जिले के 11 केंद्रों में 20 सितंबर को सम्पन्न होंगी विश्व अहिंसा दिवस समारोह की प्रतियोगिताएं भाषण, मेहंदी, रंगोली और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के पंजीकरण अब 26 सितंबर तक होंगे चित्रकूट। सामाजिक संस्था आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक दृष्टि संस्थान के ब्रेल भवन में शिवबरन त्रिपाठी प्रधानाचार्य शांती देवी इंटर कॉलेज की अध्यक्षता में सपन्न हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि 27 सितंबर को होने वाली भाषण और मेंहदी तथा दो अक्टूबर को होने वाली रंगोली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के आवेदन पत्र 26 सितंबर तक भरे जा सकते हैं। 20 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से 11:00 तक जनपद के 11परीक्षा केंद्रों में सामान्य ज्ञान, निबंध और चित्रकला की प्रतियोगिताएं ,प्राइमरी, जूनियर और सीनियर संवर्ग में होंगी। संस्था के निदेशक बलबीर सिंह ने कहा कि आज नई पीढ़ी में संस्कार विकसित करना राष्ट्रभक्ति और गांधी जी के मूल्यों को विकसित करना बहुत आवश्यक है ।इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए इन प्रतियोगिताओं का आयोजन 2007 से उनकी संस्था द्वारा जन सहयोग के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। कर्वी नगर में इस वर्ष चित्रकूट इंटर कॉलेज के अलावा ज्ञान भारती इंटर कॉलेज को भी केंद्र बनाया गया है। 20 सितंबर रविवार को मुख्य केंद्र चित्रकूट इंटर कॉलेज में सुबह 9:30 बजे पुलिस अधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिंह/उपजिलाधिकारी कर्वी अजय कुमार यादव द्वारा प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया जाएगा। साथ में बेसिक शिक्षा अधिकारी, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा और चित्रकूट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा.रणवीर सिंह चौहान की उपस्थिति रहेगी। केंद्र व्यवस्थापक इसी विद्यालय के प्रवक्ता फूल चंद्र चंद्रवंशी बनाए गए हैं ।पर्यवेक्षक के रूप में आयुष्मान के निदेशक बलबीर सिंह और सह जिला संयोजक पंकज दुबे रहेंगे। केंद्र में 2000 प्रतिभागी शामिल होंगे । ज्ञान भारती इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल द्वारा किया जाएगा। पर्यवेक्षक के रूप में आयुष्मान के जिला संयोजक विजय चंद्र गुप्ता, उपनिदेशक हीरालाल सोनी और प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. मनोज द्विवेदी रहेंगे। कॉलेज प्रबंधक शिवलाल सिंह राजपूत ने कहा कि इतनी व्यापक पैमाने पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करके छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का काम इस संस्था द्वारा लगातार 2007 से किया जा रहा है निश्चित रूप से बच्चों के भविष्य निर्माण और गांधी जी के मूल्यों का उनमें समावेश करने की यह एक अनूठी पहल है। उन्होंने कहा कि वह इन प्रतियोगिताओं के आयोजन में पूरा सहयोग देंगे। प्रतियोगिताओं के प्रारंभ के लिए प्रोटोकॉल बनाया गया है, जिसके अंतर्गत प्रतियोगिताओं के प्रारंभ के पूर्व महत्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण, उनके प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम का गायन, उद्घाटन कर्ता द्वारा प्रश्न पत्रों के अनावरण के पश्चात प्रतियोगिताएं प्रारंभ होंगी। अतिथियों एवं पर्यवेक्षक द्वारा निरीक्षण/ अवलोकन भी किया जाएगा। अन्य केंद्रों के लिए भी पर्यवेक्षक नामित किए गए हैं।

- चित्रकूट। भगवान विश्वकर्मा पूजन एवं शोभायात्रा हर्षोल्लास के साथ संपन्न चित्रकूट में भगवान विश्वकर्मा पूजन कार्यक्रम एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन विश्वकर्मा समाज के युवाओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ किया गया। शोभायात्रा प्रयागराज रोड से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए निर्धारित स्थल पर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और समाज की खुशहाली की कामना की। शोभायात्रा में युवाओं सहित समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में भव्य एवं दिव्य पूजन के साथ धार्मिक वातावरण देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। इस अवसर पर समाजसेवी शानू गुप्ता सहित विश्वकर्मा समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। समाजसेवी शानू गुप्ता ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर सभी को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। चित्रकूट। भगवान विश्वकर्मा पूजन एवं शोभायात्रा हर्षोल्लास के साथ संपन्न चित्रकूट में भगवान विश्वकर्मा पूजन कार्यक्रम एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन विश्वकर्मा समाज के युवाओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ किया गया। शोभायात्रा प्रयागराज रोड से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए निर्धारित स्थल पर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और समाज की खुशहाली की कामना की। शोभायात्रा में युवाओं सहित समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में भव्य एवं दिव्य पूजन के साथ धार्मिक वातावरण देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। इस अवसर पर समाजसेवी शानू गुप्ता सहित विश्वकर्मा समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। समाजसेवी शानू गुप्ता ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर सभी को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं।1
- इमरजेंसी में धोखा: सतना नगर निगम की फायर ब्रिगेड को जनता ने लगाया धक्का, मेंटेनेंस पर उठे सवाल सतना में आगजनी की घटना के दौरान नगर निगम की फायर ब्रिगेड बीच रास्ते में खराब हो गई। दमकल वाहन को धक्का देकर स्टार्ट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद नगर निगम के मेंटेनेंस खर्चों और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।1
- 🚨 गढ़चपा में जारी जन चौपाल में बिजली और जल जीवन मिशन के कर्मचारी नदारद चित्रकूट। मानिकपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत गढ़चपा में “गाँव की समस्या–गाँव में समाधान” के तहत जन चौपाल जारी है। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जा रही हैं, लेकिन बिजली विभाग और जल जीवन मिशन की ओर से कोई कर्मचारी जन चौपाल में मौजूद नहीं होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों के मुताबिक जरका पुरवा में बिजली के पोल तो गाड़ दिए गए हैं, लेकिन बिजली की समस्या का अभी तक समाधान नहीं हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों की बिजली से जुड़ी समस्याओं को जन चौपाल में संबंधित विभाग के सामने रखने का अवसर भी प्रभावित हो रहा है। वहीं जल जीवन मिशन के कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर भी ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि जिन विभागों से जुड़ी समस्याएं गांव में बनी हुई हैं, उन्हीं विभागों के जिम्मेदार कर्मचारी जन चौपाल में मौजूद रहें तो समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराने में सहूलियत होगी। अब सवाल यह है कि जब संबंधित विभाग के कर्मचारी ही जन चौपाल में मौजूद नहीं हैं, तो ग्रामीणों की बिजली और पेयजल से जुड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान कैसे होगा?2
- सीएचसी बबेरू मे सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन चार लोगों ने किया रक्तदान सीएचसी बबेरू मे सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन चार लोगों ने किया रक्तदान1
- बांदा में बाढ़ का असर! पानी उतरने के बाद भी नाव का सहारा | Banda News 2026 | बड़ी खबर बांदा के खप्टिहा कलां में बाढ़ का पानी कम होने के बाद भी ग्रामीणों की मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार गांव में आवागमन के लिए अभी भी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।1
- #agra के Etmadpur में सवर्णों की पुलिस से जबरस्त झड़प। #agra #Etmadpur #viralreelschallenge #viralvideochallenge #TrendingNow1
- प्रधानमंत्री मोदी के सेवा संकल्प अभियान प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ पुरानी बाजार कोतवाली परिसर कर्वी चित्रकूट में लगाई गई प्रदर्शनी रिपोर्ट - पुष्पराज कश्यप चित्रकूट । मुख्यालय में सेवा संकल्प अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 के अन्तर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षो के निरंतर सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़नें विषयक विकास प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी शुभारम्भ के अवसर पर जिला सूचना अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। प्रदर्शनी का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी नरेंद्र गुप्ता, पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, अध्यक्ष जिला कोऑपरेटिव बैंक बांदा /चित्रकूट पंकज अग्रवाल ने संयुक्त रुप से फीता काटकर पुरानी कोतवाली कर्वी परिसर में शुभारंभ कर प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया। सेवा संकल्प अभियान विकास प्रदर्शनी में मौजूद जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने कहा कि पूरे जोश के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं एवं उन्होंने आमजन से प्रदर्शनी को देखने का आह्नवान किया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया गया कि यह प्रदर्शनी आमजन के अवलोकन हेतु पुरानी कोतवाली परिसर कर्वी के प्रांगण में प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग चित्रकूट द्वारा आयोजित विकास प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के 25 वर्षो की अविरल जनसेवा का सम्मान, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण, डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां, विकसित भारत 2047, आशीर्वाद का दीया से जनसेवा महाकुम्भ, मेरे सपनों का भारत, नमो सेवा, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा, वडनगर से वाराणसी यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग-राष्ट्र के संग, सेवा फस्ट, इनोवेशन चैलेंज, सुशासन सेवा संवाद, प्रमुख धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों का पुनर्विकास एवं जीर्णोद्धार, अवस्थापना एवं कनेक्टिविटी, शिक्षा एवं कौशल, स्वास्थ्य एवं खेल, पंचायती राज सुशासन, एक जनपद एक उत्पाद योजनाओं को विस्तारपूर्वक चित्रण किया गया है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास मिश्रा, जिला महामंत्री डॉ अश्वनी कुमार अवस्थी, रमाकांत पांडेय सहित पार्टी पदाधिकारी/जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी़ संख्या में आमजन भी मौजूद रहे।4
- सतना। नजीराबाद स्थित रामनरेश गुप्ता के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, जहां आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है।1
- 🚨 गढ़चपा में आयोजित हुई जन चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान पर हुआ मंथन चित्रकूट। मानिकपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत गढ़चपा में शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को “गाँव की समस्या–गाँव में समाधान” की थीम पर जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम खंड विकास अधिकारी मानिकपुर पवन कुमार सिंह की अगुवाई में संपन्न हुआ। जन चौपाल में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी दिनेश कुमार, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि ननकी देवी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी चित्रकूट देवी प्रसाद पाल IAS तथा जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग IAS के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।3