र जायसवाल को कार्यालय बुलाकर उनकी बात सुनी जाए और उन्हें संगठन की ओर से पूरा सहयोग देकर न्याय दिलाने का प्रयास किया जाए।
    user_पुष्पराज सिंह
    पुष्पराज सिंह
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.