logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जल्द सरकार जाने की कामना कर रही जनता, भाजपा को नहीं जल्दी - जयराम RDG महज़ बहाना, अपनी राजनीति बचाने में जुटी है कांग्रेस - जयराम पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है. जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार केंद्र से भरपूर सहायता मिलने के बावजूद केंद्र को गालियां दे रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार RDG के बहाने केवल पूर्व भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोसने का काम कर रही है. सरकार से वित्तीय हालात नहीं संभल रहे तो उन्हें स्वीकार करते हुए पद छोड़ देना चाहिए. जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा को कोई जल्दी नहीं है. लेकिन प्रदेश की जनता सरकार से परेशान है और कल की बजाय आज सरकार के जाने की कामना कर रही है. VO -- जयराम ठाकुर ने कहा कि RDG बंद होने के मुद्दे पर सरकार अपना पक्ष सही तरीके से नहीं रख पाई और सदन में मुख्यमंत्री ने गलत तथ्य पेश किए. उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल के इतिहास में यह पहले मुख्यमंत्री हैं जो कभी सच नहीं बोलते. सदन में लगातार गलत तथ्य प्रस्तुत किए गए और विपक्ष को बोलने का अवसर नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने केवल मुख्यमंत्री के राजनीतिक भाषण का विरोध किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को RDG मिले इसके लिए सरकार अपने स्तर पर प्रयास करे और भाजपा भी अपने स्तर पर प्रयास करेगी। उनका कहना है कि सरकार बिगड़ते वित्तीय हालातों का ठीकरा भाजपा पर फोड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि डॉ. मनमोहन सिंह के समय दो वित्त आयोगों से 18 हजार करोड़ रुपये मिले, जबकि मोदी सरकार में दो वित्त आयोगों से 89 हजार 254 करोड़ रुपये की RDG मिली और UPA सरकार के समय हिमाचल के साथ अन्याय हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन में 35,482 करोड़ रुपये ऋण लेने और 27 हजार करोड़ चुकाने की बात कही, जबकि एक दिन पहले 23 हजार करोड़ ऋण लेने और 26 हजार करोड़ चुकाने का बयान दिया था। इन्हीं विरोधाभासी तथ्यों पर विपक्ष ने आपत्ति जताई। उनका दावा था कि भाजपा सरकार ने 40,672 करोड़ का ऋण लिया और 38,276 करोड़ चुकाया, जिसमें 2,076 करोड़ का अंतर रहा तथा 6 हजार करोड़ की सीमा शेष थी, जिसके बाद कांग्रेस ने सरकार संभाली। उन्होंने कहा कि 30 वर्षों में प्रदेश पर 69,600 करोड़ का ऋण था, जबकि वर्तमान सरकार ने 40 हजार करोड़ से अधिक कर्ज लिया। भाजपा सरकार ने 95 प्रतिशत ऋण चुकाया जबकि वर्तमान सरकार ने केवल 60 प्रतिशत चुकाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने तथ्य बदलकर पेश करने का प्रयास किया और वित्त सचिव की प्रेजेंटेशन के बाद कांग्रेस में आंतरिक उथल-पुथल की स्थिति बनी। अंत में उन्होंने कहा कि RDG केवल बहाना है, कांग्रेस अपनी राजनीति बचाने का रास्ता खोज रही है, जबकि केंद्र ने विभिन्न मदों में करीब सवा दो लाख करोड़ रुपये की सहायता दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब सरकार के जाने का इंतज़ार कर रही है. बाइट -- जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री

10 hrs ago
user_Roshan Sharma
Roshan Sharma
Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
10 hrs ago

जल्द सरकार जाने की कामना कर रही जनता, भाजपा को नहीं जल्दी - जयराम RDG महज़ बहाना, अपनी राजनीति बचाने में जुटी है कांग्रेस - जयराम पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है. जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार केंद्र से भरपूर सहायता मिलने के बावजूद केंद्र को गालियां दे रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार RDG के बहाने केवल पूर्व भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोसने का काम कर रही है. सरकार से वित्तीय हालात नहीं संभल रहे तो उन्हें स्वीकार करते हुए पद छोड़ देना चाहिए. जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा को कोई जल्दी नहीं है. लेकिन प्रदेश की जनता सरकार से परेशान है और कल की बजाय आज सरकार के जाने की कामना कर रही है. VO -- जयराम ठाकुर ने कहा कि RDG बंद होने के मुद्दे पर सरकार अपना पक्ष सही तरीके से नहीं रख पाई और सदन में मुख्यमंत्री ने गलत तथ्य पेश किए. उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल के इतिहास में यह पहले मुख्यमंत्री हैं जो कभी सच नहीं बोलते. सदन में लगातार गलत तथ्य प्रस्तुत किए गए और विपक्ष को बोलने का अवसर नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने केवल मुख्यमंत्री के राजनीतिक भाषण का विरोध किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को RDG मिले इसके लिए सरकार अपने स्तर पर प्रयास करे और भाजपा भी अपने स्तर पर प्रयास करेगी। उनका कहना है कि सरकार बिगड़ते वित्तीय हालातों का ठीकरा भाजपा पर फोड़

रही है। उन्होंने दावा किया कि डॉ. मनमोहन सिंह के समय दो वित्त आयोगों से 18 हजार करोड़ रुपये मिले, जबकि मोदी सरकार में दो वित्त आयोगों से 89 हजार 254 करोड़ रुपये की RDG मिली और UPA सरकार के समय हिमाचल के साथ अन्याय हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन में 35,482 करोड़ रुपये ऋण लेने और 27 हजार करोड़ चुकाने की बात कही, जबकि एक दिन पहले 23 हजार करोड़ ऋण लेने और 26 हजार करोड़ चुकाने का बयान दिया था। इन्हीं विरोधाभासी तथ्यों पर विपक्ष ने आपत्ति जताई। उनका दावा था कि भाजपा सरकार ने 40,672 करोड़ का ऋण लिया और 38,276 करोड़ चुकाया, जिसमें 2,076 करोड़ का अंतर रहा तथा 6 हजार करोड़ की सीमा शेष थी, जिसके बाद कांग्रेस ने सरकार संभाली। उन्होंने कहा कि 30 वर्षों में प्रदेश पर 69,600 करोड़ का ऋण था, जबकि वर्तमान सरकार ने 40 हजार करोड़ से अधिक कर्ज लिया। भाजपा सरकार ने 95 प्रतिशत ऋण चुकाया जबकि वर्तमान सरकार ने केवल 60 प्रतिशत चुकाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने तथ्य बदलकर पेश करने का प्रयास किया और वित्त सचिव की प्रेजेंटेशन के बाद कांग्रेस में आंतरिक उथल-पुथल की स्थिति बनी। अंत में उन्होंने कहा कि RDG केवल बहाना है, कांग्रेस अपनी राजनीति बचाने का रास्ता खोज रही है, जबकि केंद्र ने विभिन्न मदों में करीब सवा दो लाख करोड़ रुपये की सहायता दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब सरकार के जाने का इंतज़ार कर रही है. बाइट -- जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • मंडी के शिवरात्रि मेले जाते वक्त बरमाना में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र से चयनित सरकारी विद्यालयों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस निर्णय का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण और प्रतिस्पर्धी शिक्षा उपलब्ध करवाना है ताकि सरकारी स्कूलों के छात्र भी बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। मंत्री ने कहा कि पहले हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 9.71 लाख से अधिक विद्यार्थी पढ़ते थे जो अब घटकर करीब 4.02 लाख रह गए हैं। सरकारी स्कूलों को सशक्त बनाने के लिए लीड स्कूल मॉडल लागू किया जा रहा है और स्कूलों का रेशनलाइजेशन भी किया जा रहा है। इसके अलावा बिलासपुर और घुमारवीं में बालक और बालिका विद्यालयों का विलय कर सह-शिक्षा संस्थान बनाए जा रहे हैं, जिससे संसाधनों का बेहतर उपयोग और विद्यार्थियों को अधिक सुविधाएं मिल सकें। मंडी जाते समय बरमाना में मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा ने पंजागई स्कूल को सीबीएसई से संबद्धता दिलाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का क्षेत्र की जनता की ओर से आभार भी व्यक्त किया ।
    1
    मंडी के शिवरात्रि मेले जाते वक्त बरमाना में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र से चयनित सरकारी विद्यालयों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस निर्णय का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण और प्रतिस्पर्धी शिक्षा उपलब्ध करवाना है ताकि सरकारी स्कूलों के छात्र भी बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।
मंत्री ने कहा कि पहले हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 9.71 लाख से अधिक विद्यार्थी पढ़ते थे जो अब घटकर करीब 4.02 लाख रह गए हैं। सरकारी स्कूलों को सशक्त बनाने के लिए लीड स्कूल मॉडल लागू किया जा रहा है और स्कूलों का रेशनलाइजेशन भी किया जा रहा है।
इसके अलावा बिलासपुर और घुमारवीं में बालक और बालिका विद्यालयों का विलय कर सह-शिक्षा संस्थान बनाए जा रहे हैं, जिससे संसाधनों का बेहतर उपयोग और विद्यार्थियों को अधिक सुविधाएं मिल सकें।
मंडी जाते समय बरमाना में मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा ने पंजागई स्कूल को सीबीएसई से संबद्धता दिलाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का क्षेत्र की जनता की ओर से आभार भी व्यक्त किया ।
    user_Anil kumar
    Anil kumar
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कबाड़ी ने 6 माह बाद लौटाए 15 लाख के गहने हरियाणा के फरीदाबाद से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने इंसानियत और ईमानदारी पर हमारे भरोसे को और मजबूत कर दिया है. एक कबाड़ व्यापारी 'खान साहब' ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक परिवार के खोए हुए 100 ग्राम सोने के गहने वापस लौटा दिए.
    1
    कबाड़ी ने 6 माह बाद लौटाए 15 लाख के गहने
हरियाणा के फरीदाबाद से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने इंसानियत और ईमानदारी पर हमारे भरोसे को और मजबूत कर दिया है. एक कबाड़ व्यापारी 'खान साहब' ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक परिवार के खोए हुए 100 ग्राम सोने के गहने वापस लौटा दिए.
    user_Social media Baware ji
    Social media Baware ji
    Credit reporting agency Chaupal, Shimla•
    23 hrs ago
  • #बिलासपुर : स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे कई सामाजिक कार्यकर्ता
    1
    #बिलासपुर : स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे कई सामाजिक कार्यकर्ता
    user_न्यूज रिपोर्टर
    न्यूज रिपोर्टर
    Jhanduta, Bilaspur•
    1 hr ago
  • Post by Dev Raj Thakur
    1
    Post by Dev Raj  Thakur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नारायणगढ़ ( रवि शर्मा) क्षेत्र के पर मेन सड़क किनारे बनाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मौके से सामने आए वीडियो में निर्माण कार्य की स्थिति बेहद चिंताजनक दिखाई दे रही है, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह लगना स्वाभाविक है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि निर्माण स्थल पर गहरा कीचड़ और पानी भरा हुआ है, जिसके बीच मजदूर लोहे की सरियों (रेनफोर्समेंट) के ढांचे में खड़े होकर काम कर रहे हैं। कई स्थानों पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था नजर नहीं आई, जबकि मानकों के अनुसार इस प्रकार के निर्माण से पहले बेस को सूखा और मजबूत बनाना आवश्यक होता है। कीचड़युक्त सतह पर डाला जा रहा मटेरियल भविष्य में निर्माण की मजबूती को प्रभावित कर सकता है। मौके पर कंक्रीट मिक्सर मशीन और निर्माण सामग्री तो मौजूद दिखी, लेकिन कार्य की निगरानी के लिए कोई जिम्मेदार तकनीकी अधिकारी स्पष्ट रूप से नजर नहीं आया। वहीं मजदूरों के लिए भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम दिखाई नहीं दिए, जिससे श्रमिक सुरक्षा नियमों के पालन पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा जल्दबाजी में कार्य किया जा रहा है और गुणवत्ता मानकों से समझौता किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि इसी प्रकार लापरवाही बरती गई तो कुछ समय बाद ही निर्माण क्षतिग्रस्त हो सकता है, जिससे सरकारी धन की बर्बादी के साथ-साथ आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ेगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि कार्य का तुरंत निरीक्षण कराया जाए, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच हो तथा यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
    1
    नारायणगढ़ ( रवि शर्मा)  क्षेत्र के पर मेन सड़क किनारे बनाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मौके से सामने आए वीडियो में निर्माण कार्य की स्थिति बेहद चिंताजनक दिखाई दे रही है, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह लगना स्वाभाविक है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि निर्माण स्थल पर गहरा कीचड़ और पानी भरा हुआ है, जिसके बीच मजदूर लोहे की सरियों (रेनफोर्समेंट) के ढांचे में खड़े होकर काम कर रहे हैं। कई स्थानों पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था नजर नहीं आई, जबकि मानकों के अनुसार इस प्रकार के निर्माण से पहले बेस को सूखा और मजबूत बनाना आवश्यक होता है। कीचड़युक्त सतह पर डाला जा रहा मटेरियल भविष्य में निर्माण की मजबूती को प्रभावित कर सकता है।
मौके पर कंक्रीट मिक्सर मशीन और निर्माण सामग्री तो मौजूद दिखी, लेकिन कार्य की निगरानी के लिए कोई जिम्मेदार तकनीकी अधिकारी स्पष्ट रूप से नजर नहीं आया। वहीं मजदूरों के लिए भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम दिखाई नहीं दिए, जिससे श्रमिक सुरक्षा नियमों के पालन पर भी सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा जल्दबाजी में कार्य किया जा रहा है और गुणवत्ता मानकों से समझौता किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि इसी प्रकार लापरवाही बरती गई तो कुछ समय बाद ही निर्माण क्षतिग्रस्त हो सकता है, जिससे सरकारी धन की बर्बादी के साथ-साथ आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि कार्य का तुरंत निरीक्षण कराया जाए, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच हो तथा यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
    user_Naraingarh ki Awaz
    Naraingarh ki Awaz
    Advertising agency नारैनगढ़, अंबाला, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • रिपोर्ट =20 फरवरी,बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज लिए डाक विभाग द्वारा सैंज घाटी की रैला पंचायत में 'वित्तीय समावेश जागरूकता शिविर' का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को आधुनिक बैंकिंग और सुरक्षित निवेश के प्रति जागरूक किया गया। ​प्रमुख बातें: ​डिजिटल साक्षरता: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) के ब्रांच मैनेजर राम प्रकाश ने UPI, मोबाइल बैंकिंग और ई-केवाईसी के सुरक्षित उपयोग के तरीके सिखाए। ​सुरक्षित निवेश: डाक पर्यवेक्षक सुनील सिंह ने लोगों को फर्जी कंपनियों से बचने की सलाह दी और सुकन्या समृद्धि, RD और किसान विकास पत्र जैसी सरकारी योजनाओं में निवेश करने का आग्रह किया। ​फिंगरप्रिंट बैंकिंग: अब ग्रामीण क्षेत्रों में फिंगरप्रिंट सत्यापन से नकद निकासी और जमा करना आसान और पेपरलेस हो गया है। ​लक्ष्य: 2047 तक हर ग्रामीण को बीमा और पेंशन कवरेज से जोड़ना। ​संदेश: अपनी गाढ़ी कमाई को सुरक्षित रखें और केवल विश्वसनीय सरकारी योजनाओं से जुड़ें।
    1
    रिपोर्ट =20 फरवरी,बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज लिए
डाक विभाग द्वारा सैंज घाटी की रैला पंचायत में 'वित्तीय समावेश जागरूकता शिविर' का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को आधुनिक बैंकिंग और सुरक्षित निवेश के प्रति जागरूक किया गया।
​प्रमुख बातें:
​डिजिटल साक्षरता: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) के ब्रांच मैनेजर राम प्रकाश ने UPI, मोबाइल बैंकिंग और ई-केवाईसी के सुरक्षित उपयोग के तरीके सिखाए।
​सुरक्षित निवेश: डाक पर्यवेक्षक सुनील सिंह ने लोगों को फर्जी कंपनियों से बचने की सलाह दी और सुकन्या समृद्धि, RD और किसान विकास पत्र जैसी सरकारी योजनाओं में निवेश करने का आग्रह किया।
​फिंगरप्रिंट बैंकिंग: अब ग्रामीण क्षेत्रों में फिंगरप्रिंट सत्यापन से नकद निकासी और जमा करना आसान और पेपरलेस हो गया है।
​लक्ष्य: 2047 तक हर ग्रामीण को बीमा और पेंशन कवरेज से जोड़ना।
​संदेश: अपनी गाढ़ी कमाई को सुरक्षित रखें और केवल विश्वसनीय सरकारी योजनाओं से जुड़ें।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter सैंज, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *बेटियों के सशक्तिकरण में बिलासपुर की पहल को मिली राष्ट्रीय पहचान* *स्कॉच अवार्ड 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचा जिले का ‘बेटियां बनें कुशल’ मॉडल* *डीसी बोले पहल 'बिलासपुर की शान बेटियां-बेटियां बनें कुशल’ स्कॉच अवार्ड फाइनल चरण में पहुंचती है, तो यह जिले के लिए होगी ऐतिहासिक उपलब्धि*
    1
    *बेटियों के सशक्तिकरण में बिलासपुर की पहल को मिली राष्ट्रीय पहचान*
*स्कॉच अवार्ड 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचा जिले का ‘बेटियां बनें कुशल’ मॉडल*
*डीसी बोले पहल 'बिलासपुर की शान बेटियां-बेटियां बनें कुशल’ स्कॉच अवार्ड फाइनल चरण में पहुंचती है, तो यह जिले के लिए होगी ऐतिहासिक उपलब्धि*
    user_न्यूज रिपोर्टर
    न्यूज रिपोर्टर
    Jhanduta, Bilaspur•
    2 hrs ago
  • देखो
    1
    देखो
    user_मल्टीमीडिया न्यूज़
    मल्टीमीडिया न्यूज़
    Local News Reporter अंबाला छावनी, अंबाला, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • पहचान विशेष स्कूल संस्था की अध्यक्ष चेतना शर्मा ने स्कूल के नाम पर अज्ञात लोगों द्वारा चंदा वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्ति नादौन सहित मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष बच्चों का नाम लेकर लोगों से चंदा वसूलने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि संस्था की ओर से किसी भी व्यक्ति को इस कार्य के लिए अधिकृत नहीं किया गया है। संस्था निजी तौर पर स्कूल का संचालन करती है और किसी भी प्रकार की घर-घर जाकर डोनेशन एकत्रित करने की व्यवस्था नहीं रखती।
    1
    पहचान विशेष स्कूल संस्था की अध्यक्ष चेतना शर्मा ने स्कूल के नाम पर अज्ञात लोगों द्वारा चंदा वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्ति नादौन सहित मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष बच्चों का नाम लेकर लोगों से चंदा वसूलने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि संस्था की ओर से किसी भी व्यक्ति को इस कार्य के लिए अधिकृत नहीं किया गया है। संस्था निजी तौर पर स्कूल का संचालन करती है और किसी भी प्रकार की घर-घर जाकर डोनेशन एकत्रित करने की व्यवस्था नहीं रखती।
    user_हमीरपुरी पत्रकार
    हमीरपुरी पत्रकार
    लम्बलू, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.