logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समकालीन अभियान में पुलिस का सघन प्रहार,26गिरफ्तार, शराब पर पुलिस का कड़ा एक्शन बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 1अप्रैल बुधवार दोपहर करीब 1:30बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बेतिया पुलिस जिला अंतर्गत विगत 24 घंटे में समकालीन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अलग-अलग कांडों में संलिप्त कुल26अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियान के क्रम में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए151लीटर 800 ml शराब, 3 बड़ा गैस सिलेंडर9 छोटा गैस सिलेंडर 197पीस रेगुलेटर , बरामद की। लगातार चल रहे इस अभियान के तहत अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों का आवश्यक मेडिकल जांच कराने के उपरांत नियमानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

3 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
3 hrs ago

समकालीन अभियान में पुलिस का सघन प्रहार,26गिरफ्तार, शराब पर पुलिस का कड़ा एक्शन बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 1अप्रैल बुधवार दोपहर करीब 1:30बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बेतिया पुलिस जिला अंतर्गत विगत 24 घंटे में समकालीन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अलग-अलग कांडों में संलिप्त कुल26अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियान के क्रम में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए151लीटर 800 ml शराब, 3 बड़ा गैस सिलेंडर9 छोटा गैस सिलेंडर 197पीस रेगुलेटर , बरामद की। लगातार चल रहे इस अभियान के तहत अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों का आवश्यक मेडिकल जांच कराने के उपरांत नियमानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • आज1 अप्रैल बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे बेतिया के शहीद पार्क में आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) और बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त तत्वावधान में चार श्रम संहिताओं के विरोध में ‘काला दिवस’ मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूरों और किसानों ने काला बिल्ला व काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना व्यापक बहस और श्रम संगठनों से विमर्श किए इन संहिताओं को लागू किया गया है, जो मजदूरों के अधिकारों का हनन करती हैं। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से “हायर एंड फायर” नीति को बढ़ावा मिलेगा, न्यायिक अधिकार कमजोर होंगे और रोजगार की सुरक्षा कंपनियों के भरोसे रह जाएगी। कार्यक्रम में ओम प्रकाश क्रांति, राधामोहन यादव, बब्लू दूबे, केदार चौधरी सहित कई नेता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।
    1
    आज1 अप्रैल बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे बेतिया के शहीद पार्क में आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) और बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त तत्वावधान में चार श्रम संहिताओं के विरोध में ‘काला दिवस’ मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूरों और किसानों ने काला बिल्ला व काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना व्यापक बहस और श्रम संगठनों से विमर्श किए इन संहिताओं को लागू किया गया है, जो मजदूरों के अधिकारों का हनन करती हैं। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से “हायर एंड फायर” नीति को बढ़ावा मिलेगा, न्यायिक अधिकार कमजोर होंगे और रोजगार की सुरक्षा कंपनियों के भरोसे रह जाएगी। कार्यक्रम में ओम प्रकाश क्रांति, राधामोहन यादव, बब्लू दूबे, केदार चौधरी सहित कई नेता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    1 hr ago
  • तमकुहीराज, कुशीनगर। मंगलवार को तमकुहीराज के रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित अमृतमयी श्रीराम कथा के सप्तम दिवस का वातावरण भक्ति और भावनाओं से सराबोर रहा। अयोध्या धाम से पधारी सुप्रसिद्ध कथा वाचिका साध्वी स्मिता दीदी ने भगवान श्रीराम के वनवास और भरत चरित्र की अत्यंत मार्मिक कथा सुनाई, जिसे सुनकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। पूरे पंडाल में “जय श्रीराम” के जयघोष से भक्ति का अद्भुत संचार हो उठा। साध्वी स्मिता दीदी ने भरत के त्याग, भाई के प्रति अटूट प्रेम और धर्मनिष्ठा को समाज के लिए आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि भरत ने सत्ता और वैभव को ठुकराकर अपने बड़े भाई श्रीराम के प्रति जो समर्पण दिखाया, वह आज के समय में भी हर व्यक्ति के लिए अनुकरणीय है। भरत चरित्र हमें सिखाता है कि सच्चा धर्म वही है, जिसमें स्वार्थ नहीं बल्कि कर्तव्य और प्रेम सर्वोपरि हो। उन्होंने आगे कहा कि श्रीराम का वनवास केवल एक घटना नहीं, बल्कि जीवन की कठिनाइयों में धैर्य, मर्यादा और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा है। श्रीराम और भरत के आदर्श संबंध हिंदू संस्कृति की गहराई और पारिवारिक मूल्यों की महत्ता को दर्शाते हैं। यही कारण है कि श्रीराम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कार देने का माध्यम भी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पधारे अयोध्या के श्री हनुमानगढ़ी के महंत पूज्य श्री राजू दास ने कथा वाचिका द्वारा सनातन शिक्षा, संस्कृति और श्रीरामचरितमानस के प्रसार के उद्देश्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ हिंदुत्व को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “हिंदुत्व केवल एक विचार नहीं, बल्कि हमारी सनातन पहचान और जीवन जीने की पद्धति है। जब तक हम अपने धर्म, संस्कृति और संस्कारों पर गर्व करते रहेंगे, तब तक कोई भी शक्ति हमें कमजोर नहीं कर सकती।” उन्होंने श्रीहनुमान जी के सेवा, शक्ति और भक्ति के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को सनातन धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन दिखाई दिए। कथा के माध्यम से जहां एक ओर लोगों को जीवन जीने की प्रेरणा मिली, वहीं दूसरी ओर हिंदू संस्कृति और परंपराओं के प्रति गर्व की भावना भी प्रबल हुई। इस आयोजन ने स्पष्ट कर दिया कि श्रीराम और भरत के आदर्श आज भी समाज को एकजुट करने और धर्म के पथ पर अग्रसर करने में सक्षम हैं। इस दौरान तमकुहीराज स्टेट के राजा महेश्वर प्रताप शाही, पूर्व विधायक डॉ पीके राय, विद्यावती देवी महाविद्यालय के प्रबंधक बबलू राय,  अवधेश राय, सन्तोष सिंह, रमेशचंद्र यादव, सुधीर सिंह, जलेश्वर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
    1
    तमकुहीराज, कुशीनगर। मंगलवार को तमकुहीराज के रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित अमृतमयी श्रीराम कथा के सप्तम दिवस का वातावरण भक्ति और भावनाओं से सराबोर रहा। अयोध्या धाम से पधारी सुप्रसिद्ध कथा वाचिका साध्वी स्मिता दीदी ने भगवान श्रीराम के वनवास और भरत चरित्र की अत्यंत मार्मिक कथा सुनाई, जिसे सुनकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। पूरे पंडाल में “जय श्रीराम” के जयघोष से भक्ति का अद्भुत संचार हो उठा।
साध्वी स्मिता दीदी ने भरत के त्याग, भाई के प्रति अटूट प्रेम और धर्मनिष्ठा को समाज के लिए आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि भरत ने सत्ता और वैभव को ठुकराकर अपने बड़े भाई श्रीराम के प्रति जो समर्पण दिखाया, वह आज के समय में भी हर व्यक्ति के लिए अनुकरणीय है। भरत चरित्र हमें सिखाता है कि सच्चा धर्म वही है, जिसमें स्वार्थ नहीं बल्कि कर्तव्य और प्रेम सर्वोपरि हो।
उन्होंने आगे कहा कि श्रीराम का वनवास केवल एक घटना नहीं, बल्कि जीवन की कठिनाइयों में धैर्य, मर्यादा और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा है। श्रीराम और भरत के आदर्श संबंध हिंदू संस्कृति की गहराई और पारिवारिक मूल्यों की महत्ता को दर्शाते हैं। यही कारण है कि श्रीराम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कार देने का माध्यम भी है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पधारे अयोध्या के श्री हनुमानगढ़ी के महंत पूज्य श्री राजू दास ने कथा वाचिका द्वारा सनातन शिक्षा, संस्कृति और श्रीरामचरितमानस के प्रसार के उद्देश्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ हिंदुत्व को मजबूती प्रदान करते हैं।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “हिंदुत्व केवल एक विचार नहीं, बल्कि हमारी सनातन पहचान और जीवन जीने की पद्धति है। जब तक हम अपने धर्म, संस्कृति और संस्कारों पर गर्व करते रहेंगे, तब तक कोई भी शक्ति हमें कमजोर नहीं कर सकती।”
उन्होंने श्रीहनुमान जी के सेवा, शक्ति और भक्ति के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को सनातन धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन दिखाई दिए। कथा के माध्यम से जहां एक ओर लोगों को जीवन जीने की प्रेरणा मिली, वहीं दूसरी ओर हिंदू संस्कृति और परंपराओं के प्रति गर्व की भावना भी प्रबल हुई। इस आयोजन ने स्पष्ट कर दिया कि श्रीराम और भरत के आदर्श आज भी समाज को एकजुट करने और धर्म के पथ पर अग्रसर करने में सक्षम हैं।
इस दौरान तमकुहीराज स्टेट के राजा महेश्वर प्रताप शाही, पूर्व विधायक डॉ पीके राय, विद्यावती देवी महाविद्यालय के प्रबंधक बबलू राय,  अवधेश राय, सन्तोष सिंह, रमेशचंद्र यादव, सुधीर सिंह, जलेश्वर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
    user_RAJHANSH VERMA
    RAJHANSH VERMA
    Classified ads newspaper publisher Tamkuhi Raj, Kushi Nagar•
    59 min ago
  • पीड़ित_आर्मी_जवान की आवाज़ को नजरअंदाज़ करना बेहद शर्मनाक है। अगर वायरल ऑडियो सच है, तो ये सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि जिम्मेदारी से सीधा मुँह मोड़ना है। क्या वर्दी का मतलब सिर्फ रौब रह गया है, सेवा नहीं? क्या अब न्याय भी पहचान देखकर मिलेगा? प्रशासन से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी फरियादी निराश न लौटे। नोट: वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं है। Hemant Mishra Pro Cell Kushinagar
    1
    पीड़ित_आर्मी_जवान की आवाज़ को नजरअंदाज़ करना बेहद शर्मनाक है।
अगर वायरल ऑडियो सच है, तो ये सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि जिम्मेदारी से सीधा मुँह मोड़ना है।
क्या वर्दी का मतलब सिर्फ रौब रह गया है, सेवा नहीं?
क्या अब न्याय भी पहचान देखकर मिलेगा?
प्रशासन से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी फरियादी निराश न लौटे।
नोट: वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं है।
Hemant Mishra 
Pro Cell Kushinagar
    user_Dhruv Muskan
    Dhruv Muskan
    Singer तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • एलपीजी आपूर्ति दुरुस्त रखें, सिलेंडर डायवर्जन पर होगी एफआईआर : प्रभारी सचिव बेतिया। अपर मुख्य सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार-सह-प्रभारी सचिव एच. आर. श्रीनिवास की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, एलपीजी आपूर्ति, प्रवासी श्रमिकों की स्थिति तथा उर्वरक वितरण की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने बताया कि जिले में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल एवं खाद्य सामग्री सहित सभी आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। जिले में कुल 74 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनसे 9.53 लाख से अधिक घरेलू एवं 2,674 व्यावसायिक उपभोक्ता जुड़े हैं। वर्तमान में 24,641 एलपीजी सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है और प्रतिदिन 10 से 11 हजार सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में किसी प्रकार की कमी नहीं है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला कंट्रोल रूम में अब तक 834 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 794 का निष्पादन किया जा चुका है। शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 06254-247002 एवं 06254-247003 जारी किए गए हैं। प्रशासन द्वारा कालाबाजारी एवं अनियमितता के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक 247 गैस एजेंसियों की जांच, 481 स्थानों पर छापेमारी कर 87 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। इसके अलावा 6 ए के तहत 2 मामले एवं 9 एफआईआर दर्ज की गई हैं। बैठक में प्रभारी सचिव ने निर्देश दिया कि गैस बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को समय पर डिलीवरी सुनिश्चित की जाए तथा मैसेज और डिलीवरी के बीच कोई अनावश्यक अंतराल न हो। उन्होंने बैकलॉग खत्म करने, सिलेंडर डायवर्जन रोकने और दोषियों पर सीधे एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) परियोजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने और लक्ष्य के अनुरूप नए कनेक्शन बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा में रबी सीजन के लिए पर्याप्त स्टॉक की पुष्टि की गई और कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया गया। प्रभारी सचिव ने जिलेवासियों से अपील की कि आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। किसी समस्या की स्थिति में कंट्रोल रूम पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, जिसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
    1
    एलपीजी आपूर्ति दुरुस्त रखें, सिलेंडर डायवर्जन पर होगी एफआईआर : प्रभारी सचिव
बेतिया। अपर मुख्य सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार-सह-प्रभारी सचिव एच. आर. श्रीनिवास की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, एलपीजी आपूर्ति, प्रवासी श्रमिकों की स्थिति तथा उर्वरक वितरण की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने बताया कि जिले में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल एवं खाद्य सामग्री सहित सभी आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। जिले में कुल 74 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनसे 9.53 लाख से अधिक घरेलू एवं 2,674 व्यावसायिक उपभोक्ता जुड़े हैं। वर्तमान में 24,641 एलपीजी सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है और प्रतिदिन 10 से 11 हजार सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में किसी प्रकार की कमी नहीं है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिला कंट्रोल रूम में अब तक 834 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 794 का निष्पादन किया जा चुका है। शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 06254-247002 एवं 06254-247003 जारी किए गए हैं।
प्रशासन द्वारा कालाबाजारी एवं अनियमितता के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक 247 गैस एजेंसियों की जांच, 481 स्थानों पर छापेमारी कर 87 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। इसके अलावा 6 ए के तहत 2 मामले एवं 9 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
बैठक में प्रभारी सचिव ने निर्देश दिया कि गैस बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को समय पर डिलीवरी सुनिश्चित की जाए तथा मैसेज और डिलीवरी के बीच कोई अनावश्यक अंतराल न हो। उन्होंने बैकलॉग खत्म करने, सिलेंडर डायवर्जन रोकने और दोषियों पर सीधे एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) परियोजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने और लक्ष्य के अनुरूप नए कनेक्शन बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा में रबी सीजन के लिए पर्याप्त स्टॉक की पुष्टि की गई और कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया गया।
प्रभारी सचिव ने जिलेवासियों से अपील की कि आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। किसी समस्या की स्थिति में कंट्रोल रूम पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, जिसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Abhishek Kumar Shrivastava
    1
    Post by Abhishek Kumar Shrivastava
    user_Abhishek Kumar Shrivastava
    Abhishek Kumar Shrivastava
    Court reporter नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • क्यों पड़े हो चक्कर में कोई नहीं है टक्कर में 🔥#result #BSEBresult #viralreels #reelsviral #Result2026 #rahulsirpcb
    1
    क्यों पड़े हो चक्कर में कोई नहीं है टक्कर में 🔥#result #BSEBresult #viralreels #reelsviral #Result2026 #rahulsirpcb
    user_विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत
    विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    9 hrs ago
  • क्यों पड़े हो चक्कर में कोई नहीं है टक्कर में 🔥#result #BSEBresult #viralreels #reelsviral #Result2026 #rahulsirpcb
    1
    क्यों पड़े हो चक्कर में कोई नहीं है टक्कर में 🔥#result #BSEBresult #viralreels #reelsviral #Result2026 #rahulsirpcb
    user_Rahul Sir
    Rahul Sir
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    9 hrs ago
  • आज 1अप्रैल बुधवार दोपहर करीब 1:30बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि2 लाख 31हजार 500 रूपए जुर्माना वसूले गए।
    1
    आज 1अप्रैल बुधवार दोपहर करीब 1:30बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि2 लाख 31हजार 500 रूपए जुर्माना वसूले गए।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.