logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अनाथ बिटिया की शादी में आगे आया समाज, किसान यूनियन पदाधिकारियों ने किया सराहनीय सहयोग अनाथ बिटिया की शादी में आगे आया समाज, किसान यूनियन पदाधिकारियों ने किया सराहनीय सहयोग हरदोई: मानवता और सामाजिक सहयोग की मिसाल पेश करते हुए जनपद हरदोई के ग्राम बेहटा गोकुल में एक अनाथ बिटिया की शादी सामूहिक सहयोग से सम्पन्न कराई जा रही है। इस सराहनीय कार्य में समाज के कई लोगों के साथ-साथ भारतीय किसान यूनियन स्वराज के पदाधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर योगदान दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनाथ बालिका रोशनी (सुपुत्री स्व० दीपक) के माता-पिता एवं दादा-दादी का साया नहीं है। ऐसे में परिवारजनों और ग्रामीणों के सहयोग से उसकी शादी का आयोजन किया जा रहा है। इस नेक कार्य में भारतीय किसान यूनियन स्वराज के मंडल अध्यक्ष लखनऊ अजय कुमार सिंह एवं आदरणीय समाजसेवी रामचंद्र कुशवाहा (सकाहा) ने विशेष सहयोग करते हुए शादी में सब्जी एवं नाश्ते की व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह आयोजन ग्राम व पोस्ट बेहटा गोकुल, जनपद हरदोई में दिनांक 20 अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हो रहा है। जिसमें तेलपूजन, बारात आगमन, कलेवा एवं विदाई जैसे सभी पारंपरिक कार्यक्रम शामिल हैं। विवाह समारोह में वर पक्ष से आयुष्मान रिंकू (निवासी शाम रेउरी) एवं कन्या पक्ष से आयुष्मती रोशनी का वैवाहिक बंधन संपन्न होगा। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में सामाजिक एकता और भाईचारे की झलक साफ देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार के सहयोग से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और जरूरतमंदों को सहारा मिलता है।

11 hrs ago
user_Om Bajpai
Om Bajpai
Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago
9dfb9977-417e-4218-b9f6-edaa28a9d120

अनाथ बिटिया की शादी में आगे आया समाज, किसान यूनियन पदाधिकारियों ने किया सराहनीय सहयोग अनाथ बिटिया की शादी में आगे आया समाज, किसान यूनियन पदाधिकारियों ने किया सराहनीय सहयोग हरदोई: मानवता और सामाजिक सहयोग की मिसाल पेश करते हुए जनपद हरदोई के ग्राम बेहटा गोकुल में एक अनाथ बिटिया की शादी सामूहिक सहयोग से सम्पन्न कराई जा रही है। इस सराहनीय कार्य में समाज के कई लोगों के साथ-साथ भारतीय किसान यूनियन स्वराज के पदाधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर योगदान दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनाथ बालिका रोशनी (सुपुत्री स्व० दीपक) के माता-पिता एवं दादा-दादी का साया नहीं है। ऐसे में परिवारजनों और ग्रामीणों के सहयोग से उसकी शादी का आयोजन किया जा रहा है। इस नेक कार्य में भारतीय किसान यूनियन स्वराज के मंडल अध्यक्ष लखनऊ अजय कुमार सिंह एवं आदरणीय समाजसेवी रामचंद्र कुशवाहा (सकाहा) ने विशेष सहयोग करते हुए शादी में सब्जी एवं नाश्ते की व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह आयोजन ग्राम व पोस्ट बेहटा गोकुल, जनपद हरदोई में दिनांक 20 अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हो रहा है। जिसमें तेलपूजन, बारात आगमन, कलेवा एवं विदाई जैसे सभी पारंपरिक कार्यक्रम शामिल हैं। विवाह समारोह में वर पक्ष से आयुष्मान रिंकू (निवासी शाम रेउरी) एवं कन्या पक्ष से आयुष्मती रोशनी का वैवाहिक बंधन संपन्न होगा। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में सामाजिक एकता और भाईचारे की झलक साफ देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार के सहयोग से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और जरूरतमंदों को सहारा मिलता है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by User5028
    3
    Post by User5028
    user_User5028
    User5028
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    1
    Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाहजहांपुर,21 अप्रैल। थाना पुवायां क्षेत्र में बीती देर रात मोबाइल फोन छीन कर भाग रहे बाइक सवार बदमाशो और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश और उसके दोनों साथी को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशो को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। क्षेत्राधिकारी पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि जठियापुर खुर्द निवासी आशीष सक्सेना सोमवार को मीना बाजार सब्जी खरीदने गए थे। इस दौरान तीन बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और पल्सर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। बदमाशो को पकड़ने के लिए दो टीम गठित की गई थी। बीती देर रात टीम को सूचना मिली कि बदमाश भागने के इरादे से सिसोरा की तरफ जा रहे है। पुलिस टीम ने मोहम्मदी रोड़ पर अंडरपास के निकट चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच मोटरसाइकिल से आ रहे बदमाशो को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। जिसपर मोटरसाइकिल सवार बदमाशो ने मोटरसाइकिल की रफ्तार बड़ा दी  और भागने लगे। जल्दबाजी में उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई। टीम ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशो ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्यवाही की और एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गए और वहीं गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी की और गोली लगने से घायल पुवायां थाना क्षेत्र निवासी सौरभ मिश्रा एवं अर्पित सक्सेना तथा जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव सिसोरा निवासी मौसम दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश राहगीरों को निशाना बनाकर इस प्रकार की घटनाएं को अंजाम देने के आदि है।इनके विरुद्ध जनपद खीरी एवं शाहजहांपुर में कई मुकदमे पंजिकृत है। बदमाश के पास से  अवैध असलाह और कारतूस, छीना गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है।घायल बदमाशो को उपचार के लिए राजकीय मेडकिल कॉलेज में भर्ती कराया है।
    4
    शाहजहांपुर,21 अप्रैल। थाना पुवायां क्षेत्र में बीती देर रात मोबाइल फोन छीन कर भाग रहे बाइक सवार बदमाशो और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश और उसके दोनों साथी को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशो को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। 
क्षेत्राधिकारी पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि जठियापुर खुर्द निवासी आशीष सक्सेना सोमवार को मीना बाजार सब्जी खरीदने गए थे। इस दौरान तीन बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और पल्सर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। बदमाशो को पकड़ने के लिए दो टीम गठित की गई थी। बीती देर रात टीम को सूचना मिली कि बदमाश भागने के इरादे से सिसोरा की तरफ जा रहे है। पुलिस टीम ने मोहम्मदी रोड़ पर अंडरपास के निकट चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच मोटरसाइकिल से आ रहे बदमाशो को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। जिसपर मोटरसाइकिल सवार बदमाशो ने मोटरसाइकिल की रफ्तार बड़ा दी  और भागने लगे। जल्दबाजी में उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई। टीम ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशो ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्यवाही की और एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गए और वहीं गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी की और गोली लगने से घायल
पुवायां थाना क्षेत्र निवासी सौरभ मिश्रा एवं अर्पित सक्सेना तथा जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव सिसोरा निवासी मौसम दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश राहगीरों को निशाना बनाकर इस प्रकार की घटनाएं को अंजाम देने के आदि है।इनके विरुद्ध जनपद खीरी एवं शाहजहांपुर में कई मुकदमे पंजिकृत है। बदमाश के पास से  अवैध असलाह और कारतूस, छीना गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है।घायल बदमाशो को उपचार के लिए राजकीय मेडकिल कॉलेज में भर्ती कराया है।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शाहजहाँपुर। के मदनापुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में 38 वर्षीय किसान राकेश वर्मा की मौत हो गई। उनकी बाइक को फूलों से सजी एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार में सवार दूल्हा समेत सभी लोग मौके से फरार हो गए
    1
    शाहजहाँपुर। के मदनापुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में 38 वर्षीय किसान राकेश वर्मा की मौत हो गई। उनकी बाइक को फूलों से सजी एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार में सवार दूल्हा समेत सभी लोग मौके से फरार हो गए
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by विवेक मिश्र
    1
    Post by विवेक मिश्र
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लोकेशन तहसील सवायजपुर पाली रिपोर्टर कृष्ण मोहन बाजपेई पाली में नवनिर्मित बस स्टेशन का भव्य लोकार्पण, परिवहन व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार पाली (हरदोई): उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के नवनिर्मित बस स्टेशन का आज भव्य समारोह के बीच लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कुं. माधवेंद्र प्रताप सिंह ‘रानू’ (विधायक सवायजपुर) उपस्थित रहे। लोकार्पण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि पाली नगर पंचायत ऐतिहासिक कस्बा है, जिसकी स्थापना अंग्रेजों के समय की मानी जाती है। उन्होंने बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व इस बस स्टेशन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जिसका आज लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया गया है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार परिवहन सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है और इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा दिया जा रहा है। आने वाले समय में सभी प्रमुख बस स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर और पर्यावरण अनुकूल सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि पहले जहां बसों की क्षमता लगभग 50 किलोमीटर तक सीमित थी, वहीं अब नई तकनीक से लैस बसें करीब 300 किलोमीटर तक चलने में सक्षम हैं। सरकार द्वारा करीब 3 करोड़ रुपये तक की लागत वाली आधुनिक बसें खरीदी जा रही हैं और अब तक लगभग 320 इलेक्ट्रिक बसें परिवहन बेड़े में शामिल की जा चुकी हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि डीजल बसों के संचालन में जहां औसतन 6.5 लाख रुपये तक का खर्च आता है, वहीं इलेक्ट्रिक बसों में यह खर्च घटकर लगभग 50 हजार रुपये रह जाता है, जिससे सरकार को बड़ी बचत हो रही है। कार्यक्रम में “मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो अभियान” का भी उल्लेख किया गया। इस योजना के तहत बसों का संचालन गांव-गांव तक किया जाएगा। बसें सुबह गांव से निकलकर शाम को वापस गांव पहुंचेंगी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा के साथ-साथ स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही चालक व परिचालक की नियुक्ति भी स्थानीय या आसपास के गांवों से किए जाने की योजना है। विशिष्ट अतिथि विधायक कुं. माधवेंद्र प्रताप सिंह ‘रानू’ ने कहा कि यह बस स्टेशन क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और इससे लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इस दौरान कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में विकास और आधुनिकता की झलक साफ दिखाई दी।
    1
    लोकेशन तहसील सवायजपुर पाली 
रिपोर्टर कृष्ण मोहन बाजपेई 
पाली में नवनिर्मित बस स्टेशन का भव्य लोकार्पण, परिवहन व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार
पाली (हरदोई): उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के नवनिर्मित बस स्टेशन का आज भव्य समारोह के बीच लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कुं. माधवेंद्र प्रताप सिंह ‘रानू’ (विधायक सवायजपुर) उपस्थित रहे।
लोकार्पण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि पाली नगर पंचायत ऐतिहासिक कस्बा है, जिसकी स्थापना अंग्रेजों के समय की मानी जाती है। उन्होंने बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व इस बस स्टेशन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जिसका आज लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया गया है।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार परिवहन सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है और इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा दिया जा रहा है। आने वाले समय में सभी प्रमुख बस स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर और पर्यावरण अनुकूल सुविधा मिल सके।
उन्होंने बताया कि पहले जहां बसों की क्षमता लगभग 50 किलोमीटर तक सीमित थी, वहीं अब नई तकनीक से लैस बसें करीब 300 किलोमीटर तक चलने में सक्षम हैं। सरकार द्वारा करीब 3 करोड़ रुपये तक की लागत वाली आधुनिक बसें खरीदी जा रही हैं और अब तक लगभग 320 इलेक्ट्रिक बसें परिवहन बेड़े में शामिल की जा चुकी हैं।
मंत्री ने यह भी कहा कि डीजल बसों के संचालन में जहां औसतन 6.5 लाख रुपये तक का खर्च आता है, वहीं इलेक्ट्रिक बसों में यह खर्च घटकर लगभग 50 हजार रुपये रह जाता है, जिससे सरकार को बड़ी बचत हो रही है।
कार्यक्रम में “मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो अभियान” का भी उल्लेख किया गया। इस योजना के तहत बसों का संचालन गांव-गांव तक किया जाएगा। बसें सुबह गांव से निकलकर शाम को वापस गांव पहुंचेंगी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा के साथ-साथ स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही चालक व परिचालक की नियुक्ति भी स्थानीय या आसपास के गांवों से किए जाने की योजना है।
विशिष्ट अतिथि विधायक कुं. माधवेंद्र प्रताप सिंह ‘रानू’ ने कहा कि यह बस स्टेशन क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और इससे लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।
इस दौरान कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में विकास और आधुनिकता की झलक साफ दिखाई दी।
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • शाहजहांपुर। पुवायां थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस, छीना गया मोबाइल और नकदी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, रात में गश्त और संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन युवक मोटरसाइकिल से पुवायां से सिसोरा (थाना मोहम्मदी, जनपद खीरी) की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मोहम्मदी रोड स्थित अंडरपास के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए तीनों को दबोच लिया। मुठभेड़ में सौरभ मिश्रा (28) निवासी हरदयाल कूचा, पुवायां घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है। अन्य गिरफ्तार आरोपितों में अर्पित सक्सेना (20) निवासी बड़ागांव, थाना पुवायां और मौसम दीक्षित उर्फ आशुतोष (22) निवासी सिसोरा, थाना मोहम्मदी, जनपद खीरी शामिल हैं। तलाशी में आरोपितों के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, छीना गया ओप्पो एफ-19 मोबाइल, 840 रुपये नकद और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपित मोबाइल छिनैती, चोरी और शस्त्र अधिनियम के मामलों में लिप्त रहे हैं और इनके खिलाफ शाहजहांपुर व खीरी में करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ पुवायां थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
    1
    शाहजहांपुर। पुवायां थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस, छीना गया मोबाइल और नकदी बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार, रात में गश्त और संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन युवक मोटरसाइकिल से पुवायां से सिसोरा (थाना मोहम्मदी, जनपद खीरी) की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मोहम्मदी रोड स्थित अंडरपास के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए तीनों को दबोच लिया। मुठभेड़ में सौरभ मिश्रा (28) निवासी हरदयाल कूचा, पुवायां घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है। अन्य गिरफ्तार आरोपितों में अर्पित सक्सेना (20) निवासी बड़ागांव, थाना पुवायां और मौसम दीक्षित उर्फ आशुतोष (22) निवासी सिसोरा, थाना मोहम्मदी, जनपद खीरी शामिल हैं।
तलाशी में आरोपितों के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, छीना गया ओप्पो एफ-19 मोबाइल, 840 रुपये नकद और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपित मोबाइल छिनैती, चोरी और शस्त्र अधिनियम के मामलों में लिप्त रहे हैं और इनके खिलाफ शाहजहांपुर व खीरी में करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ पुवायां थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    9
    Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.