कैस्त के पास श्रीराम फाइनेंस के नए आरआर सेंटर का भाजपा नेता जितेंद्र शीलू तोमर ने किया उद्घाटन,आम लोगों को फाइनेंस की सुविधा मिलेगी जसवंतनगर में श्रीराम फाइनेंस के नए आरआर सेंटर का शुभारंभ: आम लोगों को वाहन फाइनेंस की सुविधा मिलेगी, भाजपा नेता जितेंद्र शीलू तोमर ने किया उद्घाटन जसवंतनगर में श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के नए आरआर सेंटर का रविवार को शुभारंभ हुआ। यह सेंटर कैस्त के पास सेंट पीटर्स स्कूल के सामने हाईवे किनारे खोला गया है। भाजपा नेता और प्रधान संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव जितेंद्र शीलू तोमर ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस केंद्र का शुभारंभ आगरा के क्षेत्रीय प्रबंधक देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुआ। इस मौके पर शाखा प्रबंधक वीरप्रताप सिंह तोमर, आरआर इंचार्ज निर्मल कुमार, आरआर एक्जीक्यूटिव ऋषभ मिश्रा और शनि यादव भी मौजूद थे। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि यह सेंटर नए और पुराने चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर, मिनी ट्रक के साथ-साथ भारी कमर्शियल और निजी वाहनों की खरीद के लिए फाइनेंस की सुविधा देगा। इससे स्थानीय ग्राहकों, किसानों और व्यापारियों को वाहन फाइनेंस के लिए अब दूर के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम में पूर्व सभासद राजेंद्र चौहान, सभासद राजवीर चौहान, भाजपा नेता मनीष गुप्ता, मंडल मंत्री सुमित जोशी, ट्रांसपोर्टर रमन तोमर और सतीश यादव समेत कई अन्य लोग भी शामिल हुए।
कैस्त के पास श्रीराम फाइनेंस के नए आरआर सेंटर का भाजपा नेता जितेंद्र शीलू तोमर ने किया उद्घाटन,आम लोगों को फाइनेंस की सुविधा मिलेगी जसवंतनगर में श्रीराम फाइनेंस के नए आरआर सेंटर का शुभारंभ: आम लोगों को वाहन फाइनेंस की सुविधा मिलेगी, भाजपा नेता जितेंद्र शीलू तोमर ने किया उद्घाटन जसवंतनगर में श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के नए आरआर सेंटर का रविवार को शुभारंभ हुआ। यह सेंटर कैस्त के पास सेंट पीटर्स स्कूल के सामने हाईवे किनारे खोला गया है। भाजपा नेता और प्रधान संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव जितेंद्र शीलू तोमर ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस केंद्र का शुभारंभ आगरा के क्षेत्रीय प्रबंधक देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुआ। इस मौके पर शाखा प्रबंधक वीरप्रताप सिंह तोमर, आरआर इंचार्ज निर्मल कुमार, आरआर एक्जीक्यूटिव ऋषभ मिश्रा और शनि यादव भी मौजूद थे। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि यह सेंटर नए और पुराने चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर, मिनी ट्रक के साथ-साथ भारी कमर्शियल और निजी वाहनों की खरीद के लिए फाइनेंस की सुविधा देगा। इससे स्थानीय ग्राहकों, किसानों और व्यापारियों को वाहन फाइनेंस के लिए अब दूर के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम में पूर्व सभासद राजेंद्र चौहान, सभासद राजवीर चौहान, भाजपा नेता मनीष गुप्ता, मंडल मंत्री सुमित जोशी, ट्रांसपोर्टर रमन तोमर और सतीश यादव समेत कई अन्य लोग भी शामिल हुए।
- कैस्त के पास श्रीराम फाइनेंस के नए आरआर सेंटर का भाजपा नेता जितेंद्र शीलू तोमर ने किया उद्घाटन,आम लोगों को फाइनेंस की सुविधा मिलेगी जसवंतनगर में श्रीराम फाइनेंस के नए आरआर सेंटर का शुभारंभ: आम लोगों को वाहन फाइनेंस की सुविधा मिलेगी, भाजपा नेता जितेंद्र शीलू तोमर ने किया उद्घाटन जसवंतनगर में श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के नए आरआर सेंटर का रविवार को शुभारंभ हुआ। यह सेंटर कैस्त के पास सेंट पीटर्स स्कूल के सामने हाईवे किनारे खोला गया है। भाजपा नेता और प्रधान संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव जितेंद्र शीलू तोमर ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस केंद्र का शुभारंभ आगरा के क्षेत्रीय प्रबंधक देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुआ। इस मौके पर शाखा प्रबंधक वीरप्रताप सिंह तोमर, आरआर इंचार्ज निर्मल कुमार, आरआर एक्जीक्यूटिव ऋषभ मिश्रा और शनि यादव भी मौजूद थे। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि यह सेंटर नए और पुराने चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर, मिनी ट्रक के साथ-साथ भारी कमर्शियल और निजी वाहनों की खरीद के लिए फाइनेंस की सुविधा देगा। इससे स्थानीय ग्राहकों, किसानों और व्यापारियों को वाहन फाइनेंस के लिए अब दूर के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम में पूर्व सभासद राजेंद्र चौहान, सभासद राजवीर चौहान, भाजपा नेता मनीष गुप्ता, मंडल मंत्री सुमित जोशी, ट्रांसपोर्टर रमन तोमर और सतीश यादव समेत कई अन्य लोग भी शामिल हुए।1
- बारिश के दौरान टला बड़ा हादसा* इटावा शहर के मोहल्ला बरहीपुरा में जैन मंदिर के बगल स्थित बृजेश प्रजापति के मकान में रविवार को भीषण बारिश के दौरान अचानक मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। मकान का हिस्सा गिरने के बाद वहां करीब 70 फीट गहरा प्राचीन कुआं दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि हादसे के समय बिजली नहीं आ रही थी, जिसके चलते परिवार के सदस्य मकान के बाहर बैठे हुए थे। इस कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना को परिवार के लोग ईश्वर की कृपा मान रहे हैं। मकान का हिस्सा गिरने से गृहस्थी का काफी सामान कुएं में समा गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और स्थिति का जायजा लिया। गृहस्वामी बृजेश प्रजापति की आर्थिक स्थिति दयनीय बताई जा रही है। अचानक हुए इस हादसे के बाद परिवार के सामने रहने और गृहस्थी का सामान सुरक्षित करने की समस्या खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। रिपोर्ट: रजत यादव जन नीति 24 इटावा मो.74171970644
- गोण्डा में फायरिंग की घटना को एक सप्ताह से अधिक का समय बीत गया, लेकिन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार परेशान है। मामला खरगूपुर थाना क्षेत्र के जानकीनगर पोखरा गांव का है, जहां बाइक सवार युवक पर फायरिंग की गई थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित आज डीआईजी कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। VO-1:दरअसल, बसंतपुर राजा निवासी आनंद कुमार मिश्र के मुताबिक, वह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान जानकीनगर पोखरा गांव के पास उन पर फायरिंग की गई। गोली उनकी दाईं जांघ में लगी, जिससे वह घायल हो गए। वहीं दूसरी गोली बाइक की टंकी में लगी। आसपास के लोगों की मदद से घायल आनंद कुमार मिश्र को मेडिकल कॉलेज गोण्डा में भर्ती कराया गया।पीड़ित की तहरीर पर खरगूपुर पुलिस ने जानकीनगर पोखरा निवासी लालता प्रसाद पांडेय के दो बेटों समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की थी। लेकिन घटना के एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार में नाराजगी है। पीड़ित का आरोप है कि नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे उसके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।इसी मामले को लेकर आनंद कुमार मिश्र आज डीआईजी कार्यालय पहुंचे और प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पत्रकारों से बातचीत में पीड़ित ने कहा कि नामजद FIR दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने डीआईजी से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।1
- प्रदेश सचिव प्रमोद चौधरी की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने गृह गांव पहुंचे जीतू पटवारी भिण्ड आगमन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के भिण्ड आगमन बरेठा टोल प्लाजा पर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष श्री रामशेष बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मालनपुर,गोहद, महंगांव,गोरमी सहित विभिन्न स्थानों पर भी कांग्रेसजनों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। दौरे के दौरान जीतू पटवारी ग्राम कचनाव कला पहुंचे,जहां उन्होंने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव प्रमोद चौधरी की माताजी के निधन पर उनके निवास पहुंचकर एवं मेंहगांव क्षेत्र में अन्य शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की,शोकाकुल परिवार से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर विधायक अटेर हेमंत कटारे,पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव,विधायक जौरा पंकज उपाध्याय,गोहद विधायक केशव देसाई, विधायक महेश परमार, विधायक साहब सिंह गुर्जर, विधायक सुरेश राजे,पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार 'नीटू', प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा,शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया,पूर्व प्रत्याशी मेंहंगाँव राहुल सिंह भदौरिया,प्रदेश सह सचिव मनोज देपुरिया, संगठन महासचिव महेश जाटव,मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी,संदीप मिश्रा,अरविंद यादव हैवदपुरा,अभिलाख सिंह यादव,सुल्तान सिंह नरवरिया, रिटा.डीएसपी सुरेंद्र सिंह तोमर,देवीसिंह तोमर, कृष्णगोपाल चौरसिया, रूपसिंह खन्ना,देवेन्द्र निगम,केदार कौशल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- ब्लॉक सभागार के गेट पर मिला सांप, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू ब्लॉक सभागार के गेट पर मिला सांप, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू महेवा। विकासखंड महेवा के ब्लॉक सभागार के गेट के पास रविवार को सांप दिखाई देने से ब्लॉक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सांप होने की सूचना ब्लॉक कर्मचारी दुर्गेश कुमार द्वारा सर्प मित्र महेवा सीलू तिवारी को दी गई। सूचना मिलते ही सर्प मित्र सीलू तिवारी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू किया। सांप को सुरक्षित पकड़ लिए जाने के बाद ब्लॉक कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। सर्प मित्र सीलू तिवारी ने बताया कि सांप को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर या सार्वजनिक स्थान पर सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल प्रशिक्षित सर्प मित्र या संबंधित विभाग को सूचना दें। ब्लॉक सभागार जैसे सार्वजनिक स्थान पर सांप मिलने की सूचना के बाद कुछ समय के लिए लोगों में दहशत का माहौल रहा, लेकिन समय रहते किए गए रेस्क्यू से किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।1
- फतेहाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार फतेहाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार मुठभेड़ में आरोपी वीकेश के पैर में लगी गोली, अस्पताल में कराया भर्ती पुलिस ने पीछा कर रहे दो बदमाशों को घेरकर पकड़ा गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से 18 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण बरामद दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और खोखे भी बरामद वारदात में इस्तेमाल अपाचे बाइक पुलिस ने कब्जे में ली पूछताछ में बदमाशों ने कई लूट और छिनैती की वारदातें कबूलीं फतेहाबाद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई2
- जसवंतनगर में देवी जागरण, देर रात तक झूमे श्रद्धालु: नृसिंह मंदिर में सजा माता का भव्य दरबार, भक्ति गीतों और झांकियों ने बांधा समां जसवंतनगर में देवी जागरण, देर रात तक झूमे श्रद्धालु: नृसिंह मंदिर में सजा माता का भव्य दरबार, भक्ति गीतों और झांकियों ने बांधा समां जसवंतनगर के मोहल्ला कटरा पुख्ता में शनिवार रात भक्तिमय माहौल रहा। श्री नृसिंह मंदिर सेवा समिति ने मंदिर परिसर में देवी जागरण का आयोजन किया। यहां माता का भव्य दरबार सजाया गया था। रात बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया। मंदिर परिसर माता के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। जागरण रात नौ बजे शुरू हुआ, जिसमें कई श्रद्धालु पहुंचे। माता के दरबार में दर्शन के बाद श्रद्धालु भजनों में लीन हो गए। देर रात तक पंडाल में तालियां बजती रहीं और जयकारे गूंजते रहे। महिलाओं, बच्चों और युवाओं में खास उत्साह दिखा। आगरा से आईं प्रीति गुप्ता ने जैसे ही माता के भजन गाने शुरू किए, श्रद्धालु भक्ति में झूमने लगे। तालियों की गड़गड़ाहट और ‘जय माता दी’ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। टीसीरीज गायक राम अवतार शर्मा और अन्य भजन गायकों व कलाकारों ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को देर रात तक जोड़े रखा। जागरण में संगीत का अच्छा संगम देखने को मिला। विशाल मिश्रा के म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुतियों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। कानपुर के सेक्सोफोन वादक राकेश शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से खूब तारीफें बटोरीं। मधुर संगीत और भजनों की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में लीन दिखे। कार्यक्रम का एक खास आकर्षण मनमोहक झांकियां रहीं। देवी स्वरूपों की सजीव और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। झांकी शुरू होते ही श्रद्धालु खड़े होकर दर्शन करने लगे। इस दौरान पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। रात बढ़ने के साथ भक्ति का माहौल और गहरा हो गया। मंदिर परिसर में जलते दीपों, फूलों से सजे दरबार, मधुर संगीत और श्रद्धालुओं की आस्था ने एक खास वातावरण बनाया। सुबह तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद लिया। श्री नृसिंह मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था संभाली। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा। समिति ने सभी कलाकारों, श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार जताया।1
- छेड़छाड़ के आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली, पुलिस पर की फायरिंग नाबालिक से छेड़छाड़ के आरोपी नईम को बकेवर पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस पर की फायरिंग जवाब में आरोपी के बाएं पैर में लगी गोली 4 सितंबर को पैक्सो और एससी एसटी एक्ट मे दर्ज हुआ था मुकदमा व्यासपुर साला के पास घेराबंदी कर किया गिरफ्तार।1