जिले के 32 संकुल स्तरों पर एक साथ विद्यार्थियों ने विकसित भारत की संकल्पना कार्यक्रम में उभारे चित्र सेवा संकल्प अभियान में विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाया प्रोत्साहन *जिले के 32 संकुल स्तरों पर एक साथ विद्यार्थियों ने विकसित भारत की संकल्पना कार्यक्रम में उभारे चित्र, सेवा संकल्प अभियान में विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाया प्रोत्साहन।* टीकमगढ़। आज जिले की अलग-अलग संकुल स्कूल स्तरों पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत संकल्पना हेतु आज जिले के सभी 32 संकुल स्कूल स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई जिसमें माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी के चयनित विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर चित्रकला में विकसित भारत की संकल्पना को दिखाते हुए वैश्विक मंच पर देश की मजबूती स्थिति को दर्शाया, वहीं विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किए। विकसित भारत संकल्पना चित्रकला जिला प्रभारी जिनेंद्र जैन धुवारा रहे। जतारा संकुल स्कूल में विशिष्ट अतिथि के तौर पर जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने कहा कि विद्यार्थियों को चित्रकला के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना को उभारने का मौका मिला है, जहां वह विश्व में भारत के बढ़ते हुए कदमों एवं सशक्त राष्ट्र की नींव साफ तौर पर देख पा रही है, भाजपा शासन में शिक्षा नीति में हुए सुधारो से नई पीढ़ी अपने सपने को साकार कर रही है।भेलसी संकुल स्कूल में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि भाजपा शासन में सभी लोगों को एक समान बढ़ने का अवसर मिल रहा है, चित्रकला प्रतियोगिता में हमारी बेटियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है, विकसित भारत की संकल्पना में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है और शासन की योजनाओं का लाभ आम व्यक्ति तक पहुंच पा रहा है। खरगापुर संकुल केंद्र में पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी ने कहा कि नई शिक्षा नीति से छात्र- छात्राओं को नए विकल्प मिलने से पढ़ाई का बोझ कम हुआ और साथ ही उनकी स्किल को बढ़ावा मिला है जिससे आज छात्र वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा दिखा पा रहे हैं। सीनियर बेसिक टीकमगढ़ संकुल केंद्र पर चित्रकला कार्यक्रम जिला प्रभारी जिनेंद्र जैन धुवारा ने कहा कि छात्र छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है जिससे नई प्रतिभाओं का जिला स्तर की प्रतियोगिता में चयन हुआ है, विकसित भारत की संकल्पना में छात्र नई तकनीक के साथ भारतीय संस्कृति को संजोए हुए विश्व में भारत को तेजी से बढ़ते हुए दर्शा रहा है, संकुल सीनियर बेसिक स्कूल में पार्षद राजीव जैन वर्धमान, भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अनीश खान, प्राचार्य संजय पाठक एवं संकुल प्राचार्य पीएल अहिरवार उपस्थित रहे।बल्देवगढ़ संकुल केंद्र में उमिता राहुल सिंह ने कहा कि छात्र- छात्राओं ने चित्रकला के माध्यम से प्रदर्शन करते हुए विकसित भारत की संकल्पना का आधार नई पीढ़ी को बताते हुए और शासन की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ आम लोगों को पहुंच रहा है जिससे हम विश्व में तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। कुंडेश्वर संकुल केंद्र में वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि भारत के मजबूती के साथ बढ़ते हुए कदमों ने पूरे विश्व में भारत की नई पहचान स्थापित की जिससे देश की जीडीपी बढ़ गई है और युवाओं को नए अवसर प्रदान हुए हैं, विकसित भारत की संकल्पना में विद्यार्थियों ने चित्रों में अच्छी तरह से दर्शाया है। बुडेरा संकुल केंद्र में सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत सभी कार्यक्रमों में जन भागीदारी से सभी कार्यक्रम सफलता के साथ पूरे हो रहे हैं , चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र -छात्राओं की बड़ी सहभागिता से राष्ट्र हित में लिए गए सरकार के फैसलों ने नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा मिली है।अजनौर संकुल केंद्र में सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा ने कहा कि चित्रकला के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान में विकसित भारत की नींव को मजबूत दिखाते हुए नये भारत को वैश्विक मंच पर मजबूती के साथ खड़ा है।खरों संकुल केंद्र पर भाजपा उपाध्यक्ष प्रीति बीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा की योजनाएं आम जनमानस तक पहुंचकर उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ते हुए आगे विकसित भारत की संकल्पना में आगे बढ़ा रही हैं,विधार्थीयों ने चित्रकला के माध्यम से देश को मजबूती के साथ बढ़ते हुए दर्शाया है।पठा संकुल केंद्र पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि भाजपा की योजनाओं से गरीब-वंचित वर्ग को सीधा लाभ मिला है,2014 के बाद देश में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है जिससे आज युवा पीढ़ी अपने सपने को साकार कर रही है , चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से विकसित भारत संकल्पना में राष्ट्र सशक्त रूप में दिखाई देता है। देरी संकुल केंद्र पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह बेबी राजा ने कहा कि छात्र छात्राएं पढ़कर लिखकर अपने क्षेत्र व देश का नाम रोशन करें , भाजपा शासन उनकी हर कदम पर मदद करेगा, चित्रकला प्रतियोगिता में विकसित भारत संकल्पना में देश आगे बढ़कर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मवई संकुल केंद्र में वरिष्ठ नेता प्रतेंद्र सिंधई ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं से गरीब का कल्याण हो सका है और बच्चों को शिक्षा में बढ़ने के अवसर खुले हैं, आज युवा नई तकनीक के साथ बढ़ते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
जिले के 32 संकुल स्तरों पर एक साथ विद्यार्थियों ने विकसित भारत की संकल्पना कार्यक्रम में उभारे चित्र सेवा संकल्प अभियान में विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाया प्रोत्साहन *जिले के 32 संकुल स्तरों पर एक साथ विद्यार्थियों ने विकसित भारत की संकल्पना कार्यक्रम में उभारे चित्र, सेवा संकल्प अभियान में विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाया प्रोत्साहन।* टीकमगढ़। आज जिले की अलग-अलग संकुल स्कूल स्तरों पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत संकल्पना हेतु आज जिले के सभी 32 संकुल स्कूल स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई जिसमें माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी के चयनित विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर चित्रकला में विकसित भारत की संकल्पना को दिखाते हुए वैश्विक मंच पर देश की मजबूती स्थिति को दर्शाया, वहीं विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किए। विकसित भारत संकल्पना चित्रकला जिला प्रभारी जिनेंद्र जैन धुवारा रहे। जतारा संकुल स्कूल में विशिष्ट अतिथि के तौर पर जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने कहा कि विद्यार्थियों को चित्रकला के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना को उभारने का मौका मिला है, जहां वह विश्व में भारत के बढ़ते हुए कदमों एवं सशक्त राष्ट्र की नींव साफ तौर पर देख पा रही है, भाजपा शासन में शिक्षा नीति में हुए सुधारो से नई पीढ़ी अपने सपने को साकार कर रही है।भेलसी संकुल स्कूल में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि भाजपा शासन में सभी लोगों को एक समान बढ़ने का अवसर मिल रहा है, चित्रकला प्रतियोगिता में हमारी बेटियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है, विकसित भारत की संकल्पना में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है और शासन की योजनाओं का लाभ आम व्यक्ति तक पहुंच पा रहा है। खरगापुर संकुल केंद्र में पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी ने कहा कि नई शिक्षा नीति से छात्र- छात्राओं को नए विकल्प मिलने से पढ़ाई का बोझ कम हुआ और साथ ही उनकी स्किल को बढ़ावा मिला है जिससे आज छात्र वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा दिखा पा रहे हैं। सीनियर बेसिक टीकमगढ़ संकुल केंद्र पर चित्रकला कार्यक्रम जिला प्रभारी जिनेंद्र जैन धुवारा ने कहा कि छात्र छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है जिससे नई प्रतिभाओं का जिला स्तर की प्रतियोगिता में चयन हुआ है, विकसित भारत की संकल्पना में छात्र नई तकनीक के साथ भारतीय संस्कृति को संजोए हुए विश्व में भारत को तेजी से बढ़ते हुए दर्शा रहा है, संकुल सीनियर बेसिक स्कूल में पार्षद राजीव जैन वर्धमान, भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अनीश खान, प्राचार्य संजय पाठक एवं संकुल प्राचार्य पीएल अहिरवार उपस्थित
रहे।बल्देवगढ़ संकुल केंद्र में उमिता राहुल सिंह ने कहा कि छात्र- छात्राओं ने चित्रकला के माध्यम से प्रदर्शन करते हुए विकसित भारत की संकल्पना का आधार नई पीढ़ी को बताते हुए और शासन की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ आम लोगों को पहुंच रहा है जिससे हम विश्व में तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। कुंडेश्वर संकुल केंद्र में वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि भारत के मजबूती के साथ बढ़ते हुए कदमों ने पूरे विश्व में भारत की नई पहचान स्थापित की जिससे देश की जीडीपी बढ़ गई है और युवाओं को नए अवसर प्रदान हुए हैं, विकसित भारत की संकल्पना में विद्यार्थियों ने चित्रों में अच्छी तरह से दर्शाया है। बुडेरा संकुल केंद्र में सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत सभी कार्यक्रमों में जन भागीदारी से सभी कार्यक्रम सफलता के साथ पूरे हो रहे हैं , चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र -छात्राओं की बड़ी सहभागिता से राष्ट्र हित में लिए गए सरकार के फैसलों ने नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा मिली है।अजनौर संकुल केंद्र में सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा ने कहा कि चित्रकला के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान में विकसित भारत की नींव को मजबूत दिखाते हुए नये भारत को वैश्विक मंच पर मजबूती के साथ खड़ा है।खरों संकुल केंद्र पर भाजपा उपाध्यक्ष प्रीति बीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा की योजनाएं आम जनमानस तक पहुंचकर उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ते हुए आगे विकसित भारत की संकल्पना में आगे बढ़ा रही हैं,विधार्थीयों ने चित्रकला के माध्यम से देश को मजबूती के साथ बढ़ते हुए दर्शाया है।पठा संकुल केंद्र पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि भाजपा की योजनाओं से गरीब-वंचित वर्ग को सीधा लाभ मिला है,2014 के बाद देश में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है जिससे आज युवा पीढ़ी अपने सपने को साकार कर रही है , चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से विकसित भारत संकल्पना में राष्ट्र सशक्त रूप में दिखाई देता है। देरी संकुल केंद्र पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह बेबी राजा ने कहा कि छात्र छात्राएं पढ़कर लिखकर अपने क्षेत्र व देश का नाम रोशन करें , भाजपा शासन उनकी हर कदम पर मदद करेगा, चित्रकला प्रतियोगिता में विकसित भारत संकल्पना में देश आगे बढ़कर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मवई संकुल केंद्र में वरिष्ठ नेता प्रतेंद्र सिंधई ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं से गरीब का कल्याण हो सका है और बच्चों को शिक्षा में बढ़ने के अवसर खुले हैं, आज युवा नई तकनीक के साथ बढ़ते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
- पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, जेल भेजा टीकमगढ़ जिले की दिगौड़ा पुलिस ने आज दो अलग अलग मामलों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से इनको जेल भेज दिया गया है।1
- टीकमगढ़ में अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार टीकमगढ़ में अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार टीकमगढ़। कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 चोरी की मोटरसाइकिल, एक नंबर प्लेट और वाहन काटने-खोलने का सामान बरामद किया है। बरामद मशरूका की कीमत करीब 3.90 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार 21 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर अनगढ़ा बाईपास के पास कार्रवाई की गई। पूछताछ में सामने आया कि कुछ मोटरसाइकिलें टीकमगढ़ के अलावा झांसी और महरौनी क्षेत्र से चोरी की गई थीं। पुलिस आरोपियों से अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं एसडीओपी राहुल कटारे के मार्गदर्शन में कोतवाली प्रभारी रवि भूषण पाठक और पुलिस टीम ने की। रिपोर्टर – महेंद्र कुमार दुबे, टीकमगढ़1
- खरगापुर तहसील की देरी गांव के एक युवा के को रास्ते में चार नकाब पुरुषों द्वारा 14 सितंबर को की गई थी मारपीट जिसको लेकर आज विभाग द्वारा पूरी जानकारी बताई गई1
- सड़क नहीं तो वोट नहीं: पटेरा के कुआखेड़ा-मझगुवां मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया चक्काजाम, यातायात पूरी तरह बाधित* *सड़क नहीं तो वोट नहीं: पटेरा के कुआखेड़ा-मझगुवां मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया चक्काजाम, यातायात पूरी तरह बाधित* *पटेरा-* मझगुवां ग्राम कुआखेड़ा और मझगुवां के बीच स्थित हरिजन मुहल्ला में मुख्य मार्ग यानी पक्की रोड न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मार्ग पर आवागमन बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। *क्या है पूरा मामला?* ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से हरिजन मुहल्ला के निवासी जर्जर और कच्चे मार्ग से आवाजाही करने पर मजबूर हैं। बारिश और सामान्य दिनों में भी रास्ता खराब होने के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को कई बार ज्ञापन व सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। *मौके पर तनाव, प्रशासन की प्रतीक्षा* सड़क निर्माण की मांग पर अड़े ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी है। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि जब तक प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण का ठोस आश्वासन नहीं देते, तब तक चक्काजाम समाप्त नहीं किया जाएगा। यातायात ठप होने की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके के लिए रवाना हो गया है ताकि ग्रामीणों को समझा-बुझाकर यातायात बहाल कराया जा सके।1
- *दशलक्षण महापर्व के छठे दिन - लार मे "उत्तम संयम धर्म" और "धूप दशमी" बड़े ही उल्लास से मनाया* *दशलक्षण महापर्व के छठे दिन - लार मे "उत्तम संयम धर्म" और "धूप दशमी" बड़े ही उल्लास से मनाया* टीकमगढ़ - समीपस्थ दिगंबर जैन मंदिर लार में सुबह से ही श्रद्धालुओं का ताँता लगा रहा। इस विशेष दिन भक्तों ने भगवान का अभिषेक विनोद जैन एवं जगत कल्याण की कामना के लिये वृहत महाशांतिधारा करने का डॉक्टर शिखर चंद्र जैन,विपिन जैन को सौभाग्य प्राप्त हुआ। और सभी ने विशेष पूजा-अर्चना कर अपने जीवन में संयम धारण करने का संकल्प लिया।दोपहर में उत्तम संयम धर्म के साथ-साथ धूप दशमी का पर्व बड़े ही भक्ति भाव से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने जैन मंदिर में पहुँचकर भगवान के चरणों में धूप अर्पित की,जिससे पूरा मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण सुगंधित और भक्तिमय हो उठा।अभिषेक और शांतिधारा: सुबह के समय श्रावक-श्राविकाओं ने पारंपरिक केसरिया और धार्मिक परिधान धारण कर तीर्थंकर प्रतिमाओं का विधि-विधान से अभिषेक किया और विश्व कल्याण के लिए शांतिधारा प्रवाहित की।संगीतमय पूजन और जयकारे: मंत्रोच्चारण और घंटनाद के बीच भगवान की सामूहिक आरती की गई। मंदिर मे भक्तों ने प्रभु भक्ति में झूमते हुए नृत्य भी किए।मुकेश जैन लार ने उत्तम संयम धर्म की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मन, वचन और काय (शरीर) पर नियंत्रण रखना ही वास्तविक संयम है। जीवन में सही मार्ग पर चलने और आत्मा की शुद्धि के लिए संयम बेहद जरूरी है।शाम के समय मंदिर में विशेष महाआरती का आयोजन किया गया और देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे तम्बोला प्रतियोगोता ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।1
- *टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश* *07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये का मशरूका बरामद* *पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल* के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री *विक्रम सिंह* एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस टीकमगढ़ श्री *राहुल कटरे* के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी *निरीक्षक रवि भूषण पाठक* के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर चोरी की मोटरसाइकिलों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में लगातार जानकारी जुटाई जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 21 सितम्बर 2026 को प्रातः मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति *अनगढ़ा बाईपास* के पास चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और *07 आरोपियों को पकड़ा*। आरोपियों से पूँछताँछ के दौरान उनके कब्जे से कुल 09 चोरी की मोटरसाइकिलें, 01 मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट तथा मोटरसाइकिलों को काटने एवं खोलने में उपयोग होने वाली सामग्री बरामद की गई। बरामद मशरूका की कुल कीमत लगभग *₹3.90 लाख* है। जांच के दौरान बरामद मोटरसाइकिलों में से *02 मोटरसाइकिलें थाना कोतवाली टीकमगढ़ के प्रकरणों से संबंधित* पाई गईं। इसके अतिरिक्त टीकमगढ़ जिले के अन्य थाना क्षेत्रों के साथ-साथ *झांसी एवं महरौनी क्षेत्र से चोरी की गई 07 मोटरसाइकिलें* भी आरोपियों के कब्जे से बरामद हुई हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। *गिरफ्तार आरोपियों का विवरण*:- 1. अमन खान पिता समद खान उम्र 23 साल निबासी ढोगा रोड टीकमगढ थाना कोतवाली टीकमगढ 2. धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू बंशकार पिता शिवलाल उम्र 19 साल बीडी कोलोनी टीकमगढ 3. जितेन्द्र उर्फ जित्तू बंशकार पिता शिवलाल बंशकार उम्र 22 साल निबासी बीङी कोलोनी टीकमगढ 4. साहिल साहू पिता रामदीन साहू उम्र 19 साल निवासी ढोगा रोड टीकमगढ थाना कोतवाली टीकमगढ 5. दिलीप कुशवाहा पिता राजाराम कुशवाहा उम्र 19 साल निबासी ढोगा रोड टीकमगढ थाना कोतवाली 6. हर्ष प्रजापति पिता लक्ष्मन प्रजापति उम्र 19 साल निबासी बीङी कोलोनी टीकमगढ थाना कोतवाली 7. एक विधि विरुद्ध बालक 8. संतोष पिता बाबूलाल अहिरवार उम्र 35 साल निबासी रोरईया मोहल्ला टीकमगढ थाना कोतवाली टीकमगढ (कबाङ खरीददार ) *बरामद चोरी की मोटरसाइकिलों का विवरण*:- 1. UP 93 AV 2926 – HF Deluxe 2. MP 16 MQ 4536 – TVS Sport 3. MP 36 MB 6815 – Hero Splendor 4. UP 94 AH 4911 – Bajaj Pulsar 5. UP 95 K 0785 – TVS Apache 6. MP 15 NE 4662 – Black Pulsar 7. MP 36 MN 3602 8. UP 93 BJ 1565 9. MP 36 MN 8067 – HF Deluxe ➡️ *पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका* उक्त कार्रवाई में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण पाठक,सउनि. सतीशचन्द्र त्रिपाठी,सउनि. राहत खान,प्रआर. 20 मनोज नायक,प्रआर. 30 गौरीशंकर,प्रआर. 117 नरेन्द्र लोधी,प्रआर. 02 रतिराम अहिरवार,प्रआर. 162 अरविन्द,प्रआर. 434 संजीव यादव,प्रआर. 178 गजाधर,प्रआर. 98 धर्मदास अहिरवार,आर. 19 अर्जुन सिंह तोमर,आर. 534 रजित दांगी,आर. 623 कमल, आर. 326 संजय, आर. 586 रवि विमल, आर. 721 सूरज, आर. 805 रूपसिंह, आर. 767 जितेन्द्र एवं आर. चालक 66 दीपचन्द की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ #टीकमगढ़ के युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। 124 पीड़ितों की सूची SP साहब को सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। आरोप है कि करीब ₹50-60 लाख की रकम लेकर आरोपी फरार है। यह सिर्फ पैसों की ठगी नहीं, बल्कि टीकमगढ़ के भोले-भाले युवाओं के भरोसे के साथ विश्वासघात है। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले और हर पीड़ित की मेहनत की कमाई वापस दिलाई जाए। अगर पुलिस निष्पक्ष जांच करती है, तो बहुत बड़े गैंग का और बड़े बड़े लोगों का नाम उजागर हो सकता है जो छात्रों के साथ ठगी करते आ रहे हैं। SP Tikamgarh Collector Tikamgarh Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh1
- टीकमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 9 बाइक समेत 3.90 लाख का माल बरामद.... टीकमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 9 बाइक समेत 3.90 लाख का माल बरामद.... पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में टीकमगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी पर शिकंजा कसते हुए अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 चोरी की मोटरसाइकिलें व औजार बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 3 लाख 90 हजार रुपये है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं एसडीओपी राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण पाठक के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। पुलिस को 21 सितंबर की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध अनगढ़ा बाईपास के पास चोरी की बाइक बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर 7 आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में उनके कब्जे से 9 बाइक, 1 नंबर प्लेट और बाइक खोलने के औजार बरामद हुए। बरामद बाइकों में 2 बाइक कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रकरणों की हैं, जबकि 7 बाइक टीकमगढ़ जिले के अन्य थानों, झांसी और महरौनी क्षेत्र से चोरी की गई हैं। पुलिस अन्य वारदातों को लेकर पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी: 1. अमन खान पिता समद खान (23) ढोंगा रोड 2. धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू बंशकार पिता शिवलाल (19) बीड़ी कॉलोनी 3. जितेन्द्र उर्फ जित्तू बंशकार पिता शिवलाल (22) बीड़ी कॉलोनी 4. साहिल साहू पिता रामदीन साहू (19) ढोंगा रोड 5. दिलीप कुशवाहा पिता राजाराम (19) ढोंगा रोड 6. हर्ष प्रजापति पिता लक्ष्मण (19) बीड़ी कॉलोनी 7. एक विधि विरुद्ध बालक 8. संतोष पिता बाबूलाल अहिरवार (35) रोरईया मोहल्ला (कबाड़ खरीदार) बरामद बाइकें: UP 93 AV 2926, MP 16 MQ 4536, MP 36 MB 6815, UP 94 AH 4911, UP 95 K 0785, MP 15 NE 4662, MP 36 MN 3602, UP 93 BJ 1565, MP 36 MN 8067 पुलिस टीम: निरीक्षक रवि भूषण पाठक, सउनि सतीशचंद्र त्रिपाठी, राहत खान, प्रआर मनोज नायक, गौरीशंकर, नरेन्द्र लोधी, रतिराम, अरविन्द, संजीव यादव, गजाधर, धर्मदास, आरक्षक अर्जुन सिंह तोमर, रजित दांगी, कमल, संजय, रवि विमल, सूरज, रूपसिंह, जितेन्द्र व चालक दीपचंद की सराहनीय भूमिका रही।2
- टीकमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 9 बाइक समेत 3.90 लाख का माल बरामद टीकमगढ़, 21 सितंबर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में टीकमगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी पर शिकंजा कसते हुए अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 चोरी की मोटरसाइकिलें व औजार बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 3 लाख 90 हजार रुपये है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं एसडीओपी राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण पाठक के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। पुलिस को 21 सितंबर की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध अनगढ़ा बाईपास के पास चोरी की बाइक बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर 7 आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में उनके कब्जे से 9 बाइक, 1 नंबर प्लेट और बाइक खोलने के औजार बरामद हुए। बरामद बाइकों में 2 बाइक कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रकरणों की हैं, जबकि 7 बाइक टीकमगढ़ जिले के अन्य थानों, झांसी और महरौनी क्षेत्र से चोरी की गई हैं। पुलिस अन्य वारदातों को लेकर पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी: 1. अमन खान पिता समद खान (23) ढोंगा रोड 2. धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू बंशकार पिता शिवलाल (19) बीड़ी कॉलोनी 3. जितेन्द्र उर्फ जित्तू बंशकार पिता शिवलाल (22) बीड़ी कॉलोनी 4. साहिल साहू पिता रामदीन साहू (19) ढोंगा रोड 5. दिलीप कुशवाहा पिता राजाराम (19) ढोंगा रोड 6. हर्ष प्रजापति पिता लक्ष्मण (19) बीड़ी कॉलोनी 7. एक विधि विरुद्ध बालक 8. संतोष पिता बाबूलाल अहिरवार (35) रोरईया मोहल्ला (कबाड़ खरीदार) बरामद बाइकें: UP 93 AV 2926, MP 16 MQ 4536, MP 36 MB 6815, UP 94 AH 4911, UP 95 K 0785, MP 15 NE 4662, MP 36 MN 3602, UP 93 BJ 1565, MP 36 MN 8067 पुलिस टीम: निरीक्षक रवि भूषण पाठक, सउनि सतीशचंद्र त्रिपाठी, राहत खान, प्रआर मनोज नायक, गौरीशंकर, नरेन्द्र लोधी, रतिराम, अरविन्द, संजीव यादव, गजाधर, धर्मदास, आरक्षक अर्जुन सिंह तोमर, रजित दांगी, कमल, संजय, रवि विमल, सूरज, रूपसिंह, जितेन्द्र व चालक दीपचंद की सराहनीय भूमिका रही।2