logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सतना। नजीराबाद स्थित रामनरेश गुप्ता के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, जहां आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

8 hrs ago
user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
प्रखर प्रवक्ता न्यूज
Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

सतना। नजीराबाद स्थित रामनरेश गुप्ता के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, जहां आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जिले के 11 केंद्रों में 20 सितंबर को सम्पन्न होंगी विश्व अहिंसा दिवस समारोह की प्रतियोगिताएं भाषण, मेहंदी, रंगोली और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के पंजीकरण अब 26 सितंबर तक होंगे चित्रकूट। सामाजिक संस्था आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक दृष्टि संस्थान के ब्रेल भवन में शिवबरन त्रिपाठी प्रधानाचार्य शांती देवी इंटर कॉलेज की अध्यक्षता में सपन्न हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि 27 सितंबर को होने वाली भाषण और मेंहदी तथा दो अक्टूबर को होने वाली रंगोली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के आवेदन पत्र 26 सितंबर तक भरे जा सकते हैं। 20 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से 11:00 तक जनपद के 11परीक्षा केंद्रों में सामान्य ज्ञान, निबंध और चित्रकला की प्रतियोगिताएं ,प्राइमरी, जूनियर और सीनियर संवर्ग में होंगी। संस्था के निदेशक बलबीर सिंह ने कहा कि आज नई पीढ़ी में संस्कार विकसित करना राष्ट्रभक्ति और गांधी जी के मूल्यों को विकसित करना बहुत आवश्यक है ।इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए इन प्रतियोगिताओं का आयोजन 2007 से उनकी संस्था द्वारा जन सहयोग के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। कर्वी नगर में इस वर्ष चित्रकूट इंटर कॉलेज के अलावा ज्ञान भारती इंटर कॉलेज को भी केंद्र बनाया गया है। 20 सितंबर रविवार को मुख्य केंद्र चित्रकूट इंटर कॉलेज में सुबह 9:30 बजे पुलिस अधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिंह/उपजिलाधिकारी कर्वी अजय कुमार यादव द्वारा प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया जाएगा। साथ में बेसिक शिक्षा अधिकारी, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा और चित्रकूट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा.रणवीर सिंह चौहान की उपस्थिति रहेगी। केंद्र व्यवस्थापक इसी विद्यालय के प्रवक्ता फूल चंद्र चंद्रवंशी बनाए गए हैं ।पर्यवेक्षक के रूप में आयुष्मान के निदेशक बलबीर सिंह और सह जिला संयोजक पंकज दुबे रहेंगे। केंद्र में 2000 प्रतिभागी शामिल होंगे । ज्ञान भारती इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल द्वारा किया जाएगा। पर्यवेक्षक के रूप में आयुष्मान के जिला संयोजक विजय चंद्र गुप्ता, उपनिदेशक हीरालाल सोनी और प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. मनोज द्विवेदी रहेंगे। कॉलेज प्रबंधक शिवलाल सिंह राजपूत ने कहा कि इतनी व्यापक पैमाने पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करके छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का काम इस संस्था द्वारा लगातार 2007 से किया जा रहा है निश्चित रूप से बच्चों के भविष्य निर्माण और गांधी जी के मूल्यों का उनमें समावेश करने की यह एक अनूठी पहल है। उन्होंने कहा कि वह इन प्रतियोगिताओं के आयोजन में पूरा सहयोग देंगे। प्रतियोगिताओं के प्रारंभ के लिए प्रोटोकॉल बनाया गया है, जिसके अंतर्गत प्रतियोगिताओं के प्रारंभ के पूर्व महत्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण, उनके प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम का गायन, उद्घाटन कर्ता द्वारा प्रश्न पत्रों के अनावरण के पश्चात प्रतियोगिताएं प्रारंभ होंगी। अतिथियों एवं पर्यवेक्षक द्वारा निरीक्षण/ अवलोकन भी किया जाएगा। अन्य केंद्रों के लिए भी पर्यवेक्षक नामित किए गए हैं।
    1
    जिले  के 11 केंद्रों में 20 सितंबर को सम्पन्न होंगी विश्व अहिंसा दिवस समारोह की प्रतियोगिताएं
भाषण, मेहंदी, रंगोली और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के पंजीकरण अब 26 सितंबर तक होंगे
चित्रकूट। सामाजिक संस्था आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक  दृष्टि संस्थान  के ब्रेल भवन में शिवबरन त्रिपाठी प्रधानाचार्य शांती देवी इंटर कॉलेज की अध्यक्षता में सपन्न हुई जिसमें 
निर्णय लिया गया कि  27 सितंबर को होने वाली भाषण और मेंहदी तथा दो अक्टूबर को होने वाली रंगोली  और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के आवेदन पत्र 26 सितंबर तक भरे जा सकते हैं।
20 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से 11:00 तक जनपद के 11परीक्षा केंद्रों में सामान्य ज्ञान, निबंध और चित्रकला की प्रतियोगिताएं ,प्राइमरी, जूनियर और सीनियर संवर्ग में होंगी। संस्था के निदेशक बलबीर सिंह ने कहा कि आज नई पीढ़ी में संस्कार विकसित करना राष्ट्रभक्ति और गांधी जी के मूल्यों को विकसित करना बहुत आवश्यक है ।इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए इन प्रतियोगिताओं का आयोजन 2007 से उनकी संस्था द्वारा जन सहयोग के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं।
कर्वी नगर में इस वर्ष चित्रकूट इंटर कॉलेज के अलावा ज्ञान भारती इंटर कॉलेज को भी केंद्र बनाया गया है। 20 सितंबर रविवार को
मुख्य केंद्र चित्रकूट इंटर कॉलेज में सुबह 9:30 बजे पुलिस अधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिंह/उपजिलाधिकारी कर्वी अजय कुमार यादव द्वारा प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया जाएगा। साथ में बेसिक शिक्षा अधिकारी, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा और चित्रकूट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा.रणवीर सिंह चौहान  की उपस्थिति रहेगी। केंद्र व्यवस्थापक इसी विद्यालय के प्रवक्ता फूल चंद्र चंद्रवंशी बनाए गए हैं ।पर्यवेक्षक के रूप में आयुष्मान के निदेशक बलबीर सिंह और सह जिला संयोजक पंकज दुबे रहेंगे। केंद्र में 2000 प्रतिभागी शामिल होंगे ।
ज्ञान भारती इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल द्वारा किया जाएगा। पर्यवेक्षक के रूप में आयुष्मान के जिला संयोजक विजय चंद्र गुप्ता, उपनिदेशक हीरालाल सोनी और प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. मनोज द्विवेदी रहेंगे। कॉलेज प्रबंधक शिवलाल सिंह राजपूत ने कहा कि इतनी व्यापक पैमाने पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करके छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का काम इस संस्था द्वारा लगातार 2007 से किया जा रहा है निश्चित रूप से बच्चों के भविष्य निर्माण और गांधी जी के मूल्यों का उनमें समावेश करने की यह एक अनूठी पहल है। उन्होंने कहा कि वह इन प्रतियोगिताओं के आयोजन में पूरा सहयोग देंगे।
प्रतियोगिताओं के प्रारंभ के लिए प्रोटोकॉल बनाया गया है, जिसके अंतर्गत प्रतियोगिताओं के प्रारंभ के पूर्व महत्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण, उनके प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम का गायन, उद्घाटन कर्ता द्वारा प्रश्न पत्रों के अनावरण के पश्चात प्रतियोगिताएं प्रारंभ होंगी। अतिथियों एवं पर्यवेक्षक द्वारा निरीक्षण/ अवलोकन भी किया जाएगा।
अन्य केंद्रों के लिए भी पर्यवेक्षक नामित किए गए हैं।
    user_PushpRaj kashyap
    PushpRaj kashyap
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 🚨 गढ़चपा में जारी जन चौपाल में बिजली और जल जीवन मिशन के कर्मचारी नदारद चित्रकूट। मानिकपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत गढ़चपा में “गाँव की समस्या–गाँव में समाधान” के तहत जन चौपाल जारी है। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जा रही हैं, लेकिन बिजली विभाग और जल जीवन मिशन की ओर से कोई कर्मचारी जन चौपाल में मौजूद नहीं होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों के मुताबिक जरका पुरवा में बिजली के पोल तो गाड़ दिए गए हैं, लेकिन बिजली की समस्या का अभी तक समाधान नहीं हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों की बिजली से जुड़ी समस्याओं को जन चौपाल में संबंधित विभाग के सामने रखने का अवसर भी प्रभावित हो रहा है। वहीं जल जीवन मिशन के कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर भी ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि जिन विभागों से जुड़ी समस्याएं गांव में बनी हुई हैं, उन्हीं विभागों के जिम्मेदार कर्मचारी जन चौपाल में मौजूद रहें तो समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराने में सहूलियत होगी। अब सवाल यह है कि जब संबंधित विभाग के कर्मचारी ही जन चौपाल में मौजूद नहीं हैं, तो ग्रामीणों की बिजली और पेयजल से जुड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान कैसे होगा?
    2
    🚨 गढ़चपा में जारी जन चौपाल में बिजली और जल जीवन मिशन के कर्मचारी नदारद
चित्रकूट। मानिकपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत गढ़चपा में “गाँव की समस्या–गाँव में समाधान” के तहत जन चौपाल जारी है। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जा रही हैं, लेकिन बिजली विभाग और जल जीवन मिशन की ओर से कोई कर्मचारी जन चौपाल में मौजूद नहीं होने की बात सामने आई है।
ग्रामीणों के मुताबिक जरका पुरवा में बिजली के पोल तो गाड़ दिए गए हैं, लेकिन बिजली की समस्या का अभी तक समाधान नहीं हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों की बिजली से जुड़ी समस्याओं को जन चौपाल में संबंधित विभाग के सामने रखने का अवसर भी प्रभावित हो रहा है।
वहीं जल जीवन मिशन के कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर भी ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि जिन विभागों से जुड़ी समस्याएं गांव में बनी हुई हैं, उन्हीं विभागों के जिम्मेदार कर्मचारी जन चौपाल में मौजूद रहें तो समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराने में सहूलियत होगी।
अब सवाल यह है कि जब संबंधित विभाग के कर्मचारी ही जन चौपाल में मौजूद नहीं हैं, तो ग्रामीणों की बिजली और पेयजल से जुड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान कैसे होगा?
    user_छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    Reporter मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बांदा में बाढ़ का असर! पानी उतरने के बाद भी नाव का सहारा | Banda News 2026 | बड़ी खबर बांदा के खप्टिहा कलां में बाढ़ का पानी कम होने के बाद भी ग्रामीणों की मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार गांव में आवागमन के लिए अभी भी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
    1
    बांदा में बाढ़ का असर! पानी उतरने के बाद भी नाव का सहारा | Banda News 2026 | बड़ी खबर
बांदा के खप्टिहा कलां में बाढ़ का पानी कम होने के बाद भी ग्रामीणों की मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार गांव में आवागमन के लिए अभी भी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *स्व. कल्पना मिश्रा मामले में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने मीडिया को दिया बयान*
    1
    *स्व. कल्पना मिश्रा मामले में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने मीडिया को दिया बयान*
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बड़ी धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती कार्यक्रम गुनौर । बड़ी धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती।
    1
    बड़ी धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती कार्यक्रम 
गुनौर । बड़ी धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती।
    user_Sandeep shukla
    Sandeep shukla
    पत्रकारिता Devendranagar, Panna•
    11 hrs ago
  • इमरजेंसी में धोखा: सतना नगर निगम की फायर ब्रिगेड को जनता ने लगाया धक्का, मेंटेनेंस पर उठे सवाल सतना में आगजनी की घटना के दौरान नगर निगम की फायर ब्रिगेड बीच रास्ते में खराब हो गई। दमकल वाहन को धक्का देकर स्टार्ट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद नगर निगम के मेंटेनेंस खर्चों और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
    1
    इमरजेंसी में धोखा: सतना नगर निगम की फायर ब्रिगेड को जनता ने लगाया धक्का, मेंटेनेंस पर उठे सवाल
सतना में आगजनी की घटना के दौरान नगर निगम की फायर ब्रिगेड बीच रास्ते में खराब हो गई। दमकल वाहन को धक्का देकर स्टार्ट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद नगर निगम के मेंटेनेंस खर्चों और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • चित्रकूट में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वां‌ जन्मदिन, आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम आयोजित ज़िले भर में हुई सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम, शाम को दीप जलाकर दी पीएम मोदी को बधाई रिपोर्ट - पुष्पराज कश्यप चित्रकूट 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वां‌ जन्मदिन बड़े ही उत्साह के साथ जिले भर में मनाया गया। जहां प्रशासन ने सेवा‌ संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में सुबह रक्तदान का आयोजन किया तो‌ वही दिव्यांग शसक्तीकरण विभाग ने एलिम्को के सहयोग से जनप्रतिनिधियों द्वारा दिव्यांग व बुजुर्गों को सहायक उपकरण और मोटराइज्ड बाइक बांटी। सरकारी स्कूलों पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय कछारपुरवा में भी शाम को दीपक जलाकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता द्वारा आयोजन कर सफ़ाई कर्मियों को किट वितरित कि। तो वहीं शाम को जिला चिकित्सालय, रामघाट, बरहा के हनुमान मंदिर, शंख चौराहा सीतापुर, शंकर बाजार काली मंदिर, बेड़ी पुलिया,धनुष चौराहे में दीप जलाएं गये और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने‌ की कामना की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लाइना बाबा मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना व स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर में डायट प्राचार्य बीके शर्मा के नेतृत्व में दीप जलाएं गये और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु व स्वस्थ्य होने की कामना की गई। ऊधर शंकर बाजार काली देवी मंदिर में पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल के नेतृत्व में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया।‌ इस दौरान पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी,पूर्व जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, पंकज अग्रवाल, नगर पालिका चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग,‌पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, सीडीओ डीपी पाल, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, भाजपा युवा जिलाध्यक्ष विकास हीरो मिश्रा, नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता किशन गुप्ता सहित अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
    4
    चित्रकूट में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वां‌ जन्मदिन, आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम आयोजित 
ज़िले भर में हुई सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम, शाम को दीप जलाकर दी पीएम मोदी को बधाई
रिपोर्ट - पुष्पराज कश्यप  
चित्रकूट 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वां‌ जन्मदिन बड़े ही उत्साह के साथ जिले भर में मनाया गया। जहां प्रशासन ने सेवा‌ संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में सुबह रक्तदान का आयोजन किया तो‌ वही दिव्यांग शसक्तीकरण विभाग ने एलिम्को के सहयोग से जनप्रतिनिधियों द्वारा दिव्यांग व बुजुर्गों को सहायक उपकरण और मोटराइज्ड बाइक बांटी। सरकारी स्कूलों पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय कछारपुरवा में भी शाम को दीपक जलाकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता द्वारा आयोजन कर सफ़ाई कर्मियों को किट वितरित कि। 
तो वहीं शाम को जिला चिकित्सालय, रामघाट, बरहा के हनुमान मंदिर, शंख चौराहा सीतापुर, शंकर बाजार काली मंदिर, बेड़ी पुलिया,धनुष चौराहे में दीप जलाएं गये और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने‌ की कामना की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लाइना बाबा मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना व स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर में डायट प्राचार्य बीके शर्मा के नेतृत्व में दीप जलाएं गये और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु व स्वस्थ्य होने की कामना की गई। ऊधर शंकर बाजार काली देवी मंदिर में पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल के नेतृत्व में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया।‌
इस दौरान पूर्व मंत्री चंद्रिका
प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी,पूर्व जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, पंकज अग्रवाल, नगर पालिका चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग,‌पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, सीडीओ डीपी पाल, भाजपा  पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, भाजपा युवा जिलाध्यक्ष विकास हीरो मिश्रा, नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता किशन गुप्ता सहित अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
    user_PushpRaj kashyap
    PushpRaj kashyap
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 🚨 गढ़चपा में आयोजित हुई जन चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान पर हुआ मंथन चित्रकूट। मानिकपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत गढ़चपा में शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को “गाँव की समस्या–गाँव में समाधान” की थीम पर जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम खंड विकास अधिकारी मानिकपुर पवन कुमार सिंह की अगुवाई में संपन्न हुआ। जन चौपाल में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी दिनेश कुमार, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि ननकी देवी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी चित्रकूट देवी प्रसाद पाल IAS तथा जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग IAS के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
    3
    🚨 गढ़चपा में आयोजित हुई जन चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान पर हुआ मंथन
चित्रकूट। मानिकपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत गढ़चपा में शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को “गाँव की समस्या–गाँव में समाधान” की थीम पर जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम खंड विकास अधिकारी मानिकपुर पवन कुमार सिंह की अगुवाई में संपन्न हुआ।
जन चौपाल में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी दिनेश कुमार, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि ननकी देवी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी चित्रकूट देवी प्रसाद पाल IAS तथा जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग IAS के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
    user_छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    Reporter मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सतना में बेलगाम दबंगई! स्कूल बस तक नहीं छोड़ी, सिविल लाइन में CMA बस रोककर बेल्ट से हमला सतना।जिले में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका एक और सनसनीखेज मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां कल्याण पेट्रोल पंप के सामने दिनदहाड़े तीन दबंग युवकों ने CMA स्कूल की बस को बीच सड़क पर रोक लिया और जमकर हंगामा किया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तीनों युवक कथित तौर पर बेल्ट निकालकर बस पर और बस में सवार लोगों पर हमला करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। दिनदहाड़े स्कूल बस रोककर इस तरह की गुंडागर्दी से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई, बस में स्कूली बच्चे भी मौजूद थे, जिससे बच्चों में दहशत का माहौल बन गया। सड़क पर स्कूल बस रोककर बेल्ट से मारपीट करना शहर की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है,सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इन युवकों को स्कूल बस रोकने और सड़क पर खुलेआम दबंगई दिखाने की हिम्मत कैसे हुई? इस विवाद के पीछे की असली वजह क्या है? क्या यह आपसी रंजिश का मामला है या फिर सिर्फ दबंगई दिखाने के लिए किया गया कृत्य? फिलहाल वीडियो के सामने आने के बाद से लोगों में भारी आक्रोश है और सभी की निगाहें सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि वीडियो और घटना की पुष्टि होती है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह से स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ न कर सके।
    1
    सतना में बेलगाम दबंगई! स्कूल बस तक नहीं छोड़ी, सिविल लाइन में CMA बस रोककर बेल्ट से हमला
सतना।जिले में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका एक और सनसनीखेज मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां कल्याण पेट्रोल पंप के सामने दिनदहाड़े तीन दबंग युवकों ने CMA स्कूल की बस को बीच सड़क पर रोक लिया और जमकर हंगामा किया।
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तीनों युवक कथित तौर पर बेल्ट निकालकर बस पर और बस में सवार लोगों पर हमला करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। दिनदहाड़े स्कूल बस रोककर इस तरह की गुंडागर्दी से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई, बस में स्कूली बच्चे भी मौजूद थे, जिससे बच्चों में दहशत का माहौल बन गया। सड़क पर स्कूल बस रोककर बेल्ट से मारपीट करना शहर की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है,सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इन युवकों को स्कूल बस रोकने और सड़क पर खुलेआम दबंगई दिखाने की हिम्मत कैसे हुई? इस विवाद के पीछे की असली वजह क्या है? क्या यह आपसी रंजिश का मामला है या फिर सिर्फ दबंगई दिखाने के लिए किया गया कृत्य?
फिलहाल वीडियो के सामने आने के बाद से लोगों में भारी आक्रोश है और सभी की निगाहें सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि वीडियो और घटना की पुष्टि होती है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह से स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ न कर सके।
    user_पत्रकार सुधाकर त्रिपाठी सतना
    पत्रकार सुधाकर त्रिपाठी सतना
    रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    21 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.