logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्लॉक सभागार के गेट पर मिला सांप, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू ब्लॉक सभागार के गेट पर मिला सांप, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू महेवा। विकासखंड महेवा के ब्लॉक सभागार के गेट के पास रविवार को सांप दिखाई देने से ब्लॉक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सांप होने की सूचना ब्लॉक कर्मचारी दुर्गेश कुमार द्वारा सर्प मित्र महेवा सीलू तिवारी को दी गई। सूचना मिलते ही सर्प मित्र सीलू तिवारी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू किया। सांप को सुरक्षित पकड़ लिए जाने के बाद ब्लॉक कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। सर्प मित्र सीलू तिवारी ने बताया कि सांप को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर या सार्वजनिक स्थान पर सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल प्रशिक्षित सर्प मित्र या संबंधित विभाग को सूचना दें। ब्लॉक सभागार जैसे सार्वजनिक स्थान पर सांप मिलने की सूचना के बाद कुछ समय के लिए लोगों में दहशत का माहौल रहा, लेकिन समय रहते किए गए रेस्क्यू से किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।

3 hrs ago
user_Deepish gautam
Deepish gautam
Local News Reporter भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

ब्लॉक सभागार के गेट पर मिला सांप, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू ब्लॉक सभागार के गेट पर मिला सांप, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू महेवा। विकासखंड महेवा के ब्लॉक सभागार के गेट के पास रविवार को सांप दिखाई देने से ब्लॉक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सांप होने की सूचना ब्लॉक कर्मचारी दुर्गेश कुमार द्वारा सर्प मित्र महेवा सीलू तिवारी को दी गई। सूचना मिलते ही सर्प मित्र सीलू तिवारी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू किया। सांप को सुरक्षित पकड़ लिए जाने के बाद ब्लॉक कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। सर्प मित्र सीलू तिवारी ने बताया कि सांप को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर या सार्वजनिक स्थान पर सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल प्रशिक्षित सर्प मित्र या संबंधित विभाग को सूचना दें। ब्लॉक सभागार जैसे सार्वजनिक स्थान पर सांप मिलने की सूचना के बाद कुछ समय के लिए लोगों में दहशत का माहौल रहा, लेकिन समय रहते किए गए रेस्क्यू से किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नीलकंठ महादेव मंदिर में कन्हैया यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया इटावा शहर के प्राचीन सिद्ध पीठ नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में शनिवार रात्रि कन्हैया यादव का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने कन्हैया यादव को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिन समारोह में दीपक श्रीवास्तव, रजत यादव, जतिन यादव एडवोकेट, सुमित प्रताप सिंह, ओम कांत गुप्ता, राजा बाबू, अभिषेक, मनू चौरसिया, मनू वर्मा, मयंक, ईशू, हिमांशु तिवारी, आनंद नंदू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 इटावा मो.7417197064
    4
    नीलकंठ महादेव मंदिर में कन्हैया यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
इटावा शहर के प्राचीन सिद्ध पीठ नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में शनिवार रात्रि कन्हैया यादव का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने कन्हैया यादव को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जन्मदिन समारोह में दीपक श्रीवास्तव, रजत यादव, जतिन यादव एडवोकेट, सुमित प्रताप सिंह, ओम कांत गुप्ता, राजा बाबू, अभिषेक, मनू चौरसिया, मनू वर्मा, मयंक, ईशू, हिमांशु तिवारी, आनंद नंदू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रजत यादव पत्रकार 
जन नीति 24 इटावा 
मो.7417197064
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *दिल्ली में महिला पत्रकार से मारपीट का आरोप, पत्रकारों में आक्रोश* *दिल्ली में महिला पत्रकार से मारपीट का आरोप, पत्रकारों में आक्रोश* राजधानी दिल्ली से पत्रकारिता की स्वतंत्रता को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। महिला पत्रकार के साथ कथित मारपीट और पुलिस कार्रवाई के बाद दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। *क्या है पूरा मामला?* जानकारी के अनुसार महिला पत्रकार को कथित तौर पर थाने ले जाकर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद राजधानी के पत्रकार जगत में भारी आक्रोश है। *पत्रकारों का विरोध प्रदर्शन:* घटना के विरोध में बड़ी संख्या में पत्रकार एकजुट होकर थाने पहुंचे। सभी ने हाथों में "प्रेस की स्वतंत्रता" और "निष्पक्ष जांच हो" के पोस्टर लेकर विरोध जताया और दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पत्रकार संगठनों का कहना है — _"पत्रकारिता का मूल दायित्व सत्ता और व्यवस्था से सवाल पूछना है। ऐसे में किसी पत्रकार को दबाने की कोशिश लोकतंत्र पर हमला है।"_ *बड़ा सवाल:* क्या दिल्ली में पत्रकार अब सुरक्षित नहीं हैं? क्या सवाल पूछना जुर्म बन गया है? इस मामले ने दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर बड़ी बहस छेड़ दी है। फिलहाल पूरे मामले में आधिकारिक जांच और पुलिस के पक्ष का इंतजार है।
    1
    *दिल्ली में महिला पत्रकार से मारपीट का आरोप, पत्रकारों में आक्रोश*

*दिल्ली में महिला पत्रकार से मारपीट का आरोप, पत्रकारों में आक्रोश*
राजधानी दिल्ली से पत्रकारिता की स्वतंत्रता को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। महिला पत्रकार के साथ कथित मारपीट और पुलिस कार्रवाई के बाद दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
*क्या है पूरा मामला?*
जानकारी के अनुसार महिला पत्रकार को कथित तौर पर थाने ले जाकर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद राजधानी के पत्रकार जगत में भारी आक्रोश है।
*पत्रकारों का विरोध प्रदर्शन:*
घटना के विरोध में बड़ी संख्या में पत्रकार एकजुट होकर थाने पहुंचे। सभी ने हाथों में "प्रेस की स्वतंत्रता" और "निष्पक्ष जांच हो" के पोस्टर लेकर विरोध जताया और दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पत्रकार संगठनों का कहना है — _"पत्रकारिता का मूल दायित्व सत्ता और व्यवस्था से सवाल पूछना है। ऐसे में किसी पत्रकार को दबाने की कोशिश लोकतंत्र पर हमला है।"_
*बड़ा सवाल:*
क्या दिल्ली में पत्रकार अब सुरक्षित नहीं हैं? क्या सवाल पूछना जुर्म बन गया है? इस मामले ने दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर बड़ी बहस छेड़ दी है।
फिलहाल पूरे मामले में आधिकारिक जांच और पुलिस के पक्ष का इंतजार है।
    user_Rajneesh kumar पत्रकार
    Rajneesh kumar पत्रकार
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कैस्त के पास श्रीराम फाइनेंस के नए आरआर सेंटर का भाजपा नेता जितेंद्र शीलू तोमर ने किया उद्घाटन,आम लोगों को फाइनेंस की सुविधा मिलेगी जसवंतनगर में श्रीराम फाइनेंस के नए आरआर सेंटर का शुभारंभ: आम लोगों को वाहन फाइनेंस की सुविधा मिलेगी, भाजपा नेता जितेंद्र शीलू तोमर ने किया उद्घाटन जसवंतनगर में श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के नए आरआर सेंटर का रविवार को शुभारंभ हुआ। यह सेंटर कैस्त के पास सेंट पीटर्स स्कूल के सामने हाईवे किनारे खोला गया है। भाजपा नेता और प्रधान संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव जितेंद्र शीलू तोमर ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस केंद्र का शुभारंभ आगरा के क्षेत्रीय प्रबंधक देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुआ। इस मौके पर शाखा प्रबंधक वीरप्रताप सिंह तोमर, आरआर इंचार्ज निर्मल कुमार, आरआर एक्जीक्यूटिव ऋषभ मिश्रा और शनि यादव भी मौजूद थे। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि यह सेंटर नए और पुराने चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर, मिनी ट्रक के साथ-साथ भारी कमर्शियल और निजी वाहनों की खरीद के लिए फाइनेंस की सुविधा देगा। इससे स्थानीय ग्राहकों, किसानों और व्यापारियों को वाहन फाइनेंस के लिए अब दूर के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम में पूर्व सभासद राजेंद्र चौहान, सभासद राजवीर चौहान, भाजपा नेता मनीष गुप्ता, मंडल मंत्री सुमित जोशी, ट्रांसपोर्टर रमन तोमर और सतीश यादव समेत कई अन्य लोग भी शामिल हुए।
    1
    कैस्त के पास श्रीराम फाइनेंस के नए आरआर सेंटर का भाजपा नेता जितेंद्र शीलू तोमर ने किया उद्घाटन,आम लोगों को फाइनेंस की सुविधा मिलेगी
जसवंतनगर में श्रीराम फाइनेंस के नए आरआर सेंटर का शुभारंभ: आम लोगों को वाहन फाइनेंस की सुविधा मिलेगी, भाजपा नेता जितेंद्र शीलू तोमर ने किया उद्घाटन
जसवंतनगर में श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के नए आरआर सेंटर का रविवार को शुभारंभ हुआ। यह सेंटर कैस्त के पास सेंट पीटर्स स्कूल के सामने हाईवे किनारे खोला गया है। भाजपा नेता और प्रधान संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव जितेंद्र शीलू तोमर ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।
इस केंद्र का शुभारंभ आगरा के क्षेत्रीय प्रबंधक देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुआ। इस मौके पर शाखा प्रबंधक वीरप्रताप सिंह तोमर, आरआर इंचार्ज निर्मल कुमार, आरआर एक्जीक्यूटिव ऋषभ मिश्रा और शनि यादव भी मौजूद थे।
कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि यह सेंटर नए और पुराने चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर, मिनी ट्रक के साथ-साथ भारी कमर्शियल और निजी वाहनों की खरीद के लिए फाइनेंस की सुविधा देगा। इससे स्थानीय ग्राहकों, किसानों और व्यापारियों को वाहन फाइनेंस के लिए अब दूर के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
कार्यक्रम में पूर्व सभासद राजेंद्र चौहान, सभासद राजवीर चौहान, भाजपा नेता मनीष गुप्ता, मंडल मंत्री सुमित जोशी, ट्रांसपोर्टर रमन तोमर और सतीश यादव समेत कई अन्य लोग भी शामिल हुए।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बिधूना (औरैया) में पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन को लेकर एटा से सपा सांसद देवेश शाक्य ने ‘फैक्ट प्लेटफॉर्म लेजर’ से बातचीत की। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव सपा नेता गौरव रघुवंशी के आकस्मिक निधन के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने और शोक संतप्त परिवार से संवेदना व्यक्त करने बिधूना पहुंच रहे हैं। सांसद के मुताबिक गौरव रघुवंशी का निधन हृदय गति रुकने के कारण हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह दौरा किसी राजनीतिक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं, बल्कि दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े होने का अवसर है।
    1
    बिधूना (औरैया) में पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन को लेकर एटा से सपा सांसद देवेश शाक्य ने ‘फैक्ट प्लेटफॉर्म लेजर’ से बातचीत की। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव सपा नेता गौरव रघुवंशी के आकस्मिक निधन के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने और शोक संतप्त परिवार से संवेदना व्यक्त करने बिधूना पहुंच रहे हैं। सांसद के मुताबिक गौरव रघुवंशी का निधन हृदय गति रुकने के कारण हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह दौरा किसी राजनीतिक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं, बल्कि दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े होने का अवसर है।
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग न्यूज औरैया औरैया यमुना नदी के जलस्तर मैं लगातार वृद्धि हो रही है जलीय जीव बाहर निकाल सकते हैं इसलिए पानी से दूर रहे नदी के पास जाने से बचें...
    1
    ब्रेकिंग न्यूज औरैया 
                 औरैया यमुना नदी के जलस्तर मैं लगातार वृद्धि हो रही है जलीय जीव बाहर निकाल सकते हैं इसलिए पानी से दूर रहे नदी के पास जाने से बचें...
    user_Rishi gupta
    Rishi gupta
    Nurse औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जसवंतनगर में देवी जागरण, देर रात तक झूमे श्रद्धालु: नृसिंह मंदिर में सजा माता का भव्य दरबार, भक्ति गीतों और झांकियों ने बांधा समां जसवंतनगर में देवी जागरण, देर रात तक झूमे श्रद्धालु: नृसिंह मंदिर में सजा माता का भव्य दरबार, भक्ति गीतों और झांकियों ने बांधा समां जसवंतनगर के मोहल्ला कटरा पुख्ता में शनिवार रात भक्तिमय माहौल रहा। श्री नृसिंह मंदिर सेवा समिति ने मंदिर परिसर में देवी जागरण का आयोजन किया। यहां माता का भव्य दरबार सजाया गया था। रात बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया। मंदिर परिसर माता के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। जागरण रात नौ बजे शुरू हुआ, जिसमें कई श्रद्धालु पहुंचे। माता के दरबार में दर्शन के बाद श्रद्धालु भजनों में लीन हो गए। देर रात तक पंडाल में तालियां बजती रहीं और जयकारे गूंजते रहे। महिलाओं, बच्चों और युवाओं में खास उत्साह दिखा। आगरा से आईं प्रीति गुप्ता ने जैसे ही माता के भजन गाने शुरू किए, श्रद्धालु भक्ति में झूमने लगे। तालियों की गड़गड़ाहट और ‘जय माता दी’ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। टीसीरीज गायक राम अवतार शर्मा और अन्य भजन गायकों व कलाकारों ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को देर रात तक जोड़े रखा। जागरण में संगीत का अच्छा संगम देखने को मिला। विशाल मिश्रा के म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुतियों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। कानपुर के सेक्सोफोन वादक राकेश शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से खूब तारीफें बटोरीं। मधुर संगीत और भजनों की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में लीन दिखे। कार्यक्रम का एक खास आकर्षण मनमोहक झांकियां रहीं। देवी स्वरूपों की सजीव और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। झांकी शुरू होते ही श्रद्धालु खड़े होकर दर्शन करने लगे। इस दौरान पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। रात बढ़ने के साथ भक्ति का माहौल और गहरा हो गया। मंदिर परिसर में जलते दीपों, फूलों से सजे दरबार, मधुर संगीत और श्रद्धालुओं की आस्था ने एक खास वातावरण बनाया। सुबह तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद लिया। श्री नृसिंह मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था संभाली। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा। समिति ने सभी कलाकारों, श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार जताया।
    1
    जसवंतनगर में देवी जागरण, देर रात तक झूमे श्रद्धालु: नृसिंह मंदिर में सजा माता का भव्य दरबार, भक्ति गीतों और झांकियों ने बांधा समां


जसवंतनगर में देवी जागरण, देर रात तक झूमे श्रद्धालु: नृसिंह मंदिर में सजा माता का भव्य दरबार, भक्ति गीतों और झांकियों ने बांधा समां
जसवंतनगर के मोहल्ला कटरा पुख्ता में शनिवार रात भक्तिमय माहौल रहा। श्री नृसिंह मंदिर सेवा समिति ने मंदिर परिसर में देवी जागरण का आयोजन किया। यहां माता का भव्य दरबार सजाया गया था। रात बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया। मंदिर परिसर माता के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा।
जागरण रात नौ बजे शुरू हुआ, जिसमें कई श्रद्धालु पहुंचे। माता के दरबार में दर्शन के बाद श्रद्धालु भजनों में लीन हो गए। देर रात तक पंडाल में तालियां बजती रहीं और जयकारे गूंजते रहे। महिलाओं, बच्चों और युवाओं में खास उत्साह दिखा।
आगरा से आईं प्रीति गुप्ता ने जैसे ही माता के भजन गाने शुरू किए, श्रद्धालु भक्ति में झूमने लगे। तालियों की गड़गड़ाहट और ‘जय माता दी’ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। टीसीरीज गायक राम अवतार शर्मा और अन्य भजन गायकों व कलाकारों ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को देर रात तक जोड़े रखा।
जागरण में संगीत का अच्छा संगम देखने को मिला। विशाल मिश्रा के म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुतियों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। कानपुर के सेक्सोफोन वादक राकेश शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से खूब तारीफें बटोरीं। मधुर संगीत और भजनों की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में लीन दिखे।
कार्यक्रम का एक खास आकर्षण मनमोहक झांकियां रहीं। देवी स्वरूपों की सजीव और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। झांकी शुरू होते ही श्रद्धालु खड़े होकर दर्शन करने लगे। इस दौरान पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा।
रात बढ़ने के साथ भक्ति का माहौल और गहरा हो गया। मंदिर परिसर में जलते दीपों, फूलों से सजे दरबार, मधुर संगीत और श्रद्धालुओं की आस्था ने एक खास वातावरण बनाया। सुबह तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद लिया।
श्री नृसिंह मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था संभाली। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा। समिति ने सभी कलाकारों, श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार जताया।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • प्रदेश सचिव प्रमोद चौधरी की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने गृह गांव पहुंचे जीतू पटवारी भिण्ड आगमन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के भिण्ड आगमन बरेठा टोल प्लाजा पर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष श्री रामशेष बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मालनपुर,गोहद, महंगांव,गोरमी सहित विभिन्न स्थानों पर भी कांग्रेसजनों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। दौरे के दौरान जीतू पटवारी ग्राम कचनाव कला पहुंचे,जहां उन्होंने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव प्रमोद चौधरी की माताजी के निधन पर उनके निवास पहुंचकर एवं मेंहगांव क्षेत्र में अन्य शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की,शोकाकुल परिवार से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर विधायक अटेर हेमंत कटारे,पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव,विधायक जौरा पंकज उपाध्याय,गोहद विधायक केशव देसाई, विधायक महेश परमार, विधायक साहब सिंह गुर्जर, विधायक सुरेश राजे,पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार 'नीटू', प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा,शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया,पूर्व प्रत्याशी मेंहंगाँव राहुल सिंह भदौरिया,प्रदेश सह सचिव मनोज देपुरिया, संगठन महासचिव महेश जाटव,मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी,संदीप मिश्रा,अरविंद यादव हैवदपुरा,अभिलाख सिंह यादव,सुल्तान सिंह नरवरिया, रिटा.डीएसपी सुरेंद्र सिंह तोमर,देवीसिंह तोमर, कृष्णगोपाल चौरसिया, रूपसिंह खन्ना,देवेन्द्र निगम,केदार कौशल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    प्रदेश सचिव प्रमोद चौधरी की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने गृह गांव पहुंचे जीतू पटवारी
भिण्ड आगमन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के भिण्ड आगमन  बरेठा टोल प्लाजा पर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष श्री रामशेष बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मालनपुर,गोहद, महंगांव,गोरमी सहित विभिन्न स्थानों पर भी कांग्रेसजनों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
दौरे के दौरान जीतू पटवारी ग्राम कचनाव कला पहुंचे,जहां उन्होंने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव प्रमोद चौधरी की माताजी के निधन पर उनके निवास पहुंचकर एवं मेंहगांव क्षेत्र में अन्य शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की,शोकाकुल परिवार से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर विधायक अटेर हेमंत कटारे,पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव,विधायक जौरा पंकज उपाध्याय,गोहद विधायक केशव देसाई, विधायक महेश परमार, विधायक साहब सिंह गुर्जर, विधायक सुरेश राजे,पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार 'नीटू', प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा,शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया,पूर्व प्रत्याशी मेंहंगाँव राहुल सिंह भदौरिया,प्रदेश सह सचिव मनोज देपुरिया, संगठन महासचिव महेश जाटव,मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी,संदीप मिश्रा,अरविंद यादव हैवदपुरा,अभिलाख सिंह यादव,सुल्तान सिंह नरवरिया, रिटा.डीएसपी सुरेंद्र सिंह तोमर,देवीसिंह तोमर, कृष्णगोपाल चौरसिया, रूपसिंह खन्ना,देवेन्द्र निगम,केदार कौशल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया जिले के,बिधूना पहुंचे अखिलेश यादव, सरकार पर जमकर बरसे औरैया के बिधूना में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे। अखिलेश यादव दिवंगत सपा नेता गौरव रघुवंशी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं। श्रद्धांजलि सभा के बाद अखिलेश यादव बिधूना कस्बे में आयोजित अन्य कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री यह अफवाह फैलाते हैं कि वह रात-दिन काम करते हैं और सोते तक नहीं हैं।
    2
    औरैया जिले के,बिधूना पहुंचे अखिलेश यादव, सरकार पर जमकर बरसे
औरैया के बिधूना में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे। अखिलेश यादव दिवंगत सपा नेता गौरव रघुवंशी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।
श्रद्धांजलि सभा के बाद अखिलेश यादव बिधूना कस्बे में आयोजित अन्य कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री यह अफवाह फैलाते हैं कि वह रात-दिन काम करते हैं और सोते तक नहीं हैं।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • छेड़छाड़ के आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली, पुलिस पर की फायरिंग नाबालिक से छेड़छाड़ के आरोपी नईम को बकेवर पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस पर की फायरिंग जवाब में आरोपी के बाएं पैर में लगी गोली 4 सितंबर को पैक्सो और एससी एसटी एक्ट मे दर्ज हुआ था मुकदमा व्यासपुर साला के पास घेराबंदी कर किया गिरफ्तार।
    1
    छेड़छाड़ के आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली, पुलिस पर की फायरिंग
नाबालिक से छेड़छाड़ के आरोपी नईम को बकेवर पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस पर की फायरिंग जवाब में आरोपी के बाएं पैर में लगी गोली 4 सितंबर को पैक्सो और एससी एसटी एक्ट मे दर्ज हुआ था मुकदमा व्यासपुर साला के पास घेराबंदी कर किया गिरफ्तार।
    user_Asheesh Kumar Bharat Nation
    Asheesh Kumar Bharat Nation
    सैफई, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.