Shuru
Apke Nagar Ki App…
आस्था की राह पर निकला ढुंढरीया का जत्था, मां अम्बाजी के दर्शन को रवाना ढुंढरीया। मां अम्बाजी धाम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पदयात्रियों का जत्था आज गांव से जयकारों के साथ रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने मां अम्बे के जयघोष के साथ यात्रा शुरू की और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
Shambhu labana
आस्था की राह पर निकला ढुंढरीया का जत्था, मां अम्बाजी के दर्शन को रवाना ढुंढरीया। मां अम्बाजी धाम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पदयात्रियों का जत्था आज गांव से जयकारों के साथ रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने मां अम्बे के जयघोष के साथ यात्रा शुरू की और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
More news from राजस्थान and nearby areas
- *पीठ में पर्युषण पर्व:-कपट छोड़ सरल बनें, मन-वचन-कर्म में लाएं एकरूपता* कपट छोड़ सरल बनें, मन-वचन-कर्म में लाएं एकरूपता पीठ। पर्युषण पर्व के तीसरे दिन जैन समाज की ओर से उत्तम आर्जव धर्म श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस दौरान श्रीजी का अभिषेक, पूजन सहित विभिन्न धार्मिक क्रियाएं विधि-विधान से संपन्न हुईं। शाम को श्रीजी की आरती के बाद प्रतिक्रमण एवं स्वाध्याय का आयोजन हुआ। पंडित शैलेंद्रजी ने उत्तम आर्जव धर्म का महत्व बताते हुए कहा कि बाहरी सरलता से अधिक आवश्यक आंतरिक सरलता है। मन जब कपट और छल से मुक्त होता है, तब आत्मा में शांति और निर्मलता का अनुभव होता है। उत्तम आर्जव धर्म मनुष्य को कपट छोड़कर सरल बनने तथा मन, वचन और कर्म में एकरूपता लाने की प्रेरणा देता है। *पुण्यार्जक परिवार ने किया अभिषेक-पूजन* समाज अध्यक्ष राजकुमार डेचिया ने बताया कि सप्तमी के दिन चंदा देवी-अशोक भूता एवं शीतल-आशीष भूता परिवार कार्यक्रम के पुण्यार्जक रहे। परिवार की ओर से अभिषेक, पूजन एवं आरती की गई। इस दौरान प्रियंका एवं कल्पेश भूता सहित समाजजन मौजूद रहे। *पांडुक शिला पर विराजमान की प्रतिमाएं* कार्यक्रम के दौरान पांडुक शिला पर आदिनाथ, चंद्रप्रभु, शांतिनाथ, पार्श्वनाथ एवं महावीर स्वामी की प्रतिमाएं तथा सोलहकारण यंत्र एवं विनायक यंत्र विराजमान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। धार्मिक आयोजनों में समाजजनों ने उत्साह और भक्तिभाव से भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण धर्ममय बना रहा।4
- गैंजी से अंबाजी धाम के लिए जयकारों के साथ पदयात्रियों का जत्था हुआ रवाना । गैंजी से मां अंबाजी धाम के लिए जयकारों के साथ पदयात्रियों का जत्था रवाना गैंजी। मां अंबाजी धाम के दर्शन के लिए गांव के श्रद्धालुओं का पदयात्रियों का जत्था उत्साह के साथ रवाना हुआ। बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने मां अम्बे के जयकारे लगाते हुए पदयात्रा की शुरुआत की। पदयात्रा को लेकर युवाओं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयघोष के साथ आगे बढ़े। ग्रामीणों ने पदयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित यात्रा की कामना की।1
- नीलकंठ नदी का खूब सूरत नजारालाइक कमेंट शेयर करो चैनल सब्सक्राइब करो लाइक कमेंट शेयर करो चैनल सब्सक्राइब करो1
- बिजली की समस्या को लेकर एसई ऑफिस पर विधायक गणेश घोगरा का धरना, धरना स्थल पर भजन कीर्तन के साथ किया विरोध । ग्रामीण क्षेत्र में बिजली संबधित समस्या को लेकर तीन माह पूर्व विधायक गणेश घोगरा ने धरना दिया था विभाग द्वारा समस्या के समाधान को लेकर आश्वासान पर विधायक घोगरा ने धरना समाप्त किया था लेकिन आज दिन तक विभाग द्वारा किसी भी समस्या का समाधान नही करवाया गया। जिसके चलते विधायक गणेश घोगरा वापस बैठें धरने पर आज दूसरी रात विधायक घोगरा ने भजन कीर्तन के साथ धरना स्थल पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे। विधायक घोगरा ने कहा कि जो मांग हैं उसका जब तक स्थायी समाधान नही होता हमारा धरना अनवरत जारी रहेगा ।1
- पंथाल गांव में कपास की आड़ में उगा रखी थी गांजे की फसल, पुलिस ने 2505 गाँजे के हरे पौधे किये जब्त; कीमत करीब 40 लाख रुपए संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत डीएसटी एवं बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने पंथाल गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए कपास की फसल की आड़ में उगाई जा रही गांजे की फसल पकड़ी है। पुलिस ने खेत से 2505 हरे गांजे के पौधे जब्त किए, जिनका वजन करीब 280 किलोग्राम पाया गया। जब्त गांजे के पौधों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार डीएसटी प्रभारी मोहपाल सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंथाल निवासी नरसी पिता दला ताबियाड़ ने अपने खेत में कपास की फसल के बीच गांजे के पौधे उगा रखे हैं। सूचना पर डीएसटी व बिछीवाड़ा थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत की तलाशी ली। इस दौरान कपास की फसल के बीच गांजे के पौधे मिले, जिन्हें पुलिस ने जड़ सहित उखाड़कर जब्त किया। कार्रवाई के दौरान आरोपी खेत मालिक पुलिस को देखकर जंगल की ओर भाग गया और फरार हो गया। पुलिस ने जब्त पौधों को बिछीवाड़ा थाने में सुपुर्द कर प्रकरण दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।1
- तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत 2026 की सफलता हेतु डूंगरपुर मे न्यायिक अधिकारियो की बैठक आयोजित। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत 2026 की सफलता हेतु डूंगरपुर में न्यायिक अधिकारियों की बैठक आयोजित । डूंगरपुर। वर्ष 2026 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत (दिनांक 10.10.2026) को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायालय, बैठक में बताया गया कि न्यायालय वार अब तक राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए कुल 1,060 प्रकरण चिह्नित किए जा चुके हैं। • धारा 138 एन.आई. एक्ट के लंबित मामलों में चिह्नित प्रकरणों में जारी किए गए नोटिसों तथा तामील के बाद प्राप्त नोटिसों की संख्या की समीक्षा की गई। • मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, चेक अनादरण एवं पारिवारिक मामलों (तलाक को छोड़कर) में राजीनामे के माध्यम से अधिकाधिक प्रकरणों के निस्तारण हेतु रालसा की मंशा के अनुरूप विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पारिवारिक न्यायाधीश श्रीमती नीतू आर्य, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश (डूंगरपुर) प्रवीण कुमार, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश (सागवाड़ा) श्रीमती सुनीता नसवारिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (डूंगरपुर) हरिश मेनारिया, अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (डूंगरपुर) श्रीमती आशा चौहान, अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सागवाड़ा) मदनलाल बालोतिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट (आसपुर) श्रीमती मोनिका धनोल, न्या्यिक मजिस्टेंट सीमलवाडा श्री अनिल चावला अति. न्यायिक मजिस्ट्रेट (डूंगरपुर) सुश्री जान्हवी आहूजा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री किरण कुमार चौहान उपस्थित थे। जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती दीपा गुर्जर ने बताया कि लोक अदालत में निस्तारित मामलों की कोई अपील नहीं होती है और जमा की गई कोर्ट फीस भी पक्षकारों को पुनः लौटा दी जाती है। उन्होंने आमजन से अपने राजीनामा योग्य लंबित मामलों का आपसी सहमति से अधिक से अधिक निस्तारण करवाने की अपील की है।1
- कहीं राहत, कहीं आफत: तेज बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान मूसलाधार बारिश बनी आफत, कहीं फसलें हुईं प्रभावित बारिश से किसानों के खिले चेहरे, कहीं तेज बारिश ने फसलों को पहुंचाया नुकसान झमाझम बारिश से राहत, तेज बारिश वाले इलाकों में फसलों को नुकसान मेघ बरसे तो कहीं राहत, कहीं फसलों पर पड़ी भारी बारिश की मार सीमलवाड़ा-झरनी। क्षेत्र में रात को अचानक मौसम बदला और मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे। खेतों में पानी पहुंचने से खरीफ फसलों को फायदा होने की उम्मीद है। हालांकि, कुछ स्थानों पर तेज बारिश से खड़ी और पक चुकी फसलों को नुकसान पहुंचने की खबर है। किसानों का कहना है कि बारिश राहत लेकर आई है, लेकिन अधिक बारिश से तैयार फसलों को नुकसान की चिंता बनी हुई है।1
- अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ एसई कार्यालय के बाहर दूसरे दिन भी डटे गणेश घोघरा, कांग्रेस ने फूंका एसई का पुतला संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। अघोषित बिजली कटौती और विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा का एसई कार्यालय के बाहर धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। बारिश के बीच विधायक समर्थकों के साथ रातभर धरना स्थल पर डटे रहे। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसई का पुतला फूंककर विरोध जताया। वहीं ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 22 से 24 घंटे बिजली आपूर्ति, कृषि कनेक्शनों पर पर्याप्त बिजली, ट्रांसफार्मर समय पर बदलने और स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने की शिकायतों की जांच सहित आठ मांगें रखीं। विधायक ने कहा कि मांगों पर लिखित आश्वासन मिलने तक धरना जारी रहेगा।1
- लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन 151 दीपमालिकाओं से जगमगाया सलारेश्वर धाम, भाजपा विधानसभा चौरासी मंडल कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया पीएम मोदी का 76वां जन्मदिवस लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन 151 दीपमालिकाओं से जगमगाया सलारेश्वर धाम, भाजपा विधानसभा चौरासी मंडल कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया पीएम मोदी का 76वां जन्मदिवस एंकर इंट्रो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चौरासी संयोजक ईश्वर लबाना व मंडल के कार्यकर्ताओं की ओर से सलारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में 151 दीपमालिकाएं सजाई गईं, जिससे पूरा सलारेश्वर धाम दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। दीपमालिकाओं से सजे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा विधानसभा चौरासी मंडल के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सलारेश्वर महादेव के जयकारों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा, श्रद्धा और सामाजिक सहभागिता की भावना के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान सलारेश्वर महादेव मंदिर परिसर का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। 151 दीपमालिकाओं की रोशनी से पूरा परिसर भक्तिमय एवं प्रकाशमय नजर आया।3