logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

10 hrs ago
user_न्यूज़ 24 यूपी चैनल
न्यूज़ 24 यूपी चैनल
Court reporter मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    1
    Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • Post by Junaid Junaid
    1
    Post by Junaid Junaid
    user_Junaid Junaid
    Junaid Junaid
    सुआर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलड़िया रोड स्थित आर.एस. रिजॉर्ट के पास करीब सात बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बागड़पुर इम्मा निवासी 22 वर्षीय अरुण पुत्र गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अरुण करिजमा बाइक पर सवार था, जबकि दूसरी ओर से आ रही बुलेट बाइक से टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अरुण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं बुलेट सवार हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, गुस्साए ग्रामीणों ने मंडी समिति काफूरपुर रोड पर जाम लगा दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस लोगों को समझाने में जुटी रही।
    1
    अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलड़िया रोड स्थित आर.एस. रिजॉर्ट के पास करीब सात बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बागड़पुर इम्मा निवासी 22 वर्षीय अरुण पुत्र गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अरुण करिजमा बाइक पर सवार था, जबकि दूसरी ओर से आ रही बुलेट बाइक से टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अरुण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं बुलेट सवार हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, गुस्साए ग्रामीणों ने मंडी समिति काफूरपुर रोड पर जाम लगा दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस लोगों को समझाने में जुटी रही।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • Post by India News
    1
    Post by India News
    user_India News
    India News
    Video Creator अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बिलासपुर में विशेष अभियान के तहत थाना खजुरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। साइबर सेल और थाना खजुरिया की संयुक्त टीम ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम हुए 9 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किए। बरामद किए गए इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 2.25 लाख रुपये बताई जा रही है। आयोजित कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष पंकज पंत ने बताया कि जब पीड़ितों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिले, तो उनके चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और ईमानदारी की सराहना करते हुए विभाग को धन्यवाद दिया। बरामद फोनों में ओप्पो, वीवो, रियलमी और टेक्नो जैसे ब्रांड्स के हैंडसेट शामिल हैं। मोबाइल पाने वालों में गांव हजरतपुर निवासी जगजीत सिंह, गांव अहरो के धर्मेंद्र व राजिद, बरेली जनपद के शाही निवासी इमरान, चैनपुर के वाहिद, सिसौना के ओमप्रकाश, बमनपुरा के गुलशाद, ग्राम मलकी के गुरमख और टैहरी ख्वाजा के शादाब शामिल हैं। इस बरामदगी अभियान में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्रीपाल सिंह, उपनिरीक्षक सावन, योगेश मलिक, कान्स्टेबल नितिन कुमार और महिला आरक्षी गंगा देवी का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। ताकि समय रहते बरामदगी की जा सके।
    1
    बिलासपुर में विशेष अभियान के तहत थाना खजुरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। साइबर सेल और थाना खजुरिया की संयुक्त टीम ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम हुए 9 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किए। बरामद किए गए इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 2.25 लाख रुपये बताई जा रही है।
आयोजित कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष पंकज पंत ने बताया कि जब पीड़ितों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिले, तो उनके चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और ईमानदारी की सराहना करते हुए विभाग को धन्यवाद दिया। बरामद फोनों में ओप्पो, वीवो, रियलमी और टेक्नो जैसे ब्रांड्स के हैंडसेट शामिल हैं। मोबाइल पाने वालों में गांव हजरतपुर निवासी जगजीत सिंह, गांव अहरो के धर्मेंद्र व राजिद, बरेली जनपद के शाही निवासी इमरान, चैनपुर के वाहिद, सिसौना के ओमप्रकाश, बमनपुरा के गुलशाद, ग्राम मलकी के गुरमख और टैहरी ख्वाजा के शादाब शामिल हैं। इस बरामदगी अभियान में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्रीपाल सिंह, उपनिरीक्षक सावन, योगेश मलिक, कान्स्टेबल नितिन कुमार और महिला आरक्षी गंगा देवी का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। ताकि समय रहते बरामदगी की जा सके।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जनपद संभल में रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले जूलुसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी कुलदीप सिंह ने क्या कहाँ जानिए ?
    1
    जनपद संभल में रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले जूलुसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी कुलदीप सिंह ने क्या कहाँ जानिए ?
    user_Nitin Sagar
    Nitin Sagar
    Court reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बांग्लादेश के राजबाड़ी जिलेके गोआलंदा उपजिला** में स्थित **दौलतदिया फेरी टर्मिनल** (पद्मा नदी किनारे) पर बुधवार, 25 मार्च 2026 को शाम करीब **5:15 बजे** एक भयानक हादसा हो गया। ढाका जाने वाली **सौहार्द्य परिबहन (Souhardya / Showhardo / Sauhardya Paribahan)** की एक यात्री बस फेरी पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी। बस **पोंटून नंबर 3** पर थी, तभी अनियंत्रित होकर बैरियर तोड़ती हुई **पद्मा नदी** में 30-80 फीट गहरे पानी में गिर गई और पलट गई। बस में **40 से 55 यात्री** सवार बताए जा रहे हैं (विभिन्न रिपोर्ट्स में संख्या 40, 45, 50 या 55 तक बताई गई)। यात्री ईद की छुट्टियों के बाद या दौरान घर से लौट रहे थे। बस **कुमारखाली (कुश्तिया)** से ढाका जा रही थी। **हादसे का कारण:** प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, बस पोंटून पर चढ़ते समय **"हसना हेना"** नाम की एक छोटी फेरी/लॉन्च के धक्का लगने से बस का संतुलन बिगड़ गया। ड्राइवर ने कथित तौर पर कंट्रोल खो दिया और बस बैक करते हुए या स्लिप होकर नदी में गिर गई। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि ड्राइवर खिड़की से कूदकर बच निकला, लेकिन बस बिना ड्राइवर के पानी में समा गई। बस के शीशे बंद होने और तेज धारा के कारण बचाव मुश्किल हुआ। - शुरुआती रिपोर्ट्स में **2 महिलाओं** (रेहाना बेगम, 60 वर्ष और मरजिना बेगम, 55 वर्ष) की मौत की पुष्टि हुई थी। - बाद में मौत का आंकड़ा बढ़ता गया। गुरुवार सुबह तक **16 से 18 लोगों की लाशें** बरामद की जा चुकी हैं (न्यू एज, द हिंदू और अन्य स्रोतों के अनुसार)। - कई यात्री तैरकर किनारे तक पहुंच गए या लोकल लोगों की मदद से बचाए गए (करीब 7-11 लोग जिंदा बचाए गए)। - बस को हादसे के **6 घंटे बाद** नदी से निकाल लिया गया। फायर सर्विस, रिवर पुलिस, BIWTA की बचाव नाव "हमजा" और डाइविंग टीम ने अभियान चलाया। - लापता लोगों की तलाश जारी है, लेकिन रात में खराब मौसम (बारिश और तेज धारा) के कारण बचाव प्रभावित हुआ।
    1
    बांग्लादेश के राजबाड़ी जिलेके गोआलंदा उपजिला** में स्थित **दौलतदिया फेरी टर्मिनल** (पद्मा नदी किनारे) पर बुधवार, 25 मार्च 2026 को शाम करीब **5:15 बजे** एक भयानक हादसा हो गया। ढाका जाने वाली **सौहार्द्य परिबहन (Souhardya / Showhardo / Sauhardya Paribahan)** की एक यात्री बस फेरी पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी। बस **पोंटून नंबर 3** पर थी, तभी अनियंत्रित होकर बैरियर तोड़ती हुई **पद्मा नदी** में 30-80 फीट गहरे पानी में गिर गई और पलट गई।
बस में **40 से 55 यात्री** सवार बताए जा रहे हैं (विभिन्न रिपोर्ट्स में संख्या 40, 45, 50 या 55 तक बताई गई)। यात्री ईद की छुट्टियों के बाद या दौरान घर से लौट रहे थे। बस **कुमारखाली (कुश्तिया)** से ढाका जा रही थी।
**हादसे का कारण:**  
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, बस पोंटून पर चढ़ते समय **"हसना हेना"** नाम की एक छोटी फेरी/लॉन्च के धक्का लगने से बस का संतुलन बिगड़ गया। ड्राइवर ने कथित तौर पर कंट्रोल खो दिया और बस बैक करते हुए या स्लिप होकर नदी में गिर गई। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि ड्राइवर खिड़की से कूदकर बच निकला, लेकिन बस बिना ड्राइवर के पानी में समा गई। बस के शीशे बंद होने और तेज धारा के कारण बचाव मुश्किल हुआ।
- शुरुआती रिपोर्ट्स में **2 महिलाओं** (रेहाना बेगम, 60 वर्ष और मरजिना बेगम, 55 वर्ष) की मौत की पुष्टि हुई थी।  
- बाद में मौत का आंकड़ा बढ़ता गया। गुरुवार सुबह तक **16 से 18 लोगों की लाशें** बरामद की जा चुकी हैं (न्यू एज, द हिंदू और अन्य स्रोतों के अनुसार)।  
- कई यात्री तैरकर किनारे तक पहुंच गए या लोकल लोगों की मदद से बचाए गए (करीब 7-11 लोग जिंदा बचाए गए)।  
- बस को हादसे के **6 घंटे बाद** नदी से निकाल लिया गया। फायर सर्विस, रिवर पुलिस, BIWTA की बचाव नाव "हमजा" और डाइविंग टीम ने अभियान चलाया।  
- लापता लोगों की तलाश जारी है, लेकिन रात में खराब मौसम (बारिश और तेज धारा) के कारण बचाव प्रभावित हुआ।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • Post by Junaid Junaid
    1
    Post by Junaid Junaid
    user_Junaid Junaid
    Junaid Junaid
    सुआर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अमरोहा के नौगांवा सादात इलाके से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ पुलिस ने राह चलती लड़कियों और महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ करने वाले दो युवकों पर तगड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लड़के सड़क पर आते-जाते वक्त महिलाओं और स्कूल-कॉलेज जाने वाली लड़कियों पर गंदे कमेंट्स करते हैं और उन्हें परेशान करते हैं। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए नौगांवा सादात पुलिस ने जाल बिछाया और फब्तियां कस रहे दो युवकों को रंगे हाथों धर दबोचा।पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के मनचलों में हड़कंप मच गया है। पकड़े गए युवकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी कर ली गई है। पुलिस का साफ कहना है कि बहन-बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और जो भी मर्यादा लांघने की कोशिश करेगा, उसका यही हाल होगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस कदम की जमकर तारीफ की है।
    1
    अमरोहा के नौगांवा सादात इलाके से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ पुलिस ने राह चलती लड़कियों और महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ करने वाले दो युवकों पर तगड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लड़के सड़क पर आते-जाते वक्त महिलाओं और स्कूल-कॉलेज जाने वाली लड़कियों पर गंदे कमेंट्स करते हैं और उन्हें परेशान करते हैं। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए नौगांवा सादात पुलिस ने जाल बिछाया और फब्तियां कस रहे दो युवकों को रंगे हाथों धर दबोचा।पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के मनचलों में हड़कंप मच गया है। पकड़े गए युवकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी कर ली गई है। पुलिस का साफ कहना है कि बहन-बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और जो भी मर्यादा लांघने की कोशिश करेगा, उसका यही हाल होगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस कदम की जमकर तारीफ की है।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.