Shuru
Apke Nagar Ki App…
सतना।3 देशी कट्टा,7 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया अवैध असलहे सप्लायर मनीष सिंह परिहार,चित्रकूट थाना प्रभारी नीलेश तिवारी की अगुवाई में पुलिस टीम को मिली सफलता, आरोपी मनीष के खिलाफ पूर्व से दर्ज है कई आपराधिक प्रकरण,नशे की तस्करी के खेल का भी बड़ा खिलाड़ी है मनीष।
प्रखर प्रवक्ता न्यूज
सतना।3 देशी कट्टा,7 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया अवैध असलहे सप्लायर मनीष सिंह परिहार,चित्रकूट थाना प्रभारी नीलेश तिवारी की अगुवाई में पुलिस टीम को मिली सफलता, आरोपी मनीष के खिलाफ पूर्व से दर्ज है कई आपराधिक प्रकरण,नशे की तस्करी के खेल का भी बड़ा खिलाड़ी है मनीष।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चित्रकूट में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वां जन्मदिन, आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम आयोजित ज़िले भर में हुई सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम, शाम को दीप जलाकर दी पीएम मोदी को बधाई रिपोर्ट - पुष्पराज कश्यप चित्रकूट 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वां जन्मदिन बड़े ही उत्साह के साथ जिले भर में मनाया गया। जहां प्रशासन ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में सुबह रक्तदान का आयोजन किया तो वही दिव्यांग शसक्तीकरण विभाग ने एलिम्को के सहयोग से जनप्रतिनिधियों द्वारा दिव्यांग व बुजुर्गों को सहायक उपकरण और मोटराइज्ड बाइक बांटी। सरकारी स्कूलों पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय कछारपुरवा में भी शाम को दीपक जलाकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता द्वारा आयोजन कर सफ़ाई कर्मियों को किट वितरित कि। तो वहीं शाम को जिला चिकित्सालय, रामघाट, बरहा के हनुमान मंदिर, शंख चौराहा सीतापुर, शंकर बाजार काली मंदिर, बेड़ी पुलिया,धनुष चौराहे में दीप जलाएं गये और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लाइना बाबा मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना व स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर में डायट प्राचार्य बीके शर्मा के नेतृत्व में दीप जलाएं गये और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु व स्वस्थ्य होने की कामना की गई। ऊधर शंकर बाजार काली देवी मंदिर में पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल के नेतृत्व में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी,पूर्व जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, पंकज अग्रवाल, नगर पालिका चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग,पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, सीडीओ डीपी पाल, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, भाजपा युवा जिलाध्यक्ष विकास हीरो मिश्रा, नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता किशन गुप्ता सहित अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।4
- चित्रकूट। भगवान विश्वकर्मा पूजन एवं शोभायात्रा हर्षोल्लास के साथ संपन्न चित्रकूट में भगवान विश्वकर्मा पूजन कार्यक्रम एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन विश्वकर्मा समाज के युवाओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ किया गया। शोभायात्रा प्रयागराज रोड से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए निर्धारित स्थल पर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और समाज की खुशहाली की कामना की। शोभायात्रा में युवाओं सहित समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में भव्य एवं दिव्य पूजन के साथ धार्मिक वातावरण देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। इस अवसर पर समाजसेवी शानू गुप्ता सहित विश्वकर्मा समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। समाजसेवी शानू गुप्ता ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर सभी को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। चित्रकूट। भगवान विश्वकर्मा पूजन एवं शोभायात्रा हर्षोल्लास के साथ संपन्न चित्रकूट में भगवान विश्वकर्मा पूजन कार्यक्रम एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन विश्वकर्मा समाज के युवाओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ किया गया। शोभायात्रा प्रयागराज रोड से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए निर्धारित स्थल पर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और समाज की खुशहाली की कामना की। शोभायात्रा में युवाओं सहित समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में भव्य एवं दिव्य पूजन के साथ धार्मिक वातावरण देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। इस अवसर पर समाजसेवी शानू गुप्ता सहित विश्वकर्मा समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। समाजसेवी शानू गुप्ता ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर सभी को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं।1
- 🚨 गढ़चपा में जारी जन चौपाल में बिजली और जल जीवन मिशन के कर्मचारी नदारद चित्रकूट। मानिकपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत गढ़चपा में “गाँव की समस्या–गाँव में समाधान” के तहत जन चौपाल जारी है। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जा रही हैं, लेकिन बिजली विभाग और जल जीवन मिशन की ओर से कोई कर्मचारी जन चौपाल में मौजूद नहीं होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों के मुताबिक जरका पुरवा में बिजली के पोल तो गाड़ दिए गए हैं, लेकिन बिजली की समस्या का अभी तक समाधान नहीं हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों की बिजली से जुड़ी समस्याओं को जन चौपाल में संबंधित विभाग के सामने रखने का अवसर भी प्रभावित हो रहा है। वहीं जल जीवन मिशन के कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर भी ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि जिन विभागों से जुड़ी समस्याएं गांव में बनी हुई हैं, उन्हीं विभागों के जिम्मेदार कर्मचारी जन चौपाल में मौजूद रहें तो समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराने में सहूलियत होगी। अब सवाल यह है कि जब संबंधित विभाग के कर्मचारी ही जन चौपाल में मौजूद नहीं हैं, तो ग्रामीणों की बिजली और पेयजल से जुड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान कैसे होगा?2
- बांदा में बाढ़ का असर! पानी उतरने के बाद भी नाव का सहारा | Banda News 2026 | बड़ी खबर बांदा के खप्टिहा कलां में बाढ़ का पानी कम होने के बाद भी ग्रामीणों की मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार गांव में आवागमन के लिए अभी भी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।1
- उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल के पास शिल्पग्राम रोड पर स्थित 'होटल ताज रिसॉर्ट' को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल मिला है। इस ईमेल में चेतावनी दी गई है कि 8 दिन के भीतर रिसॉर्ट में कभी भी ब्लास्ट (विस्फोट) हो जाएगा सुरक्षा कार्रवाई: होटल मालिक द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता (BDS) और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंच गईं।सर्च ऑपरेशन: जांच टीमें इस समय होटल के कोने-कोने (चप्पे-चप्पे) की बारीकी से तलाशी ले रही हैं। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1
- *स्व. कल्पना मिश्रा मामले में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने मीडिया को दिया बयान*1
- सतना। नजीराबाद स्थित रामनरेश गुप्ता के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, जहां आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है।1
- प्रधानमंत्री मोदी के सेवा संकल्प अभियान प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ पुरानी बाजार कोतवाली परिसर कर्वी चित्रकूट में लगाई गई प्रदर्शनी रिपोर्ट - पुष्पराज कश्यप चित्रकूट । मुख्यालय में सेवा संकल्प अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 के अन्तर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षो के निरंतर सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़नें विषयक विकास प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी शुभारम्भ के अवसर पर जिला सूचना अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। प्रदर्शनी का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी नरेंद्र गुप्ता, पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, अध्यक्ष जिला कोऑपरेटिव बैंक बांदा /चित्रकूट पंकज अग्रवाल ने संयुक्त रुप से फीता काटकर पुरानी कोतवाली कर्वी परिसर में शुभारंभ कर प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया। सेवा संकल्प अभियान विकास प्रदर्शनी में मौजूद जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने कहा कि पूरे जोश के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं एवं उन्होंने आमजन से प्रदर्शनी को देखने का आह्नवान किया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया गया कि यह प्रदर्शनी आमजन के अवलोकन हेतु पुरानी कोतवाली परिसर कर्वी के प्रांगण में प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग चित्रकूट द्वारा आयोजित विकास प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के 25 वर्षो की अविरल जनसेवा का सम्मान, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण, डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां, विकसित भारत 2047, आशीर्वाद का दीया से जनसेवा महाकुम्भ, मेरे सपनों का भारत, नमो सेवा, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा, वडनगर से वाराणसी यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग-राष्ट्र के संग, सेवा फस्ट, इनोवेशन चैलेंज, सुशासन सेवा संवाद, प्रमुख धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों का पुनर्विकास एवं जीर्णोद्धार, अवस्थापना एवं कनेक्टिविटी, शिक्षा एवं कौशल, स्वास्थ्य एवं खेल, पंचायती राज सुशासन, एक जनपद एक उत्पाद योजनाओं को विस्तारपूर्वक चित्रण किया गया है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास मिश्रा, जिला महामंत्री डॉ अश्वनी कुमार अवस्थी, रमाकांत पांडेय सहित पार्टी पदाधिकारी/जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी़ संख्या में आमजन भी मौजूद रहे।4
- 🚨 गढ़चपा में आयोजित हुई जन चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान पर हुआ मंथन चित्रकूट। मानिकपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत गढ़चपा में शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को “गाँव की समस्या–गाँव में समाधान” की थीम पर जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम खंड विकास अधिकारी मानिकपुर पवन कुमार सिंह की अगुवाई में संपन्न हुआ। जन चौपाल में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी दिनेश कुमार, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि ननकी देवी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी चित्रकूट देवी प्रसाद पाल IAS तथा जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग IAS के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।3