Shuru
Apke Nagar Ki App…
आखिर क्यों नहीं बदल रही सोच? जब लड़की को उस इंसान के साथ पूरी जिंदगी बितानी ही नहीं है, तो क्यों उसकी इच्छा का गला घोंटा जाता है… सिर्फ “झूठी शान” के लिए? शादी कोई समझौता नहीं… दो दिलों का साथ है। लेकिन जब ये साथ मजबूरी बन जाए, तो वही रिश्ता बोझ बन जाता है। आज तलाक बढ़ रहे हैं— क्योंकि फैसले दिल से नहीं, दबाव से लिए जा रहे हैं। गलती सिर्फ एक तरफ नहीं होती, पर शुरुआत वहीं से होती है जहां “ना” कहने की इजाज़त नहीं होती। एक “ना” सुन लेना, दो जिंदगियां बचा सकता है। लेकिन एक जबरदस्ती का “हां”… दो परिवार उजाड़ सकता है। माता-पिता से बस इतनी गुज़ारिश है— इज़्ज़त समाज से नहीं, बच्चों की खुशी से बनती है। क्योंकि आखिर में… शादी उन्हें निभानी है, जिंदगी उन्हें जीनी है… न कि समाज को। #सोच_बदलिए #सही_फैसला #रिश्तों_की_सच्चाई
Pratap singh Kishnawat
आखिर क्यों नहीं बदल रही सोच? जब लड़की को उस इंसान के साथ पूरी जिंदगी बितानी ही नहीं है, तो क्यों उसकी इच्छा का गला घोंटा जाता है… सिर्फ “झूठी शान” के लिए? शादी कोई समझौता नहीं… दो दिलों का साथ है। लेकिन जब ये साथ मजबूरी बन जाए, तो वही रिश्ता बोझ बन जाता है। आज तलाक बढ़ रहे हैं— क्योंकि फैसले दिल से नहीं, दबाव से लिए जा रहे हैं। गलती सिर्फ एक तरफ नहीं होती, पर शुरुआत वहीं से होती है जहां “ना” कहने की इजाज़त नहीं होती। एक “ना” सुन लेना, दो जिंदगियां बचा सकता है। लेकिन एक जबरदस्ती का “हां”… दो परिवार उजाड़ सकता है। माता-पिता से बस इतनी गुज़ारिश है— इज़्ज़त समाज से नहीं, बच्चों की खुशी से बनती है। क्योंकि आखिर में… शादी उन्हें निभानी है, जिंदगी उन्हें जीनी है… न कि समाज को। #सोच_बदलिए #सही_फैसला #रिश्तों_की_सच्चाई
More news from राजस्थान and nearby areas
- चित्तौड़गढ़ से संवाददाता प्रियंका कुमावत की रिपोर्ट1
- Post by Hello Chittorgarh News1
- छोटी सादड़ी समीपस्त ग्राम कारूंडा में दिनांक 4 से गणपति स्थापना का महोत्सव शुरू होगा जो दिनांक 10 तारीख तक चलेगा 10 तारीख को गणपति मूर्ति की स्थापना की जाएगी2
- भीलवाड़ा = भीलवाड़ा जिले अमरवासी ग्राम के निवासी लोकेश शर्मा, पुत्र श्री ओम प्रकाश शर्मा, एक प्रगतिशील किसान के रूप में उभरकर सामने आए हैं। उन्होंने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाते हुए मल्टी क्रॉप थ्रेसर पर अनुदान प्राप्त करने हेतु आवेदन किया, जिसे प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के पश्चात उन्हें अनुदान राशि प्रदान की गई। अनुदान के माध्यम से मल्टी क्रॉप थ्रेसर की खरीद ने उनके कृषि कार्यों में उल्लेखनीय सुधार किया है। पूर्व में फसलों की मड़ाई प्रक्रिया समयसाध्य एवं श्रमसाध्य थी, जबकि इस आधुनिक यंत्र के उपयोग से कार्य की गति एवं दक्षता दोनों में वृद्धि हुई है। इससे उत्पादन लागत में कमी आने के साथ-साथ कार्य की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। उन्होंने सरकार एवं कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाएं किसानों के सशक्तिकरण एवं कृषि क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।1
- नीमच। जिले के बैसला क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर के फर्जी अस्पताल पर प्रशासन का छापा, क्लिनिक सील, मस्से के इलाज के नाम पर करता था लाखों की लूट नीमच। जिले के बैसला क्षेत्र में लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे एक झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्यवाही की है। यह कार्यवाही लगातार आरही ग्रामीणों की शिकायतों के आधार पर महेश मलिक नामक फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक पर की गई, जिसे प्रशासन ने सील कर दिया है, जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन और चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। जिसमें डॉक्टर पर मरीजों से लाखों रुपये ऐंठने और बिना डिग्री इलाज करने के आरोप लगे थे। महेश मलिक का यह फर्जी अस्पताल पहले भी विवादों में रहा है और इस पर पूर्व में भी कई बार छापे पड़ चुके हैं। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैसे झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा मारा और उसे सील किया। अब इस फर्जी डॉक्टर की संपत्ति की भी जांच की जारही है।1
- उदयपुर जिले के आनंद विद्या भारती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल डबोक में शुक्रवार धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सामाजिक सेवा व समर्पण की भावना को लेकर विद्यालय के निदेशक महेश चंद्र पालीवाल के नेतृत्व में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्रामवासियों ने समाज सेवा का परिचय देते हुए उत्साह के साथ रक्तदान किया।1
- Post by Pratap singh Kishnawat1
- Post by Hello Chittorgarh News2
- रायला पुलिस थाना रायला द्वारा 02 किलो 066 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार। रायला धर्मेन्द्र सिंह आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षक जिला भीलवाडा द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु निरन्तर चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री राजेश आर्य आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायला व पुलिस टीम के थाना रायला के सामने भीलवाडा से गुलाबपुरा जाने वाली रोड पर नाकाबंदी व वाहन चैकिग शुरू की इसी दौरान भीलवाडा की तरफ से एक राजस्थान रोडवेज बस भरतपुर डीपो रजिटेªषन नम्बर आरजे 13 पीबी 0386 आई जिसको रोका व चैक करने लगे तो बस से एक व्यक्ति उतर कर भागने लगा जिसको पकड कर नाम पता पुछा तो अपना नाम किषन पुत्र लक्ष्मण उम्र 32 साल निवासी निवासी तुमडिया थाना साडास जिला चित्तौडगढ बताया जिस की तलाषी ली गई तो उक्त व्यक्ति अपने दोनो पैरो पर अवैध अफीम की 02 प्लास्टीक की थैलीया लपेटकर उनके उपर पैले रंग की टेप लगाकर छीपा रखा था। जिस पर उक्त दोनो अफीम की थैलीयों को बरामद कर वजन किया गया तो उक्त दोनो प्लास्टीक की थैलीयो मे 02 किलो 066 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद किया गया है। इस कार्यवाही पर प्रकरण सख्या 53/2026 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट मे दर्ज किया जाकर अग्रिम अनुसंधान श्री संजय गुर्जर पु. नि. थानाधिकारी पुलिस थाना गुलाबपुरा के जिम्मे किया गया है। गिरफ्तारशुदा आरोपी से अवैध मादक पदार्थो की खरीद फरोख्त के सबंध मे अनुसंधान किया जा रहा है।2