Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक बयान इन दिनों लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।
Sonu Kanaujiya
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक बयान इन दिनों लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक बयान इन दिनों लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- हरदोई के सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में सोमवार और त्रयोदशी के पावन संयोग पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस विशेष अवसर पर भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन के लिए मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और पूजन-अर्चन किया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य तथा मंगलमय जीवन की कामना की। पूरा मंदिर परिसर दिनभर "हर-हर महादेव" के जयघोष और भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।3
- हरदोई के शाहाबाद में कोतवाली के पीछे लगी नुमाइश में झूले से गिरकर एक युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। हादसे के वक्त मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दुर्घटनास्थल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) तक का रास्ता रक्तरंजित हो गया। लहूलुहान हालत में युवक को एक सिपाही CHC ले गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर डॉ. रिजवान ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस एम्बुलेंस से उसे हायर सेंटर ले गई। घटना के समय घायल युवक के साथ उसका कोई परिजन मौजूद नहीं था, क्योंकि उसके परिजन दिल्ली में हैं। इस हादसे के बाद प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बीते 16 जुलाई को दैनिक 'आज' में इस नुमाइश में झूलों की तकनीकी जांच, बिजली व्यवस्था, सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी को लेकर चेतावनियां और खबरें प्रकाशित की गई थीं, जिन्हें अनसुना कर दिया गया। इससे पहले शनिवार की रात भी इसी नुमाइश में मारपीट से बवाल हो चुका था। जनता अब सवाल उठा रही है कि क्या समाचार पत्रों और सोशल मीडिया की चेतावनियों पर समय रहते कार्रवाई की गई होती तो यह हादसा टल नहीं सकता था, और क्या जिम्मेदार विभागों की सिर्फ हादसों के बाद जांच होगी या जवाबतलबी भी तय की जाएगी।4
- हरदोई जिले के टोंडरपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत उमरौली में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण में बड़ी धांधली और अनियमितता का मामला सामने आया है। अधिकृत कोटेदार की अनुपस्थिति में गैर-अधिकृत लोगों द्वारा मनमाने ढंग से राशन बांटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) शाहाबाद ने मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं और अवैध रूप से राशन बांटने वालों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव की अधिकृत मुख्य कोटेदार मीना देवी हैं, जिनके पति पप्पू कपड़े सिलाई का काम करते हैं। आरोप है कि मुख्य कोटेदार को इस वितरण की कोई भनक तक नहीं दी जाती और न ही मौके पर कोई सूचना दी जाती है। वायरल वीडियो करीब दो महीने पुराना बताया जा रहा है, जिसमें सुंदरपुर निवासी महेंद्र पुत्र लोचन, उमरौली निवासी मानू और उमरौली निवासी अजय पुत्र माधवराम राशन बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ये लोग बिना किसी अधिकार के नियमित रूप से राशन का वितरण कर रहे हैं, जिससे पात्र लाभार्थियों में भारी असंतोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने खाद्य एवं रसद विभाग तथा जिला प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो की स्वतंत्र जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि सप्लाई इंस्पेक्टर शाहाबाद की शह पर ये लोग बेखौफ होकर राशन बांट रहे हैं। इस संबंध में जब सप्लाई इंस्पेक्टर शाहाबाद से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। वहीं, उपजिलाधिकारी शाहाबाद ने स्पष्ट कहा है कि कोटेदार की अनुपस्थिति में किसी अन्य व्यक्ति द्वारा राशन वितरण करना सरासर गलत है और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।1
- राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक मामले को लेकर देश भर में मचे बवाल के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विपक्ष ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामज्ञान गुप्ता ने इस पूरे घटनाक्रम को देश की छात्र शक्ति और युवाओं के संघर्ष की ऐतिहासिक जीत करार दिया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि लोकतंत्र में तानाशाही व्यवस्था को जनता और युवाओं के आगे झुकना ही पड़ता है। इसे अहंकार की हार और छात्र शक्ति की जीत बताते हुए उन्होंने देश के जुझारू छात्रों को इस अभूतपूर्व सफलता पर बधाई दी। युवाओं के जज्बे को सलाम करते हुए रामज्ञान गुप्ता ने इसे युवा आंदोलन की दूसरी बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा कि पहली जीत उसी दिन दर्ज हो गई थी जब नौजवानों के मन से डर समाप्त हो गया और वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतर आए। सत्ता के गलियारों में कहे जाने वाले 'हमारी सरकार में इस्तीफे नहीं होते' के जुमले पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं की एकजुटता ने साबित कर दिया कि 'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए'। उन्होंने यह भी आगाह किया कि महज इस्तीफे से पूरी समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है, बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले तंत्र को पूरी तरह बदलना होगा और सरकार को अभी और कड़े फैसले लेने होंगे। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर फैलते ही हरदोई में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। पार्टी कार्यालय और प्रमुख चौराहों पर नेताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जश्न मनाया। इस दौरान सुधीर गुप्ता मिन्ना, जुगल गुप्ता, अवनीश यादव, धर्मेंद्र यादव दीपू, श्याम गुप्ता, विपिन गुप्ता, शुभम गुप्ता, सोनू गुप्ता, रुस्तम श्रीवास्तव, राजीव गुड्डू, लोकेश, पिंटू, अंकित वर्मा, रामजी वर्मा, शिवम यादव, गौरव यादव, दुर्गेश, रामदत्त गुप्ता और चंद्रप्रकाश गुप्ता सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- हरदोई में एक व्यापारी के साथ उसके ही कर्मचारियों द्वारा बड़े विश्वासघात का मामला सामने आया है। जिस व्यापारी ने पूरे 7 साल तक अपने नौकरों को परिवार का सदस्य मानकर उन पर आंख मूंदकर भरोसा किया, उन्हीं नौकरों ने उनके साथ छल किया। व्यापारी के इस अटूट विश्वास को दरकिनार करते हुए नौकरों ने करोड़ों रुपये की चोरी की साजिश रच डाली।1
- हरदोई के सुन्नी स्थित महिषासुर मर्दिनी मंदिर में रविवार को तमाम भक्तों ने पूरी श्रद्धा के साथ भोले बाबा का पूजन किया।2
- हरदोई के संडीला में 1.80 लाख रुपये के लेन-देन में ईंट-भट्ठा व्यवसायी शिवम जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद व्यवसायी को इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहाँ उनकी मौत हो गई। ईंट-भट्ठा व्यवसायी की मौत के बाद से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।1