logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छेड़छाड़ के आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली, पुलिस पर की फायरिंग नाबालिक से छेड़छाड़ के आरोपी नईम को बकेवर पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस पर की फायरिंग जवाब में आरोपी के बाएं पैर में लगी गोली 4 सितंबर को पैक्सो और एससी एसटी एक्ट मे दर्ज हुआ था मुकदमा व्यासपुर साला के पास घेराबंदी कर किया गिरफ्तार।

1 hr ago
user_Asheesh Kumar Bharat Nation
Asheesh Kumar Bharat Nation
सैफई, इटावा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

छेड़छाड़ के आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली, पुलिस पर की फायरिंग नाबालिक से छेड़छाड़ के आरोपी नईम को बकेवर पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस पर की फायरिंग जवाब में आरोपी के बाएं पैर में लगी गोली 4 सितंबर को पैक्सो और एससी एसटी एक्ट मे दर्ज हुआ था मुकदमा व्यासपुर साला के पास घेराबंदी कर किया गिरफ्तार।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कैस्त के पास श्रीराम फाइनेंस के नए आरआर सेंटर का भाजपा नेता जितेंद्र शीलू तोमर ने किया उद्घाटन,आम लोगों को फाइनेंस की सुविधा मिलेगी जसवंतनगर में श्रीराम फाइनेंस के नए आरआर सेंटर का शुभारंभ: आम लोगों को वाहन फाइनेंस की सुविधा मिलेगी, भाजपा नेता जितेंद्र शीलू तोमर ने किया उद्घाटन जसवंतनगर में श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के नए आरआर सेंटर का रविवार को शुभारंभ हुआ। यह सेंटर कैस्त के पास सेंट पीटर्स स्कूल के सामने हाईवे किनारे खोला गया है। भाजपा नेता और प्रधान संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव जितेंद्र शीलू तोमर ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस केंद्र का शुभारंभ आगरा के क्षेत्रीय प्रबंधक देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुआ। इस मौके पर शाखा प्रबंधक वीरप्रताप सिंह तोमर, आरआर इंचार्ज निर्मल कुमार, आरआर एक्जीक्यूटिव ऋषभ मिश्रा और शनि यादव भी मौजूद थे। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि यह सेंटर नए और पुराने चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर, मिनी ट्रक के साथ-साथ भारी कमर्शियल और निजी वाहनों की खरीद के लिए फाइनेंस की सुविधा देगा। इससे स्थानीय ग्राहकों, किसानों और व्यापारियों को वाहन फाइनेंस के लिए अब दूर के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम में पूर्व सभासद राजेंद्र चौहान, सभासद राजवीर चौहान, भाजपा नेता मनीष गुप्ता, मंडल मंत्री सुमित जोशी, ट्रांसपोर्टर रमन तोमर और सतीश यादव समेत कई अन्य लोग भी शामिल हुए।
    1
    कैस्त के पास श्रीराम फाइनेंस के नए आरआर सेंटर का भाजपा नेता जितेंद्र शीलू तोमर ने किया उद्घाटन,आम लोगों को फाइनेंस की सुविधा मिलेगी
जसवंतनगर में श्रीराम फाइनेंस के नए आरआर सेंटर का शुभारंभ: आम लोगों को वाहन फाइनेंस की सुविधा मिलेगी, भाजपा नेता जितेंद्र शीलू तोमर ने किया उद्घाटन
जसवंतनगर में श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के नए आरआर सेंटर का रविवार को शुभारंभ हुआ। यह सेंटर कैस्त के पास सेंट पीटर्स स्कूल के सामने हाईवे किनारे खोला गया है। भाजपा नेता और प्रधान संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव जितेंद्र शीलू तोमर ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।
इस केंद्र का शुभारंभ आगरा के क्षेत्रीय प्रबंधक देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुआ। इस मौके पर शाखा प्रबंधक वीरप्रताप सिंह तोमर, आरआर इंचार्ज निर्मल कुमार, आरआर एक्जीक्यूटिव ऋषभ मिश्रा और शनि यादव भी मौजूद थे।
कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि यह सेंटर नए और पुराने चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर, मिनी ट्रक के साथ-साथ भारी कमर्शियल और निजी वाहनों की खरीद के लिए फाइनेंस की सुविधा देगा। इससे स्थानीय ग्राहकों, किसानों और व्यापारियों को वाहन फाइनेंस के लिए अब दूर के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
कार्यक्रम में पूर्व सभासद राजेंद्र चौहान, सभासद राजवीर चौहान, भाजपा नेता मनीष गुप्ता, मंडल मंत्री सुमित जोशी, ट्रांसपोर्टर रमन तोमर और सतीश यादव समेत कई अन्य लोग भी शामिल हुए।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ शाहाबाद जिला हरदोई जिला शाहबाद जिला हरदोई लैपटॉप चोरी के मामले में को जेल भेजा गया लैपटॉप चोरी के मामले में शाहबाद पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है जिससे शाहबाद में शांति व्यवस्था बनी रहे नालंदा स्कूल के पास विकास पुत्र श्रीपाल निवासी पदहता
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ शाहाबाद जिला हरदोई जिला 
शाहबाद जिला हरदोई लैपटॉप चोरी के मामले में को जेल भेजा गया लैपटॉप चोरी के मामले में शाहबाद पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है जिससे शाहबाद में शांति व्यवस्था बनी रहे नालंदा स्कूल के पास विकास पुत्र श्रीपाल निवासी पदहता
    user_RK NEWS 24 MEDIA 🛜
    RK NEWS 24 MEDIA 🛜
    Newspaper publisher इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • बारिश के दौरान टला बड़ा हादसा* इटावा शहर के मोहल्ला बरहीपुरा में जैन मंदिर के बगल स्थित बृजेश प्रजापति के मकान में रविवार को भीषण बारिश के दौरान अचानक मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। मकान का हिस्सा गिरने के बाद वहां करीब 70 फीट गहरा प्राचीन कुआं दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि हादसे के समय बिजली नहीं आ रही थी, जिसके चलते परिवार के सदस्य मकान के बाहर बैठे हुए थे। इस कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना को परिवार के लोग ईश्वर की कृपा मान रहे हैं। मकान का हिस्सा गिरने से गृहस्थी का काफी सामान कुएं में समा गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और स्थिति का जायजा लिया। गृहस्वामी बृजेश प्रजापति की आर्थिक स्थिति दयनीय बताई जा रही है। अचानक हुए इस हादसे के बाद परिवार के सामने रहने और गृहस्थी का सामान सुरक्षित करने की समस्या खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। रिपोर्ट: रजत यादव जन नीति 24 इटावा मो.7417197064
    4
    बारिश के दौरान टला बड़ा हादसा*
इटावा शहर के मोहल्ला बरहीपुरा में जैन मंदिर के बगल स्थित बृजेश प्रजापति के मकान में रविवार को भीषण बारिश के दौरान अचानक मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। मकान का हिस्सा गिरने के बाद वहां करीब 70 फीट गहरा प्राचीन कुआं दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया।
बताया गया कि हादसे के समय बिजली नहीं आ रही थी, जिसके चलते परिवार के सदस्य मकान के बाहर बैठे हुए थे। इस कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना को परिवार के लोग ईश्वर की कृपा मान रहे हैं।
मकान का हिस्सा गिरने से गृहस्थी का काफी सामान कुएं में समा गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और स्थिति का जायजा लिया।
गृहस्वामी बृजेश प्रजापति की आर्थिक स्थिति दयनीय बताई जा रही है। अचानक हुए इस हादसे के बाद परिवार के सामने रहने और गृहस्थी का सामान सुरक्षित करने की समस्या खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
रिपोर्ट: रजत यादव 
जन नीति 24 इटावा
मो.7417197064
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी **मैनपुरी में बिछवा पुलिस की बड़ी सफलता डी सी एम में इलेक्ट्रॉनिक सामान के बीच में तस्कर कर दूसरे राज्य लाई जा रही 23 अवैध शराब की पेटियां बरामद हुई* थाना बिछवां पुलिस द्वारा 01 नफर अभि० को मय 23 पेटियां हरियाणा राज्य अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।* श्रीमान क्षेत्राधिकारी भोगावं महोदय मैनपुरी के सफल पर्यवेक्षण में दिनांक 05.09.2026 को मुझ थानाध्यक्ष विछवा व प्रभारी मीडिया सैल श्री जितेन्द्र सिंह चंदेल के नेतृत्व में थाना बिछवां जनपद मैनपुरी पुलिस व AVT टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक EICHER कम्पनी की डी०सी०एम० मे हरियाणा राज्य की अवैध शराब बैट्री व इनवेर्ट व अन्य सामान व फ्रीज के बीच में छिपा कर ले जा रहा है। डी०सी०एम० को चेक किया गया तो बैट्री व इनवेर्ट व अन्य सामान व फ्रीज के बीच मे *23 पेटियां ROYAL STAG MAGIC MOMENT की बरामद हुई जिनकी कीमत लगगभ 1,80000 रूपये है।* अवैध शराब को गाजियाबाद से समस्तीपुर बिहार राज्य में ले जा रहा था। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मेरे मालिक ओम प्रकाश राठौर ने 19 पैकेट कार्टून के गत्ते डी०सी०एम० न0 UP 17 AT 4615 मे अवैध शराब को रखवाकर भेजा था जो कि 700 रूपये की बोतल बिहार मे 2000 रूपये की बिकती है। ग्राम खिरिया के पास जीटी रोड से अभियुक्त अजीत कुमार पुत्र जाहर सिंह निवासी ग्राम राजलपुर सोनई थाना कुरावली जिला मैनपुरी उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना बिछवां जिला मैनपुरी पर मु0अ0सं0 246/2026 धारा 60,63,72 आबकारी अधि० व 318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया। अभि० उपरोक्त को समय से मा० न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभि० का नाम पता- 1. अजीत कुमार पुत्र जाहर सिंह निवासी राजलपुर सोनई थाना कुरावली जनपद मैनपुरी उम्र करीब 30 वर्ष भागा हुआ.. 2. ओम प्रकाश राठौर पुत्र छत्तर सिंह निवासी मुकारी जिला बागपत अभि० अजीत कुमार उपरोक्त का आपराधिक इतिहास- 1. मु0अ0सं0 246/2026 धारा 60,63,72 आबकारी अधि० व 318 (4) बीएनएस थाना बिछवां जिला मैनपुरी 610 रूपये जामा तलाशी के बरामद की गई। एक अदद मोबाइल फोन TECNO SPARK कम्पनी का वाइट,sp city अरुण कुमार सिंह मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
    3
    मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी 
**मैनपुरी में बिछवा पुलिस की बड़ी सफलता डी सी एम में  इलेक्ट्रॉनिक सामान के बीच में तस्कर कर दूसरे राज्य लाई जा रही 23 अवैध शराब की पेटियां बरामद हुई* 
थाना बिछवां पुलिस द्वारा 01 नफर अभि० को मय 23 पेटियां हरियाणा राज्य अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।* 
श्रीमान क्षेत्राधिकारी भोगावं महोदय मैनपुरी के सफल पर्यवेक्षण में 
दिनांक 05.09.2026 को मुझ थानाध्यक्ष विछवा  व प्रभारी मीडिया सैल श्री जितेन्द्र सिंह चंदेल के नेतृत्व में थाना बिछवां जनपद मैनपुरी पुलिस व AVT टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक EICHER कम्पनी की डी०सी०एम० मे हरियाणा राज्य की अवैध शराब बैट्री व इनवेर्ट व अन्य सामान व फ्रीज के बीच में छिपा कर ले जा रहा है। डी०सी०एम० को चेक किया गया तो बैट्री व इनवेर्ट व अन्य सामान व फ्रीज के बीच मे *23 पेटियां ROYAL STAG MAGIC MOMENT की बरामद हुई जिनकी कीमत लगगभ 1,80000 रूपये है।* अवैध शराब को गाजियाबाद से समस्तीपुर बिहार राज्य में ले जा रहा था। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मेरे मालिक ओम प्रकाश राठौर ने 19 पैकेट कार्टून के गत्ते डी०सी०एम० न0 UP 17 AT 4615 मे अवैध शराब को रखवाकर भेजा था जो कि 700 रूपये की बोतल बिहार मे 2000 रूपये की बिकती है। ग्राम खिरिया के पास जीटी रोड से अभियुक्त अजीत कुमार पुत्र जाहर सिंह निवासी ग्राम राजलपुर सोनई थाना कुरावली जिला मैनपुरी उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।
जिसके सम्बन्ध में थाना बिछवां जिला मैनपुरी पर मु0अ0सं0 246/2026 धारा 60,63,72 आबकारी अधि० व 318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया। अभि० उपरोक्त को समय से मा० न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभि० का नाम पता-
1. अजीत कुमार पुत्र जाहर सिंह निवासी राजलपुर सोनई थाना कुरावली जनपद मैनपुरी उम्र करीब 30 वर्ष
भागा हुआ..
2. ओम प्रकाश राठौर पुत्र छत्तर सिंह निवासी मुकारी जिला बागपत
अभि० अजीत कुमार उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 246/2026 धारा 60,63,72 आबकारी अधि० व 318 (4) बीएनएस थाना बिछवां जिला मैनपुरी
610 रूपये जामा तलाशी के बरामद की गई।
एक अदद मोबाइल फोन TECNO SPARK कम्पनी का
वाइट,sp city अरुण कुमार सिंह 
मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
    user_मोहित गुप्ता
    मोहित गुप्ता
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मैनपुरी। थाना दन्नाहार के अकबर कुचैला के ग्रामीणों ने दिवरौली के ग्राम प्रधान कृष्णकांत जाटव पर भैंसा गायब करके बेचने का आरोप लगाया था। अब प्रधान पक्ष ने भी अपना पक्ष रखा है। प्रधान कृष्णकांत जाटव ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि वह भैंसा मुन्ना पागल हो चुका था। वह कई ग्रामीणों को गंभीर चोटें पहुंचा चुका था। इस कारण गांव के लोगों ने एक राय होकर भैंसे को गांव से बाहर छुड़वाने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि किराए का वाहन करके भैंसे को इटावा बॉर्डर के जंगल में छुड़वाया गया था। इसकी सूचना पुलिस और स्थानीय पशु चिकित्सकों को भी दी गई थी। प्रधान का दावा है कि आरोप निराधार हैं और पशु का सौदा नहीं किया गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। मैनपुरी। थाना दन्नाहार के अकबर कुचैला के ग्रामीणों ने दिवरौली के ग्राम प्रधान कृष्णकांत जाटव पर भैंसा गायब करके बेचने का आरोप लगाया था। अब प्रधान पक्ष ने भी अपना पक्ष रखा है। प्रधान कृष्णकांत जाटव ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि वह भैंसा मुन्ना पागल हो चुका था। वह कई ग्रामीणों को गंभीर चोटें पहुंचा चुका था। इस कारण गांव के लोगों ने एक राय होकर भैंसे को गांव से बाहर छुड़वाने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि किराए का वाहन करके भैंसे को इटावा बॉर्डर के जंगल में छुड़वाया गया था। इसकी सूचना पुलिस और स्थानीय पशु चिकित्सकों को भी दी गई थी। प्रधान का दावा है कि आरोप निराधार हैं और पशु का सौदा नहीं किया गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
    1
    मैनपुरी। थाना दन्नाहार के अकबर कुचैला के ग्रामीणों ने दिवरौली के ग्राम प्रधान कृष्णकांत जाटव पर भैंसा गायब करके बेचने का आरोप लगाया था। अब प्रधान पक्ष ने भी अपना पक्ष रखा है।

प्रधान कृष्णकांत जाटव ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि वह भैंसा मुन्ना पागल हो चुका था। वह कई ग्रामीणों को गंभीर चोटें पहुंचा चुका था। इस कारण गांव के लोगों ने एक राय होकर भैंसे को गांव से बाहर छुड़वाने का फैसला किया।

उन्होंने बताया कि किराए का वाहन करके भैंसे को इटावा बॉर्डर के जंगल में छुड़वाया गया था। इसकी सूचना पुलिस और स्थानीय पशु चिकित्सकों को भी दी गई थी।

प्रधान का दावा है कि आरोप निराधार हैं और पशु का सौदा नहीं किया गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
मैनपुरी। थाना दन्नाहार के अकबर कुचैला के ग्रामीणों ने दिवरौली के ग्राम प्रधान कृष्णकांत जाटव पर भैंसा गायब करके बेचने का आरोप लगाया था। अब प्रधान पक्ष ने भी अपना पक्ष रखा है।
प्रधान कृष्णकांत जाटव ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि वह भैंसा मुन्ना पागल हो चुका था। वह कई ग्रामीणों को गंभीर चोटें पहुंचा चुका था। इस कारण गांव के लोगों ने एक राय होकर भैंसे को गांव से बाहर छुड़वाने का फैसला किया।
उन्होंने बताया कि किराए का वाहन करके भैंसे को इटावा बॉर्डर के जंगल में छुड़वाया गया था। इसकी सूचना पुलिस और स्थानीय पशु चिकित्सकों को भी दी गई थी।
प्रधान का दावा है कि आरोप निराधार हैं और पशु का सौदा नहीं किया गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
    user_India TV news reporter surjeet
    India TV news reporter surjeet
    Court reporter मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ब्लॉक सभागार के गेट पर मिला सांप, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू ब्लॉक सभागार के गेट पर मिला सांप, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू महेवा। विकासखंड महेवा के ब्लॉक सभागार के गेट के पास रविवार को सांप दिखाई देने से ब्लॉक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सांप होने की सूचना ब्लॉक कर्मचारी दुर्गेश कुमार द्वारा सर्प मित्र महेवा सीलू तिवारी को दी गई। सूचना मिलते ही सर्प मित्र सीलू तिवारी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू किया। सांप को सुरक्षित पकड़ लिए जाने के बाद ब्लॉक कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। सर्प मित्र सीलू तिवारी ने बताया कि सांप को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर या सार्वजनिक स्थान पर सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल प्रशिक्षित सर्प मित्र या संबंधित विभाग को सूचना दें। ब्लॉक सभागार जैसे सार्वजनिक स्थान पर सांप मिलने की सूचना के बाद कुछ समय के लिए लोगों में दहशत का माहौल रहा, लेकिन समय रहते किए गए रेस्क्यू से किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।
    1
    ब्लॉक सभागार के गेट पर मिला सांप, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू
ब्लॉक सभागार के गेट पर मिला सांप, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू
महेवा। विकासखंड महेवा के ब्लॉक सभागार के गेट के पास रविवार को सांप दिखाई देने से ब्लॉक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सांप होने की सूचना ब्लॉक कर्मचारी दुर्गेश कुमार द्वारा सर्प मित्र महेवा सीलू तिवारी को दी गई।
सूचना मिलते ही सर्प मित्र सीलू तिवारी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू किया। सांप को सुरक्षित पकड़ लिए जाने के बाद ब्लॉक कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
सर्प मित्र सीलू तिवारी ने बताया कि सांप को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर या सार्वजनिक स्थान पर सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल प्रशिक्षित सर्प मित्र या संबंधित विभाग को सूचना दें।
ब्लॉक सभागार जैसे सार्वजनिक स्थान पर सांप मिलने की सूचना के बाद कुछ समय के लिए लोगों में दहशत का माहौल रहा, लेकिन समय रहते किए गए रेस्क्यू से किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।
    user_Deepish gautam
    Deepish gautam
    Local News Reporter भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जसवंतनगर में देवी जागरण, देर रात तक झूमे श्रद्धालु: नृसिंह मंदिर में सजा माता का भव्य दरबार, भक्ति गीतों और झांकियों ने बांधा समां जसवंतनगर में देवी जागरण, देर रात तक झूमे श्रद्धालु: नृसिंह मंदिर में सजा माता का भव्य दरबार, भक्ति गीतों और झांकियों ने बांधा समां जसवंतनगर के मोहल्ला कटरा पुख्ता में शनिवार रात भक्तिमय माहौल रहा। श्री नृसिंह मंदिर सेवा समिति ने मंदिर परिसर में देवी जागरण का आयोजन किया। यहां माता का भव्य दरबार सजाया गया था। रात बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया। मंदिर परिसर माता के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। जागरण रात नौ बजे शुरू हुआ, जिसमें कई श्रद्धालु पहुंचे। माता के दरबार में दर्शन के बाद श्रद्धालु भजनों में लीन हो गए। देर रात तक पंडाल में तालियां बजती रहीं और जयकारे गूंजते रहे। महिलाओं, बच्चों और युवाओं में खास उत्साह दिखा। आगरा से आईं प्रीति गुप्ता ने जैसे ही माता के भजन गाने शुरू किए, श्रद्धालु भक्ति में झूमने लगे। तालियों की गड़गड़ाहट और ‘जय माता दी’ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। टीसीरीज गायक राम अवतार शर्मा और अन्य भजन गायकों व कलाकारों ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को देर रात तक जोड़े रखा। जागरण में संगीत का अच्छा संगम देखने को मिला। विशाल मिश्रा के म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुतियों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। कानपुर के सेक्सोफोन वादक राकेश शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से खूब तारीफें बटोरीं। मधुर संगीत और भजनों की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में लीन दिखे। कार्यक्रम का एक खास आकर्षण मनमोहक झांकियां रहीं। देवी स्वरूपों की सजीव और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। झांकी शुरू होते ही श्रद्धालु खड़े होकर दर्शन करने लगे। इस दौरान पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। रात बढ़ने के साथ भक्ति का माहौल और गहरा हो गया। मंदिर परिसर में जलते दीपों, फूलों से सजे दरबार, मधुर संगीत और श्रद्धालुओं की आस्था ने एक खास वातावरण बनाया। सुबह तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद लिया। श्री नृसिंह मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था संभाली। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा। समिति ने सभी कलाकारों, श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार जताया।
    1
    जसवंतनगर में देवी जागरण, देर रात तक झूमे श्रद्धालु: नृसिंह मंदिर में सजा माता का भव्य दरबार, भक्ति गीतों और झांकियों ने बांधा समां


जसवंतनगर में देवी जागरण, देर रात तक झूमे श्रद्धालु: नृसिंह मंदिर में सजा माता का भव्य दरबार, भक्ति गीतों और झांकियों ने बांधा समां
जसवंतनगर के मोहल्ला कटरा पुख्ता में शनिवार रात भक्तिमय माहौल रहा। श्री नृसिंह मंदिर सेवा समिति ने मंदिर परिसर में देवी जागरण का आयोजन किया। यहां माता का भव्य दरबार सजाया गया था। रात बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया। मंदिर परिसर माता के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा।
जागरण रात नौ बजे शुरू हुआ, जिसमें कई श्रद्धालु पहुंचे। माता के दरबार में दर्शन के बाद श्रद्धालु भजनों में लीन हो गए। देर रात तक पंडाल में तालियां बजती रहीं और जयकारे गूंजते रहे। महिलाओं, बच्चों और युवाओं में खास उत्साह दिखा।
आगरा से आईं प्रीति गुप्ता ने जैसे ही माता के भजन गाने शुरू किए, श्रद्धालु भक्ति में झूमने लगे। तालियों की गड़गड़ाहट और ‘जय माता दी’ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। टीसीरीज गायक राम अवतार शर्मा और अन्य भजन गायकों व कलाकारों ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को देर रात तक जोड़े रखा।
जागरण में संगीत का अच्छा संगम देखने को मिला। विशाल मिश्रा के म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुतियों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। कानपुर के सेक्सोफोन वादक राकेश शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से खूब तारीफें बटोरीं। मधुर संगीत और भजनों की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में लीन दिखे।
कार्यक्रम का एक खास आकर्षण मनमोहक झांकियां रहीं। देवी स्वरूपों की सजीव और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। झांकी शुरू होते ही श्रद्धालु खड़े होकर दर्शन करने लगे। इस दौरान पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा।
रात बढ़ने के साथ भक्ति का माहौल और गहरा हो गया। मंदिर परिसर में जलते दीपों, फूलों से सजे दरबार, मधुर संगीत और श्रद्धालुओं की आस्था ने एक खास वातावरण बनाया। सुबह तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद लिया।
श्री नृसिंह मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था संभाली। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा। समिति ने सभी कलाकारों, श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार जताया।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • छेड़छाड़ के आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली, पुलिस पर की फायरिंग नाबालिक से छेड़छाड़ के आरोपी नईम को बकेवर पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस पर की फायरिंग जवाब में आरोपी के बाएं पैर में लगी गोली 4 सितंबर को पैक्सो और एससी एसटी एक्ट मे दर्ज हुआ था मुकदमा व्यासपुर साला के पास घेराबंदी कर किया गिरफ्तार।
    1
    छेड़छाड़ के आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली, पुलिस पर की फायरिंग
नाबालिक से छेड़छाड़ के आरोपी नईम को बकेवर पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस पर की फायरिंग जवाब में आरोपी के बाएं पैर में लगी गोली 4 सितंबर को पैक्सो और एससी एसटी एक्ट मे दर्ज हुआ था मुकदमा व्यासपुर साला के पास घेराबंदी कर किया गिरफ्तार।
    user_Asheesh Kumar Bharat Nation
    Asheesh Kumar Bharat Nation
    सैफई, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.